सकलडीहा। कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मां शैलपुत्री की झांकी सजायी गयी। शाम 6 बजे से पट खुलते ही भक्तजनों का रेला लगा रहा। आरती में महिला सहित ग्रामीणों ने मां की जयकारा लगाते रहे। इस दौरान दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से देर रात तक भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर के समीप भजन कीर्तन का लोग आनंद लेते रहे।
कस्बा के प्राचीन दुर्गा मंदिर पर नवरात्र में नौ दिवसीय झांकी का आयोजन किया जाता है। कस्बा स्थित टिमिलपुर में मां दुर्गा मंदिर पर दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में पहले दिन मां शैलपुत्री की झांकी सजायी गयी। माता रानी की भव्य झांकी देखने के लिये सकलडीहा, नागेपुर, टिमिलपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर,ईटवा, खड़ेहरा, दुर्गापुर, खड़ेहरा, विशुनपुरा, पदुमनाथपुर, ओड़वली, तेनुवट आदि दर्जनों गांवों की सैकड़ों महिलाओं ने दर्शन पूजन के लिये सुबह से मंदिर पर दर्शन पूजन में जुटी रही। पुजारी रामजनम चौबे ने बताया कि मां का नव दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने वालों की सारी कष्ट दूर होती है। देर शाम तक मंदिर पर समिति पदाधिकारियेां की ओर से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। इस मौके पर समिति अध्यक्ष लालचंद सेंठ,पवन वर्मा,नंदन सोनी,संत चौरसिया,काशी जायसवाल,राजू जायसवाल,सोनू सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
मां के जयकारा के साथ भक्तों ने शैलपुत्री का किया दर्शन पूजन
मिशन शक्ति अभियान के तहत इलिया में छात्राओं को किया गया जागरूक
इलिया । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चल रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत सोमवार को संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कस्बा इलिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम की मौजूदगी में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह व थाना पुलिस ने बालिकाओं और महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कस्बा इलिया के प्रांगण में हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में छात्राएँ, अध्यापक व स्थानीय महिलाएँ मौजूद रहीं। इस दौरान उन्हें वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस-108, चाइल्ड लाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 व साइबर हेल्पलाइन-1930 सहित विभिन्न आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और कानूनी प्रावधानों पर चर्चा करते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में थाना परिसर में नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण और त्वरित मदद उपलब्ध कराना है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राधा कृष्ण जायसवाल, शुभम जायसवाल, सुनील गुप्ता, अशोक गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, शशि कला जायसवाल समेत कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा गौतम ने कहा कि मिशन शक्ति का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। पुलिस हर परिस्थिति में उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।
वोट चोरी के विरुद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च,न्यायपंचायत व बूथ तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान
चंदौली। कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय पर वोट चोरी के विरुद्ध वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ पैदल मार्च निकाला। वही रैली धनापु शहीद स्मारक पहुचकर सभा में परिवर्तित हो गया। जहा कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस दौरान महासचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र में अपनी सरकार लोगों का वोट चोरी करके बनाया है। भाजपा सरकार पूरे देश में लोगों का विश्वास खो चुकी है। लोगों से झूठे वादे करके देश की सत्ता पर क़ाबिज़ हुई। भाजपा सरकार की गंदी नीति व नियत से अब देश वासी अवगत हो चुके हैं। भाजपा अपने संवैधानिक तंत्रों के ग़लत प्रयोग से,लोगों को जाति- धर्म के नाम पर लड़ा कर व वोट चोरी करके एक-एक चुनाव जीत रही है। लेकिन अब कॉंग्रेस पार्टी व राहुल गाँधी ने पूरे देश में प्रमाण सहित इनकी पोल खोल कर रख दिया हैं। ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी पूरे जनपद में जिले में ब्लॉक,मण्डल व न्यायपंचायत, बूथ तक हस्ताक्षर अभियान चलाकर वोट चोरी के विरुद्ध लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही लोगों का एक-एक वोट की रक्षा करेगी। सभी कार्यकर्ता राहुल गाँधी के हाथों को हर एक वोट की रक्षा करके मज़बूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस दौरान सिराजुद्दीन भुट्टो, तरुण पाण्डेय, मुनीर खान, परमहंस सिंह राजपूत, कुलदीप वर्मा, दीनदयाल विश्वकर्मा, दिलीप यादव, शाह आलम, उदय उपाध्याय, शमशाद खान, विनोद उपाध्याय, श्री कांत पाठक, राकेश सिंह, कमलेश कुमार, उपस्थित रहे।
Chandauli:स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर मुहल्ला वासियों ने किया विरोध,बिजली कर्मचारियों पर परेशान करने का लगाया आरोप
डीडीयू नगर। नगर क्षेत्र के कसाब माहौल क्षेत्र में बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को नगर वासियों ने इसका विरोध किया। उनका कहना है कि पुराने मीटर सही काम कर रहे हैं, फिर भी विभाग दबाव बनाकर स्मार्ट मीटर लगा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल अनियमित आ रहे हैं। कभी बिल की राशि अत्यधिक आती है तो कभी मीटर रीडिंग में गड़बड़ी मिलती है। इससे उनका घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। नगरवासियों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर दिन-रात किसी भी समय घरों में आकर परेशान करने का आरोप लगाया है। कनेक्शन काटने की धमकी से नाराज होकर दर्जनों लोगों ने मुगलसराय कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। चंदासी के जेई ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने का काम शासन स्तर की योजना के तहत चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपभोक्ताओं के हित में है। हालांकि, नगर वासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई नहीं रुकी तो वे आंदोलन करेंगे।विरोध में एडवोकेट खालिद वकार आबिद, सभासद आफताब अहमद, फिरोज अहमद, दानिश परवेज, रशीद राईन, पिंटू भाई, कलीम कुरैशी और बल्लू अहमद समेत कई लोग शामिल थे।
मिशन शक्ति-महिला सुरक्षा सम्मान रैली को सीओ स्नेहा तिवारी ने दिखाई हरी झंडी
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में रविवार को सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी द्वारा मिशन शक्ति-महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए महिला- सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही शिविर पुलिस लाइन से महिला बीट पुलिस प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारा स्कूटी बाइक रैली निकाली गयी।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश दिया की मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं को पुलिस की चौपाल व पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया जायेगा। और एन्टी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा सार्वजनिक स्थानों प्रमुख चौराहों कस्बों प्रमुख बाजारों मन्दिर शॉपिंग मॉल चाय स्टाल पान की दुकान, बीट क्षेत्र ग्राम पंचायत वार्ड मोहल्लों स्कूल कॉलेज आदि के आस-पास गश्त चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये जागरूक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करेंगी। एंटी रोमियो टीम द्वारा साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला चौपाल लगाकर जागरूक किया जायेगा। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत नवरात्रि के दौरान, 22 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक, विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनसे बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, गुड-टच, बैड-टच से परिचित होंगी बेटियां प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के नेतृत्व में 22 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक विद्यालयों में बाल अधिकार, घरेलू हिंसा यौन शोषण, छेड़छाड़ और गुड-टच, बैड-टच जैसे मुद्दों पर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही रैलियों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर और बाल विवाह के खतरों की जानकारी भी दी जाएगी।
Chandauli:अधिवक्ता के हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा,असलहा बरामद
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान रविवार को मुखबिर की सूचना पर बनौली नहर के समीप अधिवक्ता कमला यादव के हत्यारोपी दंगला यादव को धर दबोचा। जिसके पास से एक रिवॉल्वर बरामद किया गया। दरसल सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जगदीश सराय के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अधिवक्ता कमला यादव का हत्यारोपी बनौली नहर के रास्ते अपने रिश्तेदारी में जा रहा है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बनौली जाने वाली नहर के पास पहुंची तो नहर के पटरी के किनारे पैदल जाता हुआ एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश किया। तभी पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। जिसके पास से एक रिवाल्वर बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नाम दंगल यादव पुत्र स्व0 लोकनाथ निवासी सिरसी के रूप में हुआ। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
20 वर्षों के इंतजार के बाद निःसंतान दंपत्तियों की गोद में गूंजेगी किलकारी,सैम हॉस्पिटल इंदिरा आईवीएफ़ में हुआ संभव
चंदौली। मेडिकल क्षेत्र की एक ऐसी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। जो ऐतिहासिक है। अगले आठ महीने में जिले में पहला आईवीएफ़ बेबी जन्म लेने जा रहा है। यह संभव हुआ है सैम हॉस्पिटल और इंदिरा आईवीएफ़ के सौजन्य से जिनके यहां हाल ही में उपचाररत पाँच दंपतियों को मात्र तीन महीने की प्रक्रिया में पॉजिटिव परिणाम मिले हैं। सैम-इंदिरा के प्रबंधक ने बताया कि कि अगले आठ महीनों में चंदौली में पहला आईवीएफ़ बेबी जन्म लेने वाला है। जो जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।
इन पांच दंपतियों में एक ऐसा दंपति भी शामिल है। जो बीस वर्षों से संतान सुख से वंचित था। पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें निराशा ही हाथ लगी। लेकिन सैम हॉस्पिटल के आईवीएफ़ सेंटर ने उनके जीवन में आशा की नई किरण जगा दी। नाम न छापने की शर्त पर दंपत्ति ने कहा कि हम अपनी खुशी को शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था हमारे जिले में ऐसा उपचार संभव हो पाएगा। सैम हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ और आईवीएफ़ विशेषज्ञ डॉ. अज्मे ज़हरा का कहना कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ चिकित्सा विज्ञान की नहीं, बल्कि मरीजों की उम्मीद और विश्वास की जीत है। तीन महीने में पॉजिटिव परिणाम यह दर्शाता है। कि सही मार्गदर्शन और विशेषज्ञता के साथ निःसंतानता का दर्द हर किसी के लिए चुनौती नहीं रह सकता। यह दंपतियों के जीवन का सबसे बड़ा तोहफ़ा है। सैम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सी. जी. इमाम ने इस सफलता को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा की चंदौली के लोग बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं महसूस करेंगे। यह सेंटर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे पूर्वांचल के लिए संतान सुख की नई राह खोलेगा।
फरियादियों के आवेदन को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना पुलिस की प्राथमिकता:पुलिस उपमहानिरीक्षक
चंदौली पुलिस लाइन सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों संग अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की इस दौरान उन्होंने हाल मे घटित अपराधों की विस्तृत जानकारी ली साथ ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे अपर पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर समस्त क्षेत्राधिकारी के साथ सभी थाना प्रभारी व जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होने सभी थाना प्रभारियों को महिला एवं बाल सुरक्षा साइबर क्राइम, संगठित अपराध, अवैध शराब खनन एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए कहा की अपनी समस्या को लेकर थाने पर आने वाले सभी फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना ही पुलिस की की प्राथमिकता होनी चाहिए। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0 को’ सफल बनाने व महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही। उन्होने विभिन्न विभागों की योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी० एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181 साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे सघन अभियान चौपाल लगाकर जानकारी देने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, थाना स्तर पर बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, सक्रिय वारंटियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, तथा जनता से सकारात्मक संवाद बढ़ाने पर बल दिया।
Chandauli: जनपद में 280 पंडालों में स्थापित होगी दुर्गा प्रतिमाएं,शोहदों व अराजकतत्वों पर होंगी त्रिनेत्र से निगरानी
चंदौली। जनपद में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य व आकर्षक पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। इस बार जिले में कुल 280 स्थानों पर बनने वाले पंडालों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इसके लिए पंडालों का निर्माण कार्य दिन-रात किया जा रहा है। कई जगहों पर बकाएदे कोलकाता व अन्य शहरों से कुशल कारीगर बुलाए गए हैं। इनके साथ ही स्थानीय कारिगर भी पंडालों को आकर्षक बनाने में लगे हुए हैं।
जिले में शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा 22 सितंबर से शुरू होगी। इसको लेकर लोग तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं चंदौली, पीडीडीयू नगर, पड़ाव, चंधासी, सकलडीहा, चहनियां, चकिया, सैयदराजा, धानापुर, बबुरी, शहाबगंज सहित अन्य जगहों पर दुर्गा पूजा समिति के लोग मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भव्य पंडालों का निर्माण कराने में लगे हुए हैं। कई जगहों पर धार्मिक व ऐतिहासिक मंदिर व भवनों की तर्ज पर पंडाल को आकृति दी जा रही है। वहीं पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही है। ताकि दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकारक की परेशानी न उठानी पड़े। पुलिस प्रशासन चिह्नित पूजा पंडालों व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है। पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों की पंडालों पर ड्यूटी चार्ट भी बनाया जा रहा है। साथ ही थानों पर पूजा समिति के सदस्यों और संभ्रांजजनों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। साथ ही शासन के निर्देशानुसार पूजा पंडालों का निर्माण आदि कराने की नसीहत भी दिया जा रहा है। ताकि दर्शनार्थियों को सहूलियत हो सके। और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद में कुल 280 जगहों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होगी। सभी पंडालों में पुलिस एवं व्यवस्थापकों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस एवं पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। तथा एंटी रोमियो टीम द्वारा सिविल ड्रेस में भी शोहदों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जिससे अपराध नियंत्रण के साथ महिलाओं को भी सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।
इनसेट…..
जिले में थानावार स्थापित होने वाले दुर्गा पूजा पंडाल
चंदौली कोतवाली क्षेत्र में 35 सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र में 30 कंदवा थाना क्षेत्र में 12 अलीनगर थाना क्षेत्र में 17 मुगलसराय थाना क्षेत्र में 32 बबुरी थाना क्षेत्र में 9 सकलडीहा थाना क्षेत्र में 22 धानापुर थाना क्षेत्र में 30 धिना थाना क्षेत्र में 11 बलुआ थाना क्षेत्र में 18 चकिया थाना क्षेत्र में 29 शहाबगंज थाना क्षेत्र में 12 इलिया थाना क्षेत्र में 10 नौगढ़ थाना क्षेत्र में 03 चकरघट्टा थाना क्षेत्र में 10 मूर्तियां स्थापित की जाएगी।
इनसेट—-
शरारती तत्वों पर त्रिनेत्र से होगी निगरानी
चंदौली जनपद में दुर्गा पूजा पंडालो में दर्शन पूजन के दौरान होने वाली भीड़ के दौरान शोहदों, अराजक तत्वों एवं माहौल बिगड़ने वालों पर पुलिस विशेष नजर रखने के लिए ऑपरेशन नेत्र की तर्ज पर कार्रवाई करेगी। जहां पुलिस प्रशासन प्रत्यक्ष रूप से माहौल बिगाड़ने वाले पर कार्यवाही करेगी।
Chandauli:जनपद में दुर्गा पूजा को लेकर डीएम व एसपी ने धर्मगुरुओं संग की बैठक,बोले माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
चंदौली। आगामी त्यौहारों दुर्गा पूजा रामलीला व दशहरा के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में शनिवार को जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त त्योहारों के दृष्टिगत होने वाले विभिन्न कार्यक्रम रामलीला रावण पुतला दहन, दुर्गा पूजा आदि को लेकर संबंधित धर्मगुरुओं, आयोजकों, गणमान्य लोगों के साथ वार्ता कर उनके सुझाव मांगे गए। जिसमें आयोजकों द्वारा कुछ समस्याएं बताई गई। जिसका समाधान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने कहा कि किसी भी नये कार्यक्रम की अनुमति नहीं होगी। यदि कहीं पर भी कोई घटना होती है तो उसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को तत्काल दें जिसका त्वरित निस्तारण किया जा सके। अधिकारियों से कहा कि जनपदवासियों को ऐसा माहौल दे ताकि त्योहारों को अच्छे से मना सके। उन्होंने सफाई के दृष्टिगत नगर क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित विभाग को निर्देशित किया। और कहा कि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उस पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आगामी त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कहा कि निर्धारित मानक के अनुसार लाउडस्पीकर की आवाज होगी। पूजा पंडालों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाने, वालेंटियर की नियुक्ति करने, अग्निशामक यंत्र व लाईटिंग की व्यवस्था रखने, महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकासी द्वार बनाने सहित अन्य कई जरूरी चीजों को लेकर पूजा समितियों को निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर निगरानी होगी यदि किसी ने सोहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।











