नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानस नगर हनुमान मंदिर के पास स्थित 1404 क्वार्टर नंबर के समीप किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट होगा। इसमें एक पक्ष द्वारा अंधाधुंध गोलियों से फायरिंग होने लगी। इसमें सुनील यादव 28 वर्ष घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा रोड वार्ड नंबर 9 मुगल चक निवासी रोहन यादव का किसी बात को लेकर वार्ड के ही राहुल यादव से विवाद था। इसको लेकर शनिवार की देर शाम टेलीफोन पर ही रोहन और राहुल से बहस बहुत शुरू हो गई। इसी दौरान राहुल अपने साथियों के साथ मानस नगर स्थित 1404 क्वार्टर नंबर के समीप पहुंच कर मारपीट करना शुरू कर दिया। इसका बीच बचाव कर रहे सुनील यादव 28 वर्ष पर भोगवार निवासी हरिओम वर्मा असलहा से अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर थार गाड़ी से भागने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले ली। वही सुनील यादव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस सामान पूछे जाने पर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Chandauli:दो पक्षों के मारपीट में चली गोली एक घायल,आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाई में जुटी पुलिस
Chandauli:चंद्रप्रभा बांध में डूबने से युवक की मौत,शव की तलाश में जुटी पुलिस
नौगढ़। चंद्रप्रभा बांध में डूब जाने से रविवार को सायंकाल जनपद वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुरा मुहल्ला निवासी रेहान अहमद 22 वर्ष पुत्र जमाल अहमद की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नौगढ़ थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली
प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि रविवार को रेहान अहमद अपने सगे संबंधियों के साथ चन्द्रप्रभा बांध पर घुमने के लिए आया था। पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी में से बाहर निकलवाने का काफी प्रयास किया। जिसमें सफलता नहीं मिली। अगले दिन गोताखोरों को बुलाकर शव की खोजबीन कराया जाएगा। चन्द्रप्रभा बांध पर रात्रि में भी सुरक्षा बल के जवानों की निगरानी ड्यूटी लगाई गई है।
UPPSC RO & ARO Exam: एडीएम चंदौली ने परीक्षा केन्द्रों का लिया जायजा‚ व्यवस्थाओं को परखा

Young Writer, Chandauli: पूरे जिले में रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े बारह बजे तक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा होना है। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर शनिवार को अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सकलडीहा और चहनिया में चयनित परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। चेताया कि किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा।
सकलडीहा इंटर और सकलडीहा पीजी कॉलेज के साथ चहनिया में बृजनंदनी और बलुआ में बाल्मिकी इंटर कॉलेज सहित अन्य तहसीलों में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर सेंटर बनाये गये है। जिसमें कुल 11556 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। डीएम के निर्देश पर सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक के सेंटरों पर एडीएम राजेश कुमार सीओ रघुराज, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव अधिकारियों के साथ केन्द्र पर पहुंचकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।।
सीसी कैमरे आदि के बारे में जानकारी लिया। परीक्षा सेंटर पर छाया, पानी, बिजली आदि की जानकारी लिया। इसके अलावा परीक्षा सेंटर से दो सौ मीटर के अंदर सभी जनसेवा केन्द्र,फोटो स्टेट और स्टेशनरी की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा सेंटर से पूर्व परीक्षार्थियों के बाइक और वाहनों को खड़ा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य घनश्याम पांडेय, सत्यमूर्ति ओझा, डा.अखिलेश अग्रहरी, त्रिभुवन नारायण सिंह, प्रबंधक पंकज पांडेय, देवचंद राम सहित अन्य मौजूद रहे।
Court Order : नमाज पढ़ने के प्रयास के मामले में अभियुक्त को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
Young Writer, Chandauli: चंदौली अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अशोक कुमार की अदालत ने चकिया में ईद के दिन बंजर व नाला की जमीन पर नमाज पढ़ने के प्रयास के मामले की सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने आरोपी इल्तजा की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार ली। कोर्ट ने पच्चीस हजार के व्यक्तिगत बंध-पत्र एवं समान धनराशि के दो विश्वसनीय प्रतिभू न्यायालय की संतुष्टि के अनुसार दाखिल करने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। अभियुक्त की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शफीक खान ने न्यायालय के समक्ष तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया।

विदित हो कि बीते 26 जून 2017 को चकिया कोतवाली में मुख्य आरक्षी कुष्ण मुरारी दुबे ने तहरीर दी कि कुछ लोग पुरानी चकिया स्थित कब्रिस्तान के बगल स्थित बंजर जमीन व चन्द्रावती नाला की जमीन पर गैर परम्परागत तरीके से ईद की नमाज पढ़ने की तैयारी में है। अजय राय व रवि प्रकाश चौबे चुनाव में लाभ के लिए नमाज पढ़ने के लिए भड़का रहे हैं, जिससे दूसरे संप्रदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मौके पर पहुंचे एसएचओ चकिया ने समझा-बुझाकर व सख्ती से उन लोगों को नमाज पढ़ने से मना किया।

उक्त मामले में चकिया पुलिस की ओर से रवि प्रकाश चौबे व इल्तिजा के साथ ही कई अन्य लोगों के खिलाफ नामजद व 50-60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय में सुनवाई के दौरान अधिवक्ता शफीक खान ने अभियुक्त इल्तेजा का पक्ष रखा। न्यायालय को बताया कि पुलिस द्वारा दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार अभियुक्त पर कोई अपराध नहीं बनता है। अभियुक्त ने विवेचना में सहयोग किया और विवेचना के उपरांत आरोप-पत्र भी प्रेषित हो चुका है। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें व तर्कों को सुनने के बाद अभियुक्त इल्तजा की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर सशर्त अधीन मुकदमें के निस्तारण तक अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
Chandauli:दो थानों की पुलिस व 25 हजार के इनामिया बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,चार बदमाश व दो पुलिसकर्मी घायल
नियामताबाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव प्रॉपर्टी डीलर अरबिंद यादव गोली हत्याकांड में बृहस्पतिवार दो थानों की पुलिस व 25 हजार के इनामिया बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वही जवाबी कार्यवाई में चार बदमाशों को पैर में गली लगी हैं। पुलिस ने सभी घायलों को नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा हैं।

पुलिस ने चार बदमाशों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। जिनको दोपहर में महेवा गांव स्थित हाईवे किनारे एक निजी विद्यालय से असलहा बरामदगी के लिए लेकर आई थी। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाते ही उसी असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। जिसमें उपनिरीक्षक अजय यादव व अभिषेक शुक्ला को गोली लगी वही पुलिस के जवाबी कार्यवाई में चार बदमाशों को पैर में गोली लगी। सभी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहा सभी का उपचार चल रहा हैं। पकड़े गए बदमाशों में श्याम बिंद यादव बृजेश यादव काजू यादव व रोहित शामिल है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद किया हैं। इस बाबत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने बताया कि मुगलसराय व अलीनगर पुलिस द्वारा धरना गोलीकांड में चार बदमाशों को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया था। जिनको असलहा रिकवरी के लिए महेवा गांव स्थित एक विद्यालय में लाया गया था। लेकिन बदमाशों में मौका पाते ही पुलिस टीम पर फायर झोंक दी। जिसमे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। वही जवाबी कार्यवाई में चार बदमाशों के पैर में गोली लगी हैं। साथ ही पुलिस द्वारा असलहा भी बरामद किया गया हैं। सभी घायल बदमाशों का उपचार कराया जा रहा हैं। जल्द ही अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Chandauli:धरना गोली हत्याकांड में शामिल बदमाशों पर एसपी ने 25 हजार का इनाम किया घोषित,गिरफ्तारी के लिए कई टीमो का हुआ गठन
चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव में गोली हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बदमाशों पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ मुगलसराय कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनको गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन कर किया है।
दरसअल धरना गांव निवासी अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू 40 वर्ष जिम संचालक एवं प्रापर्टी डीलर को बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार दी गई थी। जिसे तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान अरविन्द यादव उर्फ बिन्दू की मौत हो गई। उक्त घटना में थाना मुगलसराय पर मृतक के परिजनों के तहरीर पर धारा 368/2025 धारा 3(5), 103(1), 324(2), 352 बीएनएसएस में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाई में जुट गई हैं।
इनसेट—–
आठ बदमाशों पर 25 हजार का इनाम घोषित
चंदौली। पुलिस ने जिम संचालक गोली हत्याकांड में शामिल श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू ब्रिजेश यादव सहित अन्य 06 बदमाशों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर उनके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
संयुक्त कृषि निदेशक मण्डल वाराणसी ने कॄषि कार्यालय व नवीन मंडी का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंदौली। संयुक्त कृषि निदेशक मण्डल वाराणसी शैलेंद्र कुमार मंगलवार को ज़िला कृषि कार्यालय में निरीक्षण कर अभिलेखों का जांच किया। साथ ही माधोपुर नवीन मंडी पहुचकर भौतिक स्टॉक व पॉश मशीन को भी देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने रजिस्टर में दर्ज नंबर पर फोन कर किसान से बातचीत की और उर्वरक उपलब्धता के बाबत जानकारी प्राप्त की और संतुष्ट नजर आए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय किसानों को खतौनी के आधार पर उर्वरक वितरण किया जाए। साथ ही किसान रजिस्टर में किसानों का नाम पता व मोबाइल नंबर के साथ उर्वरक बोरे की संख्या भी अंकित किया जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। ततपश्चात उन्होंने मझवार गांव पहुचकर खाद की दुकानों पर छापेमारी की और जहा दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दुकान में रखे स्टॉक का जांच किया। और दुकानदारों को रेड बोर्ड व स्टॉक अंकित करने का निर्देश दिया। और दुकानों के बाहर क्षेत्रीय प्रबंधक व कृषि अधिकारी का नाम भी लिखने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि किसी भी दुकानदार द्वारा किसानों को उचित मुल्य के ऊपर खाद की बिक्री की गई तो उक्त दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। साथ ही दूकान का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी बिनोद कुमार यादव, अपर जिला कृषि अधिकारी पूजा त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को अभिषेक त्रिपाठी, चंदन सिंह, मयंक सिंह, दिग्विजय सिंह, चन्द्रमणि, अलिखेश गिरी,रामदयाल मौजूद रहे।
Chandauli:मामूली विवाद में मनबढ़ युवक ने प्रधान के पिता व भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला,माथे पर कुल्हाड़ी फसा देख मचा हड़कंप
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा गांव में मंगलवार को मामूली विवाद में बाइक सवार मनबढ़ युवक ने दो लोगों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर फरार हो गया। घटना में कुल्हाड़ी एक व्यक्ति के सर में फस गई। जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल दोनों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बताते हैं कि फूलपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान दिलीप कुमार के पिता बलिराम 65 वर्ष व उनके भाई के पुत्र रामकिशुन 50 वर्ष सुबह अपने घर से बाइक पर बैठकर बलुआ थाने में गांव के ही सूरज कुमार के खिलाफ किसी मामले में मुकदमा दर्ज कराने जा रहे थे। जैसे ही दोनों गुरेरा गांव के समीप चहनियां-सैदपुर हाइवे पर पहुचे की सूरज ने अपने बाइक से ओवरटेक कर कुल्हाड़ी से प्रधान के पिता बलिराम के आंखों पर और रामकिशुन के ऊपर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में दोनो बाइक से ही चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। आंख में कुल्हाड़ी लगा देख चिकित्सकों में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने दोनो की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा बेहतर इलाज़ के लिए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुँचे सीओ सदर देवेंद्र कुमार व बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने परिजनों से पूछताछ किया। परिजनों ने बताया कि सूरज ने एक महीने पहले चहनियां में प्रधान दिलीप कुमार पर हमला किया था। सोमवार को देर रात में प्रधान के घर मे घुस कर उपद्रव मचाया था। जब महिलाओं के शोर मचाने पर अन्य परिजन दौड़े तो भाग गया। सुबह 8 बजे पुनः घर पहुँचकर नग्न होकर तांडव मचाया। जिस पर परिजन बलुआ थाने मुकदमा दर्ज कराने जा रहे थे। इस बाबत सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Chandauli News: किसानों के लिए परेशानी का सबब बना सेमरा के पास बना छलका
Young Writer, Chandauli: शहाबगंज क्षेत्र के गोविन्दीपुर राजवाहा में सेमरा गांव के पास सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया छलका किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जिसके कारण खेतों में पानी पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। किसान छलका के पास अवरोधक लगाकर किसी प्रकार खेतों में पानी पहुंचाया जा रही है। वहीं मसोई माइनर का संचालन किसी प्रकार हो रहा है, जिससे धान रोपाई कार्य धीमी गति से चल रहा है।
गांवों के किसानों ने बताया कि सेमरा गांव पास सिंचाई विभाग द्वारा नया छलका बनाया गया है। लेकिन छलके की ऊंचाई कम होने के कारण पानी नीचे चला जा रहा है। मसोई माइनर का संचालन पूरी तरह से नहीं हो पा रहा जिसके कारण माइनर पर आश्रित सेमरा, विलासपुर, डूमरी, अमांव, मसोई गांव के हजारों बीघा खेत में पानी पहुंचाने के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा है। किसान छलका के पास अवरोध लगाकर खेतों में पानी पहुंचाया जा रही है। खेत में पानी पहुंचाने के लिए किसानों को काफी जद्दोजहद करना पड़ रहा है। किसान नेता राम अवध सिंह ने इस समस्या को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। पहले रजवाहा में निर्माण कार्य चलने के कारण नहर देर से खुली, अब मानकों की अनदेखी कर बनाए गए छलका के कारण पूरे क्षेत्र के किसान परेशान हैं। उन्होंने अधिकारियों से मांग की कि तत्काल छलका की ऊंचाई बढ़ाई जाए, ताकि सिंचाई व्यवस्था सुधर सके और किसानों को राहत मिल सके। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। किसानों ने शासन-प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग किया।
Railway News : बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले किसी ट्रेन में आरक्षित सीट नहीं!
Young Writer, DDU Nagar: रेलवे के 25 प्रतिशत सीट से अधिक वोटिंग टिकट जारी न करने की नीति का असर द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन के इच्छुक भक्तों पर दिख रहा है। झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ धाम, मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर धाम, ओंकारश्वर, गुजरात के सोमनाथ, नागेश्वर महादेव और तमिलनाडु के रामेश्वरम जाने के लिए ट्रेनों में नो रूम बता रहा है। इससे शिव भक्तों को परेशानी हो रही है।
सावन माह में पूर्वांचल के लोग वाराणसी में बाबा विश्वनाथ धाम और झारखंड के देवघर में स्थित बाबा बैजनाथ धाम कांवड़ लेकर जल चढ़ाने के लिए जाते हैं। बैजनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए बिहार के सुल्तानगंज से जल उठाते हैं। सावन माह की शुरूआत हो चुकी है। नौ अगस्त को रक्षा बंधन पर इसकी समाप्ति होगी। डीडीयू स्टेशन से सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेनों में तीन अगस्त तक सीट उपलब्ध नहीं है। इसी तरह सीधे बैजनाथ धाम जाने के लिए लोग जसीडीह स्टेशन पर उतरते हैं। यहां जाने के लिए तीन अगस्त को वंदे भारत को छोड़ कर अन्य सभी ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। वहीं महाकाल और ओंकारेश्वर दर्शन के दर्शन के लिए उज्जैन जाने वली ट्रेन का भी यही हाल है।
डीडीयू स्टेशन से शिप्रा एक्सप्रेस में सीट रिग्रेट है। रामेश्वरम जाने के लिए डीडीयू स्टेशन से डायरेक्ट ट्रेन नहीं है। वाराणसी से रामेश्वरम जाने वाली बनारस रामेश्वरम एक्सप्रेस के स्लीपर में तीन अगस्त को 45, थर्ड एसी में 18 वेटिंग है। डीडीयू से चेन्नई और यहां से रामेश्वरम जाया जा सकता है। चेन्नई जाने के लिए गया चेन्नई में स्लीपर में बीस, संघमित्रा एक्सप्रेस के स्लीपर में नौ, थर्ड एसी में दस नंबर वेटिंग है। इसी तरह द्वारिका में नागेश्वरनाथ मंदिर है। यहां दर्शन को जाने के लिए स्थानीय रेलवे स्टेशन से ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस है। इसमें भी पांच अगस्त को स्लीपर में 23 वेटिंग है जकि थर्ड एसी रिग्रेट है।
सुल्तानगंज जाने के लिए तीन अगस्त को गरीबरथ एक्सप्रेस में 13, लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस के स्लीपर में रिग्रेट, थर्ड एसी में पांच, ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर में 11, थर्ड एसी में नौ, फरक्का एक्सप्रेस के स्लीपर में 15, थर्ड एसी में 27, सेकेंड एसी में रिग्रेट, विक्रमशिला एक्सप्रेस के स्लीपर में 11, थर्ड एसी में आठ, नार्थईस्ट एक्सप्रेस के स्लीपर, थर्डएसी और सेकेंड एसी में रिग्रेट, सीमांचल एक्सप्रेस के स्लीपर में 16, थर्ड एसी में रिग्रेट है। इसी तरह उज्जैन जाने के लिए तीन अगस्त को शिप्रा एक्सप्रेस के स्लीपर और थर्ड एसी में सीट रिग्रेट है। इस बाबत मंडल के डीसीएम व जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं के लिए लगातार स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। किसी रूट पर अधिक भीड़ है। इसकी समीक्षा की जाती है। इसके आधार पर ट्रेन चलाई जाती है।










