31.8 C
Chandauli
Saturday, October 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 504

प्रेमिका के पिता पर प्रेमी को अपहरण करने का आरोप

Young Writer: Tahrir

पिता ने पुत्र की खोजबीन के लिए पुलिस अफसरों से लगा रहे फरियाद

Young Writer, नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरगीपुर गांव में प्रेमिका के परिवार द्वारा प्रेमी के अपहरण का मामला संज्ञान में आया है। प्रेमी युवक के पिता परावन बिंद का कहना है कि उसका पुत्र उदल बिन्द को पड़ोस की रहने वाली युवती से प्रेम सम्बंध था। आरोप लगाया कि उक्त युवती ने उसके पुत्र उदल बिन्द को गोवा भाग चलने के लिए लगातार दबाव बनाया और इसके लिए 10 हजार रुपये का इंतजाम करने के लिए प्रेरित किया।
आरोप लगाया कि युवती और उसके परिवार के लोगों ने उसके बेटे उदय बिंद को फंसाकर रुपये ऐंठते थे। जब प्रेमी के पिता ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका के पिता रामेश्वर पुत्र बलदेव से लगभग एक महीना पहले भी इसी प्रेम सम्बन्ध को लेकर विवाद हुआ था। तभी से काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन कुछ दिन पहले प्रेमिका के पिता रामेश्वर के घर चार-पांच बाहरी आदमी व उनके साथ रामेश्वर के बहन का लड़का भी आया हुआ था। कहा कि इन लोगों मिलकर हमारे लड़के उदल को 3 जून की रात में सोते समय मेरे दरवाजे से उठा ले गए। उसी दिन से अपने पुत्र की बहुत खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बताया कि प्रेमिका के पिता आए दिन मेरे परिवार को धमकी देता था कि तुम्हारे लड़के को घर से ही उठवा लूंगा और उसको जान से मार दूंगा। उक्त प्रकरण को लेकर उदय बिंद के पिता परावन बिंद तहरीर लेकर बीते पांच जून को अलीनगर थाने गए, लेकिन वहां उसकी शिकायत को संज्ञान में लेकर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गयी। ऐसे में परावन बिंद सात जून को न्याय की उम्मीद लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। एसपी के आश्वासन के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और ना ही पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया। उधर, दूसरी ओर लौंदा चौकी इंचार्ज पीएन सिंह ने बताया कि गुमशुदगी के आधार पर तहरीर दर्ज कर के कार्रवाई की जा रही है।

Health Department में पंजीयन नहीं कराने वाले माने जाएंगे झोलाछाप

Young Writer: CMO Office Chandauli

15 जून तक पंजीयन की अंतिम तिथि, उसके बाद विभाग करेगा कार्यवाही

Young Writer, Chandauli News: जिले का स्वास्थ्य विभाग निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। स्वास्थ्य निदेशालय ने नए नर्सिंग होम, पैथालाजी सेंटर के पंजीकरण व पहले से संचालित अस्पतालों के पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए 15 जून तक की तिथि निर्धारित कर दी है। इसके बाद विभाग की ओर से अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन अथवा पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराने वाले झोलाछाप माने जाएंगे। उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय ने बताया कि निजी चिकित्सा इकाइयां (Private Health Unit), नर्सिंग होम (Nursing Home), हास्पिटल (Hospital), पैथालाजी सेंटर (Pathology Center) व एक्स-रे केंद्र (X-Ray) बिना पंजीकरण नहीं संचालित किए जा सकते हैं। पहले कराए गए पंजीकरण की अवधि पूरी होने के बाद इसका नवीनीकरण कराना भी अनिवार्य है। इसके लिए विभाग के पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही पुराने पंजीकरण प्रमाण पत्र की छायाप्रति, संचालक की पासपोर्ट साइज फोटो, चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ की डिग्री की स्वप्रमाणित छायाप्रति, शपथ-पत्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाणपत्र, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए एजेंसी से अनुबंध की छायाप्रति, अग्निशमन विभाग का प्रमाणपत्र, चिकित्सालय, क्लिनिक, बिल्डिंग की संरचना का ले-आउट पोर्टल पर अपलोड करनी है। इसके लिए 31 मई की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी तक काफी संख्या में निजी अस्पतालों व पैथालाजी सेंटर ने आवेदन नहीं किया। विभाग की ओर से 15 जून आखिरी तिथि तय की गई है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

Ganga कटान की समस्या से निजात दिलाए मोदी-योगी सरकारः अंजनी सिंह

Young Writer: एक्सईएन को पत्रक देते अंजनी सिंह।
Young Writer: एक्सईएन को पत्रक देते अंजनी सिंह।

Young Writer, Dhanapur News: समाजवादी चिंतक एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने जनपद चंदौली में हो रहे गंगा कटान की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता बंधी प्रखंड वाराणसी से मिलाकात की। उन्होंने धानापुर में हो रहे Ganga कटान से प्रभावित किसानों की पीड़ा को रखा अंजनी सिंह ने मजबूती के साथ रखा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अनवरत Ganga कटान की समस्या को लेकर लड़ रहा हूं जिसके लिए तमाम आंदोलन भी किया। किसान आंदोलन में तब के तत्कालीन चीफ सोन अनवारूल हक भी शामिल हुए‚ तब विभाग द्वारा प्रक्रिया के तहत चहनियां व धानापुर कटान को दो भागों में विभाजित किया गया‚ जिसमें गुरेनी अप स्ट्रीम और डाउन स्ट्रीम पर प्रोजेक्ट बनाया गया। जिसमें सरकार ने गुरैनी पंप कैनाल के मुद्दे पर तो थोड़ा बहुत धन दिया कुछ कार्य भी हुए जो अभी भी पूर्ण नहीं हैं और कटान रोकने को नाकाफी है लेकिन धानापुर नरौली से पसहटा, गद्दोचक, गाजीपुर, चकेरी माता मंदिर के सामने इस पार Chandauli जिले के तरफ प्रोजेक्ट को शासन स्तर तक कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ाया गया, जिसमें कटान रोकने से लेकर नरौली से बूढ़ेपुर, हिंगुतर, दीयां तक गंगा के बीच पड़े भारी रेत के टीले को हटाने पर भी विमर्श हुआ था। अंजनी सिंह ने मांग किया की विभाग इस प्रोजेक्ट को भी सरकार तक स्वीकृती हेतु तत्काल भेजने का काम करें। अधिशासी अभियंता ने अंजनी सिंह के पत्र प्रस्ताव को सरकार तक भेजकर कार्यवाही का भरोसा दिया। अंजनी सिंह ने बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खण्ड के अधिशासी अभियंता से भी पत्राचार कर कार्यवाही कराने की मांग किया। इस अवसर पर हरिशंकर सिंह, अजीत सिंह, अशोक यादव, सदानंद खरवार उपस्थित रहे।

गंगा नदी किनारे मिला रामनगर के युवक का शव

गंगा किनारे मिला युवक का शव


Young Writer, पड़ाव(Varanasi News)। पुलिस चौकी जलीलपुर अंतर्गत गंगा किनारे एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीण जब सुबह टहलने निकले तो शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त Varanasi District के रामनगर क्षेत्र स्थित मलहीया बस्ती निवासी लकडु साहनी उम्र 35 के रूप में की। इसके बाद शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार लकडु साहनी 35 वर्ष बुधवार के दिन सुजाबाद स्थित अपने मौसी के दाह संस्कार में शामिल होने आया था। दोपहर 12 बजे अपनी मां मुन्नी देवी‚ भाई व बच्चाें के साथ वापस अपने घर लौट रहा था, तभी यह कह कर गया कि आप लोग चलिए मैं आता हूं। अगले दिन गुरुवार की सुबह लकडु के मृत्यु की सूचना पाकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल Varanasi और Chandauli District का बॉर्डर क्षेत्र होने के वजह से 3 घंटे तक सीमा विवाद में पुलिस उलझी रही। संबंधित स्थानीय लेखपाल के आने पर पुष्टि हुआ तब जाकर सीमा विवाद का निवारण के पश्चात जलीलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही मे जुट गई। वही मृतक के दो बच्चे है।

कुढ़े खुर्द के सुनील कुमार बने चन्दौली के पहले गुड सेमेरिटन

-सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर बचाई जान, यातायात पुलिस ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

पीडीडीयू नगर। नियामताबाद विकासखंड के कूढ़े खुर्द गांव निवासी सुनील कुमार यादव चन्दौली के पहले गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) बने हैं। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर सुनील ने उसकी जान बचाई थी जिसके लिए मुख्यमंत्री के योजना अनुसार यातायात विभाग ने बुधवार को झांसी स्थित यथार्थ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में यातायात निरीक्षक श्यामजी यादव व डायरेक्टर डॉ. धनंजय सिंह सुनील को इसके लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सड़क दुर्घटना में प्रतिवर्ष हजारों लोगों की इसलिए जान चली जाती है क्योंकि अंतिम समय में उन्हें सहायता करने वाला कोई नहीं रहता। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्टूबर 2021 में गुड सेमेरिटन यानी नेक आदमी के रूप में सम्मानित करने की एक योजना चलाई जिसमें प्रदेश में उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा जो हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाएंगे। इसके लिए उनको पांच और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। नियामताबाद विकासखंड के कुढ़े खुर्द गांव निवासी सुनील कुमार यादव को चंदौली का पहला गुड सेमेरिटन के रूप में चुना गया है। फरवरी 2022 में सुनील ने पीडीडीयू नगर के एलबीएस कॉलेज के सामने सड़क पर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हॉस्पिटल ले जा कर जान बचाई थी। जिसके लिए चंदौली जिले के यातायात प्रभारी श्याम जी यादव और अन्य मुख्य अतिथियों ने समारोह में बुधवार को सुनील कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सुनील ने बताया कि मैंने किसी सम्मान के कामना से उस व्यक्ति की सहायता नहीं की थी लेकिन अगर मुझे यह सम्मान मिला है तो इससे मेरा मनोबल और बढा है। आगे भी निरंतर समाज और ऐसे लोगों की सेवा के लिए प्रयासरत रहेंगे।

नौबतपुर पहुंचकर एडीजी ने लूटकांड का लिया जायजा

सैयदराजा। नगर स्थित एसबीआई शाखा के समीप हुई लूट की घटना की जांच के सिलसिले में एडीजी वाराणसी रामकुमार जनपद दौरे पर थे। इस दौरान वे नौबतपुर स्थित भूपेंद्र प्रताप सिंह के पेट्रोल पम्प पहुंचकर स्वयं मामले की जानकारी ली और पीड़ित को भरोसा दिया कि जल्द ही लूट की घटना को अंजाम देने वाले पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विदित हो कि गत दिनों नौबतपुर स्थित जायसवाल एंड कंपनी पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर असलहे से फायरिंग करके भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया के सामने से हुए तीन लाख 30 हजार रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूट की घटना के बाद दो बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। जांच की इसी कड़ी में एडीजी वाराणसी रामकुमार ले नौबतपुर स्थित भूपेंद्र प्रताप सिंह के पंप पर पहुंचकर स्वयं मामले की गहनता से जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

निर्माण के दौरान मकान का बारजा गिरने से तीन मजदूर घायल,दो की हालत गंभीर

डीडीयू नगर। स्थानीय कोतवाली थाना अंतर्गत कूड़ा बाजार चौकी क्षेत्र स्थित कसाब महाल क्षेत्र में  बुधवार की शाम मकान निर्माण के दौरान बारजा गिर गया। बारजा के मलबे में दबकर तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मजदूरों को पुलिस व आसपास के लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भर्ती करवाया गया। घायलों में अकबर अली लगभग 40 वर्ष, रमेश 30 वर्ष बताएं जाते है। जानकारी के अनुसार कसाब निवासी मुन्ने हुसैन के पुराने मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान बुधवार की सायं मकान का बारजा भरभराकर गिर पड़ा। बारजे के मलबे में तीन मजदूर दबकर घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत चिंताजनक देखते हुए बनारस रेफर कर दिया गया।

Health: ‘हर रविवार मच्छरों पर वार’ का स्वास्थ्य विभाग ने दिया संदेश 

चंदौली जनपद के जनसमुदाय के सहयोग, सतर्कता और जागरूकता से होगी रोकथाम

Young Writer, Chandauli News: स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया से निपटने के लिए हरसम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में एक से 30 जून तक मलेरियारोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत जनमानस में मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जागरूकता लाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO Chandauli) डा. वाईके राय ने कहा कि अभियान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना विभाग का उद्देश्य है। मलेरिया एक ऐसी बीमारी है जो परजीवी रोगाणु (प्लाज्मोडिय) से होती है। मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है। मलेरिया रोग की शीघ्र पहचान करते हुए नजदीकी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। 

जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) राजीव सिंह ने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से लोगों की मलेरिया की निःशुल्क जांच एवं ग्रामीण इलाकों में मलेरिया से बचाव के लिए शीघ्र निदान और उपचार की व्यवस्था है। अभियान में अब तक एक भी मलेरिया के मरीज नहीं पाये गए। इस अभियान में ब्लॉक स्तरीय आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम के सहयोग से जनसमुदाय को जागरूक एवं उनकी भागीदारी द्वारा मच्छर (वेक्टर) के प्रजनन होने वाले स्थानों जैसे-जलपात्रों को खाली कराया जा रहा है। कूलर, पानी के टैंक, गमलें, पशु पक्षियों के पानी पीने के पात्र को सप्ताह में एक बार खाली कर सफाई करना चाहिए। जलभराव वाले स्थानों पर कीटनाशक का छिड़काव व घरों के आसपास साफ-सफाई तथा ‘हर-रविवार मच्छर पर वार’ संदेश को और प्रभावी ढंग से संचालित करने का कार्य किया जा रहा है। डीएमओ ने बताया कि जनपद के समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा गृह भ्रमण कर लोगों को मलेरिया की निःशुल्क जांच और इलाज आदि की जानकारी दे रही है। आंगनबाड़ी, गृह भ्रमण कर गर्भवती के टीकाकरण के साथ ही मलेरिया की जांच एवं मच्छरदानी लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

UP Board: नौ जून को नहीं आएगा परीक्षा परिणाम

Young Writer : UP BOARD

Young Writer, Chandauli News: UP Board ने High School और Inter की कक्षाओं के Result-2022 का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अपना नजीता जानने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने UP Board के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जो नौ जून को जारी होने वाली थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। अभी रिजल्ट जारी किए जाने की नयी तिथि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी नहीं की गई है। ऐसे में यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को अपना परिणाम जानने व आगे की पढ़ाई की योजना को प्रभावी रूप से अमल में लाने के लिए कुछ और दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा।

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि अभी तक परीक्षा रिजल्ट को जारी करने की नवीन तिथि व समय के विषय में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। उच्चाधिकारियों की माने तो जल्द ही Result की तारीखों का ऐलान UP Board की तरफ से कर दिया जाएगा। बताया कि 10वीं और 12वीं के छात्र ध्यान दें कि यूपी बोर्ड के Result की तारीख और समय के विषय में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा रिजल्ट से पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। साथ ही रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इस संबंध में डीआईओएस ने बताया कि नौ जून को यूपी बोर्ड का परीक्षाफल जारी नहीं किया जाएगा। 

Praveen Sonkar ने समाजवादी पार्टी काे छोड़ा, भाजपा में जाने के दिए संकेत

Praveen Sonkar

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर जमीनी कार्यकर्ताओं को उपेक्षित करने का आरोप

Young Writer, Chandauli News: समाजवादी पार्टी में मजबूत दलित नेता के रूप में उभर रहे इंजीनियर प्रवीण सोनकर ने सपा की प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी संगठन की भूमिका को संदिग्ध करार दिया। साथ ही संगठन में पिछड़े, दलितों के साथ छल करने व उनकी अनदेखी के साथ ही सर्वसमाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप लगाया कि सपा के बड़े नेता नेता जनहित के मुद्दों से विमुख होकर सत्ता लोलुपता एवं उच्च पद के मद में चूर होकर जमीनी कार्यकर्ताओं की निरंतर उपेक्षा करते चले आ रहे है, जिससे आहत होकर संगठन को छोड़ने जैसा साहसिक निर्णय लेना पड़ा। साथ ही उन्होंने आगे आने वाले दिनों में भाजपा को ज्वाइन करके समाजसेवा के कार्य को निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा संगठन के अनुशासन व आपसी तालमेल का जिक्र करते हुए जमकर तारीफ की।

Praveen Sonkar

सपा प्रमुख अखिलेश यादव को संबोधित अपने इस्तीफे में इंजीनियर प्रवीण कुमार सोनकर ने बताया कि उन्होंने IIT-BHU जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान से इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद सिंचाई विभाग में एक दशक तक अपनी सेवाएं प्रदान की और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़ा रहा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीतियों, सिद्धांतों व कार्यशैली से प्रभावित होकर अपनी नौकरी से त्यागपत्र देकर पूर्ण रूप से समाजसेवा एवं जनहितैषी कार्यों में जुट गया। बताया कि किसान परिवार में पैदा हुआ हूं और सर्वसमाज की सेवा में सदैव समर्पित रहा। बावजूद इसके सपा द्वारा सहयोग एवं सम्मान के बजाय सदैव निराषा ही प्राप्त हुई। उन्होंने खखड़ा गांव की घटना की जिक्र करते हुए उल्लेख किया कि पीड़ित रामू यादव पुत्र पारसनाथ यादव की झोपड़ी में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई। जिसमें उनके कई मवेशियों की मौत हो गयी। उक्त प्रकरण में समाजवादी पार्टी जनपद-चंदौली का कोई भी नेता व पदाधिकारी पीड़ित के पक्ष में आवाज उठाने नहीं आया। शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने के बाद भी पीड़ित रामू यादव की कोई मदद नहीं हुई। आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्णतः उदासीन हो चुका है, जिससे आहत होकर समाजवादी पार्टी के सभी दायित्वों से खुद को अलग करने का निर्णय पड़ा। बताया कि वह सपा को छोड़ रहे हैं, लेकिन चकिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति सेवा से उनका लगाव व जुड़ाव कायम रहेगा और आगे भी उन्होंने जन-जन की समस्या को दूर कर

Chandauli
broken clouds
31.8 ° C
31.8 °
31.8 °
48 %
0.4kmh
78 %
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights