29.6 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 503

चंदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन‚ सात फेरे लेकर 273 जोड़ियों ने दाम्पत्य जीवन का किया आगाज

चंदौली ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ करते विधायक रमेश जायसवाल व DM Chandauli

सभी ब्लाक मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

Young Writer, Chandauli News: DM Chandauli संजीव सिंह की अध्यक्षता में Chandauli Block Campus में सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा दिये जा रहे सामुहिक विवाह योजना के बारे जानकारी दी। वर-वधु को जिलाधिकारी संजीव सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख सदर, समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम आदमी तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता है। सरकार की सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिसका लाभ सीधे गरीबों को मिल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड-सकलडीहा में 27, नौगढ़ में 32, बरहनी में 47, चहनिया में 33, धानापुर में 31 एवं चंदौली नगर में 103 कुल-273 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। सम्पन्न सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सुशील सिंह विधायक सैयदराजा, जिलाधिकारी संजीव सिंह रहे उपस्थित हुए।

धानापुर ब्लाक में दम्पत्ति को आशीर्वाद देते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह।

Dhanapur: स्थानीय ब्लाक परिसर में शुक्रवार को 31 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे गरीब बेटियों के शादी के लिए अब किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री के इस योजना से अब बेटियां परिवार पर बोझ नही रहेंगी। विवाह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लाक ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा एक से बढ़कर एक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे हर तपके के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, राजेश सिंह, दयाल सरन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह मिंटू, रामजी कुशवाहा, विमल सिंह दादा, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अन्नू सिंह ने किया।

चहनियां ब्लाक में दाम्पत्य सूत्र में बंधे 32 जोड़े
Chahaniya: कस्बा स्थित खण्ड विकास कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 32 जोड़ों को धार्मिक रीति-रिवाज व बैदिक मंत्रोंच्चार के बीच वर-वधू की शादी सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल व पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने गरीब बेटियों की शादी के लिए योजना बनाई। इसका लाभ भी पात्रों को मिल रहा है। खंड विकास अधिकारी सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक शादी पर सरकार 51 हजार रुपए खर्च करती है। इसमें 35 हजार रुपए वधू के खाते में भेजें जाते हैं। नवविवाहित जोड़े लाभार्थियों के खाते में जल्द ही पैसा पहुंच जायेंगा। इस अवसर पर सीडीपीओ मीना गुप्ता, राजेश कुमार नायक, हवलदार यादव, धर्मेन्द्र सिंह, आंनद यादव, सुकरु राम, मनोज कुमार, मनोज श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, अमित द्विवेदी, रामावतार चौहान, जयराम शास्त्री उपस्थित रहे। संचालन प्रधानपति सतीश कुमार गुप्ता ने किया।

27 जोडे़ नवदंपत्ति एक दूसरे के हुए जीवन साथी
Sakaldiha: मुख्यमंत्री सामुहिक शादी समारोह कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर 27 जोड़े की शादी समारोह धूमधाम से किया गया। इस दौरान प्रत्येक दंपत्ति को 35 हजार नगद और सामान देकर विदा किया गया। इस दौरान एसडीएम अजय मिश्रा, सीओ अनिरूद्ध सिंह और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व बीडीओ अरूण पांडेय ने सभी नवविवाहित जोड़ा को प्रमाण पत्र के साथ गाजे बाजे के साथ विदा किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, जिला अल्प संख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, एडीओ आईएसबी आलोक पांडेय, सचिव राम सिंह, दुर्गेश सिंह, संजय यादव, मनोज सिंह, सुभाष चंद्र, गणेश अहीर, महेन्द्र प्रताप, अरविंद गौतम, शशीकांत, प्रिया मौर्या, रणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय ने डीएम को किया सम्मानित

New Delhi में डीएम संजीव सिंह को सम्मानित करते कौशल विकास मंत्रालय के अफसर।

Young Writer, Chandauli News: कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद चंदौली को कौशल विकास के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों के लिए सम्मानित किया गया हैं। आकांक्षी जनपद चन्दौली को जिला कौशल विकास योजना पुरस्कार 2020-21 के अन्तर्गत सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस से सम्माानित किया गया। यह पुरस्कार समारोह 09 जून 2022 को नई दिल्ली स्थित डा. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेन्टर में आयोजित हुआ, जिसमें सचिव कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार राजेश अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी संजीव सिंह को डीएसडीपी पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार यूपी के चंदौली जनपद को श्रेष्ठ जिला कौशल विकास योजना 2020-21 बनाने के लिए प्रदान किया गया है।
देश भर से आये प्रस्तावों में से जनपद चंदौली से जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 15 मिनट का एक प्रजेन्टेशन भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसमें कृषि, ओडीओपी, हेन्डीक्राफ्टस आदि ट्रेडो से सम्बन्धित बिन्दुओं पर चर्चा की गयी थी। जिसमें खरा उतरने के बाद जनपद चंदौली को पुरस्कार से सम्मानित किया गया हैं। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में जनपद की स्किल गैप को ध्यान में रखते हुए जिला कौशल विकास योजना डीएसडीपी का प्रस्ताव आमंत्रित किया गया था। जिसके क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों से समन्वय व कनर्वजेन्स स्थापित करते हुए जनपद में उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण हेतु ट्रेडो का चयन करते हुए जिलाधिकरी के माध्यम से प्रस्ताव भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय को प्रेषित किया गया था।

निर्जला एकादशी व्रत पर गंगा में लगायी आस्था की डुबकी

बलुआ गंगा घाट पर निर्जल एकादशी पर स्नान करते आस्थावान।

Young Writer, Chahania: बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं Ganga Ghat पर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। स्नान के पश्चात भिक्षुओं को दान दिया। स्नान दान का सिलसिला भोर से ही चालू रहा। पौराणिक दृष्टि से निर्जला एकादशी पर गंगा स्नान का बहुत बड़ा महत्व है।
Balua स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा तट सहित टांडाकला, कैली, तीरगांवा,निधौरा,सहेपुर आदि गंगा तटों पर निर्जला एकादशी के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। स्नान दान का सिलसिला भोर से शुरू रहा। रामलीला समिति के व्यास पंडित जयशंकर मिश्र ने बताया कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी निर्जला एकादशी या भीमसेनी एकादशी के नाम से विख्यात है। वैसे तो भारतीय जनमानस में आध्यात्मिक स्तर पर एकादशी व्रत सर्वाधिक लोकप्रिय व्रत है, परंतु कुछ एकादशियां अतिविशिष्ट स्थान रखती हैं और उन्होंने आस्था पर्व का स्वरूप ग्रहण कर लिया है। उदाहरण के लिए देवशयनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, मोक्षदा एकादशी तथा निर्जला एकादशी कुछ विशेष महत्व की समझी जाती हैं। ये व्रत के साथ-साथ पंचांग के काल निर्धारण के लिए भी उपयोगी मानी जाती हैं। श्री हरि भगवान विष्णु के निमित्त किया गया एकादशी व्रत न सिर्फ कलियुग में कामधेनु सदृश्य है, अपितु द्वापर युग में भी एकादशी व्रत द्वारा मनोरथ सिद्ध होने के प्रमाण मिलते है। एकादशी कुछ विशेष महत्व की समझी जाती हैं। ये व्रत के साथ-साथ पंचांग के काल निर्धारण के लिए भी उपयोगी मानी जाती हैं। श्री हरि भगवान विष्णु के निमित्त किया गया एकादशी व्रत न सिर्फ कलियुग में कामधेनु सदृश्य है, अपितु द्वापर युग में भी एकादशी व्रत द्वारा मनोरथ सिद्ध होने के प्रमाण मिलते है। उन्होंने बताया कि यह ब्रत शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन रखा जा सकता है। क्योंकि एकादशी तिथि शुक्रवार की सुबह 07ः25 से शुरू होकर शनिवार शाम 05ः45 तक समाप्त हो रही है। ऐसे में उदयातिथि के मान के अनुसार दोनों दिन व्रत रखा जा सकता है।

Prem Prakash Meena, IAS के खिलाफ चंदौली के अधिवक्ता लामबंद

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चंदौली सभागार में बैठक करते अधिवक्ता।

Young Writer, Chandauli News: डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन Chandauli व Chakia बार एसोसिएशन चकिया की संयुक्त बैठक शुक्रवार को बार सभागार में हुई। इस दौरान दो महीने से उपजिलाधिकारी चकिया Prem Prakash Meena, IAS के खिलाफ चल रहे धरना-प्रदर्शन पर अधिवक्ताओं ने चर्चा की। साधारण सभा में चर्चा के दोरान अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन इस गंभीर मसले को हल्के में ले रहा है जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उक्त प्रकरण को जिला प्रशासन संज्ञान में लेते हुए प्रेम प्रकाश मीणा का स्थानान्तरण करना सुनिश्चित करें‚ अन्यथ विरोध–प्रदर्शन जारी रहेगा।
साथ ही उपजिलाधिकारी चकिया द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ, उनके मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो कहीं से उचित नहीं है। उपजिलाधिकारी चकिया Prem Prakash Meena, IAS के स्थानान्तरण की मांग बार एसोसिएशन द्वारा शासन-प्रशासन तक पहुंचाया गया, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि जिला प्रशासन द्वारा उपजिलाधिकारी चकिया का स्थानान्तरण नहीं किया जाता चंदौली सहित अन्य तहसील के अधिवक्ता भी अपने बार एसोसिएशन से राय-मशविरा करके उक्त लड़ाई में सहभागी होकर उपजिलाधिकारी चकिया Prem Prakash Meena, IAS का विरोध करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान राजेश तिवारी, संतोष चौरसिया, शिवप्रसाद सिंह, राजेश मिश्रा, अजीत सिंह, अनिल कुमार सिंह, विद्याचरण सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह, योगेश सिंह लड्डू, रमाकान्त सिंह, रामप्रकाश मौर्या, झन्मेजय सिंह, राकेश रत्न तिवारी, चन्द्रभूषण, शहाबुद्दीन, अभिनव आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व संचालन महामंत्री शमशुद्दीन ने किया।

OBC अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण

Young Writer, Chandauli News: अन्य पिछड़े वर्ग (OBC Candidates) के युवाओं के लिए ओ लेवल (O Level) व सीसीसी (CCC) कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना अंतर्गत निःशुल्क कम्प्यूटर (Computer) का प्रशिक्षण (Training) दिया जाएगा। इसके लिए सात जून से 20 जून तक आनलाइन (Online) माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि आनलाइन आवेदन विभाग के वेबसाइट www.obccomputertraining.upsdc.gov.in पर (Online Application Fill UP) करने के बाद आवेदन की प्रति की प्रिंटआउट (Print Out) प्राप्त कर आय, जाति, आधार कार्ड व अन्य शैक्षिक अभिलेख को स्वप्रमाणित करते हुए उसकी हार्डकापी की दो प्रतियों को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन में जमा किया जाना है। प्रशिक्षार्थियों की ‘ओ’ लेवल कम्प्यूटर एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु अर्हता होनी चाहिए। बताया कि अभ्यर्थी पिछड़ी जाति का व्यक्ति एवं जनपद का निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों के माता-पिता व अभिभावक की वार्षिक एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला अभ्यर्थी बेरोजगार होना चाहिए तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो तथा उसकी अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।

OBC अभ्यर्थी CCC व O Level का फार्म भरने के लिए सम्पर्क करेंः-

Student Cyber Point

Munsaf Katra Chandauli

Mobile No. 9453558542, 700746093

Karo Yog Raho Nirog की तर्ज पर ट्रेनिंग ले रहे लोग

Young Writer: Yog
चहनियां में योग शिविर में योग की बारीकियां बताते आयुर्वेद चिकित्सक।

Young Writer, चहनियां। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मारूफपुर तथा रामगढ़ में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी भावना द्विवेदी के निर्देश पर नवनियुक्त योग प्रशिक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिदिन मारूफपुर व रामगढ़ सेंटर पर एक-एक घंटे का करो योग, रहो निरोग के तर्ज़ पर पचास से अधिक लाभार्थियों को Yog की Training ट्रेनिंग दी जा रही है।

चहनियां क्षेत्र में योग का प्रशिक्षण प्राप्त करते लाभार्थी।

योग ट्रेनिग के बारे में रामगढ़ राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्साप्रभारी डा.रजनीश यादव ने बताया कि जिला आयुर्वेद विभाग लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए शरीर का प्रकृति परीक्षण कराएगा, जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का नख से शिख तक शरीर चेक होगा तथा उन्होंने बताया कि मानव शरीर मे तीन तरह की प्रवृत्ति होती है-वात (वायु), पित्त और कफ इसके बारे में उचित जानकारीतथा कैसे उसको शरीर के अनुसार स्वस्थ रखा जाय। योग से कैसे हम शरीर को ऊर्जावान रखते है। राजकीय आयुर्वेदिक मारूफपुर फार्मासिस्ट डा.रामशंकर उपाध्याय ने Yog करने से शरीर के साथ साथ मन चित्त शांत और स्वस्थ रहता है। प्रत्येक व्यक्ति को दिन में 20 मिनट का समय अपने स्वास्थ्य पर जरूर देना चाहिए। Yog पशिक्षण के दौरान खदेरन पाण्डेय, अखिल ठाकुर, रोशन सिंह, रोहित गुप्ता, जय सिंह, पीयूष कुमार, रजत गुप्ता, आलोक यादव, आशीष सिंह, राहुल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

नरौली Ganga घाट पर डूबे चार बालक, एक की मौत

Young Writer
मृत बालक अभिमान बिंद। फाइल फोटो।

Dhanapur सीएचसी पर उपचार के बाद परिजनों संग घर लौटे तीन बालक

Young Writer, Dhanaur News: गंगा दशहरा पर Ganga नदी में स्नान करना गुरुवार को 12 वर्षीय बालक के लिए काल साबित हुआ। नहाते समय चार बालकों नदी में डूबने लगे तो किनारे पर मौजूद मल्लाहों की नजर पड़ी और उन्होंने बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत से सभी बच्चों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें फौरन निजी साधन से उपचार के लिए Dhanapur सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने एक बालक को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार देने के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर घर भेज दिया।
बताते हैं कि धानापुर कस्बा अंतर्गत बहेलिया टोला निवासी मोहन बिंद का 12 वर्षीय बालक अभिमान बिंद अपने तीन अन्य साथियों के साथ गंगा दशहरा पर स्नान के लिए नरौली घाट गया हुए था। घाट पर गंगा नदी में नहाते वक्त अचानक सभी बालक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। डूब रहे बच्चों की खींच पुकार-सुनकर नरौली घाट पर मौजूद मल्लाहों की नजर पड़ी तो मल्लाह फौरन गंगा नदी में कूद पड़े और बच्चों को पानी से बाहर निकालकर उपचार के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच के बाद अभिमान बिंद को मृत घोषित कर दिया गया, वहीं अन्य बालकों के दवा-ईलाज में जुट गए। घटना की जानकारी के बाद बच्चों के परिजन आनन-फानन में सामुदायिक अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सकों द्वारा तीन बालकों के स्वास्थ्य में सुधार देख उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया, वहीं अभिमान बिंद के परिजन अपने बालक का शव साथ लेकर घर चले आए। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। गंगा दशहरा के दिन हुए हादसे से बहेलिया टोला में मातम जैसा माहौल रहा। जानकारी के बाद Dhanapur Police मौके पर पहुंची और बालक के शव का पंचनामा किया। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव व अन्य स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने परिवार के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए शव सुपुर्द करा दिया, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

प्रेमिका के पिता पर प्रेमी को अपहरण करने का आरोप

Young Writer: Tahrir

पिता ने पुत्र की खोजबीन के लिए पुलिस अफसरों से लगा रहे फरियाद

Young Writer, नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरगीपुर गांव में प्रेमिका के परिवार द्वारा प्रेमी के अपहरण का मामला संज्ञान में आया है। प्रेमी युवक के पिता परावन बिंद का कहना है कि उसका पुत्र उदल बिन्द को पड़ोस की रहने वाली युवती से प्रेम सम्बंध था। आरोप लगाया कि उक्त युवती ने उसके पुत्र उदल बिन्द को गोवा भाग चलने के लिए लगातार दबाव बनाया और इसके लिए 10 हजार रुपये का इंतजाम करने के लिए प्रेरित किया।
आरोप लगाया कि युवती और उसके परिवार के लोगों ने उसके बेटे उदय बिंद को फंसाकर रुपये ऐंठते थे। जब प्रेमी के पिता ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका के पिता रामेश्वर पुत्र बलदेव से लगभग एक महीना पहले भी इसी प्रेम सम्बन्ध को लेकर विवाद हुआ था। तभी से काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है। लेकिन कुछ दिन पहले प्रेमिका के पिता रामेश्वर के घर चार-पांच बाहरी आदमी व उनके साथ रामेश्वर के बहन का लड़का भी आया हुआ था। कहा कि इन लोगों मिलकर हमारे लड़के उदल को 3 जून की रात में सोते समय मेरे दरवाजे से उठा ले गए। उसी दिन से अपने पुत्र की बहुत खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बताया कि प्रेमिका के पिता आए दिन मेरे परिवार को धमकी देता था कि तुम्हारे लड़के को घर से ही उठवा लूंगा और उसको जान से मार दूंगा। उक्त प्रकरण को लेकर उदय बिंद के पिता परावन बिंद तहरीर लेकर बीते पांच जून को अलीनगर थाने गए, लेकिन वहां उसकी शिकायत को संज्ञान में लेकर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गयी। ऐसे में परावन बिंद सात जून को न्याय की उम्मीद लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। एसपी के आश्वासन के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और ना ही पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया। उधर, दूसरी ओर लौंदा चौकी इंचार्ज पीएन सिंह ने बताया कि गुमशुदगी के आधार पर तहरीर दर्ज कर के कार्रवाई की जा रही है।

Health Department में पंजीयन नहीं कराने वाले माने जाएंगे झोलाछाप

Young Writer: CMO Office Chandauli

15 जून तक पंजीयन की अंतिम तिथि, उसके बाद विभाग करेगा कार्यवाही

Young Writer, Chandauli News: जिले का स्वास्थ्य विभाग निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। स्वास्थ्य निदेशालय ने नए नर्सिंग होम, पैथालाजी सेंटर के पंजीकरण व पहले से संचालित अस्पतालों के पंजीकरण के नवीनीकरण के लिए 15 जून तक की तिथि निर्धारित कर दी है। इसके बाद विभाग की ओर से अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन अथवा पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं कराने वाले झोलाछाप माने जाएंगे। उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय ने बताया कि निजी चिकित्सा इकाइयां (Private Health Unit), नर्सिंग होम (Nursing Home), हास्पिटल (Hospital), पैथालाजी सेंटर (Pathology Center) व एक्स-रे केंद्र (X-Ray) बिना पंजीकरण नहीं संचालित किए जा सकते हैं। पहले कराए गए पंजीकरण की अवधि पूरी होने के बाद इसका नवीनीकरण कराना भी अनिवार्य है। इसके लिए विभाग के पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इसके साथ ही पुराने पंजीकरण प्रमाण पत्र की छायाप्रति, संचालक की पासपोर्ट साइज फोटो, चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ की डिग्री की स्वप्रमाणित छायाप्रति, शपथ-पत्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाणपत्र, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए एजेंसी से अनुबंध की छायाप्रति, अग्निशमन विभाग का प्रमाणपत्र, चिकित्सालय, क्लिनिक, बिल्डिंग की संरचना का ले-आउट पोर्टल पर अपलोड करनी है। इसके लिए 31 मई की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन अभी तक काफी संख्या में निजी अस्पतालों व पैथालाजी सेंटर ने आवेदन नहीं किया। विभाग की ओर से 15 जून आखिरी तिथि तय की गई है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

Ganga कटान की समस्या से निजात दिलाए मोदी-योगी सरकारः अंजनी सिंह

Young Writer: एक्सईएन को पत्रक देते अंजनी सिंह।
Young Writer: एक्सईएन को पत्रक देते अंजनी सिंह।

Young Writer, Dhanapur News: समाजवादी चिंतक एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने जनपद चंदौली में हो रहे गंगा कटान की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता बंधी प्रखंड वाराणसी से मिलाकात की। उन्होंने धानापुर में हो रहे Ganga कटान से प्रभावित किसानों की पीड़ा को रखा अंजनी सिंह ने मजबूती के साथ रखा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अनवरत Ganga कटान की समस्या को लेकर लड़ रहा हूं जिसके लिए तमाम आंदोलन भी किया। किसान आंदोलन में तब के तत्कालीन चीफ सोन अनवारूल हक भी शामिल हुए‚ तब विभाग द्वारा प्रक्रिया के तहत चहनियां व धानापुर कटान को दो भागों में विभाजित किया गया‚ जिसमें गुरेनी अप स्ट्रीम और डाउन स्ट्रीम पर प्रोजेक्ट बनाया गया। जिसमें सरकार ने गुरैनी पंप कैनाल के मुद्दे पर तो थोड़ा बहुत धन दिया कुछ कार्य भी हुए जो अभी भी पूर्ण नहीं हैं और कटान रोकने को नाकाफी है लेकिन धानापुर नरौली से पसहटा, गद्दोचक, गाजीपुर, चकेरी माता मंदिर के सामने इस पार Chandauli जिले के तरफ प्रोजेक्ट को शासन स्तर तक कार्यवाही को आगे नहीं बढ़ाया गया, जिसमें कटान रोकने से लेकर नरौली से बूढ़ेपुर, हिंगुतर, दीयां तक गंगा के बीच पड़े भारी रेत के टीले को हटाने पर भी विमर्श हुआ था। अंजनी सिंह ने मांग किया की विभाग इस प्रोजेक्ट को भी सरकार तक स्वीकृती हेतु तत्काल भेजने का काम करें। अधिशासी अभियंता ने अंजनी सिंह के पत्र प्रस्ताव को सरकार तक भेजकर कार्यवाही का भरोसा दिया। अंजनी सिंह ने बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खण्ड के अधिशासी अभियंता से भी पत्राचार कर कार्यवाही कराने की मांग किया। इस अवसर पर हरिशंकर सिंह, अजीत सिंह, अशोक यादव, सदानंद खरवार उपस्थित रहे।

Chandauli
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
63 %
0.8kmh
4 %
Fri
32 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
33 °
Verified by MonsterInsights