29.6 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 502

जलीलपुर नई बस्ती में गंदगी, जल जमाव व दुर्गंध से स्थिति नारकीय

जलीलपुर नई बस्ती में जलजमाव व गंदगी का दृश्य।
जलीलपुर नई बस्ती में जलजमाव व गंदगी का दृश्य।

जिम्मेदार अफसरों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र स्थित जलीलपुर नई बस्ती के लोग इन दिनों नारकीय जीवन जी रहे हैं, क्योंकि यहां की समस्याओं के प्रति जनप्रतिनिधि उदासीन हैं, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अफसर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए हैं। इस कारण बस्ती के लोगों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मामला जलीलपुर नई बस्ती की जल निकासी और साफ-सफाई की समस्या से जुड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला पंचायत, स्थानीय विधायक और सत्ता पक्ष के अन्य जनप्रतिनिधियों व बड़े नेताओं तक समस्या पहुंचाया गया। उम्मीद थी समस्या का समाधान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां तक जिलाधिकारी स्तर तक मामले को ग्रामीण ले गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ और दो वर्ष का लम्बा समय लोगों ने समस्या के साथ गुजार दिए।
सन 2014 के पहले से ऐसी समस्या है वर्तमान सरकार सत्ता में आने से पहले काफी सारे वादे-इरादे स्थानीय लोगों से किए गए, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन बहुत ही महत्वपूर्ण था। और जलीलपुर नई बस्ती की जनता 2014 में लोकसभा चुनाव में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया अपने मतदान भी किया। लोगों को उम्मीद थी कि नई सरकार सत्ता में आने के बाद हमारे दुखों का अंत करेगी, लेकिन अफसोस वर्तमान सरकार के पांच साल बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही और फिर पांच साल बाद लोकसभा का चुनाव आ गया तो ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के कुछ दिन पहले चुनाव का बहिष्कार कर डाला। जैसे यह बात अगले दिन अखबार के माध्यम से जनपद के आलाधिकारी को हुई तुरन्त अगले ही दिन आनन-फानन में संबंधित अधिकारियों द्वारा कच्चे नाले का निर्माण करा दिया गया, जिससे ग्रामीणों के दरवाजे पर तीन फीट चौड़ा व चार फीट गहरा कच्चे नाले खोद कर छोड़ दिया गया। फिर ग्रामीणों के अंदर एक उम्मीद की किरण जगी और चुनाव बाद फिर से पिछली सरकार सत्ता में वापसी हुई। लेकिन ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि लोकसभा चुनाव से पहले जिस कच्चे नाले को खोद कर छोड़ दिया गया था वह दुर्घटना का सबब बन बैठा और लोगो के अंदर भय उत्पन्न हो गया। स्थिति यह है कि जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के कारण स्थानीय ग्रामीण आज उसी नर्क में जीने को विवश है। लगभग छः सौ आबादी वाला यह एरिया नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। गली में नाबदान का पानी जमा होने से जहां गंदगी, दुर्गन्ध का माहौल है, वहीं आवागमन में भी लोगों को दिक्कतें हो रही हे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिम्मेदार अफसर व जनप्रतिनिधि समस्या को लेकर गंभीर हो जाएं तो हम सभी को बड़ी राहत मिलेगी, अन्यथा बरसात के मौसम में समस्या विकराल रूप ले लेगी।

सावी ट्रेनिंग सेंटर में संवरेगा चंदौली के युवाओं का भविष्यः मीना सिंह

सैयदराजा में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करती मीना सिंह व आईएएस साक्षी सिंह व अन्य अतिथिगण
सैयदराजा में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करती मीना सिंह व आईएएस साक्षी सिंह व अन्य अतिथिगण

सैयदराजा में सावी स्वरोजगार व प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ भव्य उद्घाटन

Young Writer, Chandauli News: समाजसेवी व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू (Manoj Kumar Singh W) की बहन मीना सिंह ने जनपद के बेरोजगार युवतियों के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने पूर्व में किए गए अपने वादे को अमल में लाते हुए सैयदराजा में सावी स्वरोजगार व प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है। इसका उद्घाटन श्री हरि के पूजन के उपरांत आईएएस साक्षी सिंह व मीना सिंह के साथ अन्य अतिथियों ने फीता काटने के साथ ही दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उक्त प्रशिक्षण केंद्र में युवतियों को कढ़ाई, बुनाई ब्यूटी पार्लर कोर्स, जैविक खेती, पंचगव्य की शिक्षा व ट्रेनिंग निःशुल्क देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की पहल होगी।

सैयदराजा में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करती मीना सिंह व आईएएस साक्षी सिंह व अन्य अतिथिगण
सैयदराजा में प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करती मीना सिंह व आईएएस साक्षी सिंह व अन्य अतिथिगण

खेती से जुड़ी खबरः इसे भी बढ़ें – PM Kisan Tractor Yojana: ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को सब्सिडी देगी सरकार
इस दौरान मीना सिंह ने कहा कि रोजगार पाना आज के युवाओं के लिए बड़ी चुनौती है। बच्चे अपने व अपने परिवार के सपनों को साकार करने के लिए पढ़ाइ-लिखाई करते हैं जिसमें उनके जीवन का कीमती समय और उनकी कड़ी मेहनत खर्च होती है। लेकिन जब यही युवा पढ़-लिख ले रहे हैं तो नौकरी के अवसर सृजित नहीं होने के कारण उन्हें नौकरी पाने व अपने सपनों को साकार करने के लिए दर-दर की ठोंकरे खानी पड़ रही है। इसे देखते हुए जनपद चंदौली के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की पहल की गयी है। जो युवा पढ़े-लिखे व कुशल है उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ा जा रहा है, वहीं जिन्हें कौशल प्राप्त करने की जरूरत है, जिन्हें आज उद्घाटित हो रहे प्रशिक्षण केंद्र में निखार कर कुशल बनाया जाएगा। इसी उद्देश्य के साथ प्रशिक्षण केंद्र का आगाज पढ़ी-लिखी व सफलता को शिखर को छूने वाली आईएएस साक्षी सिंह से कराया जा रहा है, ताकि इनके व्यक्तित्व की छाप से यहां आने वाली युवतियां खुद को प्रेरित करें और सफलता के मंत्र को लेकर यहां से लौटे। बताया कि जैविक खेती से आज के पढ़े-लिखे युवाओं को जोड़ने और इसे रोजगार परक बनाने के लिए भी ट्रेनिंग दी जाएगी। बताया कि कृषि हमारे देश के आर्थिक गतिविधियों की एक मजबूत कड़ी है और खेती को अपनाकर भी आर्थिक रूप से मजबूत बना जा सकता है। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि आईएएस साक्षी सिंह ने भी सफल होने और सफलता को अर्जित करने के मंत्र दिए। कहा कि कड़ी मेहनत और लक्ष्य को प्राप्त करने की लालसा के बगैर जीवन में सफल होना मुश्किल है, लिहाजा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सदैव तत्पर रहें और उस पर ध्यान केंद्रित रखें।

Shahabgan PHC की स्वास्थ सेवाओं का MLC आशुतोष सिन्हा ने लिया जायजा

Shahabganj PHC का निरीक्षण करते MLC आशुतोष सिन्हा।
Shahabganj PHC का निरीक्षण करते MLC आशुतोष सिन्हा।

Young Writer, शहाबगंज। MLC आशुतोष सिन्हा शनिवार की शाम को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र Shahabganj पहुंचे, जहां स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली सुविधाओं के बाबत जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं के बाबत जागरूक करने के साथ बिना किसी भेदभाव के समान रुप से उपलब्ध कराने को कहा। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों के इलाज और उपलब्ध बेड के बाबत जानकारी लिया। निर्माणाधीन संयुक्त चिकित्सालय के अवरुद्ध काम की जानकारी मिलने पर उन्होंने आगामी सत्र में विधान परिषद में उठाने की बात कही। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.हीरालाल सिंह, दिनेश यादव, हरिद्वार, शाहिद शिब्बू, रमेश यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट दुरूस्त, मारुफपुर मार्केट में लौटी रौनक

मारूफपुर चौराहा
हाईमास्ट की रौशनी से जगमत मारूफपुर बाजार चौराहा।

Young Writer, Chahaniya News: क्षेत्र के मारुफपुर बाजार के चौराहे पर सांसद निधि से लगी हाईमास्ट लाइट गत एक वर्ष से बंद पड़ी थी। जनसंदेश टाइम्स में छपी खबर का संज्ञान लेते हुए स्थानीय सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) के आदेश पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा ठीक कराया गया, जिससे बाजार के चौराहे पर पुनः प्रकाशमान हो उठा है। ग्रामीणों ने सांसद महेंद्र नाथ पांडेय व विभागीय अधिकारियों द्वारा हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराने पर आभार जताया है। 

विदित हो कि क्षेत्र के मारुफपुर बाजार के चौराहे मार्ग पर विगत वर्ष चंदौली सांसद डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय (Dr. Mahendra Nath Pandey) द्वारा सांसद निधि से लगा हाईमास्ट लाइट लगने से जब गुलजार हुआ तो उस समय  बाजारवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लेकिन कुछ माह तक लाइट जलती रही। फिर यह जलना बन्द हो गया। हाईमास्ट लाइट जलने से बाजार गुलजार रहता था। बाजारवासियों में मायूसी छा गयी थी, लेकिन पुनः बन जाने से बाजार वासियों में खुशी व्याप्त है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय (Haribans Upadhyay) ने बताया कि हाईमास्ट लाइट के खराब होने की सूचना एवं शिकायत प्राप्त हुई, जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए कार्यदायी संस्था को लाइट मरम्मत करने की जानकारी दी गयी। कहा कि जनसमस्याओं को लेकर पूरी गंभीरता बरती जा रही है। यदि कहीं कोई समस्या है तो उससे अवगत कराएं, तत्काल उसके निदान का प्रयास किया जाएगा। 

मौसमः गर्मी से हाल बेहाल‚ पारा पहुंचा 46 के पार

तेज तपिश के कारण बाजार में पसरा सन्नाटा।

Young Writer, Chandauli News: एक सप्ताह से सूर्यदेव के प्रकट होते ही तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जा रहा है। दोपहर से शाम तक आसमान से आग बरसने का सिलसिला जारी है। तेज तपिश का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो जा रहा है। इसको लेकर जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तेज़ तपिश के कारण बाजारों व सड़कों पर पसरा सन्नाटा हो जा रहा है। और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जा रहे है। विवशता के कारण आवागमन करने वालों लोगो को गर्म हवा के थपेड़ों से तन झुलसने लग रहा है। वही सड़के और बाजरे सुनी होने से सार्वजनिक स्थानों पर चहल पहल नजर नहीं आ रही है। शादी विवाह का सीजन होने के कारण लोगों को बाजार जाने और व्यावहारिक दृष्टि से आवागमन होने को मजबूर होना पड़ है। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवा का दौर शुरू हो हो रहा है जो शाम से पांच बजे तक भीषण तपिश के रूप में कायम रह रहा है। लगातार भीषण गर्मी रहने से जनजीवन बुरी तरह व्याकुल है। विवशता के तहत आवागमन करने वाले लोग सारा तन ढकने को मजबूर हैं। तपिश के थपेड़ों से लोगो के शरीर मे जलन महसूस हो रही हैं। जिससे लोगों को लू लगने की संभावना प्रबल हो जा रही है। लोगो के लिए दुपहिया रिक्शा या फिर साइकिल पर बैठकर एक-दो किमी का सफर किसी मुसीबत से कम नहीं है। तपिश के चलते अधिकतर लोगो के कारोबार भी प्रभावित हैं। जिसको लेकर बाजारे सुनी दिख रही है।

Shahabganj: अनियंत्रित बोलरों गड़ही में पलटी आठ घायल

Accident
घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते ग्रामीण।

Young Writer, शहाबगंज। क्षेत्र के विलासपुर गांव के पास लेवा-इलिया मार्ग पर गुरूवार की देर रात बोलरो पलटने से आठ लोग घायल हो गये। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलो का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया।गम्भीर चोटे होने के कारण चालक अमरेन्द्र कुमार को चिकित्सक ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बिहार प्रान्त के चांद थाना के हमीरपुर गांव निवासी प्रिया तिवारी अपने बच्चों व रिश्तेदारों के साथ बोलरो से मुगलसराय से अपने गांव जा रही थी। विलासपुर गांव के पास बोलरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर गड़ही में पलट गयी। बोलरों में सवार प्रिया तिवारी 32वर्ष, दिव्यांश तिवारी 4वर्ष, शिवांश तिवारी 10, अनुराग तिवारी 16वर्ष निवासी हमीरपुर व राज कुमार 53वर्ष, पुनम 50वर्ष निवासी बबुरी थाने के खरिद व सुषमा 50 वर्ष निवासी भुसी कृतपुरवा थाना शहाबगंज व बोलरो चालक अमरेन्द्र कुमार 28वर्ष निवासी सुरहा थाना चांद को चोटे आये। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज कराया। चालक अमरेन्द्र कुमार को गम्भीर चोट होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

BJP Govt ने अपनी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई मदद‚ आम आदमी के भरोसे पर उतरी खरी

Chakia में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट करते जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह।

चकिया नगर में आयोजित बैठक में सुशासन व महिला सशक्तिकरण पर भाजपा ने की चर्चा

Young Writer, Chakia News: नगर से सटे एक निजी लान में शुक्रवार की दोपहर BJP जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन क्षेत्रीय मंत्री डा. सुदामा पटेल की देखरेख में हुई। जिसमें सेवा सुशासन, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री डा.सुदामा पटेल ने केंद्र और प्रदेश की BJP Govt द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का सीधे लाभ दिया जा रहा है। कहा भाजपा सेवा सुशासन, संस्कृति एवं पर्यटन, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण, कानून व्यवस्था में सुधार, आत्मनिर्भरता की ओर कदम, गरीब कल्याण योजना को विस्तार देने के साथ ही, प्रदेश मे तीव्र ढांचागत विकास को अमलीजामा पहना रही है। जिलाध्यक्ष Abhimanyu Singh ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों में बिना भेदभाव किए उन तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचा रही है। कहा निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने के लिए माहौल बनाने एवं 2024 के लोकसभा चुनावों में फिर मोदी सरकार को लाने के नियत से कार्यकर्ताओं को कमर कस कर अभियान चलाने का आह्वान किया। इसके अलावा बैठक में कार्यसमिति सदस्य रहे स्वर्गीय अशोक सिंह के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में जिला प्रभारी मीना चौबे, विधायक रमेश जायसवाल, जला महामंत्री उमाशंकर सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, राजकिशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, दीनानाथ शर्मा, छत्रबली सिंह, जितेंद्र पाण्डेय जिला पदाधिकारी हरिवंश उपाध्याय, प्रदीप मौर्या, रामसुंदर चौहान, राकेश मिश्रा, अनिल तिवारी, किरन शर्मा, मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, परमानंद सिंह मौजूद रहे।

Government School में शनिवार को होंगी खेल गतिविधियां

Govt School

पढ़ाई की जगह खेलकूद सहित कई गतिविधियों में बच्चे लेंगे भाग
Young Writer, Chandauli News: जनपद के परिषदीय स्कूलों में अब शनिवार को पढ़ाई की जगह खेल गतिविधियां व योग व सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे रूचिकर गतिविधियां आयोजित होंगी। बच्चे पढ़ाई की जगह खेलकूद, वाद-विवाद, पीटी, योग, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा, ताकि वह अपने बच्चों की रुचि को परख कर उसके अनुरूप उसके विकास में मदद करें। इसका आयोजन बच्चों की क्रियाशीलता, उनकी अभिरुचि को बढ़ाने के साथ ही स्कूलों के प्रति उनके लगाव को और प्रगाढ़ करने के लिए किया जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों की माने तो अब शनिवार को प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को बिना स्कूल बैग आने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिन पढ़ाई के बजाय बच्चों की क्रियाशीलता, पेंटिंग, अभिरुचि के लिहाज से खेलकूद आदि के आयोजन किए जाएंगे। बच्चों के साथ ही इस दिन अभिभावकों को भी स्कूल आने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे वे अपने बच्चों की अभिरुचि को परख उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ घर में भी इस तरह के माहौल प्रदान कर सकें जिससे स्कूल के प्रति उनकी सोच बदल सके। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालयों को निर्देश दिए हैं। बताया कि परिषदीय स्कूलों के प्रति बच्चों व अभिभावकों की रुचि बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत शासन की ओर से एक नवीनतम प्रयोग किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को प्राथमिक स्कूल के बच्चे बिना स्कूल बैग के विद्यालय आएंगे। इस दिन पढ़ाई की जगह वह खेलकूद, वाद-विवाद, पीटी, योग, नाटक व विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां कराई जाएगी, ताकि बच्चों के बौद्धिक क्षमता का विकास हो सके। इसके माध्यम से अध्यापक बच्चों की रुचि का भी अध्ययन कर उनको उस दिशा में आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। कहा कि इस दौरान उनके अभिभावकों को भी स्कूल में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि वह भी अपने बच्चों की गतिविधियां देख उसके रुचि को परख सके और घर पर भी उसी अनुरूप माहौल तैयार करें। बताया कि इससे बच्चों के साथ अभिभावकों की भी रुचि परिषदीय स्कूलों के प्रति बढ़ेगी।

PMSMA: मातृत्व अभियान दिवस पर हुई 1147 महिलाओं की जांच

pmsma
सरकारी अस्पताल पर गर्भवती महिलाओं की जांच के बाद परामर्श देती चिकित्सक।

बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के साथ परिवार नियोजन के लिए मिला परामर्श

Young Writer, Chandauli News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (pmsma) दिवस का आयोजन सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया। इस दौरान जिले में 1147 गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई, जिनमें से 115 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) के लिए चिन्हित की गई।
नोडल अधिकारी डा.आरबी शरण ने बताया कि हर माह की नौ तारीख को मनाया जाने वाला पीएमएसएमए दिवस है। इस दिवस पर पहली बार गर्भवती हुई महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिया गया। इस मौके संस्थागत प्रसव सुविधा, परिवार नियोजन की सेवाओं के साथ पोषण के प्रति जागरूक किया गया। (एसीएमओ) डा. आरबी शरण ने कहा कि इस दिवस पर हर गर्भवती अपने प्रसव तक हर महीने की 9 तारीख को अपने घर के पास के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क जांच और इलाज करा सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले के किसी भी अस्पताल में पंजीकरण करा सकती हैं। गर्भवती को स्वास्थ्य सुविधाएं केवल शहर में ही नहीं बल्कि गांव में भी हर सुविधा दी जा रही है। इस योजना का लाभ गर्भावस्था से लेकर प्रसव पश्चात जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए भी दिया जा रहा है। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता मनोज कुमार ने बताया कि गर्भवती के खतरे के लक्षण जैसे गर्भवस्था के दौरान तेज बुखार, त्वचा का पीलापन, हाथ, पैरों व चेहरे पर सूजन, दौरे पड़ना, उच्च रक्तचाप, तेज सिरदर्द व धुंधला दिखना, योनि से रक्तश्राव होना इत्यादि हैं। यदि कोई भी जोखिम वाली स्थिति की संभावना हो तो उससे बचाने के लिए समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके और जच्चा व बच्चा की जान को समय रहते बचाया जा सके। उन्होने बताया कि जिले में 1147 गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) की गई, जिनमें से 115 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) में चिन्हित की गई।

चंदौली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन‚ सात फेरे लेकर 273 जोड़ियों ने दाम्पत्य जीवन का किया आगाज

चंदौली ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ करते विधायक रमेश जायसवाल व DM Chandauli

सभी ब्लाक मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित

Young Writer, Chandauli News: DM Chandauli संजीव सिंह की अध्यक्षता में Chandauli Block Campus में सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा दिये जा रहे सामुहिक विवाह योजना के बारे जानकारी दी। वर-वधु को जिलाधिकारी संजीव सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख सदर, समाज कल्याण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं को अंतिम आदमी तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता है। सरकार की सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिसका लाभ सीधे गरीबों को मिल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड-सकलडीहा में 27, नौगढ़ में 32, बरहनी में 47, चहनिया में 33, धानापुर में 31 एवं चंदौली नगर में 103 कुल-273 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। सम्पन्न सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सुशील सिंह विधायक सैयदराजा, जिलाधिकारी संजीव सिंह रहे उपस्थित हुए।

धानापुर ब्लाक में दम्पत्ति को आशीर्वाद देते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह।

Dhanapur: स्थानीय ब्लाक परिसर में शुक्रवार को 31 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे गरीब बेटियों के शादी के लिए अब किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री के इस योजना से अब बेटियां परिवार पर बोझ नही रहेंगी। विवाह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लाक ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा एक से बढ़कर एक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे हर तपके के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, राजेश सिंह, दयाल सरन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह मिंटू, रामजी कुशवाहा, विमल सिंह दादा, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन अन्नू सिंह ने किया।

चहनियां ब्लाक में दाम्पत्य सूत्र में बंधे 32 जोड़े
Chahaniya: कस्बा स्थित खण्ड विकास कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 32 जोड़ों को धार्मिक रीति-रिवाज व बैदिक मंत्रोंच्चार के बीच वर-वधू की शादी सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल व पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने गरीब बेटियों की शादी के लिए योजना बनाई। इसका लाभ भी पात्रों को मिल रहा है। खंड विकास अधिकारी सतीश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक शादी पर सरकार 51 हजार रुपए खर्च करती है। इसमें 35 हजार रुपए वधू के खाते में भेजें जाते हैं। नवविवाहित जोड़े लाभार्थियों के खाते में जल्द ही पैसा पहुंच जायेंगा। इस अवसर पर सीडीपीओ मीना गुप्ता, राजेश कुमार नायक, हवलदार यादव, धर्मेन्द्र सिंह, आंनद यादव, सुकरु राम, मनोज कुमार, मनोज श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, अमित द्विवेदी, रामावतार चौहान, जयराम शास्त्री उपस्थित रहे। संचालन प्रधानपति सतीश कुमार गुप्ता ने किया।

27 जोडे़ नवदंपत्ति एक दूसरे के हुए जीवन साथी
Sakaldiha: मुख्यमंत्री सामुहिक शादी समारोह कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर 27 जोड़े की शादी समारोह धूमधाम से किया गया। इस दौरान प्रत्येक दंपत्ति को 35 हजार नगद और सामान देकर विदा किया गया। इस दौरान एसडीएम अजय मिश्रा, सीओ अनिरूद्ध सिंह और ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह व बीडीओ अरूण पांडेय ने सभी नवविवाहित जोड़ा को प्रमाण पत्र के साथ गाजे बाजे के साथ विदा किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, जिला अल्प संख्यक अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता, एडीओ आईएसबी आलोक पांडेय, सचिव राम सिंह, दुर्गेश सिंह, संजय यादव, मनोज सिंह, सुभाष चंद्र, गणेश अहीर, महेन्द्र प्रताप, अरविंद गौतम, शशीकांत, प्रिया मौर्या, रणजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Chandauli
clear sky
29.6 ° C
29.6 °
29.6 °
63 %
0.8kmh
4 %
Fri
32 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
33 °
Verified by MonsterInsights