25 C
Chandauli
Friday, October 16, 2026

Buy now

Home Blog Page 501

Chandauli में बीच सड़क खड़े आटो से टकराया बाइक सवार‚ सिर फटने से युवक बेहोश

चंदौली पुलिस चौकी के सामने सड़क पर घायल की मदद करते स्थानीय लोग।
चंदौली पुलिस चौकी के सामने सड़क पर घायल की मदद करते स्थानीय लोग।

पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रहे पुलिस वालों ने नहीं की घायल की मदद

Young Writer, Chandauli News: चंदौली नगर के अटल सेतु ओवर ब्रिज पुलिस चौकी के समीप शासन की मनाही व सख्ती के बाद भी अवैध आटो स्टैंड का संचालन हो रहा है। पुलिस चौकी के पास सड़कों पर बेतरतीब वाहने होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती है। मंगलवार को जहां Chandauli Police जहां मौके पर बाइक वालों का चालान काट रही थी, वहीं सड़क पर बेतरतीब खड़े आटो में बाइक सवार युवक टकरा गया। इस दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोटे आयीं और वह घायल हो गया। घटना के बादवहां मौजूद दरोगा व पुलिस वाले घायल की मदद करने की बजाय वहां से चलते बने। ऐसे में युवक को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थानीय लोगों का आरेाप है कि पुलिस की देख रेख में पुलिस चौकी के पास अवैध ऑटो स्टैंड लग रहा है, जिसकी वजह से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन अवैध ऑटो स्टैंड के खिलाफ कोई कार्यवाही नही कर रहा है। मंगलवार को सड़क के बीचोबीच ऑटो खड़ा कर सवारी भरने के चक्कर में बाइक बिछियां गांव निवासी रोहित कुमार 22 वर्ष सवार युवक खड़ी ऑटो से टकराकर बुरी तरफ घायल होकर सड़क पर ही बेहोश हो गया। वहां मौजूद एसआई अभिषेक प्रताप सिंह व पुलिसकर्मियों न तो आटो चालक को पकड़ा और ना ही घायल की मदद के लिए आगे आए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल घायल युवक को ऑटो की माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया। ऐसे में हड़बड़ाहट में युवक सड़क के बीच खड़े आटो से टकरा गया। इस बाबत कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आटो चालकों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इनका ई-चालान किया जा रहा है। यदि कोई भी वाहन सड़क पर सवारी भरते हुए मिला तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

मानव से पूरी हो रही मानव रक्त की कमीः सीएमओ

जिला अस्पताल सभागार में पत्रकार शमशाद अंसारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करती सीएमएस।
जिला अस्पताल सभागार में पत्रकार शमशाद अंसारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करती सीएमएस।

विश्व रक्तदान दिवस पर समाजसेवी दम्पत्ति के साथ ही रक्तदान के क्षेत्र में उम्दा कार्य करने वालों को स्वास्थ्य विभाग ने किया सम्मानित

Young Writer, Chandauli News: विश्व रक्तदान दिवस (World Blood Donor Day) पर मंगलवार को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय सभागार (District Hospital Chandauli) में रक्तदाताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमओ (CMO Chandauli) डा. वाईके राय और सीएमएस डा.उर्मिला सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। साथ ही रक्तदान को लेकर व्याप्त भ्रांतियों पर प्रकाश डालने के साथ ही रक्तदान (Blood Donate) के फायदे भी गिनाए। कहा कि मानव ने बहुत तरक्की कर ली है, लेकिन आज भी उसे रक्त की जरूरत एक मानव से पूरी करनी पड़ती है। एक मानव का रक्त दूसरे मानव को देकर रक्त की कमी को पूरा किया जाता है। इसके बाद उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

समाजसेवी दम्पत्ति को सम्मानित करती सीएमओ डा.उर्मिला सिंह।
समाजसेवी दम्पत्ति को सम्मानित करती सीएमओ डा.उर्मिला सिंह।

इस दौरान सीएमओ ने कहा कि रक्तदान करने कोई कमजोरी नहीं आती है, बल्कि रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त कर्णिकाएं बनती रहती है। इससे मानव शरीर के अंदर बोनमैरो सक्रिय बना रहता है। जैसे ही रक्त निकलता है नई रक्त कर्णिकाएं बनने लगती है। उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को जनपद में बढ़ावा देने के लिए ब्लाक स्तर पर कैम्प आयोजित करने का प्रस्ताव बनाकर सीएमओ दफ्तर का निर्देश ब्लड बैंक प्रभारी को दिया। साथ ही यह सवाल भी किया कि कितने लोग ब्लड बैंक में रक्त के बदले रक्तदान नहीं करते। इस पर डा. दिनेश सिंह द्वारा बताया गया कि करीब 20 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो रक्त के बदले रक्तदान नहीं करते, लेकिन इस कमी को स्वैच्छिक रक्तदान के जरिए पूरा कर लिया जाता है। सीएमएस डा.उर्मिला सिंह ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। रक्त दाताओं के प्रति जो सम्मान समाज में होना चाहिए। वह हम सभी को करना चाहिए, क्योंकि रक्तदाता जिंदगी और मौत से जूझ रहे लोगों को अपना रक्त देकर उसे बचाता है। इसके बाद उन्होंने नए दाम्पत्य जीवन की शुरुआत रक्तदान जैसे पुनीत कार्य से करने वाले समाजसेवी अजीत सोनी व उनकी पत्नी प्रियंका गुप्ता को सम्मानित किया। इसके बाद विषम परिस्थिति में ब्लड बैंक को ओ नेगेटिव रक्तदान (O Negative Blood ) करने वाले पत्रकार शमशाद अंसारी को भी सीएमएस द्वारा सम्मानित किया गया। इस तरह रक्तदान के क्षेत्र में उम्दा कार्य करने वाले विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सीएमएस द्वारा प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. अशोक कुमार, डा. राजेश सिंह, चंद्रशेखर मजमूदार, अजीत सिंह, अनुरोध राय, राहुल श्रीवास्तव, लखेंद्र, रजनीश त्रिपाठी, विवेक राय, आजाद आदि उपस्थित रहे।

चंदौली नेगुरा गांव में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटी युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के नेगुरा गांव के समीप नारायणपुर पंप कैनाल से निकली नहर की पटरी के किनारे मंगलवार को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई। इसके चलते एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज आगे कार्रवाई में जुट गई। मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आनन-फानन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इससे वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई।

बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नेगूरा चंद्रशेखर का पुत्र रोशन अट्ठारह वर्ष नारायणपुर पंप कैनाल के पटरी से ट्रैक्टर से जसूरी गया हुआ था। जसूरी से वापस लौटते समय गांव के पास ही अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आसपास के लोगों और परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। जैसे ही यह जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया और रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इसके चलते वहां लोगों की भारी भीड़ लगी है। बताया जाता है कि रोशन चंद्रशेखर के तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का था। दोनों पुत्रों में सबसे होनहार और परिश्रमी था। उसकी मौत के बाद माता-पिता के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजनों के करूण रूदन से सभी की आंखें नम हो गई।

रक्तदानः सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चंदौली के युवाओं ने किया प्रतिभाग

रक्तदान पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी।
रक्तदान पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी।

Young Writer, चंदौली। 14 जून को मनाए जाने वाले विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) के उपलक्ष्य में सोमवार को इंदिरा नगर चंदौली में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने हेतू रक्तदान विषय के ऊपर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राएं और विजडम एजुकेयर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में कुल 40 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

रक्तदान पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी।

इस सामान्य ज्ञान परीक्षा में वर्षा कुमारी को प्रथम, सतीश सिंह को द्वितीय तथा अभिषेक पांडेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उक्त परीक्षा में अव्वल आए अभ्यर्थियों को मंगलवार को जिला अस्पताल सभागार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि के साथ ही शील्ड व प्रमाण-पत्र देकर सीएमओ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं का फ्री में ब्लड ग्रुप की जांच किया गया और उन्हें ब्लड ग्रुप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर बाबू तूफानी के के प्रबंधक अजय सिंह व विजडम एजुकेयर के प्रबंधक रूबी सिंह एवं जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी और रक्तकोष विभाग (Blood Bank Chandauli) के कर्मचारी डा. अशोक कुमार, अनुरोध राय, ज्योति, संध्या व अखिलेश यादव उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया।

चंदौली नोटो की गड्डी लेकर भाग रहे युवक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

पीडीडीयू नगर मुगलसराय कोतवाली थाना अंतर्गत जीटी रोड काली मंदिर के सोमवार को सड़क के किनारे कटे-पुराने नोट बदलने वाले दुकानदार के यहां उचक्का गिरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एक युवक  कटे-फटे नोट की दुकानदार के यहां से लगभग 40हजार रुपए की गड्डी लेकर भाग निकला। दुकानदार व आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और थाने जाकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। विदित हो कि जीटी रोड स्थित काली मंदिर के समीप  सड़क किनारे लगभग आधा दर्जन  कटे-फटे नोट की दुकानों पर दुकानदार नोटों की करेंसी सजाकर बैठे रहते हैं,वही दुकानदारों द्वारा करेंसी नोटों की गड्डी को काउंटर पर ही बेफिक्र होकर खुलेआम सजाया जाता है,जिसका परिणाम सोमवार को देखने को मिला बताते चलें कि सोमवार को एक युवक नोट करेंसी काउंटर से लगभग 40 हज़ार की करेंसी नोटो की गड्डी लेकर भागने लगा तभी आसपास के लोग  चोर-चोर चिल्लाने लगे तभी ड्यूटी रत पुलिसकर्मी मनोज यादव व अन्य लोगो द्वारा दौड़ाकर उक्त युवक को पकड़ लिया गया और करंसी नोटों की गड्डी बरामद कर लिया गया।वही उचक्कागिरी की घटना पहले भी हो चुकी है कई बार प्रशासन द्वारा उक्त दुकानदारों को मना भी किया गया और कहा गया कि  अपने करेंसी नोटों को जाली में बंद कर के रखें बावजूद उसके दुकानदार मानने को तैयार नहीं है।अगर समय रहते दुकानदार सचेत नहीं हुए तो आए दिन इस प्रकार की छिटपुट घटनाएं होती रहेंगी।वहीं पुलिस उक्त पकड़े हुए युवक को कोतवाली ले जाकर मामले की छानबीन कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

Chakia में वरिष्ठ नागरिक सम्मान सभागृह का निर्माण शुरू

Chakia में वरिष्ठ नागरिक सम्मान सभागृह के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते एसडीएम।
Chakia में वरिष्ठ नागरिक सम्मान सभागृह के निर्माण कार्य का शुभारंभ करते एसडीएम।

Young Writer, Chakia News: चकिया नगर के वार्ड नंबर 8, नगर पंचायत चकिया में पार्किंग स्थल में नवनिर्मित पुस्तकालय के समीप 14 लाख की लागत से वरिष्ठ नागरिक सम्मान सभागृह का निर्माण होगा। इसका शुभारंभ एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा (Prem Prakash Meena, IAS) द्वारा किया गया। बताया कि उक्त सभागृह के निर्माण होने के बाद यहां नगर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक सम्मानजनक जीवन जी सकेंगे। इस सपने को साकार करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उक्त सभागृह के निर्माण कार्य को तेजी से शुरू करवाया गया।
Chakia में बनकर तैयार हो रहे इस वरिष्ठ नागरिक सम्मान सभागृह में हमारे बुजुर्गों को एक सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की दिशा में अध्यात्म, मनोरंजन, गोष्ठी, पुस्तकालय विचार विमर्श इत्यादि हेतु सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। एसडीएम ने बताया कि लगभग 1 महीने में सभागृह बनकर पूरी तरह क्रियाशील होने की संभावना है। वरिष्ठ नागरिकों को एक सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की कड़ी में शीघ्र ही नगर पंचायत चकिया व जन सहभागिता से नगर पंचायत चकिया में वृद्ध आश्रम का निर्माण भी शुरू करवाएगा।

पानी के अभाव में किसान नहीं डाल पा रहे धान की नर्सरी

चंदौली कलेक्ट्रेट में डीएम से सिंचाई संबंधित समस्या पर चर्चा करते पूर्व सांसद रामकिशुन।
कलेक्ट्रेट में डीएम से सिंचाई संबंधित समस्या पर चर्चा करते पूर्व सांसद रामकिशुन।

सिंचाई की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मिले पूर्व सांसद

Young Writer, चंदौली। बारिश नहीं होने से जनपद में किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ता है। यदि सिंचाई की समस्या कायम रही तो किसानों की खेती पिछड़ जाएगी और किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना होगा। ऐसे में किसानों की सिंचाई संबंधित समस्या को लेकर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने जिलाधिकारी संजीव सिंह से मुलाकात की। इस दौरान बताया कि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पंप कैनाल के साथ-साथ नलकूप भी खराब हो गए हैं। इसे तत्काल ठीक कराया जाए, ताकि किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए पानी मिल सके।
उन्होंने कहा कि किसानों को पानी की समस्या के कारण धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं। कई इलाकों में स्थापित राजकीय नलकूपों व पंप कैनाल खराब पड़े हुए हैं। नलकूपों और पंप कैनालों के खराब होने के कारण किसानों को धान की नर्सरी डालने के लिए सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इसे तत्काल दूर कराया जाए, ताकि किसानों को समय से पानी उपलब्ध हो सके। कहा कि पंप कैनालों का दौरा किया, लेकिन उनकी हालत ठीक नहीं है। प्रमुख रूप से कुंडा पंप कैनाल सहित कई कैनाल है, जो खराब हो चुके हैं यह तत्काल ठीक कराने की जरूरत है। अगर यह नलकूप वह पंप के नालों को ठीक नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और जिसके लिए शासन ही जिम्मेदार होगा। वहीं दूसरी ओर एसपी से मिलकर कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की और उसे बेहतर बनाने की मांग की, ताकि जनपद में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लग सके।

UPCOP App: आपका अपना थाना‚ आपका अपना ऐप

धीना में यूपी पुलिस तकनीकी सेवाएं द्वारा विकसित UPCOP App जनता की जानकारी देते पुलिस कर्मी।
धीना में यूपी पुलिस तकनीकी सेवाएं द्वारा विकसित UPCOP App जनता की जानकारी देते पुलिस कर्मी।

Young Writer, धीना | यूपी पुलिस तकनीकी सेवाएं द्वारा विकसित UPCOP App जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है । इस ऐप को Play Store से Install कर कोई भी आदमी ऑनलाइन एफआईआर, सामान खोने की गुमशुदगी, चरित्र सत्यापन, कार्यक्रम अनुरोध इत्यादि ढेर सारी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति को थाने जाने की भी जरूरत नही, घर बैठे ही उपरोक्त सारे काम हो जाएंगे। तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश पुलिस से प्राप्त निर्देश के क्रम में थाना धीना पर नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए मयंक राय अपने साथी कर्मचारी शंकित कुमार, संजीत यादव व आलोक सरोज के साथ कस्बा धीना व कस्बा कमालपुर में व्यापक स्तर पर प्रचार करते हुए जनता के लोगो को UPCOP App के बारे में जागरूक किया। साथ ही UPCOP App के नए नारे से भी अवगत कराया।

नौबतपुर-अरंगी मार्ग पर जलभराव से गिरकर चोटिल हो रहे बाइक सवार

चिरईगांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास सड़क पर जलजमाव का दृश्य।
चिरईगांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास सड़क पर जलजमाव का दृश्य।

ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Young Writer, कंदवा। क्षेत्र के नौबतपुर-अरंगी मार्ग पर चिरईगांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास सड़क पर हो रहे जल भराव के चलते लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के चलते आए दिन बाइक व साइकिल सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है। लोगों ने समस्या का निदान न किए जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
नौबतपुर-अरंगी मार्ग क्षेत्र के चारी, चिरईगांव, दैथा, मुड्डा, पोखरा-धनाईतपुर, लोहरा, अरंगी, तेल्हरा आदि दर्जन भर गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए गए मार्ग पर चिरईगांव स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास जलनिकासी के अभाव में सड़क पर जलभराव हो जा रहा है। निकासी न होने के कारण गांव का गंदा पानी मार्ग पर बह रहा है। इस मार्ग से एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। ग्रामीणों के कई बार गुहार के बावजूद किसी भी जिम्मेदार ने मार्ग की सुधि लेना उचित नहीं समझा, जिससे जलभराव के चलते लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। भाकियू भानु के तहसील अध्यक्ष सुमंत सिंह उर्फ अन्ना हजारे ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान अंगद यादव, हरवंश यादव, रोहित कन्नौजिया, गोबारी पासवान, भिखारी खरवार, सुरेंद्र यादव,पप्पू यादव, नरेंद्र यादव, भोला यादव आदि लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

ट्रक के चपेट में आने से दो युवक की मौत, मचा कोहराम

घटना की सूचना के बाद टिमिलपुर गांव में शोकाकुल परिवार और बच्चे।

Young Writer, Chandauli News: जनपद के जयपुरिया स्कूल के समीप रविवार की रात ट्रक की चपेट में आने से दो युवक की मौके पर मौत हो गयी। सूचना पर मुगलसराय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दोनों जीजा और साले थे।

सकलडीहा कस्बा के स्वर्गीय लोचन के चार पुत्र है। सबसे छोटा पुत्र 35 वर्षीय कालीचरण टिमिलपुर गांव में अपना मकान बनाकर अपने पत्नी माला और चार पुत्री और दो पुत्र के साथ रहता था। रविवार को अपने बहन बेबी के बेटे की बहु भोज में शामिल होने के लिये करण्डा निवासी 26 वर्षीय साला राजा के बाइक से दुर्गाकुंड वाराणसी गए थे। देर रात को खाना खाने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच दुल्हीपुर एक स्कूल के समीप सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साले की घटनास्थल पर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। इसके पूर्व उनके मोबाइल के माध्यम से परिजनों को अवगत कराया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Chandauli
clear sky
25 ° C
25 °
25 °
78 %
0.7kmh
0 %
Fri
32 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °
Tue
33 °
Verified by MonsterInsights