30.7 C
Chandauli
Saturday, October 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 506

Shahabganj: मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सड़क निर्माण रोका

Shahabganj में मुआवजा के लिए निर्माण कार्य रोकते किसान।

जानकारी के बाद पीडब्ल्यूडी जेई के आश्वासन पर कार्य हुआ प्रारंभ

Young Writer, Shahabganj: कर्मनाशा नदी पर बने नवनिर्मित पुल को सड़क से जोड़ने के लिए मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें क्षेत्रीय किसानों की बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहित की गयी है, लेकिन इसके सापेक्ष संबंधित किसान को अभी तक मुआयजा नहीं मिला है जिससे नाराज किसानों ने ग्रामप्रधान रामजीत साहनी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पहुंच कर मिट्टी भराई का कार्य बंद करा दिया।
किसानों ने कहा कि जब तक मुआयजा नहीं मिलेगा कार्य नहीं करने दिया जायेगा। कार्यबंद होने की सूचना जैसे ही मेठ ने जेई सुजीत पटेल को दिया। उन्होंने किसानों से तत्काल मोबाईल पर वार्ता कर शीघ्र मुआयजा दिलाने का आश्वासन दिया। विदित हो कि Shahabganj में कर्मनाशा नदी पर नवनिर्मित पुल को सड़क से दोनों तरफ से जोड़ा जाना है। जिसमें दोनों तरफ के दर्जनों किसानों की जमीन सड़क निर्माण के लिए ली गयी है। पुल को जोड़ने के लिए मिट्टी भराई का कार्य भी तेज गति से चल रहा है। लेकिन अभी तक किसानों को मुआयजा नहीं मिला। जिससे नाराज होकर दर्जनों की संख्या में पहुंचे किसानों काम बंद करा दिया। कार्यबंद होने की सूचना जेई सुजीत पटेल ने मोबाईल पर वार्ता कर बताया कि जनवरी माह में ही 2 करोड़ 35 लाख रुपये किसानों में बांटने के लिए आ गया। लेकिन जमीन फाट नहीं होने के कारण मुआयजा की धनराशि बांटने में समस्या आ रही है। जैसे ही सही किसानों का चयन हो जायेगा। मुआयजा की राशि बांट दी जायेगी। इस दौरान ग्राम प्रधान रामजीत साहनी, रामनरेश, नन्दलाल, श्याम देव, चिल्लर, हनुमान, शंकर, महादेव सहित दर्जनों किसान थे।

Sakaldiha विधायक के गांव जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त

मथेला गांव में क्षतिग्रस्त मार्ग पर जमा नाबदान का पानी।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र स्थित मथेला-कैलावर मार्ग इन दिनों मरम्मत के अभाव में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ऊपर से मार्ग पर नाबदान का पानी की बहने व उसकी निकासी न होने से गन्दा पानी मार्ग पर भर गया है। उक्त मार्ग Sakaldiha विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के गांव पर जाता है।
चंदौली मुख्य मार्ग से होते हुए मथेला-कैलावर गांव सहित दर्जनों गांव को जोड़ने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। ऊपर से गांव में पानी की निकासी न होने से क्षतिग्रस्त मार्ग पर नाबदान का पानी भरा रहता है। इसी मार्ग पर संकट मोचन हनुमान का भव्य मंदिर भी है। जो नाबदान के पानी से होकर लोग दर्शन पूजन करने जाने को विवश है। यह गांव दर्जनों गांव को जोड़ने के अलावा विधायक के पैतृक आवास व गांव में भी जाता है, जिससे लोगो को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के लिए यह समस्या काफी जटिल है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, खण्ड विकास अधिकारी से भी इस क्षतिग्रस्त मार्ग व नाबदान के पानी के निकासी के व्यवस्था की मांग की थी, किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों में सौरभ त्रिपाठी, रवि विश्वकर्मा, रामू प्रजापति, सुधीर चौरसिया, गोलू पासवान, राकेश चौरसिया, धर्मेंद्र पासवान, छोटू मौर्या, सन्दीप, भरत आदि ने शासन-प्रशासन से मार्ग को दुरुस्त व नाबदान के पानी के निकासी के लिए नाली की मांग की है।

Balua थाने में प्रेमी जोड़े ने किया दाम्पत्य जीवन का आगाज

Balua थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक की उपस्थिति में शादी करते युवक युवती।

Young Writer, चहनियां। Balua Thana के इंस्पेक्टर राजीव सिंह एक तरफ अपराध और अपराधियों पर भारी पड़ रहे हैं वहीं दूरी ओर डेढ माह से कम समय के अन्दर आईपीसी की धारा-366 के तहत आ रही शिकायतों का निस्तारण आपसी तालमेल व समन्वय से कराते हुए थाना परिसर में चौथी शादी कराकर प्रेमी जोड़ों की शादी कराकर उनके दाम्पत्य जीवन की शुरुआत थाना से कराने की नेक पहल कर रहे हैं। पुलिस के इस पहल को क्षेत्र का हरएक आदमी सराह रहा है। बलुआ इंस्पेक्टर की पहल पर सोमवार को एक बार फिर एक प्रेमी जोड़ा पति-पत्नी के रूप में जीवन जीने को तैयार होकर थाने में ही एक दूसरे को वरमाला पहनाकर परिजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर लिया।
बताते हैं कि Sakaldiha थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी सुषमा देवी द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि Balua Thana क्षेत्र के मथेला पंडितपुर निवासी रविन्द्र कुमार उनकी बेटी को भगा कर ले जाया गया है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए बलुआ इंस्पेक्टर ने पुलिस कर्मियों को भेजकर रविन्द्र कुमार व उनके परिजनों को लड़की के साथ थाने पर लाकर पूछताछ किया तो मामला कुछ और ही निकला। दोनों एक दूसरे से प्यार करने और साथ रहने की बात स्वीकार कर लिया। जिसके बाद इंस्पेक्टर ने दोनों के परिजनों से युवक व युवती के बीच हुई बात को बताते हुए उनकी शादी के लिए रजामंद किया। बालिग युवक और युवती के साथ परिजनों की रजामंदी के बाद क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में रजामंदी लिखवाते हुए भविष्य में किसी मंदिर या न्यायालय में शादी करने की बात लिखवाते हुए Balua इंस्पेक्टर की पहल पर थाना परिसर में ही दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर मिठाई खिलाकर हंसी खुशी पति-पत्नी के रूप में जीने मरने की सौगन्ध खायी। जिसपर उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर और पुष्प वर्षा करके दोनों को आशीर्वाद प्रदान किया और इंस्पेक्टर सहित थाने के सभी कर्मचारियों के पहल की सराहना किया।

Chakia: सिंचाई विभाग ने 75 बंधियों की नीलामी रोकी

चकिया में सिंचाई विभाग की नीलामी स्थगित होने की जानकारी देते एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा।

Young Writer, Chakia: सिंचाई विभाग की ओर से मंगलवार को चकिया में 75 से भी ज्यादा बंधियों की नीलामी होना प्रस्तावित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए नीलामी की प्रक्रिया 14 जून की तिथि नियत की गई है। इस दौरान नीलामी की प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले आम जनता की सहूलियत एवं कमियों को दूर करने के लिए सभी को पर्याप्त समय दिए जाने के क्रम में जिला प्रशासन एवं नीलामी समिति द्वारा यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। पंजीकरण सिर्फ आज ही सात जून 2022 को ही पूर्ण कर लिए जाएंगे एवं नीलामी हेतु निर्धारित नई तिथि 14 जून 2022 को होना है जिसके लिए कोई नया पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवास व मनरेगा में धांधली की आरोपी बीडीओ सरिता सिंह को मिली जमानत

चंदौली न्यायालय- Young Writer
चंदौली न्यायालय परिसर का गेट।

Young Writer, Chandauli News: प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा में मजदूरी भुगतान में धांधली के आरोप में घिरी चकिया की पूर्व बीडीओ सरिता सिंह की अग्रिम जमानत याचिका जनपद एवं सत्र न्यायालय ने मंजूर कर लिया है। चकिया कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या-53‚ सन् 2021 अंतर्गत धारा-419, 420, 467, 468, 471, 409, 120बी के केस में सरिता सिंह की ओर से सीआरपीसी की धारा-438 के तहत न्यायालय में अग्रिम जमानत प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया था, जिसे स्वीकृत किया है। उक्त मामले में चकिया की पूर्व बीडीओ सरिता सिंह की ओर से अधिवक्ता शफीक खान ने प्रार्थना-पत्र के साथ तथ्य एवं तर्क प्रस्तुत किया।

सत्र न्यायालय में अधिवक्ता शफीक खान द्वारा न्यायालय को बताया गया कि सरिता सिंह खण्ड विकास अधिकारी Chakia के पद पर नियुक्त थी तथा एक लोक सेवक हैं। जमानत मिलने के बाद उनके पलायन की संभावना प्रतीत नहीं होती है। गिरफ्तारी की दशा में पूर्व बीडीओ सरिता सिंह को गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी या संबंधित थाना के भारसाधक अधिकारी द्वारा 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र एवं समान धनराशि की दो प्रतिभू सम्पादन पर धारा-173(2) सीआरपीसी के अंतर्गत आरोप पत्र सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत होने तथा उस पर संज्ञान लेने की अवधि तक अग्रिम जमानत रिहा किया जाएगा। प्रभारी जनपद एवं सत्र न्यायाधीश Chandauli अम्बर रावत की अदालत की ओर से जारी अग्रिम जमानत आदेश में उल्लेख किया गया है कि अग्रिम जमानत मिलने पर आवेदिका चकिया की पूर्व बीडीओ सरिता सिंह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी व्यक्ति को जो वर्तमान प्रकरण से संबंधित है कोई भी धमकी, प्रलोभन या वचन नहीं देगी। बिना न्यायालय की पूर्व अनुमति के भारत को छोड़ कर नहीं जाएगी। इसके अलावा विवेचना में पूर्ण सहयोग करेगी और यदि पूर्व बीडीओ द्वारा उक्त शर्तों का उल्लंघन किया जाता है तो विवेचक अथवा सरकारी अधिवक्ता दी गई अग्रिम जमानत निरस्त किए जाने के लिए न्यायालय में प्रार्थना-पत्र पस्तुत करने के लिए स्वतंत्र होगा।

दर्शना सिंह के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर जनपद में उत्साह ,भाजपाजनों ने मनाया जश्न

चंदौली। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद चंदौली के भाजपाइयों में सोमवार को जश्न जैसा माहौल देखने को मिला। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिंह के नेतृत्व में रविवार को मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़ खुशी का इजहार किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आपस में खुशियां साझा की और राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा कर्मठ, जुझारू व समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया है। इसी की कड़ी में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को राज्यसभा भेजकर प्रतिनिधित्व का जो अवसर दिया है उससे पार्टी के प्रति आम कार्यकर्ताओं में सम्मान बढ़ा है। कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है कि एक छोटे से कार्यकर्ता को राज्यसभा सांसद बनाकर पार्टी ने हम सभी के मनोबल को मजबूत बनाने का काम किया है। उम्मीद जताया कि राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुईं दर्शना सिंह चंदौली जनपद के विकास के लिए काम करेंगी, जिससे चंदौली का जन-जन लाभान्वित व आच्छादित हो सके। हम सभी को विश्वास है कि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह चंदौली जनपद में जन आकांक्षाओं के अनुरूप छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस दौरान अनिल तिवारी, शिवराज सिंह, रवींद्रनाथ गोंड, प्रेम नारायण सिंह मंटू, राकेश कुमार, प्रमोद सिंह, रिंकू, रवि शंकर, रामचंद्र कटारिया, दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, रामसुंदर चौहान, हरेराम पांडेय, आलोक सिंह, शैलेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राकेश तिवारी, रवि शर्मा वीरेंद्र सिंह. आदि उपस्थित रहे।

ऋण गबन मामले में बैंक प्रबंधक व प्रोपराइटर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

गबन

Young Writer, चंदौली। प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत दोना-पत्तल बनाने व विक्रय हेतु स्वीकृत छह लाख का ऋण आवेदक संतोष को न देकर बड़ौदा यूपी बैंक शाखा इलिया शाखा के प्रबंधक द्वारा गबन किए जाने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने धारा-156(3) के तहत पीड़ित पक्ष के आवेदन को स्वीकर कर लिया है। न्यायालय ने थाना प्रभारी इलिया आदेश दिया कि है कि उक्त मामले में प्रार्थना-पत्र के आलोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत विवेचना करने का आदेश दिया है।

पीड़ित पक्ष के आवेदन-पत्र को प्रस्तुत करते हुए अधिवक्ता राकेश रत्न तिवारी ने तर्क प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अंतर्गत दोना-पत्तल बनाने व विक्रय करने के लिए बड़ौदा यूपी बैंक शाखा इलिया से आवेदन किया था। आवेदक संतोष के खाता संख्या- 618132010084580 में छह लाख का ऋण स्वीकृत हुआ था, लेकिन तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनीष द्वारा आवेदक को बिना सूचना दिए दुकानदार अरुण आटो मोबाइल्स के प्रोपराइटर अरुण कुमार सिंह चकिया के खाते में स्थानान्तरित कर दिया। ऐसे में ऋण के लिए आवेदन करने वाले संतोष बार-बार बैंक शाखा प्रबंधक से सम्पर्क किया तो उसे अरुण आटो मोबाइल्स के दुकानदार से मिलने की बात कही गयी। संतोष चकिया स्थित उक्त फर्म के प्रोपराइटर से भी मिला। वहां उसे उपकरण के लिए आश्वासन दिया गया और उसे बार-बार दौड़ाया गया। कुछ दिनों बाद में ऋण वापस होने की बात बताई बैंक शाख प्रबंधक द्वारा गयी और उसे वापस मंगाने के लिए 50 हजार की मांग की गई। बाद में उसे बताया गया कि सरकार ने उसका ऋण कैंसिल कर दिया गया है। लेकिन कुछ दिनों बाद ऋण के रकम की वसूली के उसके घर बैंक कर्मी आए तो उसके होश उड़ गए। ऐसे में संतोष भागा-भागा बैंक शाखा प्रबंधक के पास गया तो उन्होंने उसे बैंक से भगा दिया और दोबारा बैंक आने पर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। दूसरी ओर बैंक द्वारा बार-बार संतोष के घर ऋण के पैसे वापस करने के लिए नोटिस भेजी जा रही है जिससे संतोष काफी परेशान व मानसिक रूप से अवसाद की स्थिति में है। इस मामले को लेकर संतोष एसपी चंदौली व उच्चाधिकारियों के यहां भी गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक इलिया के तत्कालीन प्रबंधक मनीष और अरुण आटो मोबाइल्स के प्रोपराइटर अरुण कुमार सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए विवेचना करने का आदेश थाना प्रभारी इलिया को दिया है।

बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी को मारी गोली लूटे 13 लाख

लूट की घटना के बाद सैयदराजा एसबीआई शाखा के बाहर जुटी भीड़ व पुलिस फोर्स।

सैयदराजा कस्बे में स्टेट बैंक शाखा के पास दिनदहाड़े हुई वारदात

Young Writer, सैयदराजा। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास सोमवार को बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर 13 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने बैंक कर्मचारियों उसके बाहर घूम रहे लोगों से पूछताछ कर जांच पड़ताल में जुट गई।

बताते हैं कि नौबतपुर इंडियन आयल जायसवाल एंड कम्पनी पेट्रोल पंप से पैसा लेकर पम्प के कर्मचारी इस्लाम और विजय पेट्रोल पंप से मैजिक वाहन में बैठक सैयदराजा स्टेट बैंक में 13 लाख तीस हजार रुपये जमा करने जा रहे थे। जैसे ही दोनों सैयदराजा कस्बे में पहुंचे की पहले से घात लगाए बदमाशों ने इस्लाम से पैसों से भरा बैग छीनने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने इस्लाम के पैर में गोली मार दिया और पैसों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। हालांकि घटना में इस्लाम के जांघ पर गोली लगी, लेकिन जेब में बैंक का जमा पर्ची व पैसे होने के कारण वो बाल बाल बच गया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लोगों की सूचना पर पहुची कई थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। वही घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी व क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बैंक के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही आगे की कार्यवाही में जुट गए। घटना से आस पास के व्यापारियों में दहशत कायम है।

चहनियां पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों को विषैले जंतुओं से खतरा

चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उगा झाड़ झंखाड़।

Young Writer, चहनियां। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों सफाई नहीं होने के कारण झाड़-झंखाड़ से पट गया है। परिसर स्थित सभी आवासीय बिल्डिंग के अगल-बगल झाड़ झंखाड़ के कारण विषैले जानवरों से वहां निवासरत कर्मचारियों हमेशा खतरा बना रहता है। जिसे देखते हुए बरसात से पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों ने साफ-सफाई कराने की मांग की है।
चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बन रहा सीएचसी बिगत कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है। जिसके चलते आवासीय बिल्डिंगों के इर्द गिर्द झाड़-झंखाड़ से पट गया है। एक तरफ खण्ड विकास कार्यालय के पीछे बगीचेनुमा झाड़-झंखाड़ है। जो खण्ड विकास कार्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोनों के अगल-बगल है। स्वास्थ्य विभाग के कैम्पस में कई बार जहरीले जानवरों को पकड़कर स्वास्थ्य कर्मी दूर छोड़ चुके है। कई बार कैम्पस में रात्रि में विषैले सांपों की मौजूदगी के कारण अफरातफरी मच चुकी है। आवास में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की नींद तक हराम हो चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए बरसात से पूर्व स्वास्थ्य विभाग के कैम्पस को सफाई कर्मियों से साफ कराने की मांग की है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र उम्दा कार्य करने वाले डा. नदीम अशरफ सम्मानित

दिल्ली में डा. नदीम अशरफ को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड देकर सम्मानित करते अतिथिगण।

Young Writer, चंदौली। मानव खिदमत फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी व अग्रणी समाजसेवी डा.नदीम अशरफ को स्वास्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रविवार को नई दिल्ली में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। विदित हो कि मानव खिदमत फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डा.नदीम अशरफ द्वारा चहनियां ब्लॉक के 60 गांव को गोद लेकर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ सेवा उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। इनके साथ इनकी पत्नी डॉ0 नूरी अहमदी बखूबी साथ दे रही हैं।
लीडीफाई इंडिया संस्था की तरफ से दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में देश भर के तीस ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान दे रहे हैं। जिसमें जनपद के चहनियां ब्लॉक के मारूफपुर में स्थित मानव खिदमत फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी डा.नदीम अशरफ को स्वास्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले भी इनको कई सम्मान मिल चुके हैं।

Chandauli
broken clouds
30.7 ° C
30.7 °
30.7 °
54 %
0.9kmh
67 %
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights