Young Writer, चहनियां। बलुआं थाना क्षेत्र के कैलावर चौकी अंतर्गत अराजक तत्वों ने मंगलवार को एक बार फिर अपने कार्यों से किसानों को माथा पकड़ने के लिए मजबूर कर दिया। सोमवार की भोर में भी बीसूपुर के कैलाश नाथ यादव के तीन बीघे की मड़ाई के लिए रखी फसल में आग लगा दी थी तो मंगलवार को एक फिर बीसूपुर के ही दो किसानों की मड़ाई के लिए रखी तीन बीघे की फसल में आग लगा दी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक सारी फसल जलकर खाक हो गई और किसान माथा पकड़कर अपने भाग्य को कोसने लगा।
चहनियां के बलुआ थाना क्षेत्र के बिसुपुर गाँव मे शिवधार तिवारी व लोकनाथ तिवारी के तीन बीघे की फसल सीवान में मड़ाई के लिए रखे दो बीघे गेहूँ की फसल के ढेर में मंगलवार को कुछ आराजक तत्वो ने आग लगा दी। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक गेहूँ की सारी फसल जलकर खाक हो गयी। घटना के बाद वहां पुलिस मौके पर नहीं पहुँच पायी थी। सोमवार को हुयी घटना के बाद मंगलवार को पुनः हुई। इस घटना की पुनरावृत्ति से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। आगलगी के बाद जीविकोपार्जन के लिए तैयार गेहूं की फसल जलने की घटना से पीड़ित किसान मायूस होकर माथा पकड़कर कर बैठ गये।
बीसूपुर में लगातार दूसरे दिन गेहूं की फसल में लगाई आग
चकिया में हंगामे की भेंट चढ़ी क्षेत्र पंचायत की बैठक
Young Writer, चकिया। विकास खंड सभागार में मंगलवार की दोपहर आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। हंगामे के बीच लगभग 2 करोड रुपए से कराए जाने वाले 213 विकास कार्यों पर मुहर लगा दी गई। हंगामे के बाद ग्राम प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। मंगलवार की दोपहर 1 बजे ब्लाक प्रमुख शंभू नाथ यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आरंभ हुई। बैठक में मनरेगा के तहत 213 में मजदूर के ना मिलने की समस्या को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया और ग्राम प्रधानो और अकाउंटेंट के बीच कहासुनी होने लगी। थोड़ी देर में क्षेत्र पंचायत सदस्य और तमाम ग्राम प्रधान दो अलग-अलग खेमों में बंट गए। हंगामे के बीच ग्राम प्रधानों ने ब्लाक प्रमुख मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दियाद्य जिसके बाद मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 2 करोड रुपए की धनराशि से कराए जाने वाले 213 विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाते हुए अपनी मुहर लगाई। बैठक में विद्युत, शिक्षा, वन विभाग, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों मैं क्रियान्वित होने वाली शासन की तमाम योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव, जिला पंचायत सदस्य डॉ कुंदन गौड़, चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह,बीईओ प्रकाश चंद्र यादव, पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर आरपी भारती, सीडीपीओ राकेश बहादुर, अवध नारायण जायसवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, इंजीनियर अवधेश यादव सहित तमाम ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ प्रधानों ने किया प्रदर्शन
चकिया। विकास खंड कार्यालय में इन दिनों भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिसमें कुछ संकलित कर्मचारियों के खिलाफ मंगलवार को ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर जिला प्रशासन से भ्रष्ट कर्मचारियों के कार्यों की जांच कराने की मांग की। प्रधानों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधानों के कराए जाने वाले तमाम विकास कार्य कमीशन के चक्कर में रुके हुए हैं।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडेय ने कहा कि विकास खंड कार्यालय में तैनात विभागों के कर्मचारी कमीशन के चक्कर में ग्राम प्रधानों की फाइलों को अटका रखे हैं। जिससे तमाम ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित है। कहा कि जब भी ग्राम प्रधान किसी भी काम की आईडी बनवाने के लिए कर्मचारियों के पास जाते हैं तो उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया जाता है। ग्राम प्रधानों ने चेताया कि विकास खंड कार्यालय में कमीशन खोरी का धंधा बंद नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों के कार्य प्रणाली की जांच कराकर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले प्रधानों में, महेंद्र मौर्या, सत्य प्रकाश गुप्ता, इंजीनियर अवधेश यादव, सारांश केसरी, अवध नारायण जायसवाल, ज्ञान प्रकाश प्रकाश गुप्ता, चंदन कुमार, राम नरेश यादव सहित तमाम प्रधान मौजूद रहे।
बेटी की जिद्द के आगे झुके पिता, थानाध्यक्ष ने थाने में करायी शादी
Young Writer, चहनियां। बेटी की जिद्द और प्यार की शिकायत लेकर मंगलवार को थाने पहुंचे पिता को आखिर बेटी की जिद्द के आगे झुकना पड़ा और थानाध्यक्ष के प्रयास से वर कन्या दोनों पक्षों की सहमति से युवती के पसन्द के लड़के के साथ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में जयमाल डालकर शादी की रस्म पूरी की गयी। इस दौरान दोनों के परिजनों सहित पुलिसकर्मी सहित अन्य कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। जयमाल के साथ ही हर हर महादेव के जयकारे से थाना परिसर गुंज उठा।
बलुआ थाना में मंगलवार को एक अजीब वाकया हुआ जब कमलेश प्रजापति थानाध्यक्ष के पास पहुंचकर अपनी पुत्री सुप्रिया प्रजापति की शिकायत करते हुए कहा कि मेरी बेटी बालिग है और पुलिस विभाग में कार्यरत एक युवक से तय शादी को मना कर रही है। उक्त शिकायत पर थानाध्यक्ष ने युवती की काउंसलिंग महिला डेस्क से करवायी तो पता चला कि वह थाना क्षेत्र के ही पक्खोपुर निवासी शुभम मौर्य पुत्र नारायण कुश्वाहा से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती है। किन्तु जातीय अन्तर के कारण दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार नही है। जिसपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने दोनों पक्ष के लोगों को एक साथ बैठाकर समझाया बुझाया। थानाध्यक्ष की पहल पर दोनो पक्ष शादी की स्वीकृति देते हुए थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर जयमाल की रस्म करा दी। इस दौरान थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों के लोगों का मुंह मीठा कराते हुए विधिवत शादी के लिए कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर के लिए रवाना कर दिया। इस विवाह की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।
किसानों को दी किसान क्रेडिट कार्ड की दी जानकारी
Young Writer, नियामताबाद। श्रमिक महिला नेचर फार्मिंग प्रोड्यूसर कम्पनी की परियोजना निगरानी समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को हुई। क्षेत्रीय कार्यालय पांडेयपुर नियामताबाद में किया गया। बैठक में डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन तथा श्रमिक भारती से श्रीकेश त्रिपाठी व नलिनी सिंह तथा कम्पनी के सेल्स मैनेजर कुबेर प्रसाद और कम्पनी की डायरेक्टर मोनिका देवी और सविता की उपस्थिति रही, जिसमें कम्पनी के जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक के प्रगति पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
कम्पनी के द्वारा तैयार किए जा रहे जैविक उत्पाद को लेकर लोकल मार्केट में जागरूकता हेतू कार्यक्रम करने पर डीडीएम नाबार्ड द्वारा सुझाव दिया गया। साथ ही साथ सरकार की योजनाओं जैसे फॉर्म मशीनरी, प्रसंस्करण संयंत्र आदि से लाभान्वित होने के बाबत जानकारी दी गई। अभी सरकार द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड तथा पशु पालन क्रेडिट कार्ड तथा फसल बीमा के विषय में भी कम्पनी के सभी किसानों को लाभान्वित करने पर चर्चा की गई। डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन द्वारा कम्पनी में 400 किसान सदस्यता पूर्ण करने पर प्रोत्साहित किया गया तथा इक्विटी ग्रांट प्राप्त करने हेतू आवेदन करने के लिए कहा गया। बैठक में सभी एजेंडे पर चर्चा के बाद डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन द्वारा कम्पनी के सभी किसानो तक सरकार व एफपीओ के फायदे की जानकारी पहुंचाने हेतू एक संकल्प लेते हुए यह कहा गया कि किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी। नाबार्ड द्वारा प्रोत्साहित रूरल मार्ट का निरीक्षण करते हुए यह कहा कि रूरल मार्ट में जैविक उत्पाद की सूची तैयार करके चस्पा व पब्लिश करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन, श्रमिक भारती से श्रीकेष, नलिनी तथा कम्पनी की अधिशाषी निदेशक उपस्थिति रही।
चंदौली के किसानों से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया संवाद
सीधा प्रसारण के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को किया संबोधित
Young Writer, चंदौली। मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में अमृत महोत्सव के तहत मंगलवार को गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया गया। कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई थी, जहां जनपद के अलग-अलग हिस्सों से आए किसानों ने उसका अवलोकन किया और प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों पर अधिकारियों से वार्ता कर जानकारी अर्जित की। वही केंद्रीय कृषि मंत्री ने सीधा प्रसारण कर किसानों को संबोधित किया।
इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं। जिसका लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है इसमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना शामिल है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है समय-समय पर विभिन्न तरह के आयोजनों कर सरकार किसानों को लाभान्वित करने के लिए जानकारी दे रही है वह हमारे अधिकारी व कर्मचारी भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रदर्शनी व गोष्ठी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने कहा कि उद्यान विभाग किसानों के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। सरकार के जो भी योजनाएं हैं उसको अमल लाने के लिए किसानों से वार्ता कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि उन्नतशील के बीजों का प्रयोग करने के साथ किसान तकनीकी प्रयोग भी करें। इस दौरान सुरेश मिश्रा, हरीश चंद पटेल, दीनानाथ श्रीवास्तव सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।
इलिया अस्पताल पर मरीजों को नहीं मिल पा रही स्वास्थ्य सेवाएं
Young Writer, इलिया। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकों के न आने से स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गयी है। जबकि वार्ड ब्वाय मरीजों का इलाज करने को विवश हैं। इस स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डा. मणिकेश प्रताप सिंह के अलावा डा. अरविन्द पाण्डेय, फर्मासिस्ट राघवेन्द्र सिंह, एलए विजय कुमार, एएनएम सरोज मौर्य व वार्ड ब्वाय रविन्द्र कुमार की नियुक्ति है। जिन्हें शासन द्वारा प्रतिमा लाखों रुप वेतन के रुप में दिया जाता है।
बावजूद कोई प्राईवेट डिसपेंसरी चला रहा है तो कोई कार्यस्थल से अनुपस्थित होकर अपने निजी कार्य में ब्यस्त है। यही कारण है कि मंगलवार को 10ः45 तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं था। स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले दर्जनों मरीज डाक्टर का इंतजार करते करते पर्ची कटाने के बाद वापस लौट गए तो गरीब तबके के मरीजों का इलाज वार्ड ब्वाय रविन्द्र कुमार को करना पड़ा। वहीं कई मरीज प्रतीक्षालय में बैठकर डॉक्टर साहब के आने का इंतजार करते रहे। किसी तरह डॉक्टर अरविंद पांडेय अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारी समझते हुए 10ः50 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए जहां वह मरीजों का इलाज किए। लेकिन चिकित्साधिकारी डा.मणिकेश प्रताप सिंह, फर्मासिस्ट राघवेन्द्र सिंह व एलए विजय कुमार अनुपस्थित मिले।कर्मचारी के आये दिन गायब रहने की प्रवृत्ति का परिणाम दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों को उठानी पड़ती है। स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों के गायब रहने की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी भड़क उठे और वह तत्काल चिकित्सा अधिकारी डॉ मणीकेश सिंह को फोन द्वारा कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यप्रणाली में सुधार न लाने पर स्थिति से शासन को अवगत कराने की बात कही।
एएसपी से मिले लाकरधारी, कानपुर के तर्ज पर मांगा मुआवजा
मांगें नहीं मानी तो मई में आमरण अनशन करने की दी चेतावनी
Young Writer, चंदौली। इंडियन बैंक चोरी प्रकरण में पीड़ित लॉकरधारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एएसपी चिरंजीव मुखर्जी से मिला। लाकरधारियों ने कानपुर सेंट्रल बैंक की शाखा के द्वारा 11 लॉकरधारियों के 24 दिन के भीतर 2 करोड़ 64 लाख का भुगतान किए जाने के संबंधित दस्तावेज सौंपा। साथ ही इंडियन बैंक पर दवाब बनाकर उसी तरह की प्रक्रिया मुआवजा दिलाने की मांग की है।
चेतावनी दी कि अगर बैंक पीड़ितों की मदद और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग नहीं करेगा तो मई महीने के दूसरे सप्ताह में आमरण अनशन भी करने पर विचार किया जाएगा। यह अनशन तब तक चलेगा, जब तक बैंक के आला अफसर आकर सेटलमेंट के लिए तैयार नहीं हो जाते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव मुखर्जी ने चंदौली कोतवाल शेषधर पांडेय को निर्देशित किया कि कानपुर के मामले का संज्ञान लेकर तत्काल इंडियन बैंक के अफसरों से बातचीत कर मुआवजे का हल निकालने का निर्देश दिया, ताकि पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में मदद की जा सके। लाकरधारियों ने कहा कि इंडियन बैंक में हुई चोरी में हम सभी का करोड़ों रुपए के जेवरात और गहने गायब हो गए। इस मामले में पुलिस की चार्जशीट में बैंक की लापरवाही सामने आई है और बैंक ने अभी तक ना तो मुआवजे का भुगतान किया है और ना ही हमारी कानूनी प्रक्रिया में हमारा सही तरीके से सहयोग कर रहा है। हमें बैंक के इंश्योरेंस के पेपर लेने के लिए 10 दिन की दौड़भाग के बाद तालाबंदी को मजबूर होना पड़ा तब जाकर बैंक ने पेपर कल शाम अपने अधिवक्ता को दिया। मुलाकात करने वालों में विजय तिवारी, आरके सिंह, दिनेश सिंह, रेखा सिंह, रामेश्वर सिंह, सुदर्शन सिंह समेत कई लॉकरधारी शामिल थे।
डा.नदीम अशरफ बने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सेवा प्रमुख
Young Writer, चहनियां। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार एवं राष्ट्रीय संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस्लाम अब्बास की सरपरस्ती में प्रमुख पर्यावरण विभाग काशी प्रांत सैयद सरफराज पहलवान के संतुति पर डा.नदीम अशरफ को सेवा प्रमुख मुस्लिम राष्ट्रीय मंच काशी प्रांत बनाया गया। क्षेत्रीय पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक मोहम्मद अजहरुद्दीन साहब एवं संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच काशी प्रांत मौलाना शफीक एवं क्षेत्रीय सह संयोजक काशी प्रांत अधिवक्ता ताज मोहम्मद साहब के आदेशानुसार डा.नदीम अशरफ को सेवा प्रमुख बनाया गया। डा.नदीम अशरफ पर संगठन की मजबूती एवं बधाई देते हुए हौसला अफजाई किया। विदित हो कि डा.नदीम अशरफ जिले के लोकप्रिय सम्मानित व्यक्तित्व के धनी एवं समाजसेवी है इनके पदोन्नति होने से संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। सैयद सरफराज पहलवान ने डा.नदीम अशरफ को नए दायित्व की बधाई दी। कहा कि डा. नदीम अशरफ के जुड़ने से समाज का बहुत बड़े वर्ग तक मुस्लिम लीग की पहुंच होगी, जिससे लीग की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के काम को गति मिलेगी।
डीएम के निरीक्षण में निष्प्रयोज्य मिला विद्यालय का प्रोजेक्टर
कम्पोजिट विद्यालय चंदौली की सफाई व्यवस्था पर असंतुष्ट दिखे जिलाधिकारी
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समय से उपस्थिति एवं मिड-डे-मील की गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों से गुणा-भाग व जोड़ देकर सवाल हल करवाया गया। साथ ही कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों से हिंदी-इंग्लिश की किताब पढ़वाया गया। इसके अलावा बच्चों से पड़ोसी देशों के नाम, राष्ट्रीय पशु व पक्षी के नाम सहित सामान्य ज्ञान की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने अध्यापकों से कक्षावार टाइम टेबल की जानकारी भी ली।
इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो बच्चे पढ़ने में कमजोर हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। हर बच्चों से ब्लैक बोर्ड पर जोड़, गिनती, पहाड़ा को हल कराया जाए। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक नहीं रहने पर गहरी नाराजगी जतायी और सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। विद्यालय के शौचालय के नियमित अच्छी तरह से साफ-सफाई के निर्देश दिए। कहा कि भोजन से पहले व शौच करने के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत बच्चों में अवश्य डालें जाय। आंगनबाड़ी के बच्चों की उपस्थिति कम रहने पर जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के अभिभावको से मिलकर विद्यालय में भेजने के लिये अपील करें। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्टर मशीन निष्प्रयोज्य रखे जाने व उससे बच्चों में पठन-पाठन नहीं कराने पर सख्त हिदायत दी। कहा कि प्रोजेक्टर का उपयोग करते हुए बच्चों के पठन-पाठन कराएं। जिलाधिकारी द्वारा मिड डे मील में बने भोजन व भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली गई। रसोई कक्ष का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता देखी इसके साथ ही साफ-सफाई के साथ भोजन पकाने व बच्चों को खिलाये जाने के निर्देश रसोइयों को दिए। टूटे हुए फर्नीचर्स की मरम्मत करवाने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय के जर्जर भवन का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक को ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया।
चंदौली लॉकरधारी आमरण अनशन की बना रहे है रणनीति, अपर पुलिस अधीक्षक से मिला प्रतिनिधि मंडल कानपुर के तर्ज पर मुआवजे की मांग
चंदौली जिले में पीड़ित इंडियन बैंक के लॉकरधारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव मुखर्जी से मिला। इस दौरान कानपुर सेंट्रल बैंक की शाखा के द्वारा 11 लॉकरधारियों के 24 दिन के भीतर 2 करोड़ 64 लाख का भुगतान किए जाने के तर्क पर पत्रक सौंपा और कानपुर की तर्ज पर मुआवजा भुगतान की मांग किया।
साथ ही साथ चेताया कि अगर बैंक पीड़ितों की मदद और कानूनी प्रक्रिया में सहयोग नहीं करेगा। और पुलिस भी बैंक पर दबाव बनाकर मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में सहयोग नहीं करेगा तो। लॉकरधारी आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे। कहा कि अनशन तब तक चलेगा, जब तक बैंक के आला अफसर आकर सेटलमेंट के लिए तैयार नहीं हो जाते हैं। लॉकरधारी पीड़ितों ने कहा कि जिस तरह से कानपुर जिले में सेंट्रल बैंक से गायब हुए गहनों और जेवरातों के मामले में बैंक प्रबंधन ने कार्यवाही करते हुए मात्र 24 दिन के अंदर पीड़ित 11 लॉकरधारियों को मुआवजा देते हुए भरपाई की है। कानपुर की कराचीखाना लॉकर कांड के 11 पीड़ितों को 2 करोड़ 64 लाख का मुलावजा मिला है। इस मामले में बैंक प्रबंधन ने लॉकरधारियों के प्रति उदारता दिखाई है। लेकिन इंडियन बैंक प्रबंधन इस मामले में उदासीन बना हुआ है। केवल लेटलतीफी करके मामले को उलझाना चाहता है और कोर्ट में भी सही तरीके से न तो जवाब दाखिल कर रहा है और ना तो हमारा सहयोग कर रहा है। लॉकरधारियों ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि जिस तरह से चोर को पकड़ने में आप लोगों ने अलग-अलग जिले की घटनाओं का सहारा लिया है। उसी तरह से मुआवजे के भुगतान में अलग-अलग जगहों की नजीर को देखते हुए बैंक प्रबंधन पर दबाव बनाएं और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की पहल करें।
इसके साथ ही साथ मामले में बैंक की जांच रिपोर्ट तलब करके मामले में बैंक के लापरवाह अफसरों व बैंक कर्मचारियों को मामले में अभियुक्त बनाकर कार्रवाई शुरू करेंगे तभी बैंक प्रबंधन इस मामले में मुआवजा देने को राजी होगा।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव मुखर्जी ने कोतवाल शेषधर पांडेय को निर्देशित किया कि कानपुर के मामले का संज्ञान लेकर तत्काल बैंक को वहां के भुगतान प्रक्रिया को समझने का निर्देश दिया और बैंक के अफसरों को कानपुर की सेंट्रल बैंक शाखा से कोआर्डिनेट करके वहां से पेपर मंगाने की बात कही। ताकि मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया को जाना समझा जा सके और पीड़ितों को मुआवजा दिलाने में मदद की जा सके।
इस दौरान विजय तिवारी, आरके सिंह, दिनेश सिंह, रेखा सिंह, रामेश्वर सिंह, सुदर्शन सिंह समेत कई लॉकरधारी शामिल थे।











