26 C
Chandauli
Saturday, October 17, 2026

Buy now

Home Blog Page 508

असलहे से आतंकित कर व्यापारी से तीन लाख की लूट, जांच जारी

नौगढ़ थाना पुलिस की छानबीन में फर्जी निकला व्यापारी से लूट का मामला

Young Writer, नौगढ़। स्थानीय थाना पुलिस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शुक्रवार की रात जलेबियां मोड़ के पास असलहे से आतंकित कर एक व्यापारी से तीन लाख का लूट की सूचना मिली। जानकारी के बाद मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय ने जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गए। हालांकि की लूट की घटना को उन्होंने फर्जी बताया है।
बताते है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अमदहां चरनपुर निवासी गेहूं व्यापारी राजू उर्फ रंजीत केसरी पुत्र राम प्यारे केसरी रामनगर वाराणसी मिल से गेहूं का पैसा लेकर वापस अपने घर आ रहे थे। इसी बीच देर रात अचानक जिलेबिया मोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल रोक लिया और रुपयों से भरा बैग मारपीट कर लूट ले गए। व्यापारी ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बदमाष रुपया लेकर फरार हो गए। व्यापारी राजू केसरी ने बताया कि रात्रि लगभग 8ः00 बजे अपनी बाइक से जैसे ही जिलेबिया मोड़ पर पहुंचा, तभी बिना नंबर की अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश आए और गाड़ी को रोक लिया। बदमाश जबरी रुपयों से भरा बैग छिनने लगे। बैग छिनने के प्रयास में हमलावरों ने गेहूं व्यापारी को मारपीट कर असलहे से आतंकित किया और बैग लूट कर मौके से भाग निकले। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चकिया की तरफ फरार हो गए। जिसकी सूचना व्यापारी ने चौकी चंद्रप्रभा और थाना नौगढ़ को दी। लूट जैसे मामले को गंभीरता को लेते हुए थानाध्यक्ष दीनदयाल पांडेय, चौकी इंचार्ज अमदहा राधा कृष्ण यादव, चौकी इंचार्ज चंद्रप्रभा मधुसूदन राय के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। इस बाबत एएसपी नक्सल सुखराम भारती ने बताया कि शुक्रवार की रात नौगढ पुलिस को तीन लाख की लूट की सूचना मिली थी। जिसपर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जकर स्थानीय पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में मामला फर्जी निकला परिजनों ने भी लिखित रूप से लूट की घटना न होने की बात कही है। झूठी एफआईआर लिखाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कांटा साइफन पर पाइप क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद हो रहा पानी

कांटा साइफन का मौका मुआयना करते जिला पंचायत सदस्यत रमेश यादव।

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के काटा गांव के समीप चंद्रप्रभा प्रखंड से निकली नहर के नीचे से अतिरिक्त पानी के निकासी हेतु बना साइफन क्षेत्रीय किसानों के लिए परेशानी व नुकसान का सबब बना हुआ है। स्थिति यह है कि साइफन में लगी पाइपें क्षतिग्रस्त है जिससे नहर का पानी बहकर बर्बाद हो जाता है। ऐसी स्थिति में समय पर कांटा इलाके के किसानों को सिंचाई के लिए समुचित पानी नहीं मिल पाता है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा नहर विभाग के जेई, एसडीओ व एक्सईएन आदि अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। बावजूद इसके संबंधित अधिकारियों ने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की।
विदित हो कि कांटा के पास नहर साइफन में वर्षों पुरानी पाइप लगी हुई है जिसमे कई पाइप फूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है यही वजह है की नहर का पानी फुटी पाईप के जरिए साइफन में बहकर निकल जाता है। इससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पाती है जिसके अभाव सैकड़ों बीघा खेत की फसल को हर साल बर्बाद हो जाती है। साइफन क्षतिग्रस्त व जर्जर होने से नहर का पानी लगातार नदी में बहकर बर्बाद हो रहा है।
जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने किसानों की शिकायत पर मौका मुआयना किया और किसानों की इस समस्या को देखा। इसके बाद विभागीय अधिकारियों से मांग किया है कि चंद्रप्रभा प्रखंड के अफसर समय रहते यदि कुछ पाइपों को बदलवा लेंगे तो इससे टेल के किसानों द्वारा पानी का सदुपयोग हो सकता है और किसानों की बर्बाद होती फसल को भी बचाया जा सकता है। साथ ही फटी पाइप से चकिया-चंदौली मुख्य मार्ग के किनारों पर हो रही भारी कटान से बचाया जा सकता है जिससे जानमाल की रक्षा हो सकती है।

कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार लापरवाहः संतोष पाठक

चंदौली कलेक्ट्रेट में मोदी सरकार के खिलाफ धरनारत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।

कश्मीरी पंडितों व गैर कश्मीरियों की हत्या से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Young Writer, चंदौली। कश्मीरी पंडितों व गैर कश्मीरियों की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार जिलाधिकारी कार्यालय पर अनशन व धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्षन किया। अंत में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के साथ आज वही हो रहा है जो 90 के दशक में उनके साथ हुआ था उनको घरों, दफ्तरों और सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है उन्हें मारा जा रहा है, उनकी हत्याएं की जा रही है। बावजूद इसके ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार की ओर से कुछ नहीं किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मोदी सरकार व भाजपा सिर्फ कश्मीर फाइल्स फिल्म का पोस्टर लगाने मे व्यस्त है। जनवरी 2022 से अब तक लगभग 30 कश्मीरी पंडित कश्मीर मे मारे जा चुके हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार बिल्कुल लापरवाह बनी हुई है। कहा कि इतना ही नहीं जम्मू कश्मीर में एक महीने में कई टारगेट किलिंग के मामले सामने आए हैं। राहुल भट्ट, रियाज अहमद, सैफुल्लाह कादरी, अमरीन भट्ट और शिक्षिका रजनी बाला, बैंक मैनेजर विजय कुमार की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। डा. दयाराम ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से कश्मीरी पंडित डरे और सहमे हुए हैं वो पलायन कर रहे। दहशत के माहौल में रोजी, रोजगार और व्यापार छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं। कश्मीर के हालात में सुधार के लिए और वहां कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाए। इस अवसर पर प्रवीण चौबे, राजकुमार यादव, दीपक सिन्हा, मुख्तार राय, साजिद अंसारी, बीरेन्द्र यादव सहित मौजूद रहे।

गोल्डेन ऑवर में प्राथमिक उपचार देकर बचाएं घायल की जान

पुलिस लाइन सभागार में प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग लेते पुलिस कर्मी।

Young Writer, चंदौली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में दिए गये आदेशों व निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। मीटिंग में (गोल्डन ऑवर) में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देते हुए समय से हास्पिटल पहुंचाने व उसकी जान बचाने के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण में डा. शुभम सिंह द्वारा गोल्डन ऑवर प्रशिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति को हेड इंजरी होने पर सर्वप्रथम सिर को हाथ से पकड़ कर उठाये व घायल व्यक्ति के ब्लीडिंग वाले स्थान पर कपड़े से अच्छी तरह बांध दें और सांस लेने में दिक्कत आने पर कृत्रिम सांस दें। कृत्रिम सांस व अन्य दुर्घटना से घायल को तत्काल उपचार हेतु प्रशिक्षित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह द्वारा बताया कि उक्त प्रशिक्षण समय-समय पर पुलिस विभाग के साथ-साथ आम जन-मानस को भी कैंप लगाकर दिया जायेगा, जिससे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की दुर्घटना में मृत्यु दर में 50 प्रतिशत कमी लाये जाने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। कहा कि यातायात पुलिस और डायल-112 के कर्मी जो सड़क पर ड्यूटीरत रहते है इसलिए इन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा पुलिस कार्यालय के अन्य शाखाओं से भी मुख्य-आरक्षी व आरक्षियों के अलावा टीएसआई लाल बहादुर पाण्डेय, आरक्षी सौरभ ओमप्रकाश आदि प्रशिक्षण में शामिल रहे। इस दौरान प्रभारी यातायात श्याम जी यादव आदि उपस्थित रहे।

चंदौली सैयदराजा नगर पंचायत पोखरे में मिला युवक का शव,मची सनसनी


चंदौली सैयदराजा अंतर्गत नगर पंचायत पोखरे में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने तत्काल इसकी उसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत पोखरे में युवक का शव उतराया मिला है युवक काले रंग का टी-शर्ट पहना हुआ हैं। जिसकी उम्र 32 साल हैं। शव का शिनाख्त नही हुआ है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक का शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा।

नीति आयोग के शीर्ष रैकिंग में बने रहने के लिए करें बेहतर कार्यः जिलाधिकारी

चंदौली कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में अफसरों के साथ बैठक करते डीएम।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग के आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित इंडीकेटर्स की सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। समीक्षा के दौरान नीति आयोग द्वारा निर्गत माह अप्रैल की डेल्टा रैंकिंग में खराब प्रदर्शन वाले इंडीकेटर्स से संबंधित अधिकारियों से कड़ी नाराजगी व्यक्त की। भविष्य के लिए सचेत किया। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पीएमजीएसवाई, एमआईएस मैनेजर कौशल विकास को निर्देशित किया गया कि संबंधित इंडीकेटर्स के आंकड़ों का अपने स्तर पर परीक्षण करें तथा इनमें सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। भविष्य में इंडीकेटर्स रैकिंग में गिरावट को गम्भीरता से लिया जायेगा। बैठक में अतिरिक्त सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत नीति आयोग से प्राप्त अनटाइड से धनराशि प्राप्त करने वाले विभागों से स्वीकृत प्रोजेक्टों के क्रियान्वयन एवं व्यय की समीक्षा की गई। समस्त संबंधित विभागों को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुये स्वीकृत कार्यों का शीघ्र पूर्ण करायें जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

चंदौली स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूबा युवक, शव को खोजने में जुटी गोताखोर व पुलिस की टीम


नियामताबाद। क्षेत्र के कैली गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने के दौरान 47 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से शव को खोजवाने में जुटी हुई है। देर शाम तक शव का पता नहीं चल सका।
अलीनगर थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी जगदीश चौहान की मौत हो गई थी। शव दाह संस्कार में गांव के दर्जनों लोग कैली घाट गए हुए थे। जिसमें करीम चौहान भी गया था। इधर लोग शव दाह में जुटे थे। इसी बीच करीम गंगा में कूदकर स्नान करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। वह नहाने के धुन किसी का बात नहीं सुना। देखते ही देखते वह गहरे पानी में डूबने लगा। मौजूद लोगों ने गंगा में कूदकर बचाने का पूरा प्रयास किया। तब तक वह गंगा में डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। देर शाम तक गंगा नदी में आसपास के गोताखोरों ने खोजने का प्रयास किया। इस बाबत चौकी प्रभारी भूपौली शिवानंद वर्मा ने बताया कि शव को खोजने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अभी तक शव का पता नहीं चल सका। वही पत्नी सुनीता देवी पुत्र अर्जुन व करन, पुत्री आकृति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

दर्शना सिंह ने अर्जित किया राज्यसभा सदस्य बनने का गौरव

राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह।

राज्यसभा जाने वाली जनपद की पहली महिला नेता बनीं दर्शना सिंह

Young Writer, चंदौली। चंदौली की भाजपा नेत्री दर्शना सिंह के राज्यसभा सांसद बनने से उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न जैसा माहौल रहा। वाराणसी से अलग होकर स्वतंत्र जिला बनने के बाद दर्शना सिंह चंदौली की पहली नेता हैं जो राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करेंगी। पार्टी में समर्पण, त्याग और सक्रियता के चलते दर्शना सिंह ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद प्रमाण-पत्र प्राप्त करती दर्शना सिंह।

विदित हो कि दर्शना सिंह जनपद की पहली महिला नेता हैं जो राज्यसभा सदस्य के तौर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके पहले जब चंदौली वाराणसी का हिस्सा हुआ करता था लोकप्रिय नेता कमलापति त्रिपाठी राज्यसभा सदस्य रहे। इसके अतिरिक्त चकिया के रत्नाकर पांडेय और सुधाकर पांडेय को भी राज्यसभा जाने का मौका मिला था। सुधाकर पांडेय 1980 से 1986 तक राज्यसभा सांसद रहे। सकलडीहा बट्ठी के श्यामलाल यादव भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। वे राज्य सभा में उपसभापति भी रहे। वाराणसी से अलग होने के बाद चंदौली से किसी भी नेता को राज्यसभा जाने का मौका नहीं मिला। दर्शना सिंह के राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद यह क्रम टूटा है। दर्शना सिंह ने राजनीतिक सफर की शुरूआत चंदौली बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में की। इसके बाद इन्हें क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। बाद में कद और बढ़ा तो महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष के बाद महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। अब पार्टी ने इन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है। दर्शना सिंह का ससुराल चंदौली के धीना क्षेत्र के चखनियां में है। वहीं प्रमाण पत्र मिलने के बाद जनपद के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

श्रद्धापूर्वक मना गुरु अर्जुन देव महाराज का शहीदी पर्व

मुगलसराय में गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी पर्व पर प्रसाद वितरित करते लोग।

Young Writer, डीडीयु नगर। सिक्खों के पांचवें गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी गुरु पर्व शुक्रवार को मुगलसराय स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान विगत 40 दिनों से नित्य सुखमणि साहब का पाठ के दौरान कच्ची लस्सी व चना प्रसाद का वितरण अनवरत जारी रहा। इसी क्रम में शुक्रवार को अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद गुरुद्वारा धर्मशाला रोड व गुरुद्वारा जीटी रोड पर समाज के लोगों ने सुबह से ही देर शाम तक कच्ची लस्सी व घुघनी प्रसाद का वितरण कर राहगीरों को ठंडक पहुंचाई।
गुरुद्वारा प्रबंधक कोमेट्टी की तरफ से गुरदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आज के दिन सिख समाज में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा कच्ची लस्सी का प्रसाद वितरण किया जाता है। कार्यक्रम गुरुद्वारा परिसर में ही किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से गुरुद्वारा प्रभंधक कोम्मेटी के प्रधान रंजित सिंह, साहब महेन्द्र सिंह, इंदेरपाल सिंह डिम्पल, जसविंदर सिंह हैपी, गोल्डी, गुरदीप सिंह अध्यक्ष उद्योग मंच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल-चंदौली, नवप्रीत सिंह, तरणप्रीत सिंह, मनमीत सिंह उपस्थित रहे।

तय मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें निर्माण कार्य: डीएम

कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक करते डीएम संजीव सिंह।

डीएम संजीव सिंह ने कलेक्ट्रेट में की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा

Young Writer, चंदौली। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय पीएमएजीवाई अभिसरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा अनुसूचित जाति सब प्लान के अंतर्गत सभी नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा विशेषकर 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित जाति बाहुल्य आबादी वाले ग्रामों में निवासरत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को सामान्य आबादी के समकक्ष लाने के उद्देश्य से केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर जिला स्तरीय अभिसरण समिति डीएलसीसी एवं ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम स्तरीय अभिसरण समिति वीएलसीसी गठित है।
बताया कि जनपद में तीन चरण में कुल 92 ग्राम चयनित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में चयनित 20 ग्रामों में हाउस होल्ड सर्वे में चयनित व्यक्तियों को पात्रता के आधार पर संबंधित विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं से लाभान्वित कराते हुए सूचना पीएमएफबीवाई पोर्टल पर अपलोड कराया गया है। प्रथम चरण में चयनित 20 ग्रामों की पोर्टल पर जनरेट बीडीपी ग्राम स्तरीय एवं जिला स्तरीय अभिसरण समिति से अनुमोदनोपरांत शासन स्तर से प्रति ग्राम धनराशि 20 लाख की दर से धनराशि जनपद को प्राप्त हुआ है। पीएमएजीवाई योजना अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार अनुमोदन का कार्य करते हुए नामित एजेंसी यूपी सिडको, वाराणसी को 50 प्रतिशत धनराशि 198.02 लाख निर्गत की गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा प्रथम चरण के बीच ग्रामों में कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। कहा कि निर्माण कार्य तय मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सुनिश्चित हो। कार्यदाई संस्था द्वारा कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर होती रहेगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि चिन्हित गावों में संबंधित अधिकारीगण अपने विभाग की योजनाओं से लोगों को आच्छादित किया जाए।

Chandauli
clear sky
26 ° C
26 °
26 °
62 %
1kmh
6 %
Sat
26 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
32 °
Verified by MonsterInsights