36.2 C
Chandauli
Thursday, July 16, 2026

Buy now

Chandauli:नेशनल हाईवे पर ट्रेलर व हाईवा में हुई भीषण टक्कर चालक की मौत,खलासी गंभीर

- Advertisement -


चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन के समीप बृहस्पतिवार को नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। और केबिन कई टुकड़ों में बिखर गया। जिसमे चालक की मौक़े पर ही मौत हो गई। वही खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौक़े पर पर पहुची कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही चालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते है कि बिहार प्रान्त के भभुआ निवासी राजू यादव अपने खलासी के गोलू के साथ बिहार से हाइवा लेकर बनारस की तरफ जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही विकास भवन के समीप पहुच की उसकी हाइवा अनियंत्रित हो गई। और खड़े ट्रेलर से टकरा गई। घटना में हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। साथ ही चालक व खलासी केबिन में फस गए। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस व एनएचएआई की टीम ने क्रेन की सहायता से रेस्क्यू कर चालक व खलासी को केबिन से बाहर निकाला जिसमें चालक राजू यादव की मौके पर ही मौत हो गई वही खलासी गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने तत्काल उसे एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही मृतक राजू यादव के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया इस बाबत सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। चालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज़ कराया जा रहा है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights