24.7 C
Chandauli
Monday, October 19, 2026

Buy now

Home Blog Page 535

जनपद की रेंकिंग को बेहतर बनाए अफसरः कामिनी चौहान

बनौली कला प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करती संयुक्त शिक्षा सचिव।

संयुक्त शिक्षा सचिव ने कलेक्ट्रेट में बैठक करने के साथ ही किया भ्रमण

Young Writer, चंदौली। भारत सरकार की संयुक्त शिक्षा सचिव कामिनी चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को नीति आयोग के विभिन्न मानकों पर विशेष प्रयास करते हुए जिले की रैंकिंग बेहतर करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान संयुक्त सचिव ने कहा कि डेल्टा रैंकिंग में देश के आकांक्षी जनपदों में सर्वाेच्च स्थान पर लाने के दृष्टिगत ठोस रणनीति बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है। जिन क्षेत्रों में अच्छा कार्य हो रहा है। उनमें और बेहतर कार्य करें। जिन मानकों में पीछे हैं। उनमें विशेष प्रयास करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने का कार्य किया जाए। विशेषकर वित्तीय समावेशन वित्तीय, कौशल विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने जिले के सदर विकास खंड के बनौली कला, सिकरी व संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया का भ्रमण किया। इस दौरान नीति आयोग के तहत कराए गए विभिन्न कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम सभा बनौली कला में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयो में नीति आयोग के तहत बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था एवं उपस्थित बच्चों से पूछताछ कर पढ़ाई की गुणवत्ता परखी।
वहीं अध्यापकों की डेली डायरी, टाईम टेबल, स्मार्ट क्लास आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के शौचालयों की साफ-सफाई व बच्चों के पढ़ाई के पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश संबंधित अध्यापकों एवं खंड शिक्षा अधिकारी को दिया। वहीं विद्यालय परिसर स्थित माडल आंगनवाड़ी केंद्र का भी जायजा लिया। इसके अलावा सिकरी स्थित माडल पंचायत भवन का निरीक्षण किया। यहां कंप्यूटर कक्ष, सभागार, परिसर की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। ग्राम पंचायत सचिवालय की ओर से किए जाने वाले कार्याे के विषय में पंचायत सहायक से जानकारी प्राप्त की। वहीं पंचायत भवन परिसर की साफ-सफाई व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने चकिया जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानी। इस दौरान आक्सीजन प्लांट, नवजात शिशु कक्ष आदि का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिये। परिसर में निर्माणाधीन बायोमेडिकल कक्ष का कार्य 15 जून तक पूर्ण करने की हिदायत दी। इस मौके पर एडीएम उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वाईके राय, उप जिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बरियारपुर प्राथमिक विद्यालय खर्राटा मारते मिले गुरुजी

प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर में कुर्सी पर खर्राटा मारते गुरुजी।

Young Writer, इलिया। क्षेत्र के बरियारपुर ग्राम स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की शिक्षा को लेकर शिक्षक गंभीर नहीं है। मंगलवार को विद्यालय खुलने के बाद जहां कक्षाओं में शिक्षा की अलख जगनी चाहिए, वहीं गुरुजन की लापरवाही के कारण बच्चे कक्षाओं में खेलते मिले। वहीं विद्यालय खुलने के बाद सुबह 8 बजे एकमात्र शिक्षामित्र विद्यालय पहुंचे और जाते ही कुछ देर तक कुर्सी पर बैठने के बाद वह सो गए और खर्राटे मारते रहे। जबकि विद्यालय में पहुंचे लगभग आधा दर्जन बच्चे इधर-उधर खेलते रहे।
अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षकों की लापरवाही के चलते विद्यालय में पढ़ाई नहीं हो पा रही है, जिससे बच्चे धीरे-धीरे विद्यालय आना छोड़ दिये हैं। ग्रामीण बताते हैं कि सिर्फ मिड डे मील के तहत मिलने वाले भोजन के समय बच्चे विद्यालय पहुंच जाते हैं और भोजन करने के बाद फिर घर को लौट चलते हैं। विद्यालय में शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई से कोई लेना देना नहीं है। कहने को तो यहां सात स्टाफ है जिसमें धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक के अलावा 3 सहायक अध्यापक तथा 3 शिक्षामित्रों की नियुक्ति है, जबकि सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद सुबह 8 बजे तक मात्र शिक्षामित्र विनोद कुमार पहुंचकर विद्यालय खोलने के बाद कुर्सी पर बैठकर सो गए। वहीं 140 बच्चों में मात्र 6 बच्चे ही विद्यालय में मौजूद रहे। ऐसी स्थिति में नौनिहालों को शिक्षा देने की बात यहां पूरी तरह बेमानी साबित हो रही है प्रदेश सरकार प्राथमिक स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों की तर्ज सभी व्यवस्थाएं कर रही है। कायाकल्प योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों को अप टू डेट कर सभी सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए शासन द्वारा लाखों लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बावजूद प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्थिति यह है कि यदि शिक्षामित्र ना रहे तो विद्यालयों में पढ़ाई की बात तो दूर शायद विद्यालयों का ताला भी ना खुलता। इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव का कहना है कि विद्यालय में इस तरह के शिकायत की जानकारी उन्हें नहीं है यदि ऐसा हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

राघवेंद्र प्रताप सिंह बने व्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह।

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश इकाई ने राघवेंद्र प्रताप सिंह को चंदौली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही संतोष जायसवाल को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष मुकुल मिश्रा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को जिला इकाई के साथ ही नगरीय इकाइयों का गठन करते हुए संगठन के विस्तार देने के साथ ही सशक्त बनाने का आह्वान किया है। साथ ही व्यापारी समाज के समस्याओं के निदान के प्रति गंभीरता दिखाने की बात कही है। इसकी जानकारी होते ही चंदौली नगर क्षेत्र सहित जनपद के व्यापारियों में खुशी की लहर रही। व्यापारियों ने प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय को सराहा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि व्यापारी हित हमेशा से सर्वोपरि रहा है। व्यापारियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए पहले भी संगठन पूरी तत्परता व गंभीरता के साथ कार्य किया है और आगे भी नई ऊर्जा के साथ संगठन व्यापारियों के हित में कार्य करेगा। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास होगा। प्राथमिकता होगी कि व्यापारियों की समस्याओं व मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाकर उसके निदान कर प्रभावी पहल की जाए। जल्द ही नगरीय इकाईयों का गठन कर संगठन का विस्तार किया जाएगा। कहा कि व्यापारी बंधु एकजुट रहे और अपने अधिकार व हक के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहें। इस दौरान खुशी जाहिर करने वालों जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता आदि शामिल रहे।

चंदौली कार्य लापरवाही में एसपी ने मारूफपुर चौकी प्रभारी को किया निलंबित,पढ़े पूरी खबर


चन्दौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कार्य लापरवाही के मामले में मारूफपुर चौकी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। इसको लेकर पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
दसअसल जिले के धानापुर थानाक्षेत्र के हिंगुतरगढ़ निवासी मेघश्याम की बेटी संतकबीर जिले में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात है। शनिवार की तड़के सुबह मेघश्याम अपनी बेटी को गाजीपुर के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच अपहरकर्ताओं ने गंगा नदी पर बने रामकरन सेतू पर उनका अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन करके 25 लाख की फिरौती मांग किया। अपहरणकर्ता उनको लेकर चंदौली बार्डर के रास्ते ही गुजरे थें। गाजीपुर पुलिस के सूचना के बाद भी चौकी प्रभारी मारूफपुर ने अपने उच्चाधिकारियों को अपहरण के मामले से अवगत ही नहीं कराया।   

हालांकि गाजीपुर पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और मेघश्याम को सकुशल बरामद कर लिया। इसी मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने गाजीपुर बार्डर स्थित मारूफपुर चौकी प्रभारी शिवमणि त्रिपाठी को निलंबित कर दिया। इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ता मेघश्याम को लेकर रामकरन सेतु से चंदौली के तरफ ही भागे थे। जानकारी होने के बाद भी चौकी इंचार्ज ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को नहीं दी। हालांकि गाजीपुर पुलिस ने मेघश्याम को चौबीस घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया।

चंदौली मौत के साये में पढ़ाई करने को मजबूर पालटेक्निक के छात्र,क्लास में पढ़ाई कर रहे छात्र के उपर गिरा प्लास्टर हुआ लहूलुहान


चंदौली मुख्यालय स्थित पालटेक्निक कालेज में सोमवार को पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर गिरने एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना को लेकर पूरे कालेज में हड़कंप मच गया।आनन-फानन में छात्रों ने तत्काल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है।
बताते है कि मैकेनिकल सेमेस्टर दो का छात्र सौरभ कुमार क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। तभी अचानक क्लास के ऊपर छत का ब्लास्टर उसके ऊपर गिर गया। प्लास्टर पर लगे ईट से युवक के सिर पर गंभीर चोटे आयी। इससे वो लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। क्लास में पढ़ाई कर रहे अन्य छात्रों ने तत्काल सौरभ को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहा इसका इलाज चल रहा है।


इस दौरान छात्रों ने बताया कि कॉलेज के अंदर पूरा क्लास जर्जर हालत में पड़े हैं।आये दिन क्लास का प्लास्टर गिरने से पढ़ने वाले छात्र घायल हो रहे है। पूरे छात्र मौत से साये में पढ़ाई करने को मजबूर है। लेकिन छात्रों के भविष्य को लेकर स्कूल प्रशासन पूरी तरह से मौन है।

भाजपा सरकार में बढ़ती महगाई से गरीब दाने-दाने को मोहताज


चंदौली। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई की बैठक सोमवार कैम्प कार्यलय पर सम्पन्न हुआ बैठक में मुख्य अतिथि बसपा के पूर्व एमएलसी व पूर्व मंत्री नौशाद अली ने बाबा साहब भीमराम अम्बेडकर मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।और पार्टी के मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में जो परिणाम आया है। उससे कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। सभी कार्यकर्ता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरे जोर-शोर से जुट जाएं और अपने पार्टी को मजबूत करें आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी जल्द ही वापसी करने जा रही है। बहुज समाज पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर अभी से काम करना शुरू कर दें। कहा कि भाजपा और सपा की सरकारें बस गरीबों मजदूरों यतीमों को ठगने का काम करती है। इनकी सरकार में अपराधियों का बोलबाला रहता रहता है। जिन्हें रोकने में सपा की सरकार व वर्तमान की सरकार नाकाम साबित हो रही है। भाजपा सरकार में गरीब तबके के लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। बावजूद इसके सूबे में बैठे लोगो को गरीबों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है।भाजपा की सरकार में हत्या लूट बलात्कार जैसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। लेकिन सरकार इनको रोकने में नाकाम साबित होती है।
पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई आम जनता की कमर तोड़ कर रख दिया है।औऱ गरीबों के मुंह से निवाला छीन रहा है। बढ़ती महंगाई से गरीब दाने-दाने को मोहताज हो रहे हैं। भाजपा सरकार शिक्षा से लेकर स्वास्थ तक महंगा हो गया है। जिसके कारण गरीब के बच्चे ना ही पढ़ पा रहे हैं। और ना ही उनका इलाज हो रहा है। जिसे गरीब भुखमरी से दम तोड़ने के कगार पर हैं। यदि जल्द ही भाजपा सरकार द्वारा महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो गरीब बेबश लोग आत्महत्या करने को विवश हो जाएंगे। इस दौरान वाराणसी मंडल प्रभारी इंदल राम, इंद्रजीत गौतम, रवि कुमार, इरफान अली, राजेश भारती, राजीव भारती, रमाशंकर, भारती मुकेश, कुमार छोटू भारती, अवनीश कुमार, आदि उपस्थित रहे।

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना छात्रों के लिए संजीवनीः लल्लन तिवारी

महुअरकला स्थित पंडित लल्लन आर तिवारी महाविद्यालय में स्मार्ट फोन के साथ विद्यार्थी।

लल्लन आर तिवारी कालेज में स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिले

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के महुअर कला स्थित पंडित लल्लन आर तिवारी महाविद्यालय व बीएड कॉलेज में सोमवार को संस्था के संस्थापक चेयरमैन पंडित लल्लन आर तिवारी ने स्मार्ट फोन का वितरण किया। स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में बीएड के 85 और बीए अन्तिम वर्ष के 46 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किया गया।
पंडित लल्लन आर तिवारी महाविद्यालय व बीएड कॉलेज महुअरकला बलुआ में सोमवार को संस्थान के संस्थापक चेयरमैन लल्लन आर तिवारी के हाथों से बीएड व बीए अन्तिम वर्ष के 131 छात्र छात्राओं स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इसकी शुरुआत संस्थापक ने सर्वप्रथम पुज्य गणेश व मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की मंशा और योजना स्पष्ट है। शासन हर स्तर पर छात्र छात्राओं अभिभावकों के साथ खड़ा रहकर उनके शिक्षा स्तर में सुधार के साथ ही उनकी आर्थिक मदद भी कर रहा है। शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति योजना भी छात्रों व अभिभावक के लिए संजीवनी के समान है जहां आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते है। कहा कि यह जो स्मार्ट फोन आज आपके हाथ में है यह आज के डिजिटल युग में आज की मांग है। यदि छात्र छात्रा इसका दुरुपयोग न करें तो यह उनकी पढाई लिखाई में एक सुखद अध्याय साबित होगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा और नीति के अनुसार हम सबको सार्थक और सकारात्मक पहल करते हुए इसका सदुपयोग करते हुए लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान स्मार्ट फोन पाये छात्र छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान के साथ सन्तोष के भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे थे।

स्मार्टफोन पाकर अंतिम वर्ष के छात्रों के चेहरे खिले

सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण करते अतिथिगण।

सकलडीहा पीजी कॉलेज में 345 छात्रों को मिला स्मार्ट फोन
कमालपुर के भोलानन्द महिला महाविद्यालय में भी बंटा स्मार्टफोन

Young Writer, सकलडीहा/कमालपुर। सकलडीहा पीजी कॉलेज में सोमवार को स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 387 छात्रों के सापेक्ष 345 उपस्थित छात्रों को प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार पांडेय की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह और बीडीओ अरूण कुमार पांडेय ने वितरण किया। इस मौके पर काफी संख्या में छात्र सहित महाविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षण संकाय की कुल 35 छात्र पंजीकृत थे । जिसमें आज 33 छात्रों को वितरण् किया गया। 2 छात्र अनुपस्थित थे। स्नातक तृतीय वर्ष के कुल 352 छात्र का नाम सूची में था। जिसमें आज 312 छात्र उपस्थित होकर के मोबाइल प्राप्त की 40 छात्र अनुपस्थित थे। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, डा.प्रमोद कुमार सिंह, नोडल अधिकारी डा.श्याम लाल यादव, डा.अभय कुमार वर्मा, डॉ उदय शंकर झा, अरुण प्रकाश पाठक आदि उपस्थित थे।

सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण करते अतिथिगण।

कमालपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई गई स्मार्ट फोन वितरण योजना के तहत सोमवार को सद्गुरु भोलानन्द महिला महाविद्यालय कमालपुर में कुल 90 छात्राएं बीए भाग तीन को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लाक प्रमुख धानापुर अजय सिंह ने कहा की सरकार की इस योजना से छात्राओं को आधुनिक तकनीकी का ज्ञान होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमालपुर सुदामा जायसवाल, प्रबंधक अभिमन्यु सिंह यादव, विजय कुमार यदुवंशी,सुरेश, पायल राय,दिलीप कुमार आजाद,डॉ हंसराज यादव सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन रोशन यादव द्वारा अध्यक्षता प्रबंधक अभिमन्यु सिंह यादव द्वारा किया गया।

पुण्यतिथि पर याद की गयी प्रबंधक भगवंती देवी

मां खंडवारी महिला महाविद्यालय की प्रबंधक भगवंती देवी की पूर्ति स्थापित करते डा.राजेंद्र प्रताप सिंह।

खंडवारी महिला महाविद्यालय में मूर्ति की हुई स्थापना

Young Writer, चहनियां। कस्बा स्थित मां खण्डवारी महिला महाविद्यालय की प्रबंधक भगवंती देवी की कालेज परिसर में मूर्ति स्थापित की गयी। मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा.राजेन्द्र प्रताप सिंह ने मूर्ति स्थापित के बाद माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि भी मनायी गयी। इस दौरान भजन कीर्तन व प्रसाद का वितरण भी हुआ, वहीं पौधरोपण भी किया गया।
चहनियां स्थित मां खण्डवारी महिला महाबिद्यालय की प्रबंधक भगवंती देवी का कोरोना काल में पिछले वर्ष 2021 में 18 अप्रैल को निधन हो गया था। सोमवार को मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डा. राजेन्द्र प्रताप सिंह व निदेशक डा.आशुतोष कुमार सिंह ने महिला महाविद्यालय कालेज परिसर में मूर्ति स्थापित की। वही कालेज में पुण्यतिथि समारोह भी मनाया गया। इस दौरान कालेज में पूजन अर्चन, भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। लोग प्रसाद ग्रहण किया गया। इस दौरान मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डा. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि भगवंती देवी हमारी प्रेरणाश्रोत थी उनकी ही प्रेरणा से एक मड़ई में बिद्यालय की शुरुआत किया और आज शिशु से लेकर इंटर तक, स्नातक, परास्नातक के साथ ही आयुर्वेदिक कालेज, ला कालेज व आईटीआई आदि कालेज की स्थापना हुई है। उनकी इच्छा थी कि बच्चियों के लिए एक अलग कालेज स्थापित हो। जब वो थी तो कालेज की स्थापना किया। कालेज की संचालन भी वही कर रही थी। बच्चियों के पठन पाठन व जिनके पास फीस नहीं रहती थी उनको निशुल्क शिक्षा देने का कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में जितने भी कालेज बनवाया उन्ही की देन थी। इस दौरान डा.आशुतोष कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, धनंजय सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, हरिश्चंद्र पीजी कालेज के आलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील सिंह, बिपुल सिंह, डा.अजय सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, आद्या प्रसाद सिंह, दरोगा सिंह, अरुण सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, प्रेम शंकर यादव, डा. मनोज सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, आदित्य सिंह राजा आदि उपस्थित थे।

जागरूकता रैली संग सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज

यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते सीओ रघुराज।

Young Writer, नियामताबाद। सड़क सुरक्षा सप्ताह-4 के मद्देनजर सोमवार को यातायात पुलिस द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह आगाज हुआ। इस अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज द्वारा चकिया तिराहे से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसके बाद रैली चकिया तिराहे से सिटी बस स्टैंड होते हुए पार्सल गेट वी ाईपी गेट से होते हुए सब्जी मंडी से क़स्बा पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर घूमते हुए वापस चकिया तिराहे पर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व प्रभारी यातायात श्यामजी यादव द्वारा किया गया। रैली में यातायात कर्मी मोटर साइकिल से रैली में शामिल हुए। प्रभारी यातायात द्वारा दो पहिया चालक द्वारा हेलमेट लगाकर और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने व अन्य यातायात नियमों के पालन लिए जागरूक किया गया। कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है, लिहाजा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। लापरवाही आपके साथ-साथ दूसरों के जीवन के लिए खतरा बन सकती है।

Chandauli
broken clouds
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
76 %
1.8kmh
70 %
Sun
24 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights