24.7 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 534

साहूपुरी पावर हाउस परिसर में लगी भीषण आग‚ हादसा टला

साहूपुरी पावर हाउस परिसर में आग बुझाते कर्मचारी।

रिपेयरिंग के लिए आए ट्रांसफार्मर व रद्दी सामान जले

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के साहूपुरी स्थित पावर हाउस के प्रांगण में बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे आग लगने से हड़कंप मचा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एनडीआरएफ के जवानों के साथ विद्युत कर्मियों ने अथक प्रयास से घंटो बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पोखरी के किनारे रखे हुए विद्युत विभाग के रद्दी (कबाड़) हजारों रुपए के समान जलकर खाक हो गया। विद्युत विभाग कर्मचारियों के अनुसार शॉर्ट सर्किट से आग लगी जो देखते ही देखते विद्युत विभाग के प्रांगण मे पोखरी किनारे खरपतवारओं के कारण भयंकर रूप ले लिया। साथ में विभाग के रखे हुए संबंधित सामान जो रद्दी हो चुके थे और रिपेयरिंग के लिए आए हुए ट्रांसफार्मर भी जलने लगे, लेकिन इस दौरान विद्युत कर्मचारियों और एनडीआरएफ जवानों के सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया, वहीं कुछ ग्रामीणों के अनुसार शादी के बाद बर्नाेत (कन्नत) छुड़ाई जाती है लगभग आधा दर्जन महिलाओं द्वारा पोखरी किनारे अगरबत्ती और कपूर जलाकर चले जाने के बाद पोखरी किनारे खरपतवार में आग लग गया जो देखते ही देखते भयंकर रूप ले लिया जबकि इस संबंध में उक्त विभाग के एसडीओ एमके राय ने बताया कि जब पूरा मामला शांत हो गया तो हम लोगों द्वारा सीसी कैमरा जांच किया गया तो पता चला कि कुछ महिलाओं द्वारा पोखरी किनारे पूजा पाठ किया गया था जो कपूर और अगरबत्ती जला कर चली गई थी जिसके कारण यह आग लगी।

शांति एवं सद्भाव कायम रखने में करें सहयोगः एसपी

शांति एवं सद्भाव कायम रखने में करें सहयोगः एसपी

Young Writer, चंदौली। ईद-उल-फित्र एवं अन्य आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी अंकुर अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस लाइन में शांति समिति की बैठक की। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग आमजन से सहयोग का आह्वान किया। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने व बेवजह भीड़ न जुटाने की अपील की। वहीं थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने इलाके में शांति व्यवस्था बनाएं रखें।
उन्होंने कहा कि जिले में किसी तरह के उपद्रव अथवा अशांति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। यूपी-112 नंबर पर फोनकरके अवांछनीय व आपराधिक गतिविधियों से अवगत कराएं। भरोसा दिया कि ऐसी सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने धर्मगुरुओं से अपील किया कि किसी भी धार्मिक स्थल पर बेवजह भीड़ न जुटने दें। इसको लेकर लोगों को भी जागरूक करें। कहा कि शासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। इसलिए कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़े। बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। वाट्सएप, फेसबुक पर किसी तरह की भ्रामक अथवा भड़काउ पोस्ट कदापि न साझा करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ चंदौली पुलिस सख्ती के साथ पेश आएगी। एसपी ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण करने का निर्देश दिया है। कहा कि थाना प्रभारी व हल्का इंचार्ज क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। उपद्रवियों व अवांछनीय तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीण इलाकों में सूचना तंत्र को विकसित करें। वहीं सभी थानों में संभ्रांतजनों के साथ बैठक करके शासन की गाइडलाइन से अवगत कराएं। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Covid-19: चंदौली कचहरी में मास्क की अनिवार्यता का नियम लागू

Young Writer, चंदौली। कोविड-19 को देखते जिला जनपद न्यायाधीश ज्योति कुमार त्रिपाठी ने संक्रमण से बचाव के लिए मास्क के प्रयोग के साथ ही शारीरिक दूरी के नियम के पालन को अनिवार्य कर दिया और इस आशय का प्रशासनिक आदेश पत्र जारी किया है। इसे संज्ञान में लेते हुए डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने साधारण सभा की बैठक बुलाई और उक्त प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने के बाद प्रस्ताव पारित किया।
इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जनपद न्यायाधीश के आदेश के अनुपालन की कड़ी में सभी अधिवक्ताओं व वादकारियों को न्यायालय व कचहरी परिसर में मास्क पहनकर ही प्रवेश करने पर बल दिया। कहा कि कोविड-19 के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है। कोविड-19 के कारण हम सभी ने अपने कई अजीज साथियों को खो दिया। आगे संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। महामंत्री शमशुद्दीन ने बताया कि गुरुवार को चंदौली कचहरी समेत न्यायालयों में मास्क की अनिवार्यता रहेगी, लिहाजा सभी अधिवक्ता व वादकारी मास्क पहनकर ही कचहरी परिसर में आएंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुल्तान अहमद, राकेश रत्न तिवारी, सुजीत, राजेंद्र पाठक आदि उपस्थित रहे।

अशोका इंस्टीट्यूट में इनोवेशन, स्टार्ट-अप और एंटरप्रन्योरिशप पर सेमिनार

एंटरप्रन्योर बनने के लिए सेल्फ कांफिडेंस जरूरी, स्टार्टअप से लिख सकते हैं तरक्की की नई गाथा

Young Writer, वाराणसी। डीआरडीओ के पूर्व एक्जिक्टिव डायरेक्टर एवं सृजन संचार के निदेशक शैलेंद्र जायसवाल ने कहा है कि तेजी से बदल रही दुनिया में यूथ को नए जमाने के हिसाब से तैयार होने की जरूरत है। सरकारी नौकरियों का दौर अब खत्म होता जा रहा है। सरकार अपना काम निजी क्षेत्रों को सौंपना चाहती है। ऐसे में इनोवेशन, इनक्यूबेशन, स्टार्ट-अप एंड एंटरप्रन्योरिशप ही नवाचर के लिए तरक्की के आधार बनेंगे। सृजन संचार अब अशोका इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स और उद्यमियों के साथ मिलकर तरक्की की नई गाथा लिखेगा। शैलेंद्र जायसवाल मंगलवार को पहिड़या स्थित अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट में टेक वेगैंजा-2022 के शुभारंभ के बाद स्टूडेंट्स और टीचर्स को संबोधित कर रहे थे।

सेमिनार में उन्होंने कहा कि स्टार्टअप शुरू करने के लिए यूनिक आइडिया की जरूरत होती है। स्टार्टअप खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं जो अपनी जिंदगी में कुछ अलग और हटकर करना काम करना चाहते है। ऐसे में एंटरप्रन्योरिशप यूथ को दूसरों से अलग बनाती है। आमतौर पर हम उन चीजों के बारे में नहीं सोचते जिन्हें हम पकड़ सकते थे। एंटरप्रन्योर एक ऐसा इंसान होता है जो एक छोटे से आइडिया पर काम करके उसे एक बड़े उद्योग में बदल देता है। यह आसान नहीं है, लेकिन बहुत कठिन भी नहीं है। सामान्य सोच रखने वाला इंसान कभी एंटरप्रेन्योर नहीं बन सकता। इसके लिए एक्स्ट्रा आडनरी बनना पड़ेगा। एंटरप्रन्योरिशप के लिए ज्यादा मेहनत ही नहीं, सब्र की जरूरत होती है। एंटरप्रन्योर वो व्यक्ति होते हैं जो अपने सपनों को हकीकत की जमीन पर उतार देने का हौसला रखते हैं। किसी एक आइडिया पर काम करते हुए उसे बड़े बिजनेस में बदलने के लिए जुनून की जरूरत होती है। सोचने का तरीका थोड़ा अलग होना चाहिए। साथ ही समस्याओं को हल करने की कूबत भी होनी चाहिए। एंटरप्रन्योर बनने के लिए सेल्फ कांफिडेंस जरूरी है। फेल होने का डर तो कतई नहीं होना चाहिए। जिन काम को करना चाहते हैं उसके बारे में संपूर्ण ज्ञान जरूरी है। टारगेट और लक्ष्य के साथ रिस्क लेना माद्दा होना चाहिए। जो लोग सिर्फ भाग्य को अहमियत देते हैं वो एंटरप्रन्योर कभी नहीं बन सकते हैं। विश्वास सिर्फ मेहनत पर किया जाना चाहिए। अगर ये सभी विशेषताएं यूथ में मौजूद हैं और अपने काम को पूरी मेहनत व लगन से करते हैं तो सारी की सारी खूबियां स्वतःआपके अंदर आ जाएंगी।

स्टूडेंट्स से इंट्रैक्ट करते हुए शैलेंद्र जायसवाल ने यह भी कहा कि अपने देश में 32 हजार करोड़ खिलौनों की जरूरत है और भारत सिर्फ आठ हजार खिलौनों का उत्पादन कर पाता है। बाकी खिलौने चीन भेजता है। बनारस में खिलौना उद्योग में अपार संभावनाएं हैं। हमारे देश में बटन भी चीन से आती है। इसे बनाना शुरू कर दें तो बड़ा स्टार्टअप शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि बनारस के मंदिरों के चढ़ाए जाने वाले फूल और माला से अगरबत्ती, सेंट, परफ्यूम के अलवा जैविक खाद बनाई जा सकती है। इलेक्ट्रिक टेंम्पो, बाइक बना सकते हैं और छाता भी। सृजन संचार यूथ को उनकी रुचियों के मुताबिक नए एनोवेशन के लिए यूनिक आइडिया दे सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में 280 करोड़ आंखें हैं और उनके लिए हम सस्ते प्रेग्रेसिव लेंस तैयार करें तो यह कारोबार धूम मचा सकता है। बनारसियों के पास जो विज्वल थिंकिंग है वैसा दुनिया में कहीं नहीं है। बिना टीम के कोई भी स्टार्टअप कामयाब नहीं हो सकता है। स्टार्टअप के लिए साझा प्रयास जरूरी है। आगामी एक दशक बाद देश के तमाम विश्वविद्यालयों पर ताले लग जाएंगे क्योंकि आने वाला दौर नए आइडिया और इनोवेशन का है। नए सोच और नए नजरिए से आइडिया को इंप्रूव करेंगे तभी कामयाब हो सकेंगे।

इससे पहले अशोका इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ सारिका श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बाद में टेक वेगैंजा-2022 में स्टूडेंट्स की माडल प्रदर्शनी का डीआरडीओ के पूर्व एक्जिक्टिव डायरेक्टर शैलेंद्र जायसवाल अवलोकन किया। साथ ही स्टूडेंट्स से अपने विचार भी साझा किए। टेक वेगैंजा-2022 प्रदर्शनी बुधवार को भी यूथ के अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस अवसर पर एमबीए के डीन सीपी मल्ल, फार्मेसी के प्रधानाचार्य बृजेश सिंह, प्रो.एसके शर्मा, डीन इंजी.एसएस कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष धर्मेंद्र दुबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शर्मिला सिंह, पल्लवी सिंह, अनुजा सिंह, दीपांसी दीपक आदि ने अहम भूमिका अदा की।

संयुक्त सचिव शिक्षा ने नीति आयोग के फंड से हो रहे कार्यों काे परखा

भोगवारे अस्पताल का जायजा लेतीं संयुक्त शिक्षा सचिव कामिनी चौहान।

संयुक्त सचिव शिक्षा कामिनी चौहान ने भोगवारे अस्पताल का किया निरीक्षण

Young Writer, चंदौली। संयुक्त शिक्षा सचिव कामिनी चौहान रतन बुधवार को दूसरे दिन भी जनपद दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संयुक्त सचिव द्वारा यहां नीति आयोग के फण्ड से कराए जा रहे मरम्मत व सुदृणीकरण के कार्यों को देखा। उन्होंने मौके पर कराए जा रहे टाईलीकरण व अन्य सिविल वर्क को पूरे मानक व गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चल रहे मरम्मत कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराकर चिकित्सालय को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया जाय। उन्होंने चिकित्सालय की साफ सफाई के साथ ही पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। मरीजों के अच्छे आए अच्छे इलाज के साथ ही पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रहे। संयुक्त सचिव द्वारा यहां ऑपरेशन कक्ष, लेबर रूम, पीकू वार्ड,नीति आयोग के फण्ड से क्रय किये गए रेडिएंट वार्मर, फोटोथेरेपी मशीनें, निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस, ऑक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईके राय, एसडीएम मनोज पाठक, प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अज्ञात कारणों से लगी आग‚ 25 बीघा गेंहू जलकर राख

प्रभुपुर के सिवान में आग लगने से धू-धूकर जलता गेंहू।

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर समेत चार गांवों के गेंहू के खेत मे आग लगने से करीब 25 बीघा गेंहू जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी प्रकार से आग पर काबू पाया। दमकल विभाग को सूचना देने के बाद आग बुझने पर दमकल की छोटी गाड़ी पहुंची। रामपुर, रामपुर के मुरदेवा सिवाने, मिश्रपुरा व प्रभुपुर चारों सटे गांवो में गेंहू के खेत मे अज्ञात कारणों से आग लगने से करीब 25 बीघा गेंहू जलकर राख हो गया। यह आग रामपुर के मुरदेवा से शुरू हुआ।
आग लगने के समय हवा इतनी तेज थी कि चिंगारी उड़कर दूसरे खेतो तक पहुँच रही थी। आग लगने की स्पीड इतनी तेज थी कि देखते देखते एक खेत से सटे दूसरे गांव के खेत तक पहुचने में समय नही लगा। जिसमे रामपुर में रामदेव यादव, मिश्रपुरा में संजय कुमार मिश्रा, सुशील मिश्र ,सुभाष चन्द्र मिश्रा, सन्तोष मिश्रा, चंद्रशेखर, अरुण, रामशकल, दीपक व राजेन्द्र मिश्रा एवं प्रभुपुर में सुदर्शन सिंह, तारकेश्वर सिंह, संकठा सिंह, शिवाजी सिंह आदि दर्जनों किसानों का करीब 25 बीघा गेंहू जलकर खाक हो गया। आग की लपट इतनी तेज थी कि कोई भी ग्रामीण आग के पास पहुचने की हिम्मत नही जुटा पा रहे थे। किसी प्रकार से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची।

चंदौली अपहरण के मामले में हटाये गए बलुवा थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, एसपी ने राजीव सिंह को सौंपी जिम्मेदारी


चन्दौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल का हिंगुतरगढ़ निवासी मेघश्याम अपहरण के मामले में कड़े रुख अख्तियार कर रहे है।उन्होंने कार्य मे लापरवाही पर बलुवा थानाध्यक्ष मिथलेश तिवारी को भी हटा दिया। और बलुवा थाने की कमान स्वाट टीम प्रभारी राजीव सिंह को सौप दिया है। एसपी की इस कार्यवाही से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

दसअसल जिले के धानापुर थानाक्षेत्र के हिंगुतरगढ़ निवासी मेघश्याम की बेटी संतकबीर जिले में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर तैनात है। शनिवार की तड़के सुबह मेघश्याम अपनी बेटी को गाजीपुर के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। इसी बीच अपहरकर्ताओं ने गंगा नदी पर बने रामकरन सेतू पर उनका अपहरण कर लिया। इतना ही नहीं अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन करके 25 लाख की फिरौती मांग किया। अपहरणकर्ता उनको लेकर चंदौली बार्डर के रास्ते ही गुजरे थें। गाजीपुर पुलिस के सूचना के बाद भी चौकी प्रभारी मारूफपुर ने अपने उच्चाधिकारियों को अपहरण के मामले से अवगत ही नहीं कराया। उक्त मामले में एसपी ने मारूफपुर चौकी प्रभरिको निलंबित कर दिया।
हालांकि गाजीपुर पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और मेघश्याम को सकुशल बरामद कर लिया।

नौगढ़ के जंगलों में आए दिन लग रही आग

नौगढ़ के जंगलों में आग लगने से जले पेड़-पौधे।

Young Writer, नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग के जंगलो में लगी आग से वन संपदा को हो रही है बहुत काफी क्षति। जिसे देख भी वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।
बताया जाता है कि चन्द्रप्रभा मझगाई जयमोहनी व नौगढ़ वन रेंज में आए दिन हो रही आगलगी की घटनाओं से छोटे-छोटे पौधों के साथ ही बड़े बड़े कीमती पेड़ भी जल जा रहे हैं। वहीं झाड़ झंखाड़ मे मौजूद वन्य जीवों का आशियाना तो नष्ट हो ही रहा है साथ ही जंतुओं व कीट पतंगे आग की लपटों से झूलसकर असमय ही दम तोड़ दे रहे हैं। जानकारो की माने तो अपनी कलई खुलने के भय से वनविभाग आगलगी की घटनाओं से बेफिक्र सा बना रह रहा है। क्योंकि प्लांटेशन मे कराए गए पौधरोपण का कार्य मौके पर यथावोचित नहीं है और कागजों में सफलता प्रतिशत मानक के अनुरूप इंगित कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाती है, जिससे वनाधिकारी को जांच पड़ताल में यह बतलाकर उच्चाधिकारियो से पीठ थपथवाने में काफी सहुलियत की अनुभूति करेगा कि आगलगी मे पेड़ पौधे झूलस कर नष्ट हो गए।

गंगा किनारे अवैध खनन कर रहे पोकलेन व डंपर को किया सीज

खनन

एसडीएम की बड़ी कार्यवाही से अवैध खनन व ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों में मचा हड़कंप

Young Writer, सकलडीहा। एक तरफ हर वर्ष गंगा कटान से सैकड़ो एकड़ जमीन गंगा में समाहित हो रही है।वही दूसरी ओर अवैध खनन करने वाले भी इसी गंगा किनारे ही खनन कर रहे है। मंगलवार को अलीनगर थाना क्षेत्र के भोपौली कैली, सलेमपुर में अवैध खनन कर रहे पोकलेन व तीन डंपर को ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम अजय मिश्रा ने पकड़कर सीज करते हुए अलीनगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश पर एसडीएम अजय मिश्रा अवैध खनन व ओवरलोड बालू ट्रैक्टरों के खिलाफ अभियान चला रहे है। जिसमें दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टरों को विभिन्न थानों में सीज किया जा चुका है। लेकिन हौसला बुलंद खनन माफिया अभी भी चोरी छिपे इस काम मे लगे है। मंगलवार को भूपौली कैली, सलेमपुर गंगा के तटवर्ती गाँवो के समीप अवैध खनन कर रहे एक पोकलेन सहित तीन डंपर को एसडीएम ने पकड़कर सीज करते हुए अलीनगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। एसडीएम अजय मिश्रा की इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है। इस बावत एसडीएम अजय मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर भुपौली कैली, सलेमपुर पहुचकर छापेमारी की गयी।इस दौरान अवैध खनन कर रहे पोकलेन व डंपर को सीज किया जा चुका है। कहा कि अवैध खनन व ओवरलोड ट्रैक्टरों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।

पुलिस की पहल पर एक-दूजे के हुए प्रेमी-प्रेमिका

चंदौली कोतवाली में शादी के बाद नवदंपति संग पुलिस।

Young Writer, चंदौली। प्रेम प्रपंच का मामला चंदौली कोतवाली आया तो इस प्रकरण में पुलिस ने अनोखी पहल की। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों के साथ ही युवक व युवती को थाने पर बुलाया। बातचीत से पूरे प्रकरण की वस्तुस्थिति को जाना। इसके बाद युवक व युवती संग राय शुमारी भी की। पुलिस ने प्रेमी-प्रेेमिका में बाधक बन रहे परिजनों को समझा-बुझाया तो वे दोनों को दाम्पत्य जीवन में बांधने को तैयार हुए। ऐसे में पुलिस ने बिना किसी विलंब के ही थाने के मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका की शादी कराई और उन्हें खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद एवं उपहार भेंट कर विदा किया। पुलिस की इस भूमिका की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
बताते हैं कि कटसिल गांव निवासी काजल को धीना थाना क्षेत्र के डिग्घी गांव निवासी छोटू से प्रेम है। घरवालों को इस बात की भनक लग गई तो लड़की के परिजन किसी तरह शादी के लिए तैयार हो गए, लेकिन युवक के परिवार वाले इस शादी के पक्ष में नहीं थे। ऐसे में एक पक्ष शादी इस प्रकरण को लेकर चंदौली कोतवाली पहुंच गया। इसके बाद कोतवाली में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शादी कराई। कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में युवक और युवती ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और मौजूद लोगों का आशीर्वाद लिया। पुलिसकर्मियों को दोनों को उपहार देकर विदा किया।

Chandauli
broken clouds
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
76 %
1.8kmh
70 %
Sun
24 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights