27 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 533

शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बना रही सरकारः रमेश

अप्रेंटिस मेले में उपस्थित विधायक रमेश जायसवाल व अतिथिगण।

Young Writer, चंदौली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस दौरान रमेश जायसवाल ने सरकार द्वारा आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों को मेले के सफल आयोजन में भाग लेने के लिए आभार भी जताया। कहा कि सरकार शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार व नौकरी से जोड़ने की पहल कर रही है। सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता बताया कि तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्हें एक वर्ष के लिए अप्रेंटिसशिप करना अति आवश्यक हो गया है जो उनके आगे के कार्य के लिए उन्हें कार्य कुशलता प्रदान करता है तथा अप्रेंटिसशिप मेला में अधिक से अधिक बच्चों के आने पर खुशी इजहार किया। बताया कि आईटीआई प्रशिक्षण के बाद सरकार बच्चों को नियोजित करने का एक रास्ता खोला है और आप सभी बच्चे कंपनियों में कार्य कर एक कुशल कारीगर बनकर भारत में आत्मनिर्भर होकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इस मौके पर जिला उपक्रम अधिकारी गौरव मिश्रा, अमित कुमार श्रीवास्तव, रामनगर इंडस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष डीएस मिश्रा, रामलाल, चंदा, साजिदा, मनोज विश्वकर्मा, एसके साहू, सुनील सिंह, सुशील सिंह, राजेंद्र प्रसाद गौतम, अब्दूल कुद्दुश,जयन्द यादव मौजूद रहे। संचालन आनंद कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही प्रधानाध्यापिका की कार दुर्घटनाग्रस्त

प्रतापगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त डा. सुमन सिंह का कार।

प्रतापगढ़ के पास हुए हादसे में प्रधानाध्यापिका के सिर और हाथ में आईं चोटे

Young Writer, गाजीपुर। 21 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जा रहे प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर मरदह के प्रधानाध्यापिका डा. सुमन सिंह के वाहन को बुधवार की रात अज्ञात पिकअप वाहन ने प्रतापगढ़ जिले में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं उसमें सवार प्रधानाध्यापिका डा. सुमन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।
विदित हो कि डा. सुमन सिंह प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर मरदह में बतौर प्रधानाध्यापिक तैनात है, उनके विद्यालय को लखनऊ में आयोजित कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए चुना गया था। विद्यालय से बतौर प्रतिनिधि वह अपने निजी वाहन से 21 अप्रैल को आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सड़क मार्ग से गाजीपुर से लखनऊ के लिए रवाना हुईं। लखनऊ जाते समय बुधवार की रात करीब 10 बजे प्रतापगढ़ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने डा. सुमन सिंह के कार को टक्कर मार दिया और मौके से भाग निकला। घटना में जहां कार यूपी 61 एके 5015 क्षतिग्रस्त हो गयीं, वहीं प्रधानाध्यापिका डा. सुमन सिंह को हाथ और सिर में गंभीर चोटे आईं। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने प्रधानाध्यापिका के परिजनों को सूचना दिया और उन्हें उपचार के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में ले गए। इस हादसे के कारण प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर मरहद की प्रधानाध्यापिका लखनऊ में गुरुवार को आयोजित कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित रह गयी। इस घटना की जानकारी प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर के शिक्षकों को हुई तो उन्होंने डा. सुमन सिंह को फोन कर घटना की जानकारी ली और उनका कुशल-क्षेम पूछा।

चंदौली देखते ही देखते कोल मंडी में आग का गोला बन गयी ट्रक, ट्रांस्पोटरो व चालको ने भाग कर बचाई जान


चंदौली मुगलसराय थाना अंतर्गत चनधासी कोल मंडी के समीप गुरुवार को एक खड़ी ट्रक में आग लग जाने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गया मौके पर जुटे आसपास के ट्रांस्पोटरो व ट्रक चालकों ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों कड़ी मसक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया ट्रक का अगला हिस्सा जलकर पूरी तरह राख हो गया।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि चंदासी कोयला मंडी के पास एक ट्रक खड़ी थी। और देखते ही देखते अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गया। और कुछ ही देर में ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जलने लगा घटना को देख आसपास के ट्रांसपोर्टरों और ट्रक चालकों में भगदड़ मच गया। लोगो ने पानी व धूल की सहायता से ट्रक पर लगे आग को काबू करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली लोगों ने तत्काल अगलगी की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया गया मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया कहा कि यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया जाता तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

चंदौली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटी गुड़ से लदी ट्रक,ग्रामीण लूटकर हुए फरार


चंदौली मुगलसराय थाना क्षेत्र के दुल्हीपुर गांव के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क बीच सड़क पर ही पटल गयी। घटना को लेकर आस पास के लोगो हड़कंप मच गया। औऱ देखते ही देखते उक्त सड़क पर वाराणसी की तरफ से आने जाने वही वाहनों की लंबी कतार लग गयी। संगयो अच्छा रहा था। कि हादसा अल सुबह में हुआ वरना किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता था। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने के बाद रास्ते को चालू कराया।
दरअसल गोरखपुर से गुड़ लादकर वाराणसी के रास्ते मुगलसराय आ रहा था। जैसे ही वो दुल्हीपुर गांव के समीप पहुचा की ट्रक अचानक अनियंत्रित हो कर बीच सड़क पर ही पलट गया। घटना के दौरान चालक व कंडेक्टर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचायी। ट्रक के पलटे ही जहा मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक में लदी गुड़ की बोरी लुटाना शुरू कर दिया। और लेकर फरार हो गए। वही देखते ही देखते वाराणसी की तरफ से आने वाली वाहनों की जाम लग गयी। घटना की सूचना पर पहुचे दुल्हीपुर चौकी इंचार्ज महमूद आलम ने क्रेन की सहायता से ट्रक को हटवाकर उक्त सड़क को चालू कराया।

चंदौली किशोरी संग छेड़खानी करने वाले को तीन साल की कारावास

चंदौली। विशेष न्यायाधीश पास्को राजेन्द्र प्रसाद की अदालत ने सुनवाई के दौरान बुधवार को किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को दोषी करार दिया। विशेष न्यायाधीश ने जुर्म शिध्य होने और आरोपी को तीन वर्ष का कठोर कारावास व पांच हजार का अर्थ दंड की सजा सुनाया। वही अर्थ दंड नही देने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई। विशेष अधिवक्ता पास्को शमशेर बहादुर सिंह ने मुकदमे की पैरवी किया। बताया कि बबुरी थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बबुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 02 मई 2015 को मेरी लड़की कक्षा 11 की छात्रा है। मेरी लड़की स्कूल से घर आ रही थी, तभी रास्ते में बबुरी थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी रामभरोष जो मोबाइल और कंप्यूटर का दुकान चलाता है। उसने अपने दुकान के पास रास्ते मे मेरी लडक़ी का हाथ पकड़कर छेड़खानी करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने लगा। कहा कि अगर मेरे साथ शादी नहीं करोगी तो तुम को बदनाम कर देंगे और तुम्हें जान से मार देंगे। घटना के दौरान किसी तरह मेरी पुत्री उससे जान छुड़ाकर घर आई और पूरे मामले को परिजनों से बताया। जब घर के लोग रामभरोस को पकड़ने के लिए उसके दुकान पर पहुंचे तो वह अपनी बाइक लेकर फरार हो रहा था। हम लोग ने दौड़ाकर बाइक के साथ रामभरोस को पकड़ लिया और उसको बबुरी थाने ले गए, जहां पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 354बी, 506 आईपीसी व 7/8 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को सुनवाई के दौरान स्पेशल जज विशेष न्यायाधीश पास्को राजेंद्र प्रसाद ने अभियुक्त रामभरोस को दोषी पाते हुए धारा 354 में 3 वर्ष की कठोर कारावास व 5 हजार जुर्माने का अर्थदंड की सजा सुनाई। वही अर्थदंड ना देने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कारावास व 506 आईपीसी में एक वर्ष का कठोर कारावास एक हजार जुर्माना की सजा सुनाई।

चंदौली सीआईएसएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत,गांव में छाया मातम


चंदौली।सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के रहने वाले सीआईएसएफ जवान की दिल्ली एअरपोर्ट कर ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गया विभागीय कर्मचारियों से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बताते हैं कि बिछिया गांव निवासी लाल जी 45 वर्ष सीआईएसएफ जवान के रूप में दिल्ली एरपोर्ट पर तैनात थे। अभी अचानक उनके सीने में दर्द हो लगा विभागीय कर्मचारियों ने तत्काल उनको निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गयी। विभागीय अधिकारियों से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते लाल जी का शव घर लाने के लिए रवाना हो गए। लाल जी के भाई पुलिस विभाग में तैनात लोकनाथ ने बताया कि दिल्ली एरपोर्ट पर ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हुआ है। मृतक लाल जी के 6 बेटियां है जिसमे से दो बेटियो की शादी कर दिए है उनकी मौत से परिजनों के सामने बड़ा संकट पैदा हो गया है। लाल जी की मौत से उनकी पत्नी व बेटियो का रो-रो कर बुरा हाल है।

आग लगने से दर्जनों बीघा गेंहू की फसल जलकर बर्बाद

भैंसउर गांव के सिवान में लगी आग को बुझाते ग्रामीण।

Young Writer, कमालपुर। क्षेत्र के भैंसउर गांव के सीवान में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं के ठूंठ में आग लग गई। इससे खेतो में खड़ी फसल, गेहूं का बोझ, रिहायशी मड़ई जलकर बर्बाद हो गया। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर लाठी डंडे से आग पर काबू पाया।बावजूद अगलगी में लगभग 80 बीघा खेत के गेंहू जलकर बर्बाद हो गए।
बुधवार की दोपहर भैंसउर गांव के समीप सीवान में गेंहू के ठूंठ में आग लग गया। इससे आग की लपटें डैना, बरडीहा, कपसिया, डिग्घी, धीना, इमिलिया, भोलापुर, मचवा के सीवान में फैल गई। अगलगी से डिग्घी निवासी राम अवतार राम का 120 बोझ, राकेश यादव का 320 बोझ, भैंसउर निवासी रोहित खरवार का 80 बोझ, धीना निवासी फौदार खरवार का 5 बीघा खड़ी फसल जलकर बर्बाद हो गया। मचवा निवासी छविनाथ खरवार का रिहायशी मड़ई जलने से गृहस्थी का सारा सामान, कुबेर बिन्द का 90 बोझ, डैना निवासी मनोज राय का सरसो व चना, मचवा के पतन पांडेय का एक बीघा गेंहू जलकर बर्बाद हो गया।

आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना प्राथमिकता

स्वास्थ्य मेले में पात्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित करते विधायक व अन्य।

Young Writer, चंदौली। सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर और ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक व अन्य अतिथियों ने स्टाल का अवलोकन किया। साथ ही प्रमुख लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी और आयुष्मान कार्ड देकर लाभान्वित किया।
इस दौरान विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि यूपी की सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस मेले के जरिए स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं गरीबों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मेले का आयोजन सरकार की योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम उत्साह के साथ मनाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री का प्रयास है कि लोगों का स्वास्थ्य अच्छा हो इसके लिए महोत्सव व स्वास्थ्य मेले आयोजित किया जाए, ताकि एक स्थान पर सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल सके। इसमें प्रमुख रूप से आयुष्मान पाठ योजना शामिल है। इसके तहत गरीबों को पांच लाख तक के इलाज किए जाने की योजना है। स्वास्थ्य मेले में विधायक रमेश जायसवाल ने दिव्यांगों को ट्राई की साइकिल और गरीब परिवार के लोगों को आयुष्मान कार्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही युवक मंगल दल बनौली को भी खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र नाथ गोंड, सीएमओ यूके राय, राजेश सिंह, राकेश सिंह गुड्डू, जयप्रकाश गुप्ता पवन प्रताप सिंह, अभिनव कुमार श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, रामजी गोंड आदि उपस्थित है।

स्वास्थ मेला गरीबों के लिये संजीवनीः प्रभुनारायण
सकलडीहा।
शासन की पहल पर बुधवार को सकलडीहा सीएचसी पर ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में विभिन्न विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों को लाभान्वित कराया गया। इस मौके पर 670 लोगों को स्वास्थ्य योजना के तहत लाभ दिलाया गया। स्वास्थ्य मेला का उद्धाटन करते हुए विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य मेला बगैर भेदभाव के लोगों को लाभ दिलाने की योजना है। यह योजना ग्रामीण अंचल के गरीबों के लिये संजीवनी है। वही ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, बीडीओ अरूण कुमार पांडेय, सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, सीडीपीओ अवधेश सिंह, युवा कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय ने सरकार की योजना पर विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं की गोंद भराई, अन्नप्राशन्न, युवाओं को खेलकूद कीट, आयुष्मान कार्ड, विभिन्न प्रकार की निरूशुल्क जांच का लाभ दिया गया। इसके पूर्व भगवान धनवंतरी देवी की मूर्ति पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। इस दौरान गीत के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गयी। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, बीईओ चन्द्रशेखर आजाद, सुनीता सिंह, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, विजय गुप्ता, अमित सिंह, मोनू सिंह सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

चकियाः राजस्व टीम ने बकाएदारों से वसूले 3 लाख 60 हजार

वसूली

Young Writer, चकिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को राजस्व कर्मियों की टीम ने बैंक तथा परिवहन कर के बकाएदारों से 3 लाख 60 की वसूली की, वहीं बैंक लोन के एक बड़े बकायेदारों को तहसील कारागार में निरुद्ध किया गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार प्रभुनाथ के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों की टीम ने 7 लाख 28 हजार 3 सौ 80 रूपये के बैंक लोन के बकाएदार तहसील क्षेत्र के सरैया गांव निवासी अवधेश मौर्य को बकाये की अदायगी नही करने पर तहसील कारागार में निरुद्ध किया गया। इसके अलावा परिवहन कर एक लाख 41 हजार 3 सौ 77 रुपये के बकायेदार गांधीनगर गांव निवासी इदरीश से वसूली के रेप में 40 हजार की वसूली की गई। साथ ही मुहम्मदाबाद निवासी भैयालाल के बैंक लोन के 5 लाख 54 हजार 818 रुपए के बकाए के सापेक्ष दो लाख की वसूली की गयीद्य नगर निवासी विवेक जायसवाल से 3 लाख 60 हजार के सापेक्ष 1 लाख 20 हजार रूपये की वसूली की गई। इस दौरान संग्रह अमीन राम नरेश यादव, फूलचंद मौजूद रहे।

चार वारंटी गिरफ्तार
चकिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि विद्युत वाद के बकायेदार मोहम्मदाबाद गांव निवासी गोरखनाथ चौबे, चकिया वार्ड नंबर 12 निवासी शैलेश कुमार, कलावती देवी, और सोनहुल गांव निवासी मंजू देवी को गिरफ्तार किया।

मनमानी के खिलाफ मुखर हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य

क्षेत्र पंचायत में मनमानी किये जाने को लेकर एकजुट विरोध करते हुए बीडीसी।

Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव हुए एक साल भी नहीं हुआ है कि बीडीसी सदस्यों का क्षेत्र पंचायत के कार्य को लेकर विरोध के स्वर उठने लगा है। बुधवार को बीडीसी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में विरोध प्रदर्शन करते हुए बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख को अवगत कराया है। ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने बीडीसी सदस्यों की समस्या दूर करने का भरोशा दिया है।
बीडीसी सदस्यों ने आरोप लगाया कि एक साल होने को है। लेकिन क्षेत्र पंचायत का कोई भी कार्य किसी भी बीडीसी सदस्यों की सहमति से नही हो रहा है। कुछ चुनिंदे प्रधान और ठेकेदारों के माध्यम से कार्य को कराया जा रहा है। बीडीसी सदस्यों ने गांव सभा की तरह क्षेत्र पंचायत से कार्य कराने की मांग उठाया है। इसके साथ मिटिंग भत्ता दिलाने की मांग उठाया है। जबकि एमएलसी चुनाव से पूर्व लम्बे लम्बे वादे किये गये थे। चेताया कि समस्या का समाधान नही होने पर बीडीसी संघ क्षेत्र पंचायत से लेकर मनरेगा के तहत कि जा रही मनमानी को लेकर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे। अंत में बीडीओ अरूण पांडेय और ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह भाजपा नेता अमित सिंह समस्या का समाधान करने का बीडीसी सदस्यों को भरोसा दिया। इस मौके पर विभूति नारायण, बिंदू सिंह, अलिंदी सिंह, सतेन्द्र यादव, मोहन, छोटेलाल, सरिता, मीरा, मुन्ना विश्वकर्मा सहित अन्य दर्जनों बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।

Chandauli
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
68 %
0.9kmh
98 %
Sun
27 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights