27 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 532

चंदौली पुलिस ने घेरे बंदी कर नकली नोट छापने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार,11लाख 82 हजार नकली करेंसी बरामद

चंदौली। पुलिस व स्वाट टीम ने धीना थाना क्षेत्र के माधोपुर मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर नकली नोट छापने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया।शुक्रवार को उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने पुलिस लाइन सभागार में किया।
पुलिस को तलासी के दौरान गिरोह के पास से 11 लाख से अधिक नकली करेंसी , प्रिंटर और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद हुआ। तीनो आरोपित बिहार प्रान्त के रहने वाले हैं। इन लोगो का गिरोह पिछले काफी दिनों से नकली नोट छापने के काम में संलिप्त है।

बरामद नकली करेंसी


पुलिस व क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि नकली करेंसी छापने वाले गिरोह के सदस्य बाइक द्वारा चहनियां से माधोपुर के रास्ते धीना की तरफ भागने की फिराक में हैं । सूचना पर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम क्षेत्र में सक्रिय हो गई। पुलिस व क्राइम ब्रांच ने उक्त मार्ग पर घेरेबंदी कर तीन जालसाजों को धर-दबोचा । और उनके पास से 11 लाख 82 हज़ार से अधिक जाली करेंसी बरामद किया । पुलिस ने इसके अलावा नकली नोट छापने में इस्तेमाल कागज , प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद किए गए । अभियुक्तों की पहचान बिहार प्रांत के रोहतास जिले के बघौला थाना के भुलवाही गांव निवासी गोपाल कुमार पांडेय गोकुल कुमार पांडेय व भभुआ के दुर्गावती थाना के मसौढ़ा गांव निवासी सोनू यादव के रूप में हुई । अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सभी मिलकर एक संग गिरोह चलाते हैं । नकली नोटों को बिहार व यूपी से सटे जिलों में चलाने का काम करते हैं । इससे अच्छी कमाई हो जाती है ।

पकड़े गए गिरोह के साथ पुलिस


स्वाट टीम व पुलिस ने 11 लाख 82 हजार 630 रुपये नकली करेंसी एक प्रिंटर छह जाली नोट छापने वाली डाई एक बंडल मुद्रा छापने का कागज नोट में चमकीला सफेद व हरा तार सेलो टेप दो बाइक तीन मोबाइल विभिन्न बैंकों के एटीएम पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड बरामद किए गए । एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की ।

चंदौली संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस


चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया कला खुर्द गांव में शुक्रवार को विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटककर अपनी ई लीला समाप्त कर ली सुबह परिजनों ने विवाहिता का शव फंदे से लटकता देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आई और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि बिछिया गांव निवासी श्रीनाथ यादव की पत्नी बिंदु यादव 28 वर्ष प्रतिदिन की तरह खाना बनाकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। वही उसका पति श्रीराम यादव दो बच्चों के साथ छत पर सोने के लिए चला गया। सुबह जब बच्चों को लेकर अपने कमरे में आया तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर उसको अनहोनी की आसंका होने लगी उसने दरवाजा तोड़कर देखा गया। तो बिंदु रस्सी के सहारे पंखे से लटक रही थी। घटना को देख पूरे परिजनों में हड़कंप मच गया। और परिजन दहाड़े मार मार रोने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सदर कोतवाल शेषधर पांडेय ने घटनास्थल पर पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। और विवाहिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस बाबत सदर कोतवाल ने शेषधर पांडेय ने बताया कि बिछिया कला खुर्द गांव में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव मिला है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विवाहिता के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

चंदौली तेज़ रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर 

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर खुर्द गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायलावस्था में आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी अरुण सिंह 45 वर्ष अपनी बाइक से किसी कार्य के लिए चंदौली आ रहा है। जैसे ही नरसिंहपुर खुर्द गांव के समीप नेशनल हाईवे पहुंचेगी किसी वाहन के चपेट में आ गए इसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने 108 की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया वह इसकी जानकारी होते जिला अस्पताल पहुंच इलाज के कार्य में जुट गए घटना के बाद वाहन चालक वाहन भागने में सफल हो गया। लोगों कहना था कि हाईवे के निर्माण कार्य के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं लेकिन इस पर शासन और प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की जाती है। जबकि निर्माण कार्य की गति धीमी होने के कारण दुर्घटना मैं लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं यही नहीं कितने लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है।

शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बना रही सरकारः रमेश

अप्रेंटिस मेले में उपस्थित विधायक रमेश जायसवाल व अतिथिगण।

Young Writer, चंदौली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस दौरान रमेश जायसवाल ने सरकार द्वारा आयोजित अप्रेंटिसशिप मेले के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न कम्पनियों के प्रतिनिधियों को मेले के सफल आयोजन में भाग लेने के लिए आभार भी जताया। कहा कि सरकार शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार व नौकरी से जोड़ने की पहल कर रही है। सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता बताया कि तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्हें एक वर्ष के लिए अप्रेंटिसशिप करना अति आवश्यक हो गया है जो उनके आगे के कार्य के लिए उन्हें कार्य कुशलता प्रदान करता है तथा अप्रेंटिसशिप मेला में अधिक से अधिक बच्चों के आने पर खुशी इजहार किया। बताया कि आईटीआई प्रशिक्षण के बाद सरकार बच्चों को नियोजित करने का एक रास्ता खोला है और आप सभी बच्चे कंपनियों में कार्य कर एक कुशल कारीगर बनकर भारत में आत्मनिर्भर होकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इस मौके पर जिला उपक्रम अधिकारी गौरव मिश्रा, अमित कुमार श्रीवास्तव, रामनगर इंडस्ट्री एसोसिएशन अध्यक्ष डीएस मिश्रा, रामलाल, चंदा, साजिदा, मनोज विश्वकर्मा, एसके साहू, सुनील सिंह, सुशील सिंह, राजेंद्र प्रसाद गौतम, अब्दूल कुद्दुश,जयन्द यादव मौजूद रहे। संचालन आनंद कुमार श्रीवास्तव ने किया।

मां खण्डवारी कालेज के विद्यार्थियों को मिला स्मार्ट फोन

खण्डवारी महिला महाबिद्यालय में स्मार्ट फोन वितरीत करते निदेशक आशुतोष कुमार सिंह

Young Writer, चहनियां। कस्बा स्थित मां खण्डवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन आफ ग्रुप संस्था के संस्थापक चेयरमैन डा. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने छात्र छत्राओ को एक आयोजन कर स्मार्ट फोन का वितरण किया। स्मार्ट फोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में पीजी कालेज में 651 छात्र छत्राओ, महिला महाविद्यालय में 209 छात्र छात्राओं व बिधि महाविद्यालय सुरतापुर में 134 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया।
संस्था के चेयरमैन डा.राजेन्द्र प्रताप सिंह व निदेशक डा.आशुतोष कुमार सिंह ने भगवान गणेश व मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं अभिभावकों और शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जो योजना चलायी जा रही है वह बेशक शिक्षा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। शासन हर स्तर पर छात्र छात्राओं अभिभावकों के साथ खड़ा रहकर उनके शिक्षा स्तर में सुधार के साथ साथ उनकी आर्थिक मदद भी कर रही है। निदेशक डा.आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह जो स्मार्ट फोन आज आपके हाथ में है यह आज के डिजिटल युग की मांग है। यदि छात्र छात्रा इसका सदुपयोग करें और अपने ज्ञान का विस्तार करें। कहा कि शासन की मंशा और नीति के अनुसार हम सबको सार्थक और सकारात्मक पहल करते हुए इसका सदुपयोग करते हुए लाभ उठाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान प्राचार्य अजय कुमार सिंह, विनय सिंह, डा.अजय कुमार सिंह, राधाकांत पाठक, नवनीत तिवारी, सीमा सिंह, उमेश यादव, अमरजीत यादव, लवकुश पाण्डेय, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित थे।

शहाबगंज में गंदगी से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा

एक सफाई कर्मी के सहारे शहाबगंज की सफाई व्यवस्था

Young Writer, शहाबगंज। कस्बा की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है। नालियों का गंदा पानी सड़कों सड़कों पर फैलकर बह रहा है। वहीं जगह-जगह कूड़ा करकट का अम्बार जमा हो गया है। गंदगी के कारण कस्बा में संक्रामक बिमारी फैलने की आशंका पैदा हो गयी है।वही शाम होते ही मच्छरों के कारण दुकान बंद होने लगते है। जिसका सीधा असर दुकानदारी पर भी पड़ने लगा है। कस्बा की लगभग सात हजार की आबादी है।यहां छोटी बड़ी सैकड़ों की संख्या में दुकाने चलती है। इनके अलावा यूनियन बैंक, जिला सहकारी बैंक व आयुर्वेदिक अस्पताल के साथ स्कूलों का संचालन होता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना होता है। वहीं आसपास के गांवों से भी लोग खरीदारी करने आते है। इतनी बड़ी आबादी के लिए साफ सफाई की जिम्मेदारी मात्र एक सफाई कर्मचारी के सहारे है। जिसका नतीजा होता है कि सफाई व्यवस्था पुरी तरह चौपट हो गयी है। कस्बा की बदहाल सड़क और गलियां भी गंदगी फैलाने में महती भूमिका अदा करती है। नालियां जाम होकर ओवरफ्लो हो रही है। गंदगी का असर यहां ब्यवसाय करने वाले दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। वहीं गंदगी के कारण संक्रामक बिमारी फैलने की आशंका बढ़ गयी है। जिसे लेकर कस्बावासियों में आक्रोश ब्याप्त है। कस्बा के पिंटू जायसवाल, राजेश यादव, गौरव जायसवाल, शिवानंद मौर्य, शशिकांत, गोपाल मोदनवाल, मिथिलेश मौर्य ने कहा कि साफ सफाई नहीं होने के कारण नालियां जाम होकर बजबजा रही है। इंटर कालेज से लेकर पंचायत भवन व हनुमान मंदिर तक यही हाल है। जिसका सीधा असर दुकानदारी पर भी पड़ रहा है। वही ग्रामप्रधान रामजीत साहनी ने कहा कि संसाधन सीमित है। वहीं मात्र एक सफाई कर्मी भी नियुक्त है जिसके कारण समस्या हो रही है। बजट आने के साथ जर्जर गलियों के मरम्मत कराने का कार्य किया जायेगा। सफाई व्यवसाय दुरुस्त कराने के लिए नाली का निर्माण कराया जायेगा।

परिवर्तन सेवा समिति ने मुस्लिम बंधुओं में बांटी इफ्तार सामग्री

डीडीयू नगर में इफ्तार सामग्री वितरित करते परिवर्तन सेवा समिति के लोग।

Young Writer, डीडीयू नगर। रमज़ान के पवित्र महीने में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवर्तन सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के 75 आर्थिक स्थिति से कमजोर जरूरतमंद परिवारों में इफ़्तार सामग्री वितरण किया गया। इफ्तार सामग्री में बिस्कुट, साबुन खजूर, चिप्स, बेसन, चना, दाल, सरसो तैल, सेवई, कुरकुरे आदि का पैक दिया गया।इस मौके पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि इफ्तार पार्टी के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य होता है आपसी प्रेम और भाइचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना। न सिर्फ मुस्लिम समुदाय बल्कि अन्य समुदाय के लोगों को भी आमंत्रित किया जाता है और यह सही भी है, परंतु इफ्तार पार्टी में अमूमन देखा जाता है कि समाज के संभ्रांत लोग ही भाग लेते है। आर्थिक स्थिति से कमज़ोर लोग अक्सर इससे वंचित रह जाते है। परिणामस्वरूप समिति के द्वारा यह पहल किया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम बंधुओं में इफ्तार सामग्री वितरण किया जाय। समिति के संयोजक सरदार डिम्पल सिंह ने कहा कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष इफ़्तार पार्टी के स्थान पर गरीबों में इफ्तार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। लोगों को उत्साहित करते हुए कहा कि अगली बार संस्था के सदस्यगण और भी अधिक लोंगो को सम्पूर्ण रमज़ान के इफ्तार की सामग्री वितरित करेगी। जिससे ग़रीब मुस्लिम भाई भी अपने त्योहार को हर्ष और उल्लास के साथ मना सके। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शादाब आलम, महासचिव एस फ़ाजिल, दिलीप जायसवाल, शैलेन्द्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजीव जायसवाल, वरीज़ कपूर, हर्षित शर्मा आदि मौजूद रहे।

जर्जर तार की चपेट में आकर धू धूकर ट्रक जला

चंधासी कोयला मंडी में जलते ट्रक को बुझाती पुलिस व दमकल।

Young Writer, डीडीयू नगर। स्थानीय चंधासी कोयला मंडी में लटकते विद्युत के जर्जर तार की चपेट में आने से बुधवार को एक ट्रक धू-धूकर जलने लगा। खतरे को भांप कर ट्रक चालक अफसार ने कूदकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन उसके ट्रक में लाखों का नुकसान होने से नहीं बचा पाया। बताया जाता है कि कोयला मंडी में बुधवार दोपहर को कोयला से लदी ट्रक खड़ी थी चालक अफसर अहमद उसे लेकर डिपो में गया अचानक ऊपर से प्रवेश कर रहा जर्जर तार टूट कर उसके केबिन में रखे तीरपाल पर गिर पड़ा, जिससे त्रिपाल जलने लगा। यह देख ट्रक में बैठा चालक नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। ट्रक चालक अफसार अहमद ने बताया कि इससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया फिर भी अपनी जान बच जाने पर अल्लाह का शुक्रिया किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने बताया कि अगर जल्दी अग्निशामक दमकल नहीं पहुंचे होते तो वहां बड़ी दुर्घटना से रोका नहीं जा सकता था। बताया कि जर्जर तार टूट जाने के बाद विद्युत विभाग को फोन द्वारा सूचित किया गया त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्युत कनेक्शन काट दिया गया तब जाकर दमकल द्वारा पानी डालने की सुविधा सुनिश्चित की गई। जैसा कि पिछले 15 दिनों से पूरे जनपद में बिजली के जर्जर तार अचानक टूट कर काफी नुकसान कर रहे है। विद्युत विभाग द्वारा जल्द जर्जर तारों को नहीं बदला तो ऐसी घटनाएं और भी घट सकती है।

डिजिटल गैप को भरने के प्रयास में भाजपा सरकारः सुशील

धानापुर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को स्मृति चिह्न भेंट करते शिक्षक।

Young Writer, धानापुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, इनको शिक्षित करके ही समृद्ध राष्ट्र की कल्पना को साकार किया जा सकता है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में तमाम नयी ज़रूरतों के साथ तकनीकी दक्षता भी अनिवार्य अंग होती जा रही है एवं कोविड-19 के दौर में शिक्षा व्यवस्था के समक्ष आयी अभूतपूर्व चुनौती ने ऑनलाइन शिक्षा की महत्ता और अनिवार्यता पर समस्त विश्व का ध्यान आकर्षित किया। इसी क्रम में प्रदेश की कल्याणकारी सरकार ने विद्यार्थी वर्ग में मौजूद डिजिटल गैप को भरने के लिए सरकार विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट मुहैया करा रही है। वह शहीद हीरा सिंह महाविद्यालय में आयोजित स्मार्टफोन वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है साथ ही युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए इस तरह की महत्वपूर्ण योजनाए वर्तमान की अनिवार्यता है सरकार इस दिशा आगे भी प्रतिबद्ध रहेगी। कार्यक्रम की शुरुआत कुलगीत से हुई और महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राम नरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया। डा. डीबी सिंह ने समस्त अतिथियों का स्वागत अपने स्वागत भाषण के माध्यम से किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम नरेश शर्मा और नोडल अधिकारी डा. संदीप कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में बीए व बीएससी-3 वर्ष के कुल 185 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए, जिसे पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर पर समस्त महविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। संचालन डा.नौशाद अहमद और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सुभाष राम ने किया।

अलौकिक व अद्भुत शादी एक-दूजे के साथी बने अजीत व प्रियंका

परिणय सूत्र में बंधे अजीत सोनी व प्रियंका।

अलौकिक व अद्भुत शादी एक-दूजे के साथी बने अजीत व प्रियंका

Young Writer, चंदौली। चंदौली के दो घराने गुरुवार को एक अलौकिक व अद्भुत मांगलिक कार्यक्रम के साक्षी बने। चंदौली जिला-जवार की यह पहली शादी होगी जहां विवाह संस्कार से पूर्व सामाजिक संस्कार व दायित्वों का निर्वहन हुआ। बकायदा दुल्हा-दुल्हन के साथ ही उनके सामाजिक सरोकार व कार्यों में सहगारी रहने वाले साथियों ने रक्तदान कर मांगलिक कार्यक्रम के रंग को और चटख बना दिया। इस दौरान शहनाई की गूंज के साथ-साथ समाज ने दुल्हा-दुल्हन के इस अभिनव प्रयास को जमकर सराहना की। इसके अलावा शादी समारोह में वृद्धाश्रम के वृद्धजनों का सम्मान व उनकी उपस्थिति ने विवाह कार्यक्रम के रौनक को बढ़ा दिया। शाम होते-होते दुल्हा-दुल्हन के हाथों में लगी मेंहदी का रंग चढ़ा तो विवाह संस्कार की समस्त विधि-विधान को वर-वधू के घरवाले पूरा करने में जुट गए।

दरअसल चंदौली निवासी अजीत सोनी युवा अवस्था में ही समाजसेवा के कार्य में जुट गए। समाज की सेवा करते-करते इनकी मुलाकात प्रियंका गुप्ता से हुई और अन्य साथी भी इनके मुहिम से जुड़ते गए। समाजसेवा का जुनून इनके सिर इस कदर चढ़ा कि इन्होंने जनसहयोग संस्था ट्रस्ट को 2019 में स्थापित कर समाजसेवा के कामकाज को औपचारिक रूप से आधिकारिक बना दिया। इस दरम्यान समाज के असहाय व अशक्त जनों के लिए मदद के गांठ जोड़ते-जोड़ते अजीत सोनी व प्रियंका के प्रेम की गांठ कब जुड़ गयी। इन दोनों को पता ही नहीं चला। इनका प्रेम सकारात्मक रहा और समाज को समर्पित रहा। यही वजह है कि राधा-कृष्ण की तरह बीतते समय के साथ पावन व प्रगाढ़ होता गया और जब इन दोनों लोगों को लगा कि अब उन्हें अपने प्रेम को सामाजिक संस्कार के धागे बांध लेना चाहिए तो उन्होंने अपने-अपने परिजनों तक इस बात को रखा और परिजन भी खुशी-खुशी इस मांगलिक मिलन के लिए तैयार हो गए। 21 अप्रैल यानी गुरुवार को पावन बेला आयी, जब अजीत सोनी व प्रियंका दोनों परियण सूत्र में बंधे। इस बंधन में बंधने की अपने मांगलिक कार्यक्रम को भी इन दोनों ने अपने प्रयास से इसे समाज को समर्पित कर एक नया संदेश दिया। वास्तव में इनकी अलौकिक व अद्भुत शादी समाज के लिए एक प्रेरणा व सीख है जो कई जरूरत मंदों की जरूरत को पूरा करने के लिए भविष्य में प्रभावी साबित हो सकता है। फिलहाल इस अद्भुत शादी में लोग शरीक हुए और वर-वधू को दिल से दुधाएं दी और उनके सुखमय व सफल दाम्पत्य जीवन का आशीष देकर लौटे।

Chandauli
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
68 %
0.9kmh
98 %
Sun
27 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights