27 C
Chandauli
Sunday, October 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 531

मुंहबोली बहन को हल्दी लगाने की रश्म सीओ अनिरुद्ध सिंह ने किया पूरा

सकलडीहा सीओ अनिरूद्ध सिंह साथ में सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह।

Young Writer, सकलडीहा। समाजसेवी दुर्गेश सिंह की पहल पर सीओ सकलडीहा अनिरूद्ध सिंह ने आवाजापुर की एक गरीब परिवार की बेटी की शादी का वीणा उठाया है। 23 अप्रैल को आवाजापुर खेल ग्राउंड में गाजे बाजे के साथ शादी की रश्म पूरा करने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। शुक्रवार को सीओ अनिरूद्ध सिंह अपने मुहंबोली बहन के घर पहुंचकर हल्दी लगाने का रश्म को पूरा किया। सीओ का पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
आवाजापुर गांव के समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने गांव के एक गरीब बेटी की शादी कराने के लिए उन्होंने सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह से अनुरोध किया था। जिसके बाद सीओ ने शादी में होने वाले खर्च के अलावा भी अन्य मदद में होने वाले खर्च देने का भरोसा लड़की के पिता को दिया था। जिसके बाद पिता ने बरठी गांव के अवधेश कुमार पुत्र सौरभ यादव से 23 अप्रैल को शादी तय कर दी है। शादी में होने वाले खर्च को सीओ के द्वारा पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों से शादी में आने की अपील भी की जा रही है। शुक्रवार को सीओ ने मुहंबोली बहन को हल्दी लगाने का रश्म पूरा करते हुए शादी की तैयारी में जुट गये है। इस मौके पर समाजसेवी दुर्गेश सिंह, सोनू ,एसओ सकलडीहा विनोद मिश्रा, एसओ धानापुर सतेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

श्रमदान कर ग्रामीणों ने बजबजा रही नालियों को किया सफाई

सैदपुर भुजहुआ में श्रमदान कर नाली की सफाई करते ग्रामीण।

सैदपुर भुजहुआ के प्रधान व सफाई कर्मी पर लगाया आरोप

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के सैदपुर भुजहुआ गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को स्वच्छता अभियान के तहत खुद जिम्मा संभालते हुए बजबजाती नालियों और गलियों का सफाई किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधान और सफाई कर्मी पर भी आरोप लगाया कि प्रधान के मिलीभगत से सफाई कर्मी मनमानी करता है और महीने, दो महीने में सिर्फ एक बार आता है जबकि किसी नाली और रास्ते का सफाई भी नहीं करता है। कहने पर सीधा नकार देता है साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि प्रचंड भीषण गर्मी में जल निगम का पानी भी समय से ना आ पाने के कारण पीने से लेकर नहाने धोने तक के लिए कुआ एक मात्र सहारा है वह भी पिछले वर्ष जून माह में विशाल नीम के पेड़ गिरने के कारण कचरा भर जाने से पीने योग्य उसमें का पानी नहीं रह गया है जबकि इस दौरान लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों ने गलियों रास्तों और बज बजाती नालियों का सफाई किया। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रमोद चौहान ने कहा कि सफाई कर्मी तो है जो मौके पर आता भी है लेकिन दो सप्ताह से आए दिन उसका कहीं न कहीं ड्यूटी लग जा रहा है जिसके कारण वह आने में असमर्थ है। जबकि सफाई कर्मी गुलाब ने बताया कि ब्लॉक के तरफ से कुछ जगह वीआईपी ड्यूटी लगने के कारण 19 तारीख को जाकर उक्त गांव में नालियों और रास्तों का सफाई किया था उसके बावजूद भी लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं। सफाई के दौरान मनोज कुमार पटेल, संतोष कुमार पटेल, सुरेंद्र कुमार, बच्चू लाल पटेल, संगीता देवी, शिवकुमार, गणेश कुमार इत्यादि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी सुविधाओं को सशक्त बना रही सरकारः डा.महेंद्रनाथ पांडेय

नियामताबाद में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय।

नियामाबाद ब्लाक में स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन

Young Writer, चंदौली। नियामताबाद ब्लाक में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुक्रवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जन सामान्य की सुविधा एवं इससे मिलने वाले लाभ के लिए ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनहित एवं उनके कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। सरकार जनता के द्वार की संकल्पना को साकार करने के लिए ऐसे कार्यक्रम व समारोह का आयोजन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हर घर नल से जल योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। देश एवं प्रदेश सरकार लोगों के कल्याण के लिए प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। सड़के, पुल आदि आधारभूत ढांचे के विकास के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सभी क्षेत्र में व्यापक रूप से कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा स्वास्थ्य मेले के आयोजन के उद्देश्य एवं जन सामान्य को मिलने वाले लाभ के विषय में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं ऐसे मौके पर स्वास्थ्य की जांच आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जनपद के प्रत्येक विकास खंडों में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वाई के राय ने कहा कि इन सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो जन-जन को योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सब को जागरूक करना हमारा लक्ष्य है। रोग उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्य के बारे में बताया और कहा कि भारत सरकार का संकल्प 2025 तक संपूर्ण देश से क्षय रोग का उन्मूलन कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन आदि विभागों द्वारा जन जागरूकता हेतु स्टाल लगाए गए थे जिसका केंद्रीय मंत्री द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। साथ ही चिन्हित लाभार्थियों को आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड, मेडिकल किट, टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार का किट, दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल आदि वितरण का कार्य भी किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनोज पाठक, खंड विकास अधिकारी नियामताबाद ज्वाला प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय उपस्थित रहे।

सड़क हादसों को कम करने में मददगार होगा iRAD ऐप

Young Writer, चंदौली। सड़क राज्यमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना iRAD ऐप प्रोजेक्ट जनपद में मार्च मार्च से प्रभावी है। इस परियोजना में एआरटीओ, पुलिस विभाग और चिकित्सा विभाग को जोड़ा गया है। एनआईसी चंदौली ऐप से संबंधित समस्याओं का निवारण डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर गौरव पाण्डेय द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर ढंग से किया जाता रहा है।
iRAD ऐप के जरिए जिले में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया जा रहा है और इन ब्लैक स्पॉटों पर आने वाले समस्याओं का निवारण कर भविष्य में होने वाले सड़क हादसों को रोकने का प्रयास जारी है। चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न थानो पर आईआरएडी ऐप का प्रशिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी को दिया गया। नोडल अफसर रघुराज द्वारा बताया गया कि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं और उससे होने वाली मौत की संख्या को कम करने में यह ऐप निश्चित रूप से बहुत कारगर और लाभदायक सिद्ध होगा। ऐप के जरिए चंदौली जिले के सभी थानों द्वारा सड़क हादसों का विवरण अपलोड किया है। आंकड़ों के मुताबिक अलीनगर में 18, बबुरी में 04, बलुआ में 11, चकिया में 16, चंदौली में 21, धानापुर में 2, धीना में 2, मुगलसराय में 10, नौगढ़ में 8, शहाबगंज में 7, सकलडीहा में 3, सैयदराज में 19, इलिया में 3 मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह इस ऐप पर अब तक कुल 124 प्रतिष्ठियां अंकित की गयी है। प्रविष्ठियों के अंकन के मामले में कोतवाली चंदौली 21 प्रविष्ठियों के साथ प्रथम स्थान पर है।

सड़क हादसों को कम करने में मददगार होगा iRAD ऐप

Young Writer, चंदौली। सड़क राज्यमार्ग एवं परिवहन मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना iRAD ऐप प्रोजेक्ट जनपद में मार्च मार्च से प्रभावी है। इस परियोजना में एआरटीओ, पुलिस विभाग और चिकित्सा विभाग को जोड़ा गया है। एनआईसी चंदौली ऐप से संबंधित समस्याओं का निवारण डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर गौरव पाण्डेय द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर ढंग से किया जाता रहा है।
iRAD ऐप के जरिए जिले में ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया जा रहा है और इन ब्लैक स्पॉटों पर आने वाले समस्याओं का निवारण कर भविष्य में होने वाले सड़क हादसों को रोकने का प्रयास जारी है। चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न थानो पर आईआरएडी ऐप का प्रशिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारी को दिया गया। नोडल अफसर रघुराज द्वारा बताया गया कि भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं और उससे होने वाली मौत की संख्या को कम करने में यह ऐप निश्चित रूप से बहुत कारगर और लाभदायक सिद्ध होगा। ऐप के जरिए चंदौली जिले के सभी थानों द्वारा सड़क हादसों का विवरण अपलोड किया है। आंकड़ों के मुताबिक अलीनगर में 18, बबुरी में 04, बलुआ में 11, चकिया में 16, चंदौली में 21, धानापुर में 2, धीना में 2, मुगलसराय में 10, नौगढ़ में 8, शहाबगंज में 7, सकलडीहा में 3, सैयदराज में 19, इलिया में 3 मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह इस ऐप पर अब तक कुल 124 प्रतिष्ठियां अंकित की गयी है। प्रविष्ठियों के अंकन के मामले में कोतवाली चंदौली 21 प्रविष्ठियों के साथ प्रथम स्थान पर है।

मुगलसराय में सम्मान पाकर गदगद हुए एशियन मेडलिस्ट सोमबीर

डीडीयू नगर में एशियन मेडलिस्ट का स्वागत करते पहलवान।

Young Writer, डीडीयू नगर। कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट व ओलम्पियन कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट दंगल गर्ल के पति एशियन कैडेट मेडलिस्ट अंतराष्ट्रीय पहलवान सोमबीर राठी का चंदौली बॉक्सिंग एसोसिएशन कार्यालय(आवास)पर स्वागत हुआ। इस बाबत जिला खेल जगत फाउंडेशन के महासचिव कुमार नन्दजी ने बताया कि ओलम्पिक खिलाड़ी दंगल गर्ल विनेश फोगाट के पति अंतराष्ट्रीय पहलवान एशियन खिलाड़ी सोमबीर राठी का अंतराष्ट्रीय पहलवान आर्मी अविनाश के आवास पर आने के बाद अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भारत भीम विजेता प्रदीप पहलवान, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान आर्मी अविनाश,ईश्वर पहलवान,पवन पहलवान उपस्थित रहे।

एसजी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को दी विदाई

एसजी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र।

Young Writer, डीडीयू नगर। नगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल में विद्यालय की ओर से गुरुवार की शाम कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि वास्तव में विदाई का पल दुखदाई होता है। विद्यालय सभी छात्रों के भविष्य उज्जवल की कामना करना है।
उन्होंने कहा कि सभी बच्चे अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा दें और अच्छा परिणाम भी लाएं। यही विद्यालय परिवार की शुभकामना है। सभी छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय का दरवाजा हमेशा खुला है। कभी भी महसूस होने पर विद्यालय आकर मिलें और अपनी समस्या को रख सकते हैं। कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। सभी बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सकारात्मक सोच के साथ नदी की पानी की तरह आगे बढ़ें सफलता अवश्य मिलेगी। समय के पाबंदी को महत्व देते हुए जिसने समय को पकड़ लिया वह आगे बढ़ जाता है। कठिन परिश्रमी बनकर और हमेशा अच्छा करने की सोच रखें,देश व राष्ट्र के लिए कुछ करने की मन में चेष्टा बनाए रखकर आगे की तैयारी करें। क्योंकि देश का भविष्य आपके कंधों पर है। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।

बिजली के साथ गुल हो जा रहा बीएसएनएल का नेटवर्क

चहनियां क्षेत्र में उपभोक्ताओं के साथ सरकारी अफसर व कर्मचारी परेशान

Young Writer, चहनियां। विद्युत कटौती के साथ बीएसएनएल नेटवर्क मोबाइल से गायब हो जा रहा है। इस कारण बीएसएनएल का सिमकार्ड इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर फोन आने और जाने की प्रक्रिया पूरी तरह से बाधित हो जा रही है। इससे रामगढ़, मारूफपुर तथा चहनियां के क्षेत्रीय के उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बलुआ थाने सहित सभी पुलिस चौकियों व डायल 112 के दस्ते सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के पास भी बीएसएनएल का सिम शासन द्वारा एलाट किये गए है। ऐसे में सूचनाओं के आदान-प्रदान व कार्य करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विदित हो कि केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रही है। ऐसे में सरकारी महकमों में उपयोग आने वाले मोबाइल नेटवर्क बीएसएनएल का नेटवर्क बिजली जाने के साथ गायब हो जा रहा है। वैसे तो लोग कई कम्पनियों के सीम कार्ड अपनी मोबाइल में उपयोग करते है, लेकिन सरकारी दफ्तरों, बैंकों व पुलिस विभाग में आज भी बीएसएनएल नेटवर्क पर ही कार्य होते है। चहनियां कस्बा, बलुआ बाजार, मारूफपुर में सहित अन्य और कई जगह बीएसएनएल टावर लगे हुए है। लेकिन सभी की कहानी एक जैसी ही है। बिजली कटने ही बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह से गायब हो जाता है और तब तक गायब रहता है जब तब की बिजली वापस न आ जाए। ऐसे में किसी बड़ी घटनाएं होने पर भी लोग थाने चौकियों के सीयूजी नम्बर पर सूचना नहीं दे पाते है। बैंकों में लेन-देन के लिए लम्बी लाइन लगानी पड़ती है। छोटे मोटे काम के लिए सरकारी दफ्तरों के कई चक्कर लगाने पड़ते है। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या समाधान कराने मांग की है।

महुअर गांव में जाने वाले मार्ग की स्थिति नारकीय

महुअर गांव में क्षतिग्रस्त मार्ग पर बहता नाबदान का पानी।

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के महुअरकला गांव में जाने वाला मार्ग लगभग कई वर्षों से बदहाली का शिकार हो गया है। मार्ग स्थिति यह है कि कही टूट-फूट चुके रास्ते पर नाबदान का पानी बह रहा है तो कहीं-कहीं नालियों का ढक्कन टूटा पड़ा है। ऐसे में आने-जाने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और लोग आए दिन उक्त मार्ग पर गिरकर चोटिल हो जाते है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि रास्ता उनके गांव को हरधन से जोड़ता है।
बताते हैं कि महुअरकला गांव में जाने वाला पिच मार्ग मरम्मत व रखरखाव के अभाव में बदहाली का शिकार हो गया है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिसमें नाबदान का पानी जमा रहता है। अंदर गांव में पक्की नाली पर कई जगह नाली का ढक्कन व पटिया क्षतिग्रस्त होकर टूटा पड़ा है। ऐसी स्थिति में क्षतिग्रस्त मार्ग पर गांव में आने जाने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि पिच मार्ग जिसपर हरधन जुड़ा गांव के लोग भी आते जाते है उस पर नाली की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगो के घरों का गन्दा पानी रास्ते पर बह रहा है। पानी जगह जगह जमा हो गया है जिससे बदबू भी आती है। रात में आने वाले लोग अक्सर उसमें गिरकर चोटहिल हो जाते है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराते हुए इस समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है।

11 लाख 82 हजार के जाली नोट के साथ तीन जालसाज गिरफ्तार

चंदौली पुलिस लाइन में पकड़े गए जालसाज संग पुलिस टीम।

चहनियां से माधोपुर के रास्ते भागते समय पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ा

Young Writer, चंदौली। जनपद पुलिस व क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्यवाही में जाली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को धर-दबोचा। नकली नोट झापने वाले गिरोह के सदस्य चहनियां से माधोपुर के रास्ते धीना की तरफ भागने की फिराक में थे। इसी बीच मुखबिर खास की सूचना पर स्थानीय पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई और घेरेबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 11 लाख से अधिक जाली नोट बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने नकली नोट छापने में इस्तेमाल कागज, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद किए गए।

बरामद जाली नोट

उक्त मामले का शुक्रवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि अभियुक्तों की पहचान बिहार प्रांत के रोहतास जिले के बघौला थाना के भुलवाही गांव निवासी गोपाल कुमार पांडेय, गोकुल कुमार पांडेय व भभुआ के दुर्गावती थाना के मसौढ़ा गांव निवासी सोनू यादव के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी मिलकर एक गिरोह चलाते हैं, जो नकली नोट छापने का काम करता है। नकली नोट को छापकर बिहार व उससे सटे यूपी के जिलों में खपाने का काम करते हैं। आरोपी गोपाल ने बताया कि जेल में रहते हुए ही उसने नकली नोट की छपाई की योजना बनाई थी। स्वाट टीम व पुलिस ने 11 लाख 82 हजार 630 रुपये नकली करेंसी, एक प्रिंटर, छह जाली नोट छापने वाली डाई, एक बंडल मुद्रा छापने का कागज, नोट में इस्तेमाल होने वाला चमकीला, सफेद व हरा तार, सेलो टेप, दो बाइक, तीन मोबाइल, विभिन्न बैंकों के एटीएम, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड बरामद किए गए। एसपी ने अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।

चंदौली पुलिस लाइन में पकड़े गए जालसाज संग पुलिस टीम।
Chandauli
overcast clouds
27 ° C
27 °
27 °
68 %
0.9kmh
98 %
Sun
27 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
31 °
Verified by MonsterInsights