36.2 C
Chandauli
Saturday, July 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 530

चंदौली खेत मे लगी आग, गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख

चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र हटिया गांव में बुधवार को शार्ट सर्किट से गेंहू की फसल में आग लग गई। इससे एक बीघा गेहूं की जलकर नष्ट हो गया। खेत से उठता धुवा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुचने पर। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से किसी तरह पानी डालकर आग काबू पाया। 

बताते है कि बबुरी क्षेत्र हटिया गांव निवासी राहुल सिंह के खेत के बीच से बिजली का हाईटेंशन तार गुजरा है। बुधवार की दोपहर अचानक हवा के चलते तार आपस में टकराने लगे। तारों से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। खेत से धुआं उठता देख ग्रामीण भागकर खेत पर पहुंचे, तब तक आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते फसल धू-धूकर जलकर नष्ट हो गई। किसान का कहना रहा कि बिजली तार को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। इसकी वजह से फसल जलकर नष्ट हो

रोजगार से जुड़कर बेरोजगारी को दूर करें युवाः किरन

नसीरपुर पट्टन में आयोजित शिविर में उपस्थित ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारी।

नसीरपुर पट्टन में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से शिविर आयोजित

Young Writer, चंदौली। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से बुधवार को नसीरपुर पट्टन गांव में चौरी-चौरा महोत्सव के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम अंचल के बेरोजगारों को रोजगार स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में बताया गया।
इस दौरान जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ने परम्परागत कुम्हार कारीगरों के लिए मुख्यमंत्री माटीकला योजना संचालित कर रखी है, ताकि मिट्टी के बर्तन आदि तैयार करने के परम्परागत कामकाज में जुटे कुम्हारे इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा कर सके और अपने रोजगार को व्यापक पैमाने पर विस्तार दें। इससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा और खुशहाली आएगी। कहा कि रोजगार को अपनाकर देश में तेजी से बढ़ती बेरोजगारी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार की ओर से अनुदान पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है, ताकि कुशल व पढ़े लिखे लोग इससे लाभान्वित होकर अपने रोजगार व उद्यम इकाइयों की स्थापना कर सकें। उक्त कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों को विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेतिर व जागरूक किया गया।

बरहुली में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव

बरहुली गांव में पेड़ से लटकते हुए शव को उतारते ग्रामीण।

Young Writer, नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में बुधवार को 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पेड़ से शव को ग्रामीणों की सहयोग से नीचे उतरवाया।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक गृह कलह से काफी परेशान था। बताते चलें कि सुबह के समय ग्रामीण शौच के लिए गांव के बाहर गए तो देखा कि पेड़ से शव लटक रहा है। यह खबर पूरे गांव में फैल गयी और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त गांव निवासी जगरोपन बिंद उम्र 45 वर्ष के रूप में की। ग्रामीणों के अनुसार पति पत्नी में आये दिन किसी न किसी बात को लेकर किचकिच होती रहती थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ से उतरवाया और पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्यवाही में जुट गयी। फिलहाल स्थानीय पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना की जांच की बात कह रही है।

चंदौली में जल्द ध्वस्त होंगे एनएचएआई के जमीन पर हुए निर्माण

चंदौली तहसील के पास हाइवे की जमीन की नापी करते अधिकारी।

सीओ ट्रैफिक व हाइवे प्राधिकरण के अफसरों ने कराई नापी

Young Writer, चंदौली। चंदौली जिला मुख्यालय पर पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय अस्पताल से लेकर कलेक्ट्रेट मोड़ तक पटरी पर स्थापित स्थायी व अस्थायी कब्जा जल्द हटेगा। इसे लेकर एनएचएआई की टीम व सीओ ट्रैफिक रघुराज सिंह ने मंगलवार को सदर तहसील के पास सर्विस रोड पर जमीन का नापी कराई, जिससे पटरी व्यवसायियो में हड़कंप मच गया।
इस दौरान यातायात पर्यवेक्षक केडी मौर्या ने बताया कि जिला अस्पताल से लेकर कलेक्ट्रेट तक नेशनल हाईवे से 38 मीटर सर्विस रोड के दोनों तरफ जितनी भी एनएचएआई की जमीन है। उसको अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। सभी पटरी व्यवसायियों को एनएचएआई टीम द्वारा चेतावनी दे दिया गया है। कहा कि सर्विस रोड के किनारे जो भी पक्के भवन के सीढ़ी बनाये गए हैं उनको भी ध्वस्त किया जाएगा। एनएचएआई की जमीन पर जो भी स्थायी व अस्थायी कब्जा कायम है उसे लोग खुद हटा लें, अन्यथा जल्द ही अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी, ताकि जिला मुख्यालय पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाई जा सके। इस दौरान ट्रैफिक इस्पेक्टर श्यामजी यादव, उमेश कुमार, अभिनव मारूफ आदि उपस्थित रहे।

बैंक लंबित ना रखें लाभार्थीपरक योजनाओं की फाइलः डीएम

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक करते डीएम।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में डीसीसी एवं डीएलआरसी की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के दो दिन शेष बचे हैं अतः सभी बैंकर्स अधिकारी लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों को बैंक में लंबित न रखें। चाहें वो प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, बुनकर क्रेडिट कार्ड, बाबा साहब अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), पशुपालन (केसीसी) सहित विभिन्न योजनाओं में पात्र सभी व्यक्तियों को समय से भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा बुनकर योजना में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं रहने पर बैंक के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि आवेदन पत्रों व फाइलों का जांच करते हुए भुगतान किया जाना सुनिश्चित हो, लापरवाही बरतने वाले बैंक मैनेजर स्वयं जिम्मेदार होंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा बैठक में पशुओं पर किए जा रहे केसीसी का डाटा उपलब्ध नहीं कराने पर गहरी नाराजगी जताते हुए अभिलंब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति डीएमसी की बैठक की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में काला चावल, आदमचीनी, बादशाह भोग इत्यादि चावलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन करके किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए मार्केट लिंकेज कराया जा रहा है। 20 जनवरी 2022 को नियामताबाद ब्लॉक में रूलर मार्ट का उद्घाटन किया गया है, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित वस्तुओं का विक्रय किया जा रहा है। कहा कि उत्पादकों के बिक्री के लिए मार्केट में भटकना न पड़े इसलिए रूलर मार्ट एक सही प्लेटफार्म है नाबार्ड द्वारा अच्छी पहल की जा रही है। उन्होंने कृषि विभाग, उद्यान विभाग से बीज लाइसेंस व फर्टिलाइजर लाइसेंस जरूरतमंद को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, अग्रणी जिला प्रबंधक शंकर सामंत, डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन, उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा उपस्थित थे।

सकलडीहा तहसील प्रशासन से नाराज हैं स्थानीय अधिवक्ता

सकलडीहा तहसील प्रशासन के खिलाफ मुखर होकर विरोध जताते हुए अधिवक्ता।

Young Writer, सकलडीहा। तहसील प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को संयुक्त बार के अधिवक्ताओं ने तहसील के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन की मनमानी के खिलाफ अंकुश लगाने की मांग उठाया। अधिवक्ताओं ने बुधवार को डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराने की बात कही।
लम्बे समय से जमीं तहसीलदार की मनमानी को लेकर अधिवक्ता लामबंद है। सेामवार को एडीएम से मिलकर सकलडीहा बार के अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन की मनमानी के खिलाफ शिकायत किया। जिस क्रम में एसडीएम ने अधिवक्ताओ को बुलाकर वार्ता किया। लेकिन कोई ठोस निर्णय नही निकलने पर अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील गेट पर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन की मनमानी और हटाने तक आन्दोलन की चेतावनी दिया है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि वादकारियों के फाइलों का निस्तारण कार्यालय और न्यायालय के बजाय अधिकारियों के आवास पर रखकर किया जाता है। अंत में अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराने की बात कही है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में बार अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री पंकज सिंह, वीणा पांडेय, अतुल तिवारी, अंगद मौर्या, मनोज पांडेय, कमलेश मिश्रा, दुर्ग विजय सिंह, धर्मदेव, रामराज यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह, सोनू, मनोज पांडेय, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

गरीब महिला के आशियाने को मनबढ़ों ने जलाया

नौगढ़ के भरदुआ में जली हुई मड़ई के पास खड़ी पीड़ित महिला।

Young Writer, नौगढ़। आरक्षित वनभूमि में मड़ई छप्पर लगाकर निवासरत गरीब महिला का आशियाना मनबढों ने जलाकर के राख कर दिया, जिससे पीड़िता अपने पाल्यों के साथ खुले आकाश के नीचे रहने को विवश हो गई है।
बताते हैं कि लोहसनिया बीट (भरदुआ) निवासी संतोषी देवी पत्नी लाले ने नौगढ थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोनू पुत्र रामनरेश निवासी इमिलियाडीह व मुस्तकीम पुत्र अज्ञात निवासी मझगांवा ने द्वैषवश उसके छप्पर मड़ई में आग लगाकर घर गृहस्थी का सारा सामान व 40 हजार नकदी जला दिया है। घटना के समय छोटे छोटे बच्चे ही मौके पर मौजूद थे जिन्हें काफी धमकी देते हुए किसी से नहीं बताने की चेतावनी भी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपों की जांच करके आरोपियों के विरुद्ध समुचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा।

हरिकीर्तन कार्यक्रम में डाला व्यवधान, विरोध करने पर जीप को जलाया

गहिला में मंदिर परिसर में जलायी गयी जीप।

पीड़ित ने नौगढ़ थाने में दी गयी तहरीर देकर की शिकायत

Young Writer, नौगढ़। थाना क्षेत्र के गहिला बाबा मंदिर पर आयोजित हरिकीर्तन कार्यक्रम के दौरान अर्धरात्रि में पेट्रोल छिड़कर जीप को जलाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हरकीर्तन के दौरान मंदिर पर मौजूद श्रद्धालुओं की मनबढ़ युवकों ने पिटाई की, जो क्षेत्र में पशु तस्करी जैसे कृत्यों में लिप्त हैं।
उक्त घटना के बाद पीड़ित अशोक सिंह ने मंगलवार को नौगढ़ थाने पर तहरीर देकर के आरोप लगाया है कि गहिला संघार बीर मंदिर में परंपरागत अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन सोमवार को किया गया था। अर्धरात्रि में कुछ लोग करीब 15 की संख्या में मंदिर पर आए और वहां चल रहे हरिकीर्तन अनुष्ठान में व्यवधान उत्पन्न करने लगे। जिसका विरोध किए जाने पर लाठी डंडे से लैस होकर हमलावर हो गए। मारपीट कर कई लोगों को घायल कर दिया। साथ ही मंदिर परिसर में खड़ी जीप में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया। बताया कि विपक्षीगण पशु तस्करी के कार्याें मे संलिप्त हैं। जिनके द्वारा धार्मिक आयोजन में व्यवधान उत्पन्न किया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज ने बताया कि इस बारे में तहरीर मिली है। जांच पड़ताल करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

पतंगबाजी में धड़ल्ले से हो रहा चाइनीज मांझे का इस्तेमाल

Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र के चौरहट और बखरा ग्राम सभा के सिवान में बड़ी तेजी से पतंगबाजी बड़ा रूप लेता जा रहा है। इस दौरान हजारों हजारों रुपए का सट्टा लगाया जाता है जबकि आए दिन यह सुनने को मिल जाता है कि चाइनीज मांझे से किसी एक की मौत हो गई और इस पर कुछ सोशल वर्कर लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।
चाइनीज मांझा का इस्तेमाल ना करें उसके बावजूद कुछ लोग बिना चाइनीज मांझा का पतंगबाजी ही नहीं करते चौरहट और बखरा के सिवान मे इस वक्त ऐसा कोई खेत नहीं होगा जिस खेत में मांझा और तात ना बिखरा हो खड़ी फसलों के साथ खाली पड़े खेतों में भी नंगे पांव नहीं चल सकते आपके पैर मांझा में उलझ कर जरूर कट जाएंगे उक्त सिवान में पतंगबाजी के लिए क्षेत्रवासियों के साथ-साथ वाराणसी जनपद से भी लोग दर्जनों दर्जनों पतंग लेकर शिरकत कर रहे हैं पहले तो शनिवार और रविवार को ऐसा नजारा देखने को मिल जाता था लेकिन अब रोजाना तीन बजे शाम के बाद दर्जनों दर्जनों लोग पतंगबाजी करते हुए दिखाई देते हैं जबकि पतंग कटने के बाद चांदीतारा निबुपुर बखरा सीतापुर बिजुरिया वीर आदि गांव के छोटे बच्चे और बड़े पतंग लूटने के लिए खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं कुछ किसानों के अनुसार उक्त सिवान मे पहले जैसा जल निकासी ना होने के कारण कुछ किसान बुवाई नहीं करते हैं तो कुछ किसान मांझा के वजह से पैर कटने के भय से खेतों में बुआई करने से कतराते हैं।

गर्ल आइकन के जरिए निखारा जाएगा युवतियों का हुनर

युवतियों व महिलाओं को जानकारी देती ग्राम्या की नीतू सिंह।

Young Writer, नौगढ़। ग्राम्या संस्थान एवं मिलान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित गर्ल आइकन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को क्षेत्र के अमदहां गांव में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद समुदाय के लोगों ने गर्ल आइकन कार्यक्रम के बारे में सविस्तार जानकारी देते हुए आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित किशोरियों का चयन प्रक्रिया के बारे में बताया।
संस्थान की नीतू सिंह ने बताया कि मिलान फाउंडेशन द्वारा गर्ल आइकन कार्यक्रम के 2022 बैच हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म लांच किया गया है। जिसमें जनपद चंदौली की कोई भी आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित समुदाय की 12 से 18 वर्ष आयु की किशोरी जिनकी पारिवारिक आय अधिकतम 100000 वार्षिक हो वह आवेदन कर सकती हैं। चयनित गर्ल आइकन को अनुभवात्मक जीवन कौशल आधारित प्रशिक्षण एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनकी आंतरिक क्षमता को विकसित किया जाएगा, जिससे कि वह न केवल अपने जीवन में बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाकर के अपने आसपास की किशोरियों को भी सशक्त बना सके। इसके लिए 31 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Chandauli
light rain
36.2 ° C
36.2 °
36.2 °
44 %
1.4kmh
100 %
Sat
35 °
Sun
32 °
Mon
28 °
Tue
29 °
Wed
31 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights