Young Writer, चंदौली। इंडियन बैंक में चोरी प्रकरण सोमवार को एक बार फिर गरमा गया। उक्त मामले में लोक अदालत की नोटिस के बावजूद बैंक प्रबंधन की ओर से पीड़ित लाकरधारकों को बीमा कागजात मुहैया नहीं कराए जाने से नाराज लाकरधारियों सोमवार को बैंक में तालाबंदी कर गेट पर धरने पर बैठ गए। लाकरधारियों ने बैंक के रवैये के प्रति आक्रोश जाहिर किया, जिससे इंडियन बैंक के अधिकारी-कर्मचारी सहमे नजर आए।
विदित हो कि जनवरी में शातिर चोरों ने मुख्यालय स्थित इंडियन बैंक शाखा के 40 लाकरों को काटकर करोड़ों से गहनों पर हाथ साफ कर दिया था। घटना में पुलिस ने कई आरोपितों को पकड़ा, लेकिन चोरी गए माल के सापेक्ष काफी कम गहनों की बरामदगी हुई। लाकरधारकों ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। मामला लोक अदालत में पहुंचा तो अदालत ने नोटिस जारी कर बैंक के इंश्योरेंस पेपर मांगा था, लेकिन बैंक प्रबंधन ने कागजात नहीं दिया। सोमवार की सुबह लाकरधारक मुख्यालय पर एकत्रित हुए। शाखा प्रबंधक से मिलकर इंश्योरेंस पेपर की मांग की। आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इससे भड़के लाकरधारकों ने बैंक के मुख्य द्वार में ताला बंद कर बाहर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाल शेषधर पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी बैंक मैनेजर से बात कर मामले की जानकारी ली। लाकरधारकों की मानें तो शाखा प्रबंधक ने कोतवाल को सही ढंग से जवाब नहीं दिया। इससे वे भी असंतुष्ट होकर लौट गए। लाकरधारकों ने आरोप लगाया कि शाखा प्रबंधक आला अधिकारियों को सूचना देकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इससे एक बार फिर आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। इस दौरान अश्वनी सिंह, विजय प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, गणेश सिंह, अलका तिवारी, रामेश्वर सिंह, रचना सिंह, अधिवक्ता आरके सिंह रहे।
इंश्योरेंस पेपर के लिए लाकरधारियों ने बैंक पर जड़ा ताला
चंदौली बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव,मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का लगाया आरोप
चंदौली।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगो की पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
बताते है कि सतपोखरी गांव निवासी रिजवाना की शादी छह महीने पहले मुमताज़ 21 वर्ष के साथ हुई थी। विवाहिता पहले अपने मायके में ही रह रही थी। रविवार को ससुरालवाले उसकी विदाई कराकर घर ले आए। उसके बाद रात में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुचे थानाअध्यक्ष बृजेशचंद्र तिवारी ने घटना स्थल पर पहुच कर जांच पड़ताल किया। वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही मायकेपक्ष के लोगों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया है। इस दौरान कोतवाल बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ अनिरूद्ध ने बहन शिखा को धूमधाम से किया विदा
बहन की विदाई के साथ सीओ अनिरुद्ध ने पूरा किया वादा

सकलडीहा। पुलिस अपने काम और कारनामों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में कानून एवं शांति व्यवस्था संभालने वाली चंदौली पुलिस का सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का एक अभूतपूर्व कार्य हर किसी के दिल को छू रहा है। पक्ष हो या फिर विपक्ष सभी लोग पुलिस के इस कार्य की खूब प्रसंशा कर रहे हैं और इसे एक उम्दा नजीर करार दिया गया है। शायद निकट भविष्य में दोबारा ऐसा दृश्य-परिदृश्य कब देखने को मिले कहा नहीं जा सकता। जी हां! बात हो रही है आवाजापुर निवासी शिखा यादव के अद्भुत शादी की, जो अब क्षेत्राधिकारी सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह की मुंहबोली बहन भी है, जिनकी शादी में पूरा का पूरा पुलिस महकमा वधू पक्ष की ओर से खड़ा नजर आया और सारा ताम-झाम सीओ अनिरूद्ध सिंह की निगरानी और उनकी टीम के सहयोग से मुकम्मल हुआ। इस शादी में वर-वधू को एसपी अंकुर अग्रवाल का भी आशीर्वाद मिला और वे भी इस मांगलिक कार्यक्रम के साक्षी बने। बताते हैं कि पिछले दिनों धानापुर के आवाजापुर निवासी शिखा यादव की शादी तय थी. लेकिन दहेज की डिमांड के चलते उसका रिश्ता टूट गया। इसके चलते युवती का पूरा परिवार सदमे में चला गया। इस बीच समाजसेवी दुर्गेश सिंह ने सीओ सकलडीहा अनिरुद्ध सिंह से मदद की गुजारिश की। अनिरुद्ध सिंह ने शिखा यादव की शादी की जिम्मा उठाने का वादा किया। न सिर्फ वादा किया बल्कि उसे पूरे रश्मों रिवाज के साथ पूरा भी किया। इस दौरान हल्दी से लेकर अन्य सभी रश्मों को बखूबी निभाया। सीओ सकलडीहा के इस वादे की जानकारी जब सकलडीहा सर्किल के अधिनश्तों को हुई तो उन्होंने भी इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए खुद को इस रिश्ते से जोड़ लिया और एक बहन की शादी को भव्य शादी बनाने में जुट गए। इस बीच भिक्षाटन कर गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने वाले दुर्गेश सिंह ने सौरभ यादव के रूप में सुयोग्य लड़के की तलाश भी पूरी कर ली। सौरभ और उसके परिजन बिना दहेज के शादी के लिए तैयार भी हो गए। जिसके बाद बैंड बाजे के साथ पहुँची बारात का पुलिस परिवार ने स्वागत कर विवाह को सम्पन्न कराया। साथ ही उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभाशीष दिए। इस दौरान खाने पीने से लेकर शादी का पूरा अरेंजमेंट पुलिस की तरफ से किया। इस अनोखी शादी में वर वधु को आशीर्वाद देने गणमान्य अतिथियों के साथ पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल भी पहुँचे।इस पूरे शादी समारोह की जिम्मेदारी उठा रहे डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि शिखा के परिवार वाले आर्थिक रूप से काफी अशक्त है जिसके चलते उसकी शादी भी टूट गई। आर्थिक तंगी के रिश्ता टूटने की बात ने उन्हें अंदर तक झकझोर के रख दिया और उसे अपनी बहन मानकर उसकी शादी का जिम्मा उठा लिया। जिसके बाद पुलिस विभाग के अन्य साथियों का भी साथ मिला. जिसके बाद शनिवार को पूरे धूमधाम से शिखा की शादी करवाई गई. जिसमें पुलिसकर्मी पूरी तरह से लड़की के भाई की भूमिका में रहे। उन्होंने इस शादी को नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए युवाओं से बिना दहेज की शादी करने की अपील की। इस अनोखी शादी में दूल्हा बने सौरभ काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने अपनी इस शादी को सुखद पल करार देते हुए कहा कि पुलिस का प्रयास सराहनीय है। लोगों को दहेज रहित शादी के लिए आगे आना चहिए. ताकि लड़की को मां बाप बोझ न समझे। आर्थिक रूप से अशक्त लोग भी आराम से बेटियों की शादी कर सके। वहीं दुल्हन बनी शिखा ने पुलिस की इस पहल से भाव विभोर दिखी।
चंदौली न्यायालय निर्माण के लिए चले मैराथन संघर्ष को मिला मुकाम,डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार ने जताई खुशी
चंदौली। जनपद सृजन के 25 साल बाद न्यायालय भवन निर्माण के लिए जारी अधिवक्ताओं का मैराथन संघर्ष अब सफल होता दिख रहा है। प्रशासन के खिलाफ फूंके गए बिगुल की चिंगारी से ऐसी लौ निकली की, अंधेरे में गुम होती जिला न्यायालय निर्माण की उम्मीदों को मुकम्मल रौशनी मिल गयी और अब जल्द ही जिला न्यायालय पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगा। इसके लिए बाघो मौजा में धारा-19 के प्रकाशन के साथ ही बाघो मौजा के कुल 18 भूखण्ड को सार्वजनिक प्रयोग हेतु आवश्यक मानते हुए उसके अधिग्रहण की कार्यवाही अमल में लाने की निर्देश दिया गया है। इसकी जानकारी होने के बाद डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन ने सभागार में रविवार को प्रेसवार्ता की और इस जीत को चंदौली के अधिवक्ताओं, व्यापारियों व मीडिया कर्मियों को समर्पित किया। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विगत 25 वर्षों से लंबित दीवानी न्यायालय भवन के लिए चिह्नित जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो गई है। इसके लिए काफी आंदोलन किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, व्यापार मंडल, किसान संघ, राजनैतिक व गैर राजनैतिक दलों ने काफी सहयोग किया। उन्होंने जिलाधिकारी एवं जनपद न्यायाधीश से अनुरोध किया कि अधिग्रहित भूमि जनपद न्यायालय के नाम कर दिया जाए। साथ ही तत्काल न्यायालय भवन का शिलान्यास मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद व प्रदेश् के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कराया जाए। कहा कि वास्तव में यह जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण है। इस संबंध में बार एसोसिएशन की ओर से 25 अप्रैल को अधिवक्ता खुशी में विजय जुलूस निकालेंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री शमशुद्दीन, पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह, धनंजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, पंकज तिवारी, अतुल सिंह, रामअशीष सिंह, जितेंद्र सिंह, विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
चंदौली मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय ऐसे लगी पिकअप में आग चालक की जिंदा जलकर मौत, दो गंभीर
चंदौली बिहार प्रान्त के चांद थाना अंतर्गत जिगना गांव के समीप खेत मे लगे आग की चपेट में आने से एक पिकअप व चालक जलकर राख हो गए वही पिकअप में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को चंदौली जिला अस्पताल पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सारनाथ थाना क्षेत्र के पुराना पुल निवासी विक्कू सिंह 35 वर्ष व सुनील सिंह 21 वर्ष बिहार प्रांत में मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। मांगलिक कार्यक्रम संपन्न कर दोनों पिकअप द्वारा वाराणसी अपने घर लौट रहे थे। कि जैसे ही दोनों बिहार प्रांत के चांद थाना अंतर्गत जिगना गांव के समीप पहुंचे की सड़क के दोनों तरफ खेत में आग लगी हुयी थी। इसी दौरान हवा द्वारा आग ने सड़क पर चल रही पिकअप को की अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में पिकअप पूरी तरह जलकर राख हो गया। वही घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप में सवार दो अन्य सुनील व बिक्कू बुरी तरह झुलस कर घायल हो गए मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को एंबुलेंस द्वारा चंदौली जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान दोनों की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
चंदौली पुलिस ने नकली करेंसी छापने वाले एक और वांछित को किया गिरफ्तार,जाने क्या किया बरामद
चंदौली चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व नकली करेंसी छापकर खपत करने वाले गिरोह के तीन सदस्य को बलुवा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने रामगढ़ के समीप चेकिंग के दौरान गिरोह के एक और वांछित अजय नारायण को धर दबोचा तलाशी के दौरान उसके पास से 12910 रुपये भी बरामद किया । पुलिस ने वांछित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
आप को बता दे कि बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां सुरतापुर के बीच से 22 अप्रैल को बलुआ पुलिस ने 12 लाख नकली करेंसी के साथ बिहार के तीन वांछित गोपाल पाण्डेय,गोकुल पाण्डेय व सोनू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था । उन्ही के बताये एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर बाबा कीनाराम मठ से गिरफ्तार किया । तलाशी लेने पर उसके पास से नकली भारतीय जाली मुद्रा 12910 रुपये बरामद किया । उसे गिरफ्तार कर थाने ले आयी । बलुआ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अजय नारायण सिंह उर्फ चम्पू पुत्र प्रेम नारायण सिंह निवासी माधोपुर थाना धीना जनपद चन्दौली का रहने वाला है। ये बिहार से नकली नोट प्राप्त कर उत्तर प्रदेश व अन्य प्रांतों में इसकी सप्लाई करता था।जो इसके बदले कमीशन मिलता था। इसके ऊपर पहले भी लूट,बलात्कार,वाहन चोरी,गुंडा एक्ट,एससी एसटी एक्ट,दो बार गोली मारने की वारदात,गैंगेस्टर एक्ट आदि धाराओं में जेल जा चुका है । इसके विरुद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाले टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला,उपनिरीक्षक अनिल यादव,का0 पवन कुमार,सतीश यादव,महिला आरक्षी सुधा यादव शामिल है ।
जटाधारी महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को बंटा स्मार्टफोन
Young Writer, टांडाकला। क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय में शनिवार को कुल 194 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि चहनियां ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि अरुण कुमार जायसवाल ने स्मार्टफोन वितरित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की तथा छात्र छात्राओं को इस डिवाइस के सकारात्मक प्रयोग की सलाह दी। महाविद्यालय के प्रबन्धक डा.शिवप्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बीए तृतीय वर्ष व बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्धक डॉ शिवप्रकाश सिंह एवं संचालन रविन्द्र कुमार ने किया। इस मौक़े पर प्राचार्य डा.अनिल सिंह, संतोष सिंह, सुभाष यादव, कमलेश यादव, परवेज अहमद, हरिश्चन्द्र यादव, राकेश त्रिपाठी, रवि कान्त , अरुण, रामदेव, बिन्दु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
ग्राम प्रधानों के खिलाफ मिली शिकायतों की डीएम ने की समीक्षा
Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने ग्राम प्रधानों के कराये गए कार्याें के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की लंबित जांच हेतु अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इस दौरान जांच टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि जांच करने से पूर्व पत्र के माध्यम से जांच की तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान, सचिव व शिकायतकर्ता को अवगत करवाया जाए। जांच के दौरान सभी की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ अधिकारीगण जांच करें।
विकास खंड बरहनी के 4 ग्राम पंचायत, विकास खण्ड धानापुर के 02 ग्राम पंचायत, विकास खंड नियामताबाद के 01 ग्राम पंचायत, सदर विकास खंड के 01 ग्राम पंचायत, विकास खंड चकिया के 2 ग्राम पंचायत, विकास खंड चहनियां के 9 ग्राम पंचायत, विकास खंड सकलडीहा के 8 ग्राम पंचायत, विकास खंड शहाबगंज के 14 एवं विकास खंड नौगढ़ के 12 ग्राम पंचायत है। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि 15 दिन में जांच प्रक्रिया पूर्ण करने के साथ ही कृत कार्यवाही से अवगत कराया जाय। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, जिला पंचायत राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, डीसी स्वच्छ भारत मिशन मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पूर्व बार अध्यक्ष कामेश्वर नाथ मिश्र को अधिवक्ताओं ने किया याद
Young Writer, चंदौली। जिला एवं सत्र न्यायालय के बार सभागार में पूर्व सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष स्वर्गीय कामेश्वर नाथ मिश्र के तैल चित्र का अनावरण मुख्य अतिथि जिला जज एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया। विशिष्ट अतिथि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों द्वारा उनके जीवनकाल और संघर्षों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सुभाषचंद्र ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष गरीबों मजलूमों की आवाज थे। साथ ही उनका स्वभाव कचहरी परिसर के साथियों के बीच मिलनसार रहा, वहीं उनके संघर्ष के दिनों को भी याद किया।
इस दौरान सिविल बार के महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि वह हमेशा अधिवक्ता हितों की बातें किया करते थे चाहे वह अधिवक्ताओं की समस्या हो या उनके किसी भी दुःख सुख में हमेशा वह साथ देते थे। आज हम सभी को उनके पदचिह्नों पर चलकर गरीब-असहाय लोगों की मदद करें और उन्हें न्याय दिलाने के लिए कार्य करने की जरूरत है। इस मौके पर मुरलीधर सिंह, चंद्रमौलि उपाध्याय, राजबहादुर सिंह, अनिल प्रकाश सिंह, अशफाक अहमद, लाल प्यारे श्रीवास्तव, समरनाथ यादव, आनंद सिंह, रवि सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमणि त्रिपाठी व श्रीनिवास पाण्डेय ने किया।
विद्युत करेंट की जद में आने से भाई बहन झूलसे, हालत गंभीर
Young Writer, सकलडीहा। क्षेत्र के ईटवा गांव में शनिवार की सुबह सात बजे करीब 13 वर्षीय हर्ष राय और 14 वर्षीय हेमा राय विद्युत करेंट की जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने निजी हास्पीटल से बीएचयू ले गए, जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। दोनों झुलसे भाई बहन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के रिश्तेदार है।
ईटवा गांव निवासी चिकित्सक डा. मनोज राज के एकलौते पुत्र हर्ष राय की शुक्रवार को जन्मदिवस मनाया गया। जिसे लेकर घर के उपर छत पर टेंट लगाया गया था। सुबह हर्ष अपने बडे़ पिता गोपाल राजभर की पुत्री हेमा के साथ टेंट में लगी झालर को उतार रहा था। अचानक विद्युत करेंट की जद में आ जाने से हर्ष गंभीर रूप से झुलस गया। वही हेमा भी झुलस गयी। बच्चों के तेज आवाज के साथ रोने चिल्लाने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल से बीएचयू में भर्ती कराया, जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायल भाई बहन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के बडे़ भाई सरवन राजभर के साले के पुत्री व पुत्री है। इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।










