22.8 C
Chandauli
Monday, October 19, 2026

Buy now

Home Blog Page 537

नौगढ़ः गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

प्रसव के बाद नवजात शिशु के साथ एंबुलेंस कर्मी व परिजन।

Young Writer, नौगढ़। स्थानीय सामुदायिक अस्पताल जाते समय बीच रास्ते में प्रसव पीड़िता महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के उपरांत एंबुलेंस कर्मियों द्वारा महिला को अस्पताल लाया गया, जहां जच्चा व बच्चा के स्वास्थ्य का परीक्षण किया और दोनों को स्वस्थ बताया।
बताते हैं कि मझगाई निवासी रजिंदर की पत्नी चांदनी को प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुआ, जिसे देख परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को फोन करके बुलाया घर से लेकर नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे कि अचानक रास्ते में तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। यह देख आनन-फानन में तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस कर्मियों ने एंबुलेंस में मौजूद उपकरण की सहायता से बाघीं गांव के समीप रोककर सुरक्षित प्रसव करा दिया वहीं क्षेत्र में एंबुलेंस कर्मी पायलट सर्वेश कुमार तथा ईएमटी लवकुश कुमार के सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है। प्रसव के तत्पश्चात एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा बच्चा को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों सुरक्षित हैं।

चंदौली अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल मे लगी आग,फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही पहुचने पर किसानों में आक्रोश किया प्रदर्शन


चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के टेकापुर गांव में शनिवार को अगलगी की घटना से किसानों की 12 बीघा खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। इससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही पहुचने पर किसान आक्रोशित हो गए। और फायर ब्रिग्रेड अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे आस पास के किसानों ने खेत मे लगे आग पर संभव काबू पाने का प्रयास किया। और खुद से आग पर काबू पाया।लेकिन जब तब ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक। किसानों की 12 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गया। इसको लेकर किसानों ने सरकार से मुवावजे की मांग किया है।

मौके पर फायर ब्रिग्रेड की वाहन नही पहुचने पर प्रदर्शन करते


बताते है कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के टेकापुर गांव निवासी राधे श्याम की खेत मे अज्ञात कारणों से आग लग गया। घटना में राधेश्याम का 2 बीघा कमलेश तिवारी 2 बीघा जय प्रकाश 2 बीघा संजय तिवारी 2 बीघा राधिका देवी 13 बिसवा गेंहू की खाड़ी फसल जलकर राख हो गया। भीषण अगलगी की घटना को ग्रामीणों ने हर संभव काबू पाने का प्रयास किया और आग पर काबू पाया ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नही पहुचने पर ग्रामीणों व किसान आक्रोशित हो गए। अगलगी की घटना को देखते हुए किसानों से सरकार से मुवावजे की मांग किया है। इस दौरान दीपू तिवारी,अरबिंद कुमार,नीरज तिवारी, सुनील तिवारी, सुजीत सरवन संतोष उमेश लक्ष्मण आदि उपस्थित रहे।

जनपद के विकास में सभी सदस्य बने भागीदारः दीनानाथ जिला पंचायत की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

 चंदौली। जिला पंचायत की सामान्य बैठक शनिवार को कार्यालय सभागार में हुई। इस दौरान 2021-22 के पुनरीक्षित बजट के रूप में 50.73 करोड़ तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुमानित बजट के तौर पर 57.65 की धनराशि को स्वीकृत एवं अनुमोदित किया गया। बैठक में जनसमस्याओं को जिला पंचायत सदस्यों ने एक-एक उठाया, जिसे अध्यक्ष समेत तमाम प्रशासनिक अफसरों ने सुना और उनके निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने कहा कि जनपद के विकास में हम सभी को मिलकर भागीदारी देनी होगी। सदस्यों के सुझावों को जिला पंचायत पूरी प्राथमिकता देगा, ताकि ग्रामीण अंचलों का विकार हो और जनता लाभान्वित व आच्छादित हो। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि जिला पंचायत के प्रस्तावों को शासन स्तर से स्वीकृत कराने व बजट आवंटित कराने के लिए जो भी सहयोग होगा मेरे स्तर से किया जाएगा। जनपद का विकास हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। सीडीओ अजितेंद्र नारायण ने कहा कि मनरेगा संबंधित प्रस्तावों को जिला पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से उपलब्ध कराएं। जन आकांक्षओं के अनुरूप विकास करना हम सभी की प्राथमिकता है। उधर, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने जनपद चंदौली में एमआरआई का बंदोबस्त किए जाने की आवश्यकता जताई। कहा कि पूरे जनपद में एमआरआई की सुविधा नहीं पर आमजन को होने वाली दिक्कत व दुश्वारियों को पटल पर रखा। यह दुर्भाग्य है कि आज भी अधिकांश चिकित्सकीय सेवाओं के लिए जनपद बनारस व बीएचयू पर आश्रित है। इसके अलाव उन्होंने लोगों के मकान के ऊपर से होकर गुजरे हाइटेंशन विद्युत तार को सिफ्ट करने की आवश्यकता पर बल दिया। दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर चंदौली नगर स्थित जीर्ण-शीर्ण हाल में पड़े अम्बेडकर छात्रावास के जीर्णोद्धार का मुद्दा उठाया। कहा कि यह दलित समुदाय के शिक्षा से जुड़ा मसला है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जिला पंचायत के नए भवन के निर्माण की मांग को भी रखा। इस अवसर पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य, अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह, किरन, इंद्रावती, राजेश यादव, इंदल बाबा, मृत्युंजय सिंह, साहब सिंह मौर्या, रवींद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रशासनिक अधिकारी आनंद सिंह ने किया।

चंदौली मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार की जद में आया किशोर मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली । चकिया कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर बाड़े गांव में शनिवार को मांगलिक कार्यक्रम में टेंट का काम करते समय एक किशोर करेंट की चपेट में आ गया घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी । इससे वहा मौजूद लोगों में कोहराम मच गया । सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
बताते है कि सिकंदरपुर गांव स्थित हरिपुर बाड़े गांव में शुक्रवार को मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन था । शनिवार को संतोष चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र गणेश चौरसिया टेंट का सामान हटा रहा था । इसी दौरान टेंट का पाइप हटाते समय ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार से टकरा गया । इससे पाइप में करेंट उतर जाने से किशोर छटपटाते हुए जमीन पर गिर पड़ा । ग्रामीण आननफानन में उसे लेकर चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे । यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची । किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना से किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया ।उनका रो रोकर बुरा हाल रहा ।

चंदौलीः रोजा इफ्तार पार्टी में अमन-चैन के लिए की दुआ

किदवई नगर में सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार करते मुस्लिम बंधु।

किदवई नगर वार्ड में रोजा इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
Young Writer, चंदौली। नगर के किदवई नगर वार्ड स्थित मरहूम बेलाल अंसारी के आवास पर शनिवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम बंधुओं ने एक साथ इफ्तार किया। इसके बाद मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ की। कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में सद्भाव व आपसी भाईचारा कायम होता है। त्यौहार हम सभी को आपसी प्रेम-सौहार्द व एकता का संदेश देते हैं, जिसे हमें आत्मसात करके आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, तिलकधारी बिंद व पूर्व चेयरमैन सुदर्शन सिंह, पवन सेठ, सभासद अर्चना, संतोष गुप्ता आदि भी शरीक हुए।
विदित हो कि माह-ए-रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे दिन रोजा रखते हैं और सूर्यास्त होने पर इफ्तार करके नमाज की अदायगी करते हैं। रमजान में मुस्लिम बंधुओं द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले दो साल कोविड-19 की पाबंदियों के कारण ऐसे आयोजन स्थगित थे, लेकिन अबकी बार पाबंदी हटने के साथ ही माह-ए-रमजान में रोजा-इफ्तार दावतों का दौर शुरू हो गया। इसी कड़ी में किदवई नगर में शनिवार की शाम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम बंधुओं के साथ ही नगर के संभ्रांत लोग जुटे और मिल-जुलकर इफ्तार किया। इसके बाद मगरीब की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम बंधुओं ने देश की एकता, सद्भाव, शांति के लिए दुआ की। कहा कि हमारा देश अनेका में एकता और गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। इस देश में कई बार विषम परिस्थितियां आईं, लेकिन भारतीय समाज ने अपनी एकता व सद्भाव को कायम रखा, उसे टूटने नहीं दिया। आज भी समाज के हर वर्ग में एक-दूसरे से जुड़े रहते का उल्लास व उत्साह कायम है। इस अवसर पर मुफ्ति रिजवान अंसारी, मौलाना इलियास, हाफिज सगीर, शौकत अंसारी, नाहिद परवेज, अकबर अली, आसिफ अली, इबरार अहमद, शाहिद अंसारी, आमिर अंसारी, नेहाल अंसारी, जावेद अंसारी, आफाक अहमद, इरफान हाशमी, शमीम हाशमी, शमीम अंसारी आदि उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दीनदयाल उपवन की भव्यता को निराहा

दीनदयाल उपवन के माडल को देखते उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू।

राज्यपाल व उपमुख्यमंत्री के साथ पड़ाव स्थित उपवन पहुंचे वेंकैया नायडू

Young Writer, पड़ाव। वाराणसी दो दिवसीय दौरे पर आए उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू ने शनिवार को पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान को सपरिवार निहारा। उपवन की हरियाली व खूबसूरती से आत्ममुग्ध हो उठे। इसके साथ ही उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। साथ ही उपवन की खुबियों व खासियत से भी रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने उपवन के मॉडल को भी देखा और उसकी डिजाइन को सराहा।

ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम दो दिवसीय काशी यात्रा पर आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अपने परिवार सहित प्रातः काशी विश्वनाथ दर्शन करने के पश्चात कॉरीडोर का अवलोकन किया। इसके बाद पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान पहुंचे जहां पर बैठकर उद्यान की सुंदरता को निहारते हुए दीवारों पर उकेरी गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जीवन पर आधारित लेखनी और चित्र को पास से देखा। वहीं 63 फीट पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पास पहुंचे उनके चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। तत्पश्चात सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर फोटो खिंचवाने के बाद पंडित दीनदयाल के जीवन पर बनी वर्चुअल रियलिटी शो 3डी फिल्म को देखा। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों से आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी व कल्याणकारी सुविधाएं और व्यवस्थाएं पहुंच रही है। कहा कि वाराणसी अध्यात्म की नगरी है जहां पर बाबा भैरवनाथ और विश्वनाथ कॉरिडोर बनने से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने में सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पीछे जो जमीन खाली है वहां पर भी पत्थर बिछाकर अन्य जगहों की तरह बनाया जाएगा। इस दौरान उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा नायडू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधायक रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर उर्फ दयालु उपस्थित रहे।

जिला पंचायतः जनप्रतिनिधियों की बैठक में नजर आए पति प्रतिनिधि

जिला पंचायत की बैठक से गायब महिला सदस्यगण।

Young Writer, चंदौली। राजनीतिक में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की कवायदों का लगातार आघात पहुंचाया जा रहा है। भले ही महिला आरक्षण के मजबूत आधार पर नारी शक्ति का राजनेता के रूप में चयन सुनिश्चित हो रहा है, लेकिन उनकी भागीदारी आज भी नगण्य प्राय ही है। ऐसा क्यों, किसलिए और किनके प्रयासों से हो रहा है। इसे दुरूस्त करने की जहमत उठाने वाला कोई नहीं है। इसकी ताजा झलक शनिवार को जिला पंचायत के सामान्य बैठक में देखने मिला। बैठक में मात्र दो महिला जनप्रतिनिधि ही नजर आयीं।
देखा जाए तो चुनाव में कुल 12 महिला जनप्रतिनि सदन के लिए चुनी गयी है, लेकिन इन महिला जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के जन की आवाज बनने का मौका बहुत कम मिल पाता है। उनकी जगह प्रतिनिधि बने उनके पति ही बैठक के पटल में गरजते-चमकते नजर आते हैं। हालांकि वह क्यों और किस आधार पर बैठक के पटल पर मौजूद हैं इस बाबत कभी जवाब-तलब नहीं होता, लिहाजा यह एक प्रथा का स्वरूप लेता जा रहा है। चंदौली में जिला पंचायत के कुल 35 सेक्टर निर्धारित है। इसमें 12 सेक्टर महिला जनप्रतिनिधियों के निर्धारित है, जिसमें छह सामान्य जाति, तीन अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा तीन अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित था और इन्हीं वर्ग की महिलाएं जनमत से चुनी गयी। लेकिन चुनाव के बाद निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र लेकर ये फिर अपने घर-परिवार संभालने के मूल काम में जुट गयी। राजनीति व जनसेवा का जिम्मा अब उनके पतियों द्वारा प्रतिनिधि बनकर संभाला जा रहा है। यहां तक आयोजित होने वाली सरकारी बैठकों में भी इनके पति ही उपस्थित नजर आते हैं। जैसा कि बुधवार को जिला पंचायत की सामान्य बैठक में नजर आया। यहां मात्र बबिता यादव व सीता जिला पंचायत सदस्य ही नजर आयीं। शेष 10 महिला जनप्रतिनिधि बैठक की पहल से गायब थीं। विभागीय सूत्रों की माने तो इस वक्त जिला पंचायत की बैठक में पति प्रतिनिधियों कब्जा बना हुआ है। अब देखना यह है कि यह प्रथा आखिर कब तक अनवरत जारी रहेगी।

पम्प कैनाल के मुद्दे को रमेश यादव ने मजबूती से उठाया

जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव।

जिला पंचायत की बैठक में कैनालों के जीर्णोद्धार‚ नहरों के मरम्मत व विद्‍युतीकरण की समस्याओं को रखा

Young Writer, चंदौली। जिला पंचायत की सामान्य बैठक में शनिवार को किसानों का मुद्दो सपा के जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने पूरी मजबूती के साथ मटल पर रखा। उन्होंने अपने सेक्टर अंतर्गत आने वाले सुदाव, हलुआ व कोनिया पम्प कैनाल की दुर्दशा को बयां किया। इसके साथ ही लिखित भरोसा देने के बावजूद जिला पंचायत द्वारा पम्प कैनालों की दुर्दशा को दूर नहीं किए जाने का आरोप भी मढ़ा। कहा कि तीनों पम्प कैनाल को मरम्मत, रखरखाव की सख्त जरूरत है। यदि बरसात के मौसम से पहले ऐसा नहीं हुआ तो पम्प कैनालों का अस्तित्व कर्मनाशा नदी में डूबकर समाप्त हो जाएगा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि हलुआ स्थित पम्प कैनाल 10 क्यूसेक क्षमता का है, जिससे आपूर्ति के लिए बिछाई गई लोहे की पाइप 100 मीटर के दायरे में सड़ व गल चुकी है। ऐसे में पम्प कैनाल का पानी नहरों व माइनरों में जाने की बजाय पुनः कर्मनाशा नदी में ही चला जाता है। इसके अलावा यहां विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर व केबिन की जरूरत है। पुराना केबिल पूरी तरह से जर्जर व क्षतिग्रस्त अवस्था में है। कोनिया पम्प कैनाल का संचालन का जिम्मा लघु डाल सिंचाई प्रखण्ड वाराणसी के पास है। यहां नहर की मरम्मत नहीं हुई। पम्प कैनाल का मोटर 1970 का लगा हुआ है जिसे मरम्मत व रखरखाव की जरूरत है। वहीं सुदाव स्थित पम्प कैनाल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। यदि पम्प कैनाल को बारिश से पहले सुव्यवस्थित नहीं किया गया तो पूरा का पूरा पम्प कैनाल कर्मनाशा नदी में डूब जाएगा। ऐसा पहले भी हो चुका है, तब स्थानीय ग्रामीण व किसानों ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से पूरे कैनाल को कर्मनाशा नदी से बाहर निकाला था। बताया कि तीनों पम्प कैनालों पर आपरेटर की तैनाती नहीं है यानी ये आज भी रामभरोसे ही संचालित हो रहे हैं। इनकी यह उपेक्षा ठीक नहीं है। बताया कि चंद्रप्रभा नहर पर सोहदवार गांव के पास छलका का निर्माण करा दिया जाए तो नहर का पानी मंगरही-सोहदवार माइनर में चढने लगेगा, जिससे आधा दर्जन से अधिक गांव के किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी। विद्युत समस्या को पटल पर रखते हुए उन्होंने कांटा व सोहदवार गांव में ट्रांसफार्मर को जमीन पर रखे जाने की शिकायत बैठक के पटल पर रखी। कहा कि इन ट्रांसफार्मर को सुरक्षा जाली से भी नहीं घेरा गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मांग किया कि किसानों से जुड़ी समस्या का त्वरित निदान किया जाएगा।

चंदौली बेखौफ चोरो ने पुलिस अधीक्षक आवास से सटे हार्डवेयर दुकान को बनाया निशाना,व्यापारियों में खौफ


चन्दौली। पुलिस प्रशासन के सुस्त प्रणाली से बेखौफ चोरो का जिला मुख्यालय पर हौसला बुलंद होता जा रहा है। चोर प्रतिदिन किसी ना किसी दुकान का सटर तोड़कर पुलिस को आय दिन चुनौती दे रहे है। लेकिन पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक आवास के बगल में न्यू विवेक ट्यूबवेल कंपनी हाडवेयर की दुकान को चोरो ने निशाना बनाया और दुकान में रखे हज़ारों की नगदी सहित समान पर हाथ फेर फरार हो गए।उक्त चोरी की पूरी घटना सी सी टीवी कैमरे में कैद हो गयीं। भुक्तभोगी सुबह दुकान खोलने पहुचा तो अंदर का नजर देख सन्न रह गया।उसने तत्काल चोरी की सूचना पुलिस दी। मौके पर पहुची पुलिस ने दुकान के अंदर जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गयी। चोरी की इस घटना से व्यापारियों में चोरो के प्रति डर पैदा हो गया। उन्होंने रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

दुकान के अंदर सीसी टीवी कैमरे के सामने डांस करता चोर

बताते है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव निवासी विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक आवास के बगल में हाडवेयर की दुकान चलाते है। प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को रात अपनी दुकान बंद कर अपने घर चले गए। शनिवार की रात चोरो ने उनके हार्डवेयर की दुकान का सटर तोड़कर दुकान के अंदर घुस कर गल्ले में रखे 6 हज़ार नगदी व हजारों की समान पर हाथ फेर दिया। यही नही जब चोर नगदी व समान चुराने से सफल रहा तो बकायदे चोर से पुलिस प्रशासन व दुकानदारों को मुह चिढ़ाने के लिए सीसी टीवी कमरे के सामने नाचने लगा और थोड़ी देर बाद दुकान के अंदर से निकल कर फरार हो गया। चोर की सभी हरकत सी सी टीवी कैमरे में कैद हो गया। सुबह जब भुक्तभोगी अपनी दुकान खोलने पहुचा तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने दुकान के अंदर लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगाला और जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
इनसेट——–

चंदौली।बीते 11 अप्रैल को एक ही रात में बेखौफ चोरो द्वारा इलिया मोड़ पर चार दुकानों का सटर तोड़कर नगदी सहित हजारों का सामान लेकर चोर फरार हो गए थे। वही चोरो ने शराब की दुकान का सटर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगा था।उक्त चोरी का पूरी घटना सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गयी थी। चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दुकानों के अंदर जांच पड़ताल कर चोरो को पकड़ने में जुट गई थी। बावजूद इसके चोर अभी तक पुलिस के पहुच से दूर है। आय दिन पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे है।

चंदौली सकलडीहा रोड प्राचीन हनुमान मंदिर में तेज़ रफ़्तार पिकअप ने मारी टक्कर


चंदौली। मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने जिला आपूर्ति कार्यलय के समीप प्राचीन हनुमान मंदिर में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में मंदिर की दीवाल पूरी तरह छतिग्रस्त हो गयी। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने चालक को पकड़कर तत्काल पुलिस को सूचना दिए मौके पर पहुचे कोतवाल शेषधर पांडेय ने चालक व वाहन को कब्जे में कर कोतवाली ले आए।संयोग अच्छा रहा कि मंदिर के अंदर पुजारी व अन्य लोग नही थे।नही तो बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता था।
बताते है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बर्थरा गांव निवासी खरपत राम अटल सेतु ब्रिज से अपनी वाहन ले कर निचे उतर रहे थे। अभी अचानक उनकी वाहन पिकअप अनियंत्रित हो गयी। और सकलडीहा रोड जिला आपूर्ति कार्यालय के समीप हनुमान मंदिर में जोरदार टक्कर मार दिया।इससे मंदिर का दीवाल पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गया। तेज़ आवाज सुनकर मौके पर जूट लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दिए। घटना स्थल पर पहुचे सदर कोतवाल शेषधर पांडेय ने चालक व वाहन को पकड़कर कोतवाली ले आये।
इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पिकअप द्वारा हनुमान मंदिर में टक्कर हो गया था घटना में मंदिर का दीवाल छतिग्रस्त हो गया है।जिसको बनवाया जा रहा था।

Chandauli
scattered clouds
22.8 ° C
22.8 °
22.8 °
81 %
1kmh
41 %
Sun
22 °
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
31 °
Thu
30 °
Verified by MonsterInsights