साहूपुरी उपकेंद्र के बाहर वाहन पर लदा 500 एमबी का ट्रांसफार्मर।
नया ट्रांसफार्मर लगने से उच्चीकृत हो जाएगी साहूपुरी की क्षमता
Young Writer, पड़ाव। क्षेत्र की आम जनता को अब बिजली की समस्या से परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश सरकार का वादा प्रदेशवासियों को अधिक से अधिक बिजली मिले को लेकर वर्तमान सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है इसी कड़ी में 500 एमबी का ट्रांसफार्मर साहू पुरी स्थित बिजली उपकेंद्र मे लगाने के लिए आ चुका है जबकि उक्त नवनिर्मित उपकेंद्र में 400 केवी जीआईएस उपकेंद्र बिजली घर में लगाया जाएगा। बताते चलें कि ट्रांसफार्मर लगने के बाद से आसपास के जिलों जैसे वाराणसी, गाजीपुर, मिर्जापुर बिजली परिचालन में सहयोग मिलेगा। उक्त ट्रांसफार्मर लगाने के बाद शाहुपुरी पावर हाउस में विद्युत सप्लाई की परिचालन के साथ-साथ क्षमता और सुविधा सुदृढ़ होंगी। अधिशासी अभियंता मोहित कुमार श्रीवास्तव के अनुसार 500 एमबी का ट्रांसफार्मर एक आ चुका है और दूसरा आने को तैयार है जो गुजरात प्रांत से शाहूपुरी के लिए ट्रेन जैसी दिखने वाली बड़ी वाहन 146 चक्के वाले वाहन पर लादकर बड़ी सावधानी के साथ से आया है। इस दौरान कई जगह पर विद्युत तार के साथ-साथ रास्ते में पढ़ने वाले अन्य निर्माणों को भी हटाना पड़ा था वहीं पड़ाव पर दिनभर विद्युत सप्लाई काटकर तारों को हटाया गया तब जाकर उक्त ट्रांसफार्मर को लेकर वाहन साहूपुरी पहुंचा जो अभी तक शाहूपुरी एनडीआरफ कैंप के बाहर देर शाम तक खड़ा था।
दीनदयाल उपवन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश देते एसपी।
Young Writer, पड़ाव। स्थानीय चौराहे के पास बने पंडित दीनदयाल उद्यान में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन को देखते हुए विकास प्राधिकरण और प्रशासन ने पूरी तरह तैयारियां करते हुए कमर कस ली है ताकि सुरक्षा को लेकर कोई कहीं भी चूक ना हो सके। इसके लिए लगभग 800 जवान जनपद और गैर जनपद पुलिस व पीएसी के जवानों द्वारा उद्यान से लेकर स्थानीय चौराहा तक पट गया है। इसके पहले 3 दिन पूर्व से ही उद्यान में साफ-सफाई के साथ ही पेड़ों और दीवारों और फर्श की रंगाई पुताई की जा रही थी जगह जगह बैरी कटिंग की व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी गई है। फायर ब्रिगेड के जवान और वाहन भी एक दिन पूर्व से ही मौके पर मौजूद है वही शुक्रवार की शाम 5ः30 बजे चंदौली एसपी अंकुर अग्रवाल उद्यान में पहुंचकर सभी पुलिस जवानों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहा कि जवान अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहे। विकास प्राधिकरण की तरफ से उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री राज्यपाल के लिए गोल्फ काट इलेक्ट्रिक दो वाहन की विशेष व्यवस्था की गई है जो ओम वलास बनारस होटल से वीडीए द्वारा मंगाया गया है जिसमें सभी लोग गेट से ही सवार होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा के पास पहुंचकर पंडित जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे तत्पश्चात उद्यान का भ्रमण करेंगे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर बनी तीन-डी फिल्म भी देखेंगे। वही यह पहला मौका होगा जब देश के उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का पड़ाव की धरती पर आगमन होगा। इन सभी बातों को लेकर क्षेत्रवासी बहुत खुश है तो वही दुकानदारों में इस बात को लेकर रोष भी व्याप्त है।
एकौनी-पिपरदहां गांव के सिवान में लगी आग से हुआ नुकसान
Young Writer, कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के एकौनी-पिपरदहां गांव के सिवान में शुक्रवार को आग लग गयी। अगलगी की घटना में किसानों का 201 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। आग की लपटों को देखकर एकौनी व पिपरदहां गांव के किसान सिवान की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान फसल को अपनी आंखों के सामने जलता देख किसान आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। साथ ही ग्रामीणों ने सिवान में लगे भीषण आग की सूचना स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुची फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारियों ने दमकल की तीन वाहन लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सिवान में खड़ी फसल को भारी नुकसान हो चुका था। किसानों की 201 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गया। इसको लेकर किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। बताते है कि धीना थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी प्रेम शंकर सिंह के खेत मे अज्ञात कारणों से आग लग गयी, जिससे उनके खेत में खड़ी गेंहू की 50 बीघा फसल जलकर राख हो गयी। देखते ही देखते आग की लपटों ने आस पास के किसानों के खेतों को भी अपने आगोश में ले लिया, जिसमे एकौनी गांव निवासी जयशंकर 50 बीघा, अनिल सिंह 32 बीघा, जयनारायण सिंह 32 बीघा, श्री नारायण सिंह 32 बीघा, पिपरदहा गांव निवासी सीता यादव 2 बीघा व अमरेश यादव 2 बीघा गेहूं की फसल जलने के साथ एकौनी गांव निवासी प्रेम शंकर के खलिहान में रखे एक बीघा चने की फसल को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। अगलगी की इस घटना से क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। भीषण आग को ग्रामीणों ने काबू पाने करने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन सफल हाथ नहीं लगी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग कर काबू पाया। भुक्तभोगी किसानों के मुताबिक अगलगी की इस घटना में किसानों का 201 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गयी है, जिससे किसानो को बड़ी आर्थिक क्षति पहुंची है। फसल जलकर बर्बाद हो जाने से कुछ किसान परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय ग्रामीणों ने अगलगी में नुकसान हुए फसल का मुआयना कराकर तत्काल पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि प्रदान किए जाने की मांग की है।
नौगढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी।
Young Writer, नौगढ़। ब्लॉक स्तरीय आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को तेंदुआ गांव स्थित डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आजाद अंसारी व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सुड्डू सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित समाजसेवियों के द्वारा बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है और क्षेत्र का नाम भी रोशन होता है खेल के साथ साथ शिक्षा बिल्कुल जरूरी है आज सभी अभिभावक एवं बच्चे खेल के ग्राउंड से संकल्प लेकर जाइए की सभी पढ़ेंगे और खेलेंगे भी ताकि गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। खेल में वालीबॉल टीम के प्रथम विजेता तेंदुआ ए व द्वितीय विजेता डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्टिंग क्लब तेंदुआ, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान राजनाथ द्वितीय अखिलेश तृतीय शशिकांत, 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान दीपक द्वितीय सतीश तृतीय रितेश, 16 मीटर बालक वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान दीपक द्वितीय रितेश तृतीय वीरेंद्र, लंबी कूद बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रितिका तिवारी द्वितीय स्थान बंदना तृतीय मनीषा लंबी कूद बालक वर्ग में प्रथम रविंद्र कुमार द्वितीय सचिन तृतीय लवकुश गोला फेंक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मनीषा द्वितीय अंजलि तृतीय नंदनी गोला फेंक बालक वर्ग में प्रथम स्थान रमेश कुमार द्वितीय रविंद्र तृतीय अभिषेक 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सपना द्वितीय अंजलि तृतीय मनीषा 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान सतीश चंद्र, 200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान पर सपना, 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सपना मौर्य रहीं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रामवृक्ष, रविशंकर, सीडी सिंह, बलदाऊ यादव, रामतेज, अनिल यादव ,महेंद्र भारती, मुन्नी देवी, रमेश कुमार, डा.रेखा राव, राधिका, अनुज जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजमणि राज ने की।
चंदौली। बेतहासा गर्मी व तपन को देखते हुए आम जनजीवन अस्त व्यस्त है।दोपहर होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जा रहे है। तो दूसरी तरफ जिले में अज्ञात कारणों व बिजली के तारो से निकल रही चिंगारी के कारण किसानों की खाड़ी फसल को प्रतिदिन अपने आगोश में ले रही है। शुक्रवार को धीना थाना क्षेत्र में अगलगी की घटना से किसानों की 201 बीघा खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। इससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया है। आस पास के किसानों ने खेत मे लगी आग पर संभव काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी ग्रामीणों की।सूचना पर पहुची फायर ब्रिग्रेड के कर्मचारियों ने दमकल की तीन वाहन लगाकर कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तब आग पर काबू पाया गया।तब तक किसानों की 201 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गया। इसको लेकर किसानों ने सरकार से मुवावजे की मांग किया है।
बताते है कि धीना थाना क्षेत्र के एकौनी गाँव निवासी प्रेम शंकर सिंह के खेत मे अज्ञात कारणों से आग लगने पर उनकी खड़ी गेंहू की 50 बीघा फसल जलकर राख हो गयी और देखते ही देखते आग ने आस पास के किसानों के खेतों को अपने आगोश में ले लिया जिसमे एकौनी गांव निवासी जयशंकर 50 बीघा, अनिल सिंह 32 बीघा,जयनारायण सिंह 32 बीघा, श्री नारायण सिंह 32 बीघा, पिपरदहा गांव निवासी सीता यादव 2 बीघा,व अमरेश यादव 2 बीघा, के साथ एकौनी गांव निवासी प्रेम शंकर के खलिहान में रखे एक बीघा चने की फसल को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया। इससे आस पास के क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। भीषण अगलगी की घटना को ग्रामीणों ने हर संभव काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफल हाथ नही लगा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अपने तीन दमकल वाहनों से कड़ी मसक्कत के बाद आग कर काबू पाया। लेकिन तब तक आग ने किसानों की 201 बीघा सफल अपनी आगोश में ले लिया। अगलगी की घटना को देखते हुए किसानों से सरकार से मुवावजे की मांग किया है।
चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।घटना में बाइक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी वही बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर जूट ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आयी और आगे की कार्यवाही में जुट गई।
बताते हैं कि मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना के सरिया गांव निवासी खट्टू सोनकर 50 वर्ष मछली खरीदने व बेचने का काम करते थे शुक्रवार को मुगलसराय मंडी से मछली खरीदकर बाइक से वापस अहरौरा जा रहे थे। जैसे ही वो गोधना गांव के समीप पहुंचे थे, तभी वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रक ने खट्टू सोनकर को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अलीनगर थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।
चंदौली। अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार व पुलिस महानिरीक्षक गुरुवार को अपने मातहतों संग अचानक सड़क पर उतर गए।इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर वहा के लोगो से संवाद स्थापित किया। और उनको कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाया। अचानक उनको सड़क पर देख दुकानदारों व लोगो मे हड़कंप मच गया। तो वही उनके कार्य की सराहना भी किया गया। उन्होंने मुगलसराय पड़ाव चौराहा बाजारों में पैदल गश्त किया। और वहा के व्यापारियों बंधुओ से वार्ता कर उनके परेशानियों को जाना तथा उनको कानून सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकान के सामने सीसी टीवी कैमरा जरूर लगाएं। और समय समय पर उसको साफ करते रहे।जिससे सड़क पर होने वाले हर गतिविधियों का पता चल सके। कहा कि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध व अराजकतत्व समझ मे आये तो तत्काल पुलिस को सूचना दे जिससे पुलिस मौके पर पहुच कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होंने ने आमजनमानस से यातायात नियमों का पालन करने की अपील किया। कहा कि सड़क पर अपनी दो पहिया व चार पहिया वाहनों को बेतरतीब ठंग से खड़ा ना करे जिससे जाम की समस्या उतपन्न हो और लोगो को जाम की समस्याओं से जूझना पड़े। सड़क किनारे पटरियों को अतिक्रमण मुक्त रखे जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर जायसवाल, क्षेत्राधिकारी अनिल राय, बृजेश तिवारी, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।
Young Writer, वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी एंड मैनेजमेंट में उत्साह के साथ स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर देश को आजाद कराने में बलिदान देने वाले क्रांतिवीरों के जीवनवृत्त पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। साथ ही स्टूडेंट्स के बीच भाषण प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।अशोका इंस्टीट्यूट के सेंट्रल ग्राउंड में आयोजित स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के मौके पर नुक्कड़ नाटक के अलावा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। महोत्सव का उद्घाटन इंस्टीट्यूट की निदेशक डा.सारिका श्रीवास्तव ने किया।
उन्होंने कहा कि देश को आजाद करने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। उनमें से कुछ को तो हमने याद रखा, लेकिन कुछ ऐसे भी लोग रहे हैं, जो गुमनामी के अंधेरों में खो गए। आज हम सब उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं और हम उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही स्टूडेंट्स से अपेक्षा करते हैं कि वह इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति, साहस, वीरता, त्याग, दान जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं और चरित्र-निर्माण व राष्ट्र-निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की प्रगतिशील सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान का एक अवतार है।प्रबंध शास्त्र विभाग (एमबीए) के डीन सीपी मल्ल और फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा.बृजेश सिंह ने कहा कि ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ पिछले 75 वर्षों में भारत द्वारा की गई तीव्र प्रगति एवं उन्नति के अनुभूति का एक त्योहार। यह त्योहार हमें अपनी छिपी शक्तियों को फिर से खोजने के लिए प्रोत्साहित करता है और हमें राष्ट्रों के समूह में अपना सही स्थान हासिल करने के लिए ईमानदार, सहक्रियात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करता है।
महोत्सव का संचालन करते हुए एमबीए की शिक्षिका शर्मिला सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने 12 मार्च 1930 को देश की आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की जागृति के लिए साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा शुरू की थी और इस दिन 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतीकात्मक दांडी यात्रा की शुरुआत की है जो हमारी आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान के पुनरुत्थान का प्रतीक है। आज़ादी का अमृत महोत्सव भारत के उन सभी लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत के विकासयात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि उनके भीतर वह शक्ति और क्षमता भी है, जो भारत 2.0 को सक्रिय करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि भावना से प्रेरित आत्मनिर्भर भारत को साकार कर रहे हैं। नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता और रंगारंग कार्यक्रम में प्रियंका पटेल, शुभम सिंह, पंकज गौतम, मो.आलम, अभिषेक कुमार गुप्ता, शिवम सिंह, रिनी सिंह, प्रियंका चौहान, तोहिद आलम, अभिषेक गुप्ता, सचिन सोनकर, मृत्युंजय पांडेय, मंगलम राय, धीरज सिंह, मीमांसा मिश्रा, अदिति जायसवाल, मानवीय पाठक, जोगेश चटर्जी, सुखदेव राज, सुशीला, सरला घोषाल, शचिंद्रनाथ बख्शी, अक्नेश षांडिल्य आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंस्टीट्यूट के शिक्षक प्रशांत गुप्त पल्लवी सिंह, अनुजा सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
चन्दौली।सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के समीप ट्रक और बाइक की टक्कर हो गयी थी घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक युवक की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज़ के दौरान मौत हो गयी वही दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर के परिजन युवक को लेकर सदमे में है।
बताते हैं कि चंदौली के बबुरी रोड निवासी पवन सिंह 18 वर्ष रूद्र प्रताप सिंह 15 वर्ष बाइक से मुगलसराय गए थे। घर लौटते समय विकास भवन के समीप नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकरा गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए अवस्था में आसपास के लोगों ने 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत चिंताजनक देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर पर दिया।जहा इलाज़ के दौरान रुद्र प्रताप की मौत हो गयी।वही पवन जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। रुद्र की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत से आस पास सहित परिजन सदमे में है।
Young Writer, चकिया। सपही जंगल के बेशकीमती सागौन की बड़े पैमाने पर तस्करी करने वाले शातिर तस्कर गोरखनाथ बिंद को वन विभाग की टीम ने गुरुवार की तड़के सुबह बियासड़ गांव के पास से 14 बोटा सागौन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तस्कर दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगी पुरानी मारुति वैन में सागौन के बोटे को रखकर मुगलसराय की तरफ जा रहा था। वन विभाग ने पकड़ी गई गाड़ी को सीज करने के साथ ही तस्कर को भारतीय वन अधिनियम के तहत निरूद्ध कर न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वन विभाग की कार्रवाई से पेड़ की तस्करी करने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। चकिया रेंजर अकबाल बहादुर सिंह ने बताया कि बोदारा कला (डूही सूही) गांव निवासी गोरखनाथ बिंद पिछले कुछ वर्षों से सपही जंगल से सागौन की लकड़ी का अवैध कटान करके पास के मुगलसराय, वाराणसी और मिर्जापुर जनपद में तस्करी करता था। मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखनाथ गुरुवार की भोर में 4 बजे के आसपास आगे और पीछे के दोनों अलग-अलग नंबर प्लेट लगी पुरानी मारुति वैन में सागौन का बोटा छिपाकर पचवनिया के रास्ते मुगलसराय की तरफ जा रहा हैद्य जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वन कर्मियों की टीम के साथ पीछा करके बियासड़ गांव के पास घेराबंदी करके गोरखनाथ बिंद को मारुति वैन सहित कब्जे में ले लिया गया। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखे गए 14 बोटा सागौन को बरामद को किया गया। रेंजर ने बताया कि आरोपी तस्कर गोरखनाथ और तस्करी में संलिप्त उसके तीन साथियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इस दौरान वन कर्मियों की टीम में वन दरोगा रिशु चौबे, वनरक्षक रामआशीष व सच्चिदानंद मौजूद रहे।