विवाद के बाद केरायगांव में मनबढ़ों ने मड़ई में लगायी आग
Young Writer, शहाबगंज। थाना क्षेत्र के केरायगांव में बुधवार की देर शाम को जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसी दौरान मनबढ़ों ने एक मड़ई में आग लगा दिया। जिसको लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गया। जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गये। वही दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हो गये। पीड़ित पक्ष ने लिखित तहरीर थाने पर दिया। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया। बताते हैं कि केरायगांव निवासी मुन्ना प्रजापति व आदर्श पाण्डेय के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम को एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर प्रजापति को जमीन का कब्जा दिलाया। लेकिन उनके जाने के बाद। दोनों पक्ष आपने सामने हो गये। इसी दौरान किसी ने मुन्ना प्रजापति के मड़ई में आग लगा दिया। जिसको लेकर दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आपस में भीड़ गये। इस दौरान चले लाठी डंडे में एक पक्ष से मुन्ना प्रजापति 40 वर्ष, सुबाष प्रजापति 23 वर्ष, पार्वती देवी 38 वर्ष, चन्द्र उर्फ चन्द्रावती 38 वर्ष, प्रियंका 14 वर्ष, मीना 36 वर्ष घायल हो गयी। दूसरे पक्ष से आदर्श पाण्डेय 40 वर्ष,जज्जू पाण्डेय 17 वर्ष व मनोज पाण्डेय 35 वर्ष को भी चोटें आयी। पुलिस ने एक पक्ष के सभी छह घायलों का मेडिकल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।
सदर ब्लाक में गोष्ठी आयोजित, नगर में निकाली गई भव्य झांकी
Young Writer, चंदौली। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती सदर ब्लाक परिसर में मनाई गयी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भन्ते करणाधर ने बुद्ध वंदना के साथ किया। इसके बाद बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही नगर में विभिन्न गांवों से आए दलित समाज के लोगों ने सुंदर व भव्य झांकी निकालकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर नागेंद्र कुमार ने बताया कि जब देश अंग्रेजों के अधीन ािा, उस समय अंग्रेजों ने लार्ड मैकाले पद्धति द्वारा भारत में दबे-कुचले लोगों को भी पढ़ने-लिखने का द्वार खोल दिया। बाबा साहब ने अपनी शिक्षा व ज्ञान के बल पर गोल मेज सम्मेलन में भारत में रहने वाले अस्पृश्य, अछूत व डिप्रेश क्लास कहे जाने वाले लोगों के लिए लंदन में इनकी बेहतरी के लिए अधिकार दिलाया। लेकिन इस अधिकार के खिलाफ महात्मा गांधी आमरण अनशन पर बैठ गए। कहा कि आज निजीकरण के द्वारा आरक्षण को निष्प्रभावी किया जा रहा है। विशिष्ट वक्ता वंशराज ने बताया कि बाबा साहब ने अपने अंतिम समय में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में जनमानस को संबोधित करते हुए कहा था कि आपको तय करना है कि आपका जीवन विधान से संचालित होगा या फिर संविधान से। दोनों को एक साथ जिन्दा नहीं रखा जा सकता है। मनोज कुमार त्यागी ने भी बाबा साहब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहब से सामाजिक तिरस्कार के बावजूद शिक्षा हासिल कर खुश को शिक्षित बनाया। साथ ही उन्हें आजादी के बाद देश के दलित, असहाय व पिछड़े समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए संविधान में प्रावधान किए, जिससे आज दलितों, पिछड़ों व असहायों को समाज में प्रतिनिधित्व प्राप्त हो रहा है। उन्होंने समाज में समानता को स्थापित करने के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। इस अवसर पर अरविन्द कुमार कौशल, अजय कुमार भारती, सभासद अर्चना देवी, डा. विजय कुमारी, विनोद कुमार, रमेश राम, राजकुमार गौतम उपस्थित रहे। संचालन सुरेश कुमार अकेला ने किया।
अम्बेडकर जयंती पर चंदौली नगर में झांकी निकालते लोग।
जयंती पर याद किए गए भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस दौरान अध्यक्ष सुबाष चन्द्र ने डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। साथ ही देश व भारतीय समाज को दिए गए योगदान पर भी चर्चा की। कहा कि बाबा साहब ने जाति-धर्म व मजहब से ऊपर उठकर संवैधानिक तरीके से काम करने की वकालत की। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों का प्रतिकार किया और समाज में समानता लाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष किया। इस अवसर पर रामजन्म बागी, राजेंद्र तिवारी, विनय कुमार सिंह, डा.बृजेश यादव, रणधीर सिंह, डा. विरेन्द्र सिंह, अजय कुमार, समरनाथ सिंह, शहाबुद्दीन, अरविन्द कुमार, पंकज, आनन्द कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, राजेश दीक्षित, सुनीता चौधरी, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन गोकुल प्रसाद ने किया। दूसरी ओर पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मिशन शक्ति के चौथे चरण और विशेष अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डा.अंबेडकर को नमन करते हुए उनके विचारों को याद किया गया। वर्तमान संदर्भ में उनकी प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला गया। बताया कि कैसे डा.अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में अपने आप को स्थापित किया और स्थापित ही नहीं करता बल्कि समाज में एक मुकाम बनाने में सफल रहे। संविधान निर्माण में डा.अंबेडकर की भूमिका और प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन बालिका सुरक्षा और स्वाभिमान से जुड़ी शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।
Young Writer, चंदौली। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान नौबतपुर में निर्माणाधीन बाबा किनाराम मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रगति का निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान कार्यदाई एजेंसी के अधिकारियों द्वारा मौके पर चल रहे निर्माण कार्याे को अवलोकित कराया गया। कार्यदायी एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित करते हुए वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि गुणवत्ता परक एवं तेजी से कार्य करते हुए परियोजना को ससमय पूर्ण कराया जाए। इसके पश्चात वित्त मंत्री द्वारा प्राथमिक विद्यालय नरसिंहपुर में स्मार्ट क्लास रूम का अवलोकन किया गया। वहां उन्होंने स्मार्ट क्लास का डेमो भी देखा। उपस्थित बच्चों से पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य सुविधाओं के विषय में पूछताछ कर जानकारी ली। उनके द्वारा वहां उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रभावी रूप से पठन-पाठन एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देने के निर्देश दिए। मंत्री द्वारा विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय में जनरल वार्ड का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उपस्थित डॉक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि भर्ती मरीजों का बेहतर इलाज किया जाए। साफ-सफाई के साथ ही आवश्यक दवाओं का प्रबंध सुनिश्चित रहे। उन्होंने औषधि वितरण कक्ष, आकस्मिक चिकित्सा कक्ष एवं चिकित्सालय परिसर में स्थापित किये जा रहे डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी संजीव सिंह, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईके राय उपस्थित रहे। बैठक कर विकास का लिया जायजा चंदौली। वित्त राज्य मंत्री, पंकज चौधरी की अध्यक्षता में विकास कार्यक्रम व नीति आयोग एवं जल जीवन मिशन से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। कहा कि नीति आयोग द्वारा घोषित जनपदों में जनपद चंदौली आकांक्षात्मक जनपद है। आकांक्षी जनपदों के लिए नीति आयोग द्वारा बनाए गए विभिन्न मानकों पर तेजी से कार्य करते हुए अच्छी प्रगति लाया जाना आवश्यक है। स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर आदि क्षेत्रों में मानक के अनुसार प्रगति अपेक्षित है। उन्होंने जनपद में नीति आयोग के विभिन्न पैरामीटर्स पर अब तक किए गए अच्छे कार्य के लिए जिला प्रशासन की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के जिन मानकों में जनपद पीछे है उस पर बेहतर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने जन सामान्य की योजनाओं पर फोकस करने पर जोर दिया।
चंदौली। मुख्यालय स्थित विकास भवन के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को मुगलसराय की तरफ से आ रहे बाइक दो सवार युवक को तेज़ रफ़्तार टक्कर टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने दोनों युवक को घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वही ट्रक चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया।
बताते हैं कि चंदौली के बबुरी रोड निवासी पवन सिंह 18 वर्ष रूद्र प्रताप सिंह 15 वर्ष बाइक से मुगलसराय गए थे। घर लौटते समय विकास भवन के समीप नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकरा गए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए अवस्था में आसपास के लोगों ने 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों ने युवकों की हालत गंभीर होकर होने पर घबरा गए और इलाज कार्य में जुट गए।
नौगढ़ के तेंदुआ पार्क में अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग।
Young Writer, नौगढ़/चकिया। संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर साहब की जयंती गुरुवार को आस्थापूर्वक धूमधाम से मनाई गयी। इस दौरान तेंदुआ पार्क में संविधान निर्माता भारत रत्न बोधी सत्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर क्षेत्र के सभी सम्मानित गण मौजूद होकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरी, रामजी, जयप्रकाश भारती, महेंद्र भारती, मुन्नी देवी, राजमणि, राज मुराली सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे। आभार आयोजक इंद्रजीत भारती ने किया। चकिया। नगर के गांधी पार्क में वामपंथी दलों ने बाबासाहेब अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का शपथ लिया। इस दौरान आईपीएफ राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय, परमानन्द कुशवाहा, लोकतंत्र सेनानी रामनिवास पाण्डेय, लालमनी विश्वकर्मा, खेत मजदूर यूनियन के जयनाथ, महानंद, शिवमुरत राम और शम्भू नाथ यादव मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया वहीं सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ संगीता सिन्हा, उसरी गांव स्थित पंडित बच्चन जी महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसके अलावा मुजफ्फरपुर गांव स्थित बौद्ध स्थल, अमरा उत्तरी गांव स्थित अंबेडकर परिसर और डूही सूही गांव स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के चनहटा गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। अगलगी की घटना से किसानों में हड़कंप मच गया। आग की लपटे तेज़ उठता देख किसान अपनी-अपनी फसल को बचाने के लिए सिवान की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पवन सिंह ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिग्रेड की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग कर काबू पाया। लेकिन तब तक किसानों का सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। बताते है कि चनहटा गांव निवासी जगदीश साहनी, बल्लू यादव, भोला साहनी की फसल पक कर तैयार हो चुकी थी, जिसमें गुरुवार को अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी। अगलगी की घटना में जगदीश साहनी का चार बीघा, बल्लू यादव 2 बीघा व भोला यादव का एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ग्राम प्रधान पवन सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू आया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
अगलगी की घटना के बाद मौका मुआयना करते डीएम वाराणसी।
Young Writer, वाराणसी। भेलूपुर थानाक्षेत्र के मोहल्ला अशफाक नगर में एक साड़ी फिनिशिंग का कार्य करने वाले कमरे में खाना बनाते हुए दोपहर आग लग गई‚ जिससे अंदर ही बिजली के तारों में आग लग गई। इससे कमरे के अंदर कार्य करने वाले 4 लोग घिर गए और बाहर नहीं निकल पाये। मोहल्ले वालों ने संकरी गली में स्थित कमरे में पानी डाल कर आग बुझाई और गैस सिलेंडर बाहर सुरक्षित निकाल लिया। आग किसी और घर मे नहीं पहुंची। संकरी गली में आमने सामने कई घर हैं। आग में घिरे चारों व्यक्तियों की दुःखद मृत्यु अंदर ही कमरे में आग बुझने से पहले ही हो गई। जानकारी होते ही वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौके पर पहुंचे पर उनके और फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले मोहल्ले वालों ने तत्परता से आग बुझा ली थी।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार साड़ी फिनिशिंग के 12 फुट × 10 फुट के कमरे में साड़ी, फोम, फिनिशिंग सामग्री रखी थी, जो सिंथेटिक थी और जिससे आग कमरे में तेजी से फैल गयी और आग रोकने के प्रयास में चारों लोग निकल ही नहीं पाए उन्होंने बताया कि इस दुखद घटना में मदनपुर के 45 वर्ष के व्यक्ति उनका 22 वर्ष का पुत्र, अररिया बिहार के रहने वाले 18 वर्ष और 17 वर्ष के दो साड़ी का काम करने वाले लेबर युवक शामिल थे। शाम तक इनका पोस्टमॉर्टेम करा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के अनुसार आपदा राहत के अंतर्गत समुचित मुआवजा सहायता इन चारों के आश्रित या अभिभावक को जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के चनहटा गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गयी। अगलगी की घटना से किसानों में हड़कंप मच गया। आग की लपटे तेज़ उठता देख किसान अपनी-अपनी फसल को बचाने के लिए सिवान की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पवन सिंह ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिग्रेड की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग कर काबू पाया। लेकिन तब तक किसानों का सात बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया।
गेंहू की खड़ी फ़सल में लगी आग को काबू करने का प्रयास करते ग्रामीण
बताते है कि चनहटा गांव निवासी जगदीश साहनी, बल्लू यादव, भोला साहनी की फसल पक कर तैयार हो चुकी थी, जिसमें गुरुवार को अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी। अगलगी की घटना में जगदीश साहनी का चार बीघा, बल्लू यादव 2 बीघा व भोला यादव का एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गया। इससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ग्राम प्रधान पवन सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू आया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।
Young Writer, चंदौली। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ज्योति कुमार त्रिपाठी की अदालत ने सपा नेता व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के अग्रिम जमानत प्रार्थना-पत्र को स्वीकार कर लिया है। जिला जज ने सुनवाई के बाद दौरान विवेचना व आरोप पत्र न्यायालय में संस्थित होने तक अग्रिम जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश निर्गत किया है। उन्होंने अपने आदेश में विवेचक एवं थाना प्रभारी सैयदराजा को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मनोज सिंह डब्लू को थाना सैयदराजा के मुकदमा अपराध संख्या-74 सन् 2022 में यदि गिरफ्तार किया जाता है तो विवेचक एवं थाने के सक्षम अधिकारी एक लाख रुपये का व्यक्तिगत बंधपत्र एवं समान धनराशि की दो प्रतिभू दाखिल कराकर उसे अन्तरिम जमानत पर अवमुक्त कर दें। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इस बात की आशंका जताई है कि राजनैतिक दबाव में आकर थाना सैयदराजा की पुलिस मनोज सिंह डब्लू को गिरफ्तार कर सकती है। अभियुकत को मिथ्या, मनगढ़ंत कथानक के आधार पर आरोपित किया गया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट में धारा-354 एवं 452 व आईपीसी की अन्य धाराओं में वर्णित आवश्यक तथ्य नहीं है। प्रथम सूचना रिपोर्ट में धारा-452, 354 के अतिरिक्त सभी धाराएं जमानतीय है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थी के द्वारा वादी के घर में प्रवेश नहीं किया गया है बल्कि उसके साथ आए लोगों के द्वारा बिना उसके आज्ञा के घर में घुसना कहा गया है। इतना ही नहीं एफआईआर में किसी महिला पर हमला किया जाना या बल का प्रयोग किया जाना नहीं कहा गया है। दूसरी ओर शासकीय अधिवक्ता द्वारा अग्रिम जमानत का विरोध किया गया और तर्क प्रस्तुत किए गए। जिला जज ने दोनों पक्षों की दलील व तर्क सुनने के बाद सपा नेता मनोज सिंह डब्लू की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली।
लखनऊ में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन में पदाधिकारियों संग साधना सिंह।
Young Writer, चंदौली। व्यापारी नेता एवं पूर्व विधायक साधना सिंह को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पूर्व विधायक साधना सिंह को सर्वसम्मति से प्रदेश-उपाध्यक्ष के पद पर चुना। लखनऊ में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी सम्मिलित हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों में किये जा रहे कार्यों को गिनाया। उधर, दूसरी ओर साधना सिंह के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर चंदौली के व्यापारियों ने खुशी जाहिर की। कहा कि इससे संगठन को बल मिलेगा। साथ ही संगठन और अधिक मजबूती के साथ व्यापारियों के हक व अधिकार की बात को उठा सकेगा। साधना सिंह ने व्यापारी हित में कार्य करने को प्राथमिकता बताई। कहा कि व्यापारियों के हित के लिए पहले भी संघर्ष किया और आगे भी संघर्ष को जारी रखा जाएगा। चंदौली जनपद के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उन्हें एकजुट करने की दिशा में काम होगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उसका निराकरण किया जाएगा, ताकि व्यापारी उम्दा माहौल में निडर होकर व्यापार करके खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बना सके।