28.7 C
Chandauli
Wednesday, March 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 6

साइबर अपराध नियंत्रण में चंदौली प्रदेश में प्रथम, 86.71% अंक के साथ हासिल की बड़ी उपलब्धि


चंदौली। जनपद ने साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हुए प्रदेश स्तर पर 86.71 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज मामलों के निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य किया गया।
जनवरी 2026 में जनपद में साइबर अपराध से जुड़ी कुल 333 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन मामलों में कुल 60,11,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। साइबर सेल की त्वरित एवं तकनीकी कार्रवाई के चलते 52,12,000 रुपये की धनराशि संबंधित बैंकों में होल्ड/लीन कराकर सुरक्षित करा ली गई, जिससे पीड़ितों को बड़ी राहत मिली। यह उपलब्धि पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और आमजन के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है। जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

Chandauli:सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में विरेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष निर्वाचित


चंदौली। सदर कचहरी स्थित बार सभागार में शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन चंदौली का वार्षिक चुनाव गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुआ मतदान सायं साढ़े 4 बजे तक चला, जिसमें कुल 2008 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद देर शाम मतगणना शुरू हुई और देर रात परिणाम घोषित किए गए।
अध्यक्ष पद पर विरेंद्र प्रताप सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 1141 मत प्राप्त किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार सिंह को 729 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र प्रताप सिंह को 90 मतों से संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर आशुतोष कुमार मिश्र ने 742 मत हासिल कर सत्यप्रकाश को पराजित किया, जिन्हें 449 वोट मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कांतिभूषण सिंह 999 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंदी अनिल मौर्य को 839 मत तथा अनिल कुमार को 818 वोट प्राप्त हुए। अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखा।

सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला मनरेगा बचाओ पदयात्रा


चंदौली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क से नवहीं तक मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली गई। जो नवहीं पहुंचकर चौपाल में बदल गई। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मौजूद कार्यक्रम के पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि सरकार मजदूरों, किसानों नौजवानों के खिलाफ काम कर रही है। कुछ पूंजीपतियों के पैसे से बनी भाजपा सरकार देश के सभी संसाधनों पर तीन-चार खरबपतियों का कब्जा करा दी है और कॉंग्रेस सरकार में गरीबों के लिए बनाई गई मनरेगा सहित सभी योजनाओं को या तो समाप्त कर दी है या उसको कमजोर कर दिया है। देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि एप्स्टीन फ़ाइल में भाजपा के कुछ प्रमुख नेताओं के नाम उजागर होने व प्रधानमंत्री मोदी के व्यापारी दोस्त अदानी पर अमेरिका में चल रहे धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार के मुकदमों के कारण भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अमेरिका के दबाव में भारत विरोधी ट्रेड डील साइन करने को मजबूर हुआ है, जिसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का किसान मजदूर आम व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। भाजपा सरकार आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूब चुकी है, अब इस सरकार के हाथों में देश और प्रदेश सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर मधु राय, विजय त्रिपाठी, डा. राम आधार जोसफ, तौफिक खान, गंगा प्रसाद, डा.मनसा, शशि नाथ उपाध्याय, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, शाहिद तौसीफ, प्रदीप मिश्रा, नवीन पाण्डेय, श्रीकांत पाठक, दीनदयाल विश्वकर्मा, प्रेमचंद गुप्ता, चंद्रशेखर तिवारी, हेलन पैट्रिक, मुन्नी सिंह, संजय जायसवाल, विजय कुमार उपस्थित रहे। संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।

अपनी जनता पार्टी के लखनऊ कार्यालय पर पद वितरण समारोह संपन्न


चंदौली। यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन के बाद लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने की। इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत कई पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जिला प्रभारी के रूप में रामललित वाराणसी मंडल महासचिव के रूप में कमलेश सिंह तथा अर्जुन प्रसाद आर्य को प्रदेश सचिव का प्रमाण पत्र सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अर्जुन प्रसाद आर्य को मान्यवर कांशीराम के कैडराइज एवं प्रबुद्ध वर्ग को पार्टी से जोड़ने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि जो भी लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़कर तन, मन और धन से सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें संगठन में सम्मानपूर्वक स्थान दिया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष इंदु मेहता, रामलाल मौर्य, अभिषेक, दीपक तथा चंदौली जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार मौर्य सहित राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला कमेटी के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Chandauli:रेलवे ट्रैक पर आई माँ को मौत, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही बेटी,इस तरह हुआ हादसा


​चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र पौरा रेलवे क्रासिंग पार करते समय एक एक महिला व उसकी बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों में तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुची पुलिस तत्काल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है। वही महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज
बताते है कि सकलडीहा थाना क्षेत्र के दिघवट गांव निवासी लक्ष्मीना देवी 42 वर्ष अपनी पुत्री पूजा 20 वर्ष के साथ धानापुर जाने के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही दोनों पौरा रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गई। जहा लक्ष्मीना देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। आप पास के ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से घायल बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया साथ ही महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत सीओ सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। वही उसकी बेटी घायल हो गई है। जिसका इलाज़ जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

Chandaulii:तेज़ रफ़्तार बुलेट सवारों ने पैदल चल रहे दो युवकों को मारी टक्कर,एक कि मौत


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र चकरिया पुल के समीप गुरुवार की शाम तेज़ रफ़्तार बुलेट सवारों ने पैदल चल रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वही एक का इलाज़ चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया
बाबते है कि चकरिया गांव निवासी अमित सिंह 37 व सम्राट सिंह 42 वर्ष प्रतिदिन की तरह शाम को टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव के पुल पर तेज़ रफ़्तार बुलेट सवारों ने उनको टक्कर मार दिया। दुर्घटना में अमित सिंह को गंभीर चोटें आई। वही सम्राट सिंह को मामूली चोटें आई। घटना के बाद बुलेट सवार मौक़े से फरार हो गए। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने उसे अमित सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। इस बाबत थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

UP Board Exam 2026: चंदौली में तैनात हुए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्न-पत्र

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देश से कराया अवगत

Young Writer, चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षा को शूचितापूर्ण, शांतिपूर्ण, नकल विहीन सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर केंद्र व्यवस्थापक, अधिकारियों एवं कार्मिकों की ड्यूटी स्टैटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगायी गई है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने रेवसा आईटीआई सभागार में बैठक की और स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों के दायित्व एवं कर्तव्यों को बताया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा नकल विहीन, शान्तिपूर्ण एंव शुचितापूर्ण ढंग से सम्पादित कराये जाने हेतु व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्रों के सीलबन्द पैकेट केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट संयुक्त रूप से प्राप्त कर परीक्षा केन्द्र पर बने स्ट्रांग रूम में स्थापित डबल लॉक की आलमारी में सुरक्षित रख सील बन्द करायेगें। परीक्षा केन्द्र पर बने स्ट्रांग रूम में दरवाजे की चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रखेंगे। स्ट्रांग रूम व उसके अंदर मौजूद आलमारी को प्रत्येक बार खोले जाने एवं लॉक किये जाने की कार्यवाही केन्द्र व्यवस्था, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थित में ही की जायेगी, जिसका विवरण लॉक बुक में अंकित किया जाएगा।

बताया कि वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की अनुपस्थिति में स्टैटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रखी चाभी का उपयोग आपात परिस्थितियों में ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाय। स्टैटिक मजिस्ट्रेट अथवा केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा सुरक्षित रखी डुप्लीकेट चाबी के उपयोग किये जाने की आपात परिस्थिति, तिथि समय आदि विवरण जिला विद्यालय निरीक्षक को स्टैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा प्रस्तुत करेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक प्रत्येक दशा में सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र पर न्यूनतम 01 घण्टा पूर्व उपस्थित होंगे, जिससे स्ट्रांग रूम तथा प्रश्न पत्र रखे डबल लॉक आलमारी को निर्धारित समयान्तर्गत खोला जा सकें। रूम में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा। अंत में जिलाधिकारी ने सेक्टर ज़ोनल अधिकारियों से बोर्ड के अलग अलग निर्देशों का पूछकर तैयारी की जानकारी ली। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक,स्टैटिक मजिस्ट्रेट, आवंटित केन्द्र केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण मौजूद रहे।

📋 परीक्षा संचालन के मुख्य बिंदु

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग द्वारा दिए गए निर्देशों को हम तीन मुख्य श्रेणियों में बाँट सकते हैं:

1. स्ट्रांग रूम और प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा

  • संयुक्त जिम्मेदारी: प्रश्न-पत्रों के सीलबंद पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, सह-केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही प्राप्त किए जाएंगे।
  • डबल लॉक सिस्टम: प्रश्न-पत्रों को स्ट्रांग रूम की डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखा जाएगा।
  • चाबी का प्रबंधन: स्ट्रांग रूम के दरवाजे की एक चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की व्यक्तिगत अभिरक्षा में रहेगी।
  • लॉग बुक: अलमारी खोलने और बंद करने का हर विवरण समय के साथ लॉग बुक में दर्ज करना अनिवार्य है।

2. उपस्थिति और अनुशासन

  • समय का पालन: स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचना होगा।
  • नो मोबाइल ज़ोन: स्ट्रांग रूम के भीतर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का मोबाइल ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
  • व्यक्तिगत जवाबदेही: यदि किसी केंद्र पर नकल या अव्यवस्था पाई जाती है, तो वहां तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे।

3. आपातकालीन प्रोटोकॉल

  • यदि वाह्य केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित रहता है, तो स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी चाबी का प्रयोग केवल आपात स्थिति में करेंगे और इसकी सूचना तुरंत जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) को देंगे।

🗓️ परीक्षा कार्यक्रम एक नजर में

विवरणतिथि
परीक्षा प्रारंभ18 फरवरी, 2026
परीक्षा समाप्ति12 मार्च, 2026
आयोजकमाध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज (UP Board)

Chandauli:सर्विस रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर,तीन गंभीर


चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय के समीप बृहस्पतिवार की शाम सर्विस रोड पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई दुर्घटना में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे डायल 112 पुलिसकर्मियों ने तत्काल तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
बताते है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी नीरज विश्वकर्मा 36 वर्ष गांव से बाजार आ रहा था। इसी दौरान मुगलसराय थाना क्षेत्र के भोगवारे गांव निवासी दीपू 28 वर्ष व सूरज पटेल के बाइक में सामने से टक्कर हो गई। जिसमें दो बाइक सवारों को मामूली चोटें आई। वही एक की हालत गंभीर हो गई। मौके पर जूते आसपास के लोगों ने तत्काल की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दीपू की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Chandauli:जीआरपी आरपीएफ ने चार बच्चा चोरों को किया गिरफ्तार,नशीली दवाएं बरामद


डीडीयू नगर। रेलवे स्टेशन से मंगलवार की रात 2 वर्षीय बालक के चोरी होने की घटना के 24 घंटे के भीतर जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बच्चे को बरामद कर लिया। यही नहीं बच्चा चुराने वाले गिरोह के 04 सदस्यों को भी गिरफ्तार किया। बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों ने बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर बच्चे को अचेत कर देते हैं। उसके बाद बच्चे को लेकर भाग जाते हैं। बच्चे को ऊंचे दाम पर नर्सिंग होम में बेच देते थे। जीआरपी बच्चा चोर गिरोह के सदस्यों का चालान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी की सूचना पर आरपीएफ, सीआईबी, रेलवे चाइल्ड लाइन और बचपन बचाओ आंदोलन के साथ संयुक्त टीम गठित की। टीम के सदस्यों ने खोजबीन शुरू की। बुधवार की शाम 5 बजे डीएफसीसी लाइन पर चार संदिग्ध व्यक्ति एक बालक के साथ दिखे। उन्हें पकड़ कर जीआरपी लाया गया। यहां बच्चे की पहचान गायब बालक दिव्यांशु के रूप में हुई। पूछताछ में पकडे गए चारों ने अपना नाम जितेन्द्र कुमार निवासी गोह, औरंगाबाद, पवन प्रसाद रोहतास, मनीष कुमार शर्मा निवासी वार्ड संख्या 14 डुमरांव, बक्सर और मधु कुमारी निवासी चरपोखरी, आरा बिहार बताया। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे आरा जिला में किराए के अलग अलग मकान में रहते हैं। संगठित होकर बच्चा चोरी करते हैं। बताया कि चोरी के बच्चे को मुजफ्फरपुर बिहार लेकर जाते है। यहां मंशा नर्सिंग होम में काम करने वाले मालिक नसीम नामक व्यक्ति व खुशबू नाम की महिला को एक लाख रुपये लेकर बेच देते है। हम सब इससे पहले भी 7-8 बार बच्चों को चोरी करके नसीम नाम के व्यक्ति को बेच चुके हैं। बदमाशों क पास से दूध पिलाने वाला प्लास्टिक का बेबी निप्पल बोतल दूध से भरा हुआ। छोटे बच्चे का नया डायपर, ऊनी टोपी, एक जोड़ी नया कपड़ा, नशीली दवाई आदि बरामद हुआ। निरीक्षक ने बताया कि चारों का चालान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। जिला अस्पताल के समीप बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज देवेंद्र कुमार यादव ने तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताते है कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार 27 वर्ष चंदौली से अपने घर जा रहा था। जैसे ही जिला अस्पताल के समीप नेशनल हाईवे पर पहुंचा की किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक शैलेंद्र सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुचे कस्बा इंचार्ज देवेंद्र कुमार यादव ने तत्काल उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बाबत उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Chandauli
clear sky
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
38 %
2.4kmh
0 %
Wed
37 °
Thu
40 °
Fri
40 °
Sat
41 °
Sun
41 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights