27.6 C
Chandauli
Friday, September 11, 2026

Buy now

Home Blog Page 7

झमाझम बारिश से इलिया मोड़ की सड़क बनी झील,घुटनेभर पानी में आने-जाने को मजबूर लोग


चंदौली। रात में हुई झमाझम बारिश के बाद नगर के इलिया मोड़ की सड़क जलमग्न हो गई। सड़क पर घुटनेभर पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सड़क का नजारा किसी झील जैसा दिखाई दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नालियों में लंबे समय से सिल्ट और गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। बारिश होते ही नालियों का पानी सड़क पर फैल जाता है। मंगलवार को भी तेज बारिश के बाद सड़क पर काफी देर तक पानी जमा रहा। लोगों को मजबूरी में घुटनेभर पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। सड़क किनारे स्थित दुकानदारों को भी जलभराव के कारण काफी फजीहत झेलनी पड़ी। कई दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों का आवागमन प्रभावित हुआ। वहीं, आसपास रहने वाले लोगों को घरों से निकलने और जरूरी कामों के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने नगर प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। कहा कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले दिनों में बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है।

विधानसभा अध्यक्ष पर कांग्रेस ने राष्ट्रगान के अपमान का लगाया आरोप,निष्पक्ष जांच की मांग


चंदौली। उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल से चले जाने के मामले को लेकर मंगलवार को जिला अध्यक्ष अरूण दृवेदी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल से चले जाने की बात दिखाई दे रही है। इससे राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। वायरल वीडियो और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि कार्यक्रम में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज कर यह स्पष्ट किया जाए कि राष्ट्रगान के दौरान वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ। यदि जांच में किसी कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। राष्ट्रगान पूरे देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है, किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं। इस दौरान मधु राय, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता, गंगा प्रसाद, दयाराम पटेल, शाहिद तौसीफ, दिनेश चंद्रा, असगर अली, आदि मौजूद रहे।

Chandauli:लाइब्रेरी की आड़ में ठगी का खेल,पुलिस ने मुख्य संचालक समेत 12 को किया गिरफ्तार


चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव में लाइब्रेरी की आड़ में कथित रूप से शेयर मार्केट और इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने वाले गिरोह को बलुआ पुलिस और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य संचालक समेत 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले का खुलसा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में किया।
उन्होंने बताया कि गांव में रीडर्स कम्युनिटी क्लब नाम से संचालित परिसर में कई लोग मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से काम करते मिले। पूछताछ में सामने आया कि ग्राहकों से संपर्क कर खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ व इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाया जाता था। इसके बाद उनके डीमाट और एकाउंट की जानकारी लेकर खातों को हैंडल करते हुए ट्रेडिंग की जाती थी। नुकसान होने पर खाताधारक को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती थी। और बाद में मोबाइल बंद कर दिया जाता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से 24 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 42 सिम कार्ड, 250 जीबी की हार्ड डिस्क, एक डायरी और दो रजिस्टर बरामद किया। डायरी और रजिस्टर में करीब 250 लोगों के नाम, मोबाइल नंबर तथा शेयर मार्केट से जुड़ी प्रविष्टियां मिलीं। जांच के दौरान तीन लोगों ने करीब 9.50 लाख रुपये की आर्थिक क्षति/धोखाधड़ी की जानकारी दी। मुख्य संचालक आनन्द मौर्या को सुरतापुर काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना बलुआ में मु0अ0सं0 254/2026, धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उ0 नि0 अनन्त कुमार भार्गव, उ0नि0 अभिषेक शुक्ला, उ0नि0 जमीलुद्दीन खान, सरोज कुमार यादव, पवन यादव, नौशाद अली, अनमोल वर्मा मौजूद रहे।

Chandauli:लाइब्रेरी की आड़ में शेयर बाजार में ठगी का खेल करने वाले मुख्य संचालक समेत 12 गिरफ्तार


चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव में लाइब्रेरी की आड़ में कथित रूप से शेयर मार्केट और इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी के नाम पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने वाले गिरोह को बलुआ पुलिस और जनपदीय साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य संचालक समेत 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले का खुलसा पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में किया।
उन्होंने बताया कि गांव में रीडर्स कम्युनिटी क्लब नाम से संचालित परिसर में कई लोग मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से काम करते मिले। पूछताछ में सामने आया कि ग्राहकों से संपर्क कर खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ व इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताकर अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाया जाता था। इसके बाद उनके डीमाट और एकाउंट की जानकारी लेकर खातों को हैंडल करते हुए ट्रेडिंग की जाती थी। नुकसान होने पर खाताधारक को आर्थिक क्षति उठानी पड़ती थी। और बाद में मोबाइल बंद कर दिया जाता था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से 24 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 42 सिम कार्ड, 250 जीबी की हार्ड डिस्क, एक डायरी और दो रजिस्टर बरामद किया। डायरी और रजिस्टर में करीब 250 लोगों के नाम, मोबाइल नंबर तथा शेयर मार्केट से जुड़ी प्रविष्टियां मिलीं। जांच के दौरान तीन लोगों ने करीब 9.50 लाख रुपये की आर्थिक क्षति/धोखाधड़ी की जानकारी दी। मुख्य संचालक आनन्द मौर्या को सुरतापुर काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। मामले में थाना बलुआ में मु0अ0सं0 254/2026, धारा 318(4), 61(2), 3(5) बीएनएस और 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह,उ0 नि0 अनन्त कुमार भार्गव उ0नि0 अभिषेक शुक्ला उ0नि0 जमीलुद्दीन खान सरोज कुमार यादव पवन यादव नौशाद अली साइबर सेल अनमोल वर्मा मौजूद रहे।

ऑपरेशन दहन के तहत 990.730 किलो गांजा नष्ट, कीमत करीब 2.5 करोड़


चंदौली। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत पुलिस ने विभिन्न मुकदमों से संबंधित करीब 2.5 करोड़ रुपये कीमत का 990.730 किलोग्राम अवैध गांजा नष्ट कराया। यह कार्रवाई न्यायालय से जारी आदेश के अनुपालन में की गई।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के पर्यवेक्षण में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी ने जिले के चार थानों से संबंधित कुल 15 अभियोगों में बरामद अवैध गांजे को निर्धारित मानक और प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया। 24 अगस्त को मुगलसराय इंडस्ट्रियल एरिया पूरी कार्रवाई वीडियोग्राफी के बीच संपन्न कराई गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी राम कुमार यादव सहित संबंधित मुकदमों के विवेचक और थानों के हेड मोहर्रिर मौजूद रहे। कमेटी के सदस्यों ने सभी मालों का सत्यापन करने के बाद नियमानुसार उनका विनष्टीकरण कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य न्यायालयीय आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ जब्त अवैध मादक पदार्थों का सुरक्षित निस्तारण करना है।

मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. खालिद वकार आबिद के प्रयास से पीड़ित परिवार को मिली 6 लाख की आर्थिक मदद

अधिवक्ता खालिद वकार आबिद।
अधिवक्ता खालिद वकार आबिद।

संविदा लाइनमैन की मौत मामले में मानवाधिकार आयोग की सख़्ती, 10 लाख रुपये मुआवजे की कार्रवाई 6 लाख का हुआ भुगतान
Young Writer, चंदौली। जनपद चंदौली के थाना कंदवा क्षेत्र के अदसड़ गांव के समीप बीते 14 फरवरी को ड्यूटी के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय संविदा लाइनमैन सरदूम बिंद की हुई मौत के मामले में उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग ने गंभीर रुख अपनाया है। अधिवक्ता एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. खालिद वकार आबिद द्वारा मामले में उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

खालिद वकार आबिद के लिखित शिकायत पर आयोग ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए 16 फरवरी 2026 को वाद संख्या 2831/24/19/2026 के रूप में पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की थी। आयोग के निर्देश पर प्रबन्ध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी से मामले में रिपोर्ट मांगी गई। प्रबन्ध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी के रिपोर्ट के अनुसार मृतक के परिजनों की ओर से विधिक दावेदार प्रमाण-पत्र हेतु हलफनामा, वारिस प्रमाण-पत्र एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक अभिलेख 16 मार्च 2026 को कार्यालय में प्रस्तुत किए गए इसके बाद अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, चंदौली के कार्यालय ज्ञापन 25 मार्च 2026 के माध्यम से पीड़ित पक्ष के लिए 10 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि स्वीकृत की गई। आयोग को रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कार्यदायी संस्था मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम द्वारा तत्कालिक रूप से मृतक के परिजनों को 6 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष क्षतिपूर्ति के भुगतान की कार्रवाई बीमा कंपनी के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। विभाग की ओर से आयोग को यह भी बताया गया कि क्षतिपूर्ति का पूर्ण भुगतान होने के बाद आयोग को इसकी सूचना दी जाएगी।

मामले की अगली कार्रवाई को लेकर मानवाधिकार आयोग ने प्रबन्ध निदेशक, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी को पुनः निर्देशित किया है कि मृतक के आश्रितों को क्षतिपूर्ति की पूरी धनराशि प्राप्त हुई है अथवा नहीं, इसकी प्रगति आख्या 06 अक्टूबर 2026 तक आयोग के समक्ष प्रस्तुत की जाए।
और मामले की अगली सुनवाई 07 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे आयोग के समक्ष अग्रिम कार्रवाई एवं आदेश के लिए प्रस्तुत होगी। इस मामले में मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. खालिद वकार आबिद की शिकायत के बाद आयोग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से मृतक के परिजनों को न्याय एवं पूर्ण क्षतिपूर्ति मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

Chandauli:झूले से छूटा हाथ,नहर में समा गई दो मासूम जिंदगियां


चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की नहर में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में मातम पसरा है। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय क्षितिज कुमार और चार वर्षीय साक्षी के रूप में हुई है।
मथेला गांव निवासी गोबिंद कुशवाहा बाहर रहकर निजी नौकरी करते हैं। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद क्षितिज, साक्षी और उनकी छह वर्षीय बहन लक्ष्मी घर पहुंचे। इसके बाद तीनों नहर किनारे पेड़ पर लगे झूले के पास चले गए। साक्षी झूला झूल रही थी। जबकि क्षितिज उसे झुला रहा था। इसी दौरान अचानक साक्षी का हाथ छूट गया। और वह नहर में जा गिरी। बहन को बचाने के प्रयास में क्षितिज भी नहर में कूद गया। दोनों को डूबता देख लक्ष्मी दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लबालब भरी नहर में ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी। करीब आधे घंटे बाद साक्षी का शव बरामद हुआ, जबकि लगभग डेढ़ घंटे की तलाश के बाद क्षितिज का शव मिला। सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस दोनों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधायक प्रभु नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की और एसडीएम से पोस्टमार्टम की कार्रवाई तथा उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। दो मासूमों की मौत से दादा रामदुलार, पिता गोबिंद कुशवाहा, मां गौरा देवी और दादी कुसुमलता का रो-रोकर बुरा हाल है।

तिरंगे को गंगा की धारा से निकालने के प्रयास में डूबा सोहेब

Young Writer, चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के बड़गांवा गांव में तिरंगे झंडे को गंगा के तेज बहाव से निकालने के प्रयास में पांच दिन पूर्व 22 वर्षीय युवक सोहेब की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में एक तरफ मातम छाया हुआ है तो दूसरी तरफ लोग पहुँचकर तिरंगे को लेकर फक्र कर रहे है।
जानकारी के अनुसार बड़गांवा निवासी सोहेब अहमद उर्फ सिब्बू पुत्र जुबेर अहमद अपने दोस्तों के साथ गंगा किनारे गया था। गत 15 अगस्त को गांव के ही किसी बच्चे ने गंगा के रेतीले क्षेत्र में तिरंगा फहराया था। पिछले कुछ दिनों में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण वह स्थान जलमग्न हो गया और तिरंगा पानी के बीच में घिर गया। 16 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज जलमग्न न हो, इस भाव से उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सोहेब नदी के तेज बहाव में उतर गया। हालांकि, पानी की गहराई और तेज धारा की चपेट में आने से वह अपना संतुलन खो बैठा और गहरे पानी में डूबने लगा।

साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया और उसे पकड़ भी लिया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और वजन अधिक होने के कारण वे उसे बाहर नहीं खींच सके। साथियों द्वारा तुरंत गांव में सूचना दिए । ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सैदपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों ने शव का कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक सिब्बू दो भाइयों में छोटा था और बीए में पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसका बड़ा भाई बाहर रहकर नौकरी करता है। पांच दिन पहले हुई इस दुखद घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और माता निघाट परवीन पिता जुबेद, भाई आसिफ खान का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से पूरे बड़गावा गांव में अब भी शोक की लहर है।

आंखों में आंसूओं के साथ तीनों युवकों को किया गया सुपुर्द-ए-खाक,किड़िहिरा गांव में एक साथ उठे तीन जनाजे

module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Auto; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;


शहाबगंज। किड़िहिरा गांव में कुएं से समरसेबुल निकालने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत के बाद रविवार को पूरे गांव में मातम पसरा रहा। शनिवार को हुए हादसे में वारिश 18 वर्ष आखिरुज्जमा 28 वर्ष और तौकीर 17 वर्ष की जान चली गई थी। रविवार को तीनों युवकों के शवों को गांव के कब्रिस्तान में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया गया। एक साथ तीन नौजवानों के जनाजे उठने से गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।
शनिवार की देर रात पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों युवकों के शव गांव पहुंचे तो मृतकों के घरों में कोहराम मच गया। शव पहुंचते ही स्वजन और रिश्तेदारों की आंखों से आंसू छलक पड़े। मृतकों के घरों पर महिलाओं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और आसपास के गांवों के लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। रविवार को अंतिम विदाई के लिए तीनों युवकों के जनाजे एक साथ गांव की गलियों से होते हुए कब्रिस्तान की ओर रवाना हुए। गांव में एक साथ तीन जनाजे उठने का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। जनाजे के साथ बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान तक पहुंचे। रास्ते भर गमगीन माहौल रहा और हर किसी की आंखें नम थीं। कब्रिस्तान पहुंचने के बाद धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार तीनों युवकों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने मिट्टी देकर मृतकों को अंतिम विदाई दी। गांव के लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते रहे। लेकिन जवान बेटों को खोने का दर्द स्वजनों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था।

module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Auto; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Auto;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;


इनसेट—-
शहाबगंज। किड़िहिरा गांव में एक ही गांव के तीन युवकों की अचानक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। रविवार को गांव में सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित रहीं और अधिकांश लोग इस दर्दनाक घटना की चर्चा करते नजर आए। जिन घरों में कुछ दिन पहले तक खुशियों और भविष्य की उम्मीदों का माहौल था। वहां अब मातम पसरा हुआ है। तीनों युवकों की कम उम्र में मौत से उनके परिवार गहरे सदमे में हैं। वारिश महज 18 वर्ष और तौकीर 17 वर्ष के थे। जबकि आखिरुज्जमा की उम्र 28 वर्ष थी। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही दिन में गांव के तीन युवाओं का चले जाना बेहद दुखद और कभी न भूलने वाली घटना है।
इनसेट—-
शहाबगंज। पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। मृतकों के घरों पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। कोई परिजनों को ढांढस बंधा रहा था। तो कोई इस दर्दनाक हादसे को याद कर भावुक हो जा रहा था। एक साथ तीन युवकों के जनाजे उठने का मंजर देखकर गांव का हर व्यक्ति गमगीन नजर आया। तीन परिवारों पर टूटे इस दुख के पहाड़ ने किड़िहिरा गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

घर से नाराज अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। नगर स्थित सकलडीहा रोड रेलवे ओवरब्रिज के समीप रविवार को घर से नाराज होकर निकले एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मनोज राम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि शास्त्री नगर वार्ड नंबर दो निवासी मनोज राम 50 वर्ष किसी बात को लेकर घर से नाराज थे। इसके बाद वह सकलडीहा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप पहुंच गए। इसी दौरान उन्होंने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मनोज राम की मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस बाबत सदर कोतवाल बिंदेश्वर पांडेय ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli
light rain
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
86 %
3.6kmh
93 %
Fri
27 °
Sat
33 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Verified by MonsterInsights