चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की वाहन से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वाहन में मौजूद पुलिसकर्मी ने आनन-फानन में पुलिस वाहन से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने युवक की स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
इस दौरान मौक़े पर मौजूद प्रत्यदर्शियों ने बताया कि विकास-भवन के समीप नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक पुलिस की वाहन तेज़ी से बैक जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। घटना में पुलिस जीप का पिछला बम्पर व गेट छतिग्रस्त हो गया। वही बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। घटना में उसके सर में गंभीर चोटें आई। जिसको देख पुलिसकर्मी वहाँ से भागने का प्रयास करने लगे। तभी ग्रामीण मौक़े पर पहुचकर घटना का वीडियो बनाने लगें। जिसको देखकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवक को घायलावस्था में उक्त वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ अजय सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में एक युवक को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में लाया गया है। हालत चिंताजनक होने पर युवक का प्राथमिक उपचार कर वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। युवक के जेब से एक कार्ड मिला है। जिस पर मदन गुप्ता निवासी मुम्बई लिखा हुआ है। ट्रैफिक प्रभारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस जीप से घटना हुआ है। इसकी जानकारी नही है। लेकिन चालक को वाहन के साथ आलमपुर के पास बुलाया गया तो उसने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल है। जिसको वाहन से जिला अस्पताल लेकर जा रहें हैं।
Chandauli:नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक घायल,वाराणसी रेफर
Chandauli:रविदास मंदिर से छप्पर निकालकर होलिका में डालने वालो के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाई
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के नर्वदापुर गांव में बीती रात अराजक तत्वों ने संत रविदास मंदिर के छाजन के लिए लगाई गई। मड़ई की लकड़ी निकाल कर गांव में स्थापित होलिका में डाल देने व उसमें समय से पहले आग लगा दिए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि नर्वदापुर गांव में आपसी सौहार्द बिगाडने के लिए कुछ अराजक तत्व ने संत रविदास मंदिर का छप्पर निकालकर होलिका में डाल दिया और दहन से पूर्व ही रखी गई। होलिका में आग लगा दिया। मौक़े पर घटना की तत्काल जांच करने के साथ संलिप्त तीन अराजकतत्वों को रामबली यादव निवासी नर्वदापुर वशिष्ठ यादव सुरेन्द्र यादव गिरफ्तार कर कार्यवाई की गई। कहा कि पुलिस आगामी त्योहार में आपसी सौहार्द व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहार में कोई भी अराजकतत्व खलल डालने का प्रयास करेगा। तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
Chandauli:गांजा तस्करों के लिए मुसीबत बनी पुलिस इतने के खिलाफ हुई गैंगस्टर की कार्यवाई,जाने कहा से लाकर करते थे तस्करी
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जिले में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के साथ अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के दिए गए निर्देश में सोमवार को चकरघट्टा पुलिस ने तीन गांजा तस्कर व नौगढ़ पुलिस ने चार तस्कर के खिलाफ व गैंगेस्टर की कार्यवाई कर जेल भेज दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि गांजा तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध लगातार कार्यवाई की जा रही है। जिसमें गांजा तस्करी करने वाले गैंग का लीडर मुराली निराला मौर्य देवेन्द्र कुमार मौर्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई की गई है। वही दूसरी तरफ नौगढ़ पुलिस ने बिहार से लाकर नौगढ़ में अवैध गांजा तस्करी करने वाले अलीगढ़ निवासी जयप्रकाश हाथरस निवासी नागेन्द्र कुमार कैमूर निवासी धनन्जय सिंह कैमूर निवासी पप्पू के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्यवाई कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नौगढ़ कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि बिहार व अन्य जिलों से आकर अवैध गांजा तस्करी करने वालो तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाई कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र के कोई भी तस्करी करते मिलेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
Chandauli:रविदास मंदिर के लिए लगाई गई मड़ई के लकड़ी को अराजकतत्वों ने होलिका में डाल लगा दी आग,कार्यवाई में जुटी पुलिस
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के नर्वदापुर गांव में बीती रात अराजक तत्वों ने संत रविदास मंदिर के छाजन के लिए लगाई गई मड़ई की लकड़ी निकाल कर गांव में स्थापित होलिका में डाल दिया। वहीं होलिका में भी आग लगा कर जला दिए जाने का मामला प्रकाश में है। जिसकी जानकारी रविवार को सुबह मिलने पर दलित बस्ती के कुछ युवकों ने यादव बस्ती में पहुंच विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। ग्राम प्रधान परमानंद यादव ने तत्काल दूसरी होलिका स्थापित करा दिया।
संत रविदास मंदिर के अनुयाइयों का आरोप है कि संत रविदास मंदिर की मड़ई उजाड़ने के साथ ही डा.भीमराव अंबेडकर का फोटो भी क्षतिग्रस्त करके अराजक तत्वों ने दान पेटी भी चुरा लिया है। वहीं यादव बस्ती के एक युवक ने गांव में जाने वाले मार्ग पर बांस बल्ली लगा कर के मार्ग अवरूद्ध कर दिया था। संदिग्धों को हिरासत में लेकर के थाना पुलिस आरोपों की जांच पड़ताल कर रही है। आक्रोशित दलित बस्तीवासी दिन भर संत रविदास मंदिर पर मौजूद रह कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। नर्मदापुर गांव में चौहान बस्ती के समीप भैसौड़ा जलाशय के किनारे स्थापित होलीका में ईंधन इकट्ठा करने के लिए गांव के अराजक तत्व बीती रात संत रविदास मंदिर के छाजन के लिए लगाया गया खरपतवार की मड़ई का लकड़ी उठा ले जाने के साथ ही निजी उपयोग में रखा हुआ रामबली यादव का लकड़ी भी उठा ले गए। जिससे काफी आक्रोशित होकर के रामबली यादव ने रविवार को सुबह होलिका में आग लगा कर जला दिया। दलित बस्ती के अनिल कुमार ने बस्ती के एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ गांव के शिव मंदिर के समीप पहुंच कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा कर के यादव बस्ती के लोगों से संत रविदास मंदिर की मड़ई को बनवाने को कहा। जिस पर दलित बस्ती व यादव बस्ती के लोगों के बीच तू तू मैं मैं हो गई। थानाध्यक्ष चकरघट्टा भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वासियों को काफी समझा बुझाकर कर आक्रोश शांत कराया है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर के आवश्यक जांच पड़ताल किया जा रहा है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।
Chandauli:पेयजल समस्या से जूझ रहे आधा दर्जन गांव के लोग,मचा हाहाकार
सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के आधा दर्जन गांव के लोग बीते एक सप्ताह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे है। आरोप है कि कभी फोर लेन सड़क निर्माण के दौरान और कभी केबिल तार डालने के कारण जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से आपूर्ति ठप था। रविवार को जल निगम टंकी की चकवाल खराब हो जाने से पूरे कस्बा में पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन दे रहे है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने जल निगम की समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया है।
जल जीवन मिशन के तहत सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के कई गांवों में हर घर जल की योजना शोपीस बना हुआ है। टिमिलपुर स्थित जल निगम की टंकी से सकलडीहा,नागेपुर,तेन्दुई,सिरोहुईपुर, दुर्गापुर,ईटवा,ताजपुर आदि गांवों केा पेयजल आपूर्ति होती है। रमजान और होली का पर्व चल रहा है। बीते एक सप्ताह पूर्व सकलडीहा इंटर कॉलेज के समीप मोबाइल कंपनी की केबिल डालते समय पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने से तीन दिन आपूर्ति बाधित रहा। ठीक होने पर पुनरू स्टेट बैंक के पास पाइप फोर लेन सड़क की खोदाई के दौरान टूट गया है। अभी बना नही कि जलनिगम टंकी पर पानी चालू करने वाली चकवाल खराब होगया है। जिसके कारण कस्बा सहित आसपास गांव में पेयजल संकट गहराय गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि आये दिन जल निगम और सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पेयजल की संकट बना रहता है। समस्या दूर नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। उधर विभागीय अधिकारियों ने शीध्र ही पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने का दावा किया है।
नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को चंदौली में किया गया डिटेन,सरकार की मंशा पर खड़ा किए सवाल
चंदौली। आजाद समाज पार्टी के चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण को चन्दौली के सैयदराजा में 2 घंटे से ज्यादा समय तक डिटेन किया गया। रावण बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर उत्तर प्रदेश लौट रहे थे। तभी नेशनल हाइवे पर फोर्स लगाकर उनका काफिला रोक दिया गया। हालांकि डिटेन की वजहों पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।
सूत्रों की मानें तो भीम आर्मी की तरफ से लखनऊ में एक रैली आयोजित है। जिसमें नगीना सांसद चंद्रशेखर को शामिल होना था। लेकिन कार्यक्रम को परमिशन नहीं मिला था। जिसके चलते उन्हें रोका गया। ताकि प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शामिल न हो सके लेकिन डिटेल किए जाने की जानकारी के बाद बिहार के साथ ही जिले के कार्यकर्ता भी जुटने लगे। भारी भीड़ जुटने और नेशनल हाइवे जाम करने के अंदेशा के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने काफिले को छोड़ने का निर्णय लिया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उन्हें वाराणसी की तरफ ले जाया गया। इस दौरान 2 घण्टे से ज्यादा तक चंद्रशेखर डिटेन किए गए और भारी गहमागहमी रही। इस दौरान नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण ने योगी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुझे नहीं है पता कि मुझे यहां क्यो रोका गया। पूछने पर अधिकारी भी कुछ नहीं बता रहे है। मैं लखनऊ की तरफ जा रहा था। लेकिन बिना कारण बताए बिना नोटिस के भारी फोर्स लगाकर रोक दिया गया। इस सरकार में गुंडा गर्दी बढ़ गयी है। किसी को कंही भी रोका जा सकता है। कहा कि जिसे जितना दबाओगे वो उतना बढ़ जाएगा। इस बार दबाया गया आजाद समाज पार्टी का एक सांसद बना और दबाओगे तो 2027 में इतने विधायक बनेंगे की गिनती कम पड़ जाएगी। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह, एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह समेत 2 सीओ कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
Chandauli:मदरसा जामिया इत्तेहादुल उलूम में कुरान तरावीह हुई मुकम्मल,मुस्लिम बंधुओं ने देश में अमन-चैन कायम रखने के लिए अल्लाह से की दुआ
चंदौली। मदरसा जामिया इत्तेहादुल उलूम में शनिवार की रात कुरान तरावीह मुकम्मल हुई। इस दौरान हाफिज-ए-कुरान मुस्ताक ने मोमिनों की खुशहाली, उनको तकलीफ से निजात दिलाने व देश में अमन-चौन कायम रखने के लिए अल्लाह से दुआ की। तकरीर पेश करते हुए उन्होंने मुस्लिम बंधुओं को बच्चों की शिक्षित बनाने पर गौर फरमाया। उन्होंने कहा कि जिन्हें खुदा ने दौलत नवाजा है। समाज के ऐसे प्रबुद्ध लोग गरीब मुसलमान बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा संभाले, ताकि उनका मुस्तकबिल संवर सके। कहा कि मुसलमानों के बिगड़े हालात को बच्चों की शिक्षा और हर क्षेत्र में उनकी मौजूदगी से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम हमें लोगों से मोहब्बत करना सिखाता है। हमें नेकी की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। नमाज कायम करें और अपने परिवार को अच्छी तरबीयत दें। माह-ए-रमजान रहमत, बरकत और इबादत का महीना है। इस महीने में हमें रोजा रखने के साथ ही नमाज कायम करके खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांगनी चाहिए। इस नियत के साथ जीवन के आगे का सफर तय करें कि अपनी कारगुजारी से किसी को तकलीफ ना हो। कहा कि आज पूरे देश में मुसलमान हाल परेशान है। इसके पीछे मुसलमानों का इल्म से दूर होना सबसे बड़ी वजह है। इस पर हम सभी को ध्यान देने की जरूरत है। कौम की तरक्की व खुशहाली का रास्ता तालिम हासिल करके ही तय किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि गरीब व जरूरतमंद मुस्लिम बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए माल-दौलत वाले मुस्लिम आगे आएं। ऐसे बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएं और कमजोर व बिखरती कौम को एक धागे में बांध कर मजबूती दिलाने की दिशा में पहल करें। अंत में उन्होंने सभी मुस्लिम बंधुओं से पूरे रमजान माह में सुन्नत तरावीह व नमाज अदा करने का आह्वान किया और फिर सभी ने मिलकर दुआ मांगी। इस अवसर पर बाबर अली, शमीम अंसारी पलम्बर, जावेद अख्तर,राशिद खान शमशाद अंसारी, इरफान अहमद, आरिफ अंसारी, नेहाल अंसारी, इरफान खान टीपू, अरशद, खान, फुरकान खान, गुफरान अंसारी, अबरार अहमद, सोहेल अंसारी, अयान अंसारी, आशिफ अंसारी टीपू नैयर अयूब अंसारी शाह आलम अंसारी, आमिर अंसारी, आदि उपस्थित रहे।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार डम्फर ने बाइक सवार को मारी टक्कर,पिता पुत्र की मौत
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवन पुर गांव के समीप डम्फर की चपेट के आने से बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि बसंत पुर गांव निवासी सुनील यादव 50 वर्ष अपने पुत्र बृजेश यादव के साथ बाइक से बेटे के ससुराल गए थे। वहा से वापस लौटते समय जैसे ही दोनों तराजीवनपुर रिंग रोड अंडरपास के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार डम्फर ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों की मौक़े पर ही मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत अलीनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई प्रचलित है।
Chandauli:दिशा की बैठक में विधायकों की तू-तड़ाम’ पर मचा तांडव,सारी मर्यादाएं हुई तार-तार
चंदौली। दिशा की बैठक में भाजपा व सपा के जनप्रतिनिधि आमने-सामने नजर आए। ठेकेदार व अधिकारियों के मुद्दे पर जहां सैयदराजा विधायक व रावर्टसगंज सांसद के बीच विवाद के बाद मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल व सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव आपस में भिड़ गए। मामला इस कदर बढ़ा कि दोनों विधायकों ने सारी मर्यादाएं तोड़ा दी और एक-दूसरे को तमीज सिखाने पर उतर आए। यहां तक एक विधायक ने दूसरे को होश में रहने की नसीहत भी दे डाली। यह सबकुछ ‘तू-तड़ाम‘ को लेकर हुआ, जिस पर सत्ता व विपक्ष के जनप्रतिनिधियों में जमकर बहस हुई।
दरअसल दिशा सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव मुगलसराय में प्रस्तावित सिक्स लेन-फोर लेन सड़क के मुद्दे को रख रहे थे, जिस पर मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने उन्हें टोका। साथ ही उन्होंने सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के भाषा पर आपत्ति व नाराजगी व्यक्त की और उसे अपने सम्मान से जोड़ने हुए तू-तू, मैं-मैं पर उतर आए। दोनों विधायक अपनी-अपनी बातों पर अड़े रहे और विवाद ने हंगामे का स्वरूप ले लिया। इसी बीच मामले को दूसरा मोड़ देते हुए अधिकारियों की तरफ ले जाया गया। जैसा कि कुछ मिनट पहले सैयदराजा विधायक व रावर्टसगंज सांसद छोटेलाल खरवार के बीच हो चुका था। अब वाक युद्ध अधिकारियों को ‘तुम’ कहने पर केंद्रीय हो गया है और इसे लेकर भाजपा के सैयदराजा व मुगलसराय विधायक, सपा के सकलडीहा विधायक पर अर्मादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते रहे। इस दौरान धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह भी इस विवाद में खुद को शामिल करते हुए नजर आए। भाजपा विधायकों का आरोप है कि सकलडीहा विधायक ने उनके साथ अभद्र आचरण किया और भ्रष्टाचारी कहा। यह पूरी तरह से अनुचित है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो इस पूरे विवाद की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी है। मुगलसराय के सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे को विधानसभा में उठाए जाने से विधायक रमेश जायसवाल बेहद खफा थे, जिसकी नाराजगी आज दिशा की बैठक में पटल पर देखने को मिला। विवाद के कारण जिले के विकास व जनहित के मुद्दे दिशा की बैठक से पूरी तरह से गौण हो गए। हालांकि वहां मौजूद जिलाधिकारी ने मामले को संभालने व जनप्रतिनिधियों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जनप्रतिनिधि किसी की सुनने को तैयार नहीं हुए।
ठेकेदार चयन के सवाल पर भीड़े सपा सांसद व भाजपा विधायक
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक शनिवार को हंगामे की भेंट चढ़ गयी। इस दौरान ठेकेदार चयन के सवाल पर रावर्टसगंज सांसद व सैयदराजा विधायक के बीच तनातनी के बाद मीटिंग का माहौल बिगड़ गया और एक-एक कर भाजपा के विधायक व ब्लाक प्रमुख सपा के सांसद बीरेंद्र सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से भिड़ गए। इस दौरान मीटिंग में जमकर जुबानी जंग हुई और विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मीटिंग छोड़कर चले गए।
दरअसल सांसद चंदौली बीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शुरू हुई। इस दौरान रावर्टसगंज सांसद छोटेलाल खरवार ने अभियंताओं पर मनमाने ढंग से काम का आरोप लगाते हुए चेता रहे थे कि इसी बीच सैयदराजा विधायक ने जवाब दे रहे अभियंता को बोलने से रोक दिया और उनकी तरह से बातों को रखने लगे। टेंडर के आनलाइन-आफलाइन प्रक्रिया और लगातार कई वर्षों से एक ही ठेकेदार को ठेका दिए जाने से शुरू हुई बातचीत ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया। हालांकि सासंद बीरेंद्र सिंह ने सांसद व विधायक के बीच चल रही बहस को रोका और जिलाधिकारी समेत जिले के सभी विभागों के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देने की बात कही। इस बीच एक बार फिर विधायक सुशील सिंह ने बीच में माइक से बोलना शुरू किया, जिससे रावर्टगंज सांसद ने अधिकारियों का पक्ष रखने पर ऐतराज जताया। जिस पर सैयदराजा विधायक ने रावर्टसगंज सांसद के तरीके पर सवाल किए और यहीं से मामला तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद एक-एक भाजपा व सपा के जनप्रतिनिधि इस विवाद में कूद पड़े और पूरा का पूरा मीटिंग हाल इन राजनेताओं के अखाड़े में तब्दील हो गया। दिलचस्प यह कि वहां मौजूद आला अधिकारी मूकदर्शन बने रहें।











