39.7 C
Chandauli
Monday, June 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 85

चन्दौली हॉस्पिटल व एमडी नर्सिंग कालेज में हुआ महिला आयोग की सदस्य का स्वागत


चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव बुधवार को चंदौली हास्पिटल व एमडी नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल कालेज पहुंची। इस दौरान अस्पताल में उनके प्रथम आगमन पर प्रबंधक डा.बीके वर्मा ने माल्यार्पण करने के साथ ही स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।


इसके साथ ही डा. बीके वर्मा ने कालेज व हास्पीटल में उपलब्ध सुविधाओं व सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के दबे-कुचली महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करना प्राथमिकता में होगा। ऐसी महिलाएं अपनी परेशानी व समस्याओं को मुझ तक पहुंचाने का काम करें। उसके निराकरण का हरसंभव प्रयास होगा। कहा कि सरकार महिला उत्पीड़न व अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही महिलाओं को शिक्षित व स्वावलंबी बनाने के लिए भी सरकार की ओर से पहल किया जा रहा है। इस अवसर पर आरपी कुशवाहा, सैयद सरफराज, लक्ष्मी नारायण सिंह मुन्ना, सुमन सिंह, ओमप्रकाश मौर्या, आकांक्षा, कुंजू, खुशबू, नईम खान, धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली के नए डीएम बने चंद्रमोहन गर्ग,निखिल टीकाराम फुंडे भेजे गए अयोध्या

डीएम चन्द्रमोहन गर्ग।


चंदौली। शासन ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या डीएम बनाया गया है। वही अयोध्या के डीएम रहें चंद्रमोहन गर्ग को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी इसके अलावा सीलम साई तेजा नगर आयुक्त प्रयागराज मृणाली अविनाश जोशी सीडीओ जौनपुर, निशा मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन, संजय चौहान डीएम अमेठी, सीपू गिरी नगर आयुक्त सहारनपुर, महेंद्र वर्मा सचिव यूपी भू संपदा विनियामक प्राधिकरण, अवनीश कुमार राय डीएम बदायूं, शुभ्रांत कुमार शुक्ला डीएम इटावा, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री डीएम कन्नौज, निधि श्रीवास्तव विशेष सचिव उच्च शिक्षा, संदीप भगिया अपर आयुक्त राज्य कर नोएडा, कंडारकर कमल किशोर देवभूषण सीडीओ मुजफ्फरनगर, राजकुमार प्रथम विशेष सचिव ऊर्जा बनाया गया सभी अधिकारियों को जल्द ही उनके नए कार्यस्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कालेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना अंबेडकर जयंती


चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव के समीप स्थित यथार्थ नर्सिंग कालेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती धूमधाम से मनाया गया इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अप्रित कर नाटक मंच से उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने संकल्प लिया।
इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर जेनेट जे. ने कहा कि अंबेडकर जयंती महज एक उत्सव नहीं है। बल्कि ये डॉ भीमराव अंबेडकर के मिशन को जारी रखने का एक अनुस्मारक है। एक ऐसा भारत बनाने का मिशन जहां सभी के साथ निष्पक्षता और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए। महाविद्यालय के निदेशक डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि देशभर में 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ अंबेडकर जयंती दुनिया की सबसे बड़ी जयंती है। उन्होंने बाबा साहेब एक बहुत प्रसिद्ध राजनीतिक नेता प्रख्यात न्यायविद, बौद्ध कार्यकर्ता, दार्शनिक, मनोविज्ञानी इतिहासकार वक्ता लेखक अर्थशास्त्री विद्वान और संपादक भी थे। भारतीय भाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके जैसा दूरदर्शी, विचारक और संविधान निर्माता मिला। इस अवसर पर मैनेजर प्रवीण मिश्रा, सोनी चौहान, कंचन यादव, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अर्चना राज, रिंकू मौर्य, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, रीता पाल, प्रियंका दुबे, आकृति यादव, इंदू पाल, अभिषेक पांडे, आरती चौहान, मधु, जुली, आंचल, गजाला, शिवम मौर्या, प्रगति, अन्नू , विजयलक्ष्मी, खुशबू, प्रतीक्षा, शिवानी, शुभांगी, फूलगेन, आरती, आदि उपस्थित रहें।

Chandauli Collectorate को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Tamil Nadu से आया धमकी भरा Email

चंदौली का पुलिस-प्रशासन सतर्क‚ बम निरोधक दस्ते ने की कलेक्ट्रेट के चप्पे-चप्पे की जांच

Young Writer, चंदौली। चौबीसों घंटे पुलिस निगरानी में रहने वाले जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे जिले के पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ई-मेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर को बम स्क्वायड टीम के द्वारा चेकिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय कोतवाली पुलिस भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया। बम स्क्वायड टीम मेटल डिटेक्टर, मिरर के साथ डीएम कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर के ऑफिस को घंटों खंगाला गया, हालांकि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विदित हो कि चंदौली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मेल के द्वारा मंगलवार की सुबह मिली। जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें साफ तौर पर कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इस मेल के सामने आते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। धमकी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस फोर्स, बम स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंची और जिलाधिकारी कार्यालय को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस लाइन से बम निरोधक दस्ता व स्थानीय थाने की पुलिस तत्काल कलेक्ट्रेट पहुंच गई और जिलाधिकारी के चेंबर सहित मीटिंग हाल तथा पूरे कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालय से सभी को बाहर निकाल कर गहनता से चेक किया।

इस संबंध में चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे ने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले गोपाल स्वामी नामक एक व्यक्ति ने मेल द्वारा सूचित किया कि आज चंदौली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाया जा सकता है, जिस पर सतर्कता बरतते हुए एसपी चंदौली की मदद से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को गहनता से चेकिंग किया। बहरहाल बम से उड़ाने की धमकी के जांच पड़ताल के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत को सांस ली।

Baburi में अनियमित जलाापूर्ति से आजिज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बबुरी में अनियमित जलापूर्ति को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

Young Writer, बबुरी। कस्बे के जल निगम स्टेशन पर ऑपरेटर की नियुक्ति न होने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों का सब्र मंगलवार को टूट गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल निगम स्टेशन पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और मौके पर मौजूद कर्मचारी को बंधक बना लिया।
ग्रामीणों ने कहा कि टंकी पर ऑपरेटर न होने के कारण पानी की आपूर्ति कभी सुबह तो कभी शाम को बाधित हो जाती है, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं को रोजाना दूर लगे हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग किया कि जल निगम स्टेशन पर अविलंब ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए, ताकि कस्बे में नियमित रूप से सुबह और शाम दोनों समय पानी की आपूर्ति बहाल हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में श्रीप्रकाश, रवि जायसवाल, ज्ञानू सिंह, अनिल केशरी, महेंद्र तिवारी, भंटू मोदनवाल, रमेश सिंह,रामू गुप्ता, राकेश सिंह नूरूल अंसारी, इजहार आदि मौजूद रहे।

SRVS कृषि महाविद्यालय उद्घाटित, बच्चों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

पहले कृषि महाविद्यालय का पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने किया उद्घाटन

Young Writer, चंदौली। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह अपनी राजनीतिक सूझबूझ व फैसलों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब उन्होंने इसके साथ-साथ एक नई पहचान स्थापित करने का काम किया है। अब उनका नाम जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका अदा करने वाले शख्सियत के रूप में जुड़ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने जनपद में कई स्कूल-कालेज की स्थापना कर लोगों को उनके गांव में बेहतर शिक्षा हासिल करने के बंदोबस्त किए हैं।

इसी कड़ी में उन्होंने अपने पैतृक गांव तियरी में जनपद के पहले कृषि महाविद्यालय की स्थापना की है। पूर्व अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सरिता सिंह समेत परिवार के अन्य लोगों ने तियरी स्थित महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद एवं क्षेत्रवासियों को नामांकन के साथ ही शिक्षण शुल्क को माफ करने का ऐलान किया। छत्रबली सिंह ने कहा कि एसआरवीएस कृषि महाविद्यालय एवं महाविद्यालय में न केवल प्रवेश शुल्क माफ किया जा रहा है, बल्कि शिक्षण शुल्क भी माफ होगा, ताकि गरीब परिवार के बच्चे भी महाविद्यालय में नामांकन कराकर उच्च शिक्षा हासिल करने के अपने सपनों को पूरा कर सके। कहा कि एसआरवीएस जनपद में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है इसी कड़ी में हम सभी को जनपद का पहला कृषि महाविद्यालय उद्घाटित करने का अवसर मिला है। यह क्षेत्रीय लोगों के शिक्षा के सपने को साकार करेगा। हमारा प्रयास है कि शहाबगंज क्षेत्र के साथ ही जनपद एवं सटे हुए बिहार प्रांत के बच्चे अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हासिल करें। एसआरवीएस आगे भी ऐसे ही स्कूल-कालेज व महाविद्यालयों की स्थापना कर लोगों तक शिक्षा की अलग को जगाने का काम करेगा, ताकि जनपद के होनहार बच्चे अच्छी शिक्षा हासिल कर परिवार एवं जनपद का नाम रौशन करें। इस मौके पर मुन्नु सिंह‚ बिक्कू‚ राकेश सिंह‚ दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में महिला का मिला शव,कार्यवाई में जुटी पुलिस


चंदौली। स्थानीय रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार की दोपहर में वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला। महिला के पास से 10 अप्रैल का अकबरपुर से वाराणसी तक मेल एक्सप्रेस के जनरल टिकट मिला है। महिलां यहां कैसे पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई। इसका पता नहीं चला। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार की सुबह मौसम में ठंडक रही लेकिन दोपहर में तेज धूप​ ​खिली। ऐसे में पीडीडीयू जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री उठकर यात्री हाल में चले आए थे। इस बीच वहां सोई महिला नहीं उठी। इस पर यात्रियों को शक हुआ। महिला को ​हिलता डूलता न देख लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के पास से जनरल टिकट मिला जो 10 अप्रैल को अकबरपुर से वाराणसी के लिए ली गई थी। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की ​शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

The Neurocity Hospital: चिकित्सा शिक्षा गोष्ठी में रोगों के उपचार पर हुआ विमर्श

द न्यूरोसिटी की ओर से चंदौली मुख्यालय पर आयोजित की गई संगोष्ठी
Young Writer, चंदौली। जिला मुख्यालय पर द न्यूरोसिटी की ओर से चिकित्सा शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान संगोष्ठी में शामिल जनपद चंदौली के चिकित्सकों के साथ लो बैक पेन, स्ट्रोक व चेस्ट संबंधित बीमारियों के उपचार को लेकर विचार-विमर्श एवं चर्चा की गई। साथ ही शैल्य चिकित्सा में उपयोगी आधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी दी गई।

इस मौके पर न्यूरो सर्जन डॉ. राकेश सिंह ने लो बैक पेन-इंडोस्कोपिक सर्जिकल मैनेजमेंट विषय पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि यह सर्जरी वाराणसी स्थित अस्पताल में उपलब्ध है जहां अन्य बड़े शहरों की तुलना में प्रभावी खर्च लगभग 30 से 40 प्रतिशत कम है। न्यूरा सर्जन डॉ अभिनव कुमार राय ने स्ट्रोक सर्जिकल मैनेजमेंट विषय पर विस्तार से चर्चा की और प्रोजेक्टर के माध्यम से रोग के उपचार के बारे में चिक्त्सिकों को जानकारी दी। कहा कि स्ट्रोक के मरीज के उपचार में समय मैनेजमेंट बहुत महत्व रहता है, लिहाजा ऐसे मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराकर उनकी जान बचाई जा सकती है।

चेस्ट फीजिसियन डा. चन्द्रशेखर ने चेस्ट एक्सरे, वेरियस रेडियोलाजिकल प्रेजेटेंशन पर केस स्टडी को प्रस्तुत किया। साथ ही निमोनिया, टीबी, सांस के साथ ही फेफड़े से जुड़ी बीमारियों को बेहतर तरीके से पहचानने व उनके उपचार में बरती जाने वाली सावधानियों के बाबत चर्चा की। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के साथ दी न्यूरोसिटी के चेयरमैन न्यूरोसर्जन डॉ राकेश सिंह, निदेशक डॉ. एसडी राय तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डा. शैलेश श्रीवास्तव, डा. रमाशंकर सिंह, डा. दिनेश सिंह, डा. चंद्रिका प्रसाद, डा. विनीत पाण्डेय, डा. गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एस. डी. राय ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि समाज के निर्बल लोगों के लिए दी न्यूरोसिटी में प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करायी जाती है।

Dr. Bhimrao Ambedkar ने दलितों को दिलाया उनका हक व अधिकारः दिलीप पासवान

Young Writer, चंदौली। संविधान निर्माता व समानता के पक्षधर रहे बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती सोमवार को जनपद में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीण इलाकों व शहरी इलाकों में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर शीश नवाया और उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। इसके साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षित और संगठित होकर आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर विभिन्न इलाकों से जुलूस, रैली व झांकी भी निकाली गयी।

इसी कड़ी में क्षेत्र के बिछियां कला स्थित अंबेडकर स्थल पर सुबह ही लोगों की भीड़ जमा होने लगी। सपा नेता दिलीप पासवान की अगुवाई में दलित बस्ती व गांव के लोगों ने साफ-सफाई करने के साथ ही बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, नारेबाजी की और उसके समक्ष शीश नवाया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में दिलीप पासवान ने कहा कि डा. अंबेडकर हम सभी के आदर्श व प्रेरणास्रोत हैं। आज के युवाओं के उनके जीवन एवं संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने उस दौर में उच्च शिक्षा हासिल की, जब दलितों को अछूत माना जाता था और उन्हें शिक्षा हासिल करने पर पूर्ण पाबंदी थी। बावजूद इसके उन्होंने अपनी दृढ़ता व काबिलियत से कई बड़ी डिग्रियां हासिल की और देश की आजादी के बाद संविधान का निर्माण कर दलितों, पिछड़ों व कमजोर वर्ग को हक और अधिकार दिलाने का काम किया।

आह्वान किया युवा पढ़ाई पर ध्यान दें और संगठित हों। जैसा कि डा.अंबेडकर हम सभी को संदेश दे गए हैं। इस मौके पर गौतम भारती, राकेश यादव, अरुण पासवान ,अशोक भारती, सिरजू भारती, अजय भारती, चंद्रशेखर गौतम, विशाल गौतम ,राजन गौतम, समारोह राम, जितेंद्र कुमार ,संदेश भारती, धीरेंद्र भारती ,मुंशी राम, धीरज पासवान, नीरज पासवान, ओम प्रकाश पासवान, आदि मौजूद रहे।

बदलते मौसम में बच्चों का रखे विशेष ध्यान:डॉ विजयलक्ष्मी

चंदौली। इन दिनों बदलते मौसम में ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। जिसमें बच्चों को निमोनिया बुखार जुकाम खांसी की समस्या अधिक हो रही है। जिसके लेकर अस्पतालों में बच्चों की संख्या बढ़ गई है। सुबह मौसम गर्म और रात में सर्द रहने से बच्चों में निमोनिया व वायरल बुखार के मामलों में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। बच्चों को होने वाली सर्दी। जुकाम और खांसी की वजह से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण ठंड और गर्मी के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा बच्चों को हलके गर्म कपड़े पहनाने के साथ संतुलित आहार लेने और साफ.-सफाई का ध्यान रखने से बीमारियों से बचा जा सकता है। हल्के लक्षण नजर आने पर तत्काल निजी चिकित्सक से परामर्श लें ऐसे मौसम में बच्चों के इम्यून सिस्टम पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। जिससे उनकी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। और उन्हें वायरल इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है। बच्चों में अधिकतर सर्दी। जुकाम गले में खराश, हलका बुखार नाक बहना,थकान और खांसी जैसी समस्या हो सकती है। डॉक्टर विजयलक्ष्मी ने बताया कि इन दिनों समय मौसम बदल रहा है। ऐसे मौसम में बच्चों को नंगे पांव फर्श पर नही देना चाहिए। साथ ही बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को गुनगुना पानी पिलाएं। किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाए। वहीं इन दिनों शादियों का मौसम भी चल रहा है। बच्चे शादियों में कोल्ड ड्रिंक,आइसक्रीम का सेवन कर रहे हैं। जिसकी वजह से निमोनिया, बुखार, जुखाम खांसी की समस्या अधिक हो रही है। बच्चों को ठंडी चीजों से दूर रखें।

Chandauli
scattered clouds
39.7 ° C
39.7 °
39.7 °
25 %
5kmh
46 %
Mon
40 °
Tue
45 °
Wed
44 °
Thu
45 °
Fri
45 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights