नियामताबाद। अलीनगर थाना स्थित नदेसर गांव में एक रविवार की शाम नवविवाहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुचे क्षेत्राधिकारी आशुतोष व अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा फॉरेंसिक टीम के मौक़े पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि नरैना गांव निवासी मनीषा1 9 वर्ष की शादी नियमताबाद स्थित नदेसर गांव में रोहित से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद लड़का बाहर कमाने चला गया था। रोहित के पिता सुती बिंद सुबह मुगलसराय बाजार गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और छोटा बेटा साथ में थे इसी दौरान मनीषा ने किसी बात को लेकर फंदे से लटकर अपनी ई लीला समाप्त कर ली। इस बाबत क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि मायके पक्ष वालों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Chandauli:नवविवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
Chandauli:भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षकों ने विद्यालयों के समय-सारणी में परिवर्तन करने की मांग,बोले तेज़ धूप में अस्वस्थ हो रहे बच्चे
चंदौली। जनपद में भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम आलोक कुमार से मिला। साथ ही पत्रक के माध्यम से इस भीषण गर्मी में जनपद में विद्यालयों के समय-सारणी में परिवर्तन करने की मांग की
इस दौरान जिला संतोष सिंह ने कहा कि जनपद में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। विद्यालय का संचालन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिसको लेकर बच्चों को विद्यालय आने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बच्चे धूप और लू की चपेट में आकर अस्वस्थ हो जा रहे हैं। वही कड़ी धूप में बच्चों के अभिभावक उनको विद्यालय भेजने में आनाकानी कर रहे हैं। जिससे विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रही है। जिला महामंत्री संजय सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी व धूप को देखते बच्चों की सेहत के लिए विद्यालयों के समय में परिवर्तन जरूरी है। कड़ी धूप को देखते हुए विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होना चाहिए। जिससे विद्यालय आने में बच्चों को कड़ी धूप व लू का सामना ना करना पड़े इस दौरान महेंद्र प्रताप, दीपक सिंह,रामाशीष सिंह,मौजूद रहे।
Chandauli:यातार्थ नर्सिंग कालेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की छात्र-छात्राओं ने पार्किंसं रोग अथवा उसके लक्षण के बारे में लोगो को किया जागरूक
चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर स्थित यातार्थ नर्सिंग कालेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को पार्किंसं डे पर छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने पार्किंसं रोग अथवा उसके लक्षण के बारे में नाटक मंच से लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. जेनेट जे बताया कि आजकल पार्किंस रोग लोगो में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिससे सावधान रहने की जरूरत है। पार्किंसंस रोग एक धीरे-धीरे बढ़ने वाला मस्तिष्क रोग है। जिसके प्रमुख लक्षणों में कंपन, मांसपेशियों में अकड़न और गति में धीमी गति शामिल है। इससे बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव रहित रहना महत्वपूर्ण है। कालेज के निदेशक डॉ.धनंजय सिंह ने छात्र-छात्राओं को लाइफ स्टाइल संशोधनो और थेरपी मेडिकल प्रोफेशनल से सलाह लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर धर्मेंद्र लोधी, प्रदीप सिंह, सोनी चौहान, आकृति यादव, रिंकू मौर्य, अनुराधा प्रजापति, वंदना पाठक, नीलम यादव, कंचन यादव, प्रियंका दुबे, अर्चना राज, रीता पाल, इंदु पाल, अभिषेक पांडे, आरती चौहान, मधु सोनी, गज़ाला नाजमीन, प्रगति, अन्नू , सताक्षी, शिवम मौर्य, जूली, आंचल वर्मा, अंजनी,आदि मौजुद रहे।
मान-सम्मान-स्वाभिमान समारोह में याद किए जाएंगे संविधान निर्माता Dr. B R Ambedkar
सैयदराजा के पूर्व विधायक Manoj Singh W के आवास पर 12 अप्रैल को समारोह का होगा आयोजन
Young Writer, चंदौली। डा. बीआर अंबेडकर की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जिले में समाजवादी पार्टी एक बार भी सक्रिय नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्देश व आह्वान पर 12 अप्रैल को सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर मान-सम्मान-स्वाभिमान समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन समाजवादी अंबेडकर वाहिनीव सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ की ओर से की जानी है।
यह जानकारी देते हुए सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने बताया कि 12 अप्रैल को सैयदराजा आवास पर समारोह का आयोजन 10 बजे से निर्धारित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी-नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान संविधान निर्माता डा. बीआर अंबेडकर को याद किया जाएगा। उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालने के साथ ही देश को दिए गए उनके योगदान पर भी चर्चा होगी। साथ ही संविधान में पिछड़ों, दलितों व असहाय वर्ग के उत्थान व समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिए गए अधिकारों का भी जिक्र कर समारोह में जुटे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा।
इसके साथ ही वर्तमान में संविधान व आरक्षण पर हो रहे हमलों को नाकाम करने के लिए भी आमजन जागरूक व सजग किया जाएगा, ताकि देश व प्रदेश में परिवर्तन व क्रांति लाई जा सके। बताया कि कार्यक्रम में ब्लाक इकाई अध्यक्ष के अलावा जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, पर्यवेक्षक, बूथ प्रभारी समेत जनप्रतिनिधि शामिल होकर डा. अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम करेंगे। बताया कि समारोह में मौजूद लोग डा. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधानसभा अध्यक्ष रामजन्म यादव, मीडिया प्रभारी अवधेश राय मौजूद रहे।
Chandauli:बेमौसम बारिश व वृष्टि के कारण जिन किसानों के फसलों की हुई है क्षति,तत्काल इस नंबर दे सूचना
चंदौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में हो रही बेमौसम बारिश चक्रवर्ती ओला वृष्टि के कारण जनपद में किसानों के फसलों की क्षति हुई है। किसान द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अपनी फसल का बीमा कराया गया है। तो वह टोल फ्री नंबर 14447 पर फसल क्षति होने पर 72 घंटे के भीतर फोन कर अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं। यदि टोल फ्री नंबर पर सूचना देने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही हो तो तत्काल जिला कृषि अधिकारी अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय में लिखित रूप से अवगत करा दें ताकि नियमानुसार फसल बीमा कंपनी के माध्यम से क्षतिपूर्ति प्रदान कराया जा सके।
Chandauli:तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
चंदौली। मुख्यालय स्थित अटल सेतु ओवरब्रिज के नीचे बृहस्पतिवार को तेज़ रफ़्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल वृद्ध के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के बसिला गांव निवासी यज्ञनारायण सिंह चंदौली बाजार में घर का सामान लेने आए थे। इसी दौरान अटल सेतु ओवर ब्रिज के नीचे से रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसमे उनकी मौत हो गई। मौक़े पर जुटे लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी मौक़े पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत जीआरपी चौकी प्रभारी राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Chandauli:चकिया व स्वाट क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ट्रक में पकड़ी 50 लाख की शराब,जाने कैसे मिली सफलता
चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को चकिया पुलिस व स्वाट क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुहम्दाबाद पुलिया से एक ट्रक से भरी मात्रा में शराब बरामद किया। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख बताई जा रही है उक्त मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगंबर कुशवाहा ने किया।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार व प्रभारी स्वाट सर्विलांस आशीष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना चकिया व स्वाट सर्विलांस पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 01 ट्रक में पंजाब राज्य से बिहार राज्य के लिए परिवहन की जा रही कुल 653 पेटी (5875.920 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गया गिरफ्तार किया गया है। बताया कि थाना चकिया व स्वाट सर्विलांस पुलिस टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक तिरपाल से ढके एक ट्रक में कुछ संदिग्ध वस्तु ले जाया जा रहा है। मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ मुहम्दाबाद पुलिया से गरला तिराहा पहुंचकर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक ट्रक वाहन मुरारपुर तिराहे की तरफ से आता दिखाई दिया ट्रक के पास आने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन उपरोक्त को रोकने के लिए अपने वाहन को सड़क पर खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर रुकने का इशारा किया गया तो ट्रक चालक द्वारा गाड़ी खड़ी कर दिया। चालक उपरोक्त से ट्रक में लदे माल के सम्बन्ध में कागजात तलब किया गया। तो चालक द्वारा माल से सम्बन्धित कागजात प्रस्तुत किया गया। जब पुलिस टीम द्वारा गाड़ी के पीछे का डाला व तिरपाल को चालक उपरोक्त से खोलवाकर देखा गया तो उसमे शराब की भारी मात्रा में पेटी पाई गयी
टीवी मुक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीएम व सीएमओ ने डॉ विवेक सिंह को किया सम्मानित
चंदौली। टीवी मुक्त अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर डीएम निखिल टी.फुण्डे व सीएमओ वाईके राय ने मुख्यालय स्थित हरिओम हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ विवेक सिंह को प्रसुस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर हॉस्पिटल के स्टाफ ने बधाई दी।
इस दौरान डॉ विवेक सिंह ने कहा कि टीवी बहोत ही खतरनाक बीमारी है। जो संक्रमित लोगों के खांसने, बात करने या यहाँ तक कि गहरी साँस छोड़ने से भी फैलती है। यह बीमारी आम तौर पर फेफड़ों पर हमला करती है। जो शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है। इसके लक्षण शुरू में हल्के हो सकते हैं। अगर समय से इसका इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा हो सकता है। टीबी का उपचार सम्भव है। टीवी के पीड़ित मरीजों को पूरी तरह से ठीक होने के लिए लंबा इलाज़ करना होता है।
Chandauli:किसानों को दी सरफेस सीडर मशीन के उपयोग की जानकारी
चंदौली। क्षेत्र के बिसुंधरी ग्रामसभा में बाबू सूरज सिंह फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के अंर्तगत किसान कपिल सिंह के यहां आईटीसी चौपाल सागर चंदौली के द्वारा पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित सरफेस सीडर मशीन से गेहूं की बुआई कराई गई है। जिसके प्रचार- प्रसार के लिए आईटीसी द्वारा फील्ड डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि डा.जेपी टंडन, डा.विक्रांत सिंह, डा. यूपी सिंह, डा. विनोद यादव, डा.नरेंद्र रघुवंशी, डा. बसंत दीक्षित, डा. अभिषेक तिवारी, सुशील सिंह, सुनील सिंह उपस्थित रहे। जिसके दौरान किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें 70 से 80 किसानों ने भाग लिया। जिसमें किसानों को सरफेस सीडर मशीन से गेहूं की बुआई और उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। इस विधि से गेहूं की बुआई करने में खेत की तैयारी नहीं करनी पड़ती है जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है। इस विधि से बुआई करने से पराली की समस्या से निजात मिलती है और पराली को जलाने से मुक्ती मिलती है और उसको खेत में ही बिछाकर कार्बनिक खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है और इस विधि से नार्मल गेहूं की बुआई की अपेक्षा 10 से 15 दिन तक की बचत होती है। इस विधि से खरपतवार की समस्या से 80 से 90 प्रतिशत निजात मिलती है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, मयंक सिंह, दिग्विजय आदि लोग उपस्थित रहे।
Chandauli:जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं है कई जरूरी दवाएं,बाहर से दवा खरीदने पर मरीजों की जेब पर बढ़ रहा बोझ
चंदौली। पंडित कमलापति संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित औषधालय में कई दवाएं उपलब्ध नहीं है। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में मरीजों को बाहर की दवा खरीदनी पड़ रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों के जेब का बोझ बढ़ गया है।
बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबंध पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन इन दिनों 1200 ओपीडी में इलाज करने के लिए आ रहे हैं। वहीं ओपीडी के चिकित्सक की ओर से दवा लिख दी आ रही है, लेकिन कई दवाएं ऐसी है जो नहीं मिल रही है। इससे मरीजों को परेशान होकर बाहर से दवा खरीदना मजबूरी होगी। वहीं कई दवाई ऐसे हैं जो प्रधानमंत्री जन औषधि पर मिल जा रहे हैं, लेकिन इसमें मानसिक रोग की दवा रिस्पेरिडो, एसिक्लो प्राइम व क्यूटियापाइन है, जो पहले जिला अस्पताल के औषधि भंडार से मिलती थी। अब यह दवा महीनों से गायब है। वही दर्द का मरहम डाइक्लोफिनेक भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं विभागीय कर्मचारियों की माने तो मार्च के क्लोजिंग माह होने के कारण दावों की सप्लाई रुक गई है। दवा सप्लायर एजेंसी की बकाया होने के कारण दवाई नहीं मिल पा रही अगर हाल यही रहा तो आगे चलकर स्थिति और खराब हो सकती है। सीएमएस डा. सत्य प्रकाश ने कहा कि जिला अस्पताल के औषधि में दावों की डिमांड भेजा गया है उम्मीद है कि जल्द ही दवाओं की उपलब्धता हो जाएगी।










