38.2 C
Chandauli
Monday, June 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 87

Chandauli:सरकारी पैसा गमन करने के आरोप में अदालत ने ग्राम प्रधान को भेजा जेल,जाने क्या है पूरा मामला


चंदौली। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पारितोष श्रेष्ठ की अदालत ने सोमवार को शौचालय निर्माण के लिए जारी सरकारी धनराशि गबन के मामले में आरोपित टांडाकला के ग्राम प्रधान अमरेश कुमार मौर्य की जमानत याचिका खारिज कर दिया। साथ ही ग्राम प्रधान को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। उक्त प्रधान पर कुल 4.70 लाख रुपये की सरकारी धनराशि अपने निजी खाते में स्थानांतरित कर गबन करने का गंभीर आरोप है।
विकास खंड के ग्राम पंचायत टांडाकला में स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2020-21 में 48 शौचालयों की मांग के सापेक्ष 43 लाभार्थियों के लिए 12 हजार रुपये प्रति शौचालय की दर से कुल 5.16 लाख रुपये ग्राम निधि-6 के खाते में जारी किए गए थे। इसमें केवल 12 लाभार्थियों को ही राशि दी गई। जबकि शेष 31 लाभार्थियों की धनराशि एवं खाते में प्राप्त 98 हजार रुपये ब्याज मिलाकर कुल 4.70 लाख रुपये का कथित रूप से दुरुपयोग किया गया। इस मामले में वाद दाखिल कर हरेराम तिवारी ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान अमरेश मौर्य एवं तत्कालीन सचिव नित्यानंद सिंह ने मिलकर उक्त धनराशि में हेराफेरी कर अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिया है। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर न्यायालय में 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। इस प्रकरण में अभियुक्त की ओर से जमानत के लिए दायर याचिका में तर्क दिया गया कि सभी राशि बाद में ग्राम निधि में वापस कर दी गई है। उनका उद्देश्य गबन करने का नहीं था। कहा कि शिकायतकर्ता ने उन्हें व्यक्तिगत रंजिश के तहत फंसाया है। एडीजीसी (क्रिमिनल) और वादी के अधिवक्ता ने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद से उनकी अग्रिम जमानत याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने अभियुक्त की ओर से प्रस्तुत जमानत याचिका में पर्याप्त आधार नहीं पाए जाने पर उसे खारिज कर दिया। साथ ही न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

विश्व स्वास्थ्य दिवसःयथार्थ नर्सिंग कालेज में हुए विविध कार्यक्रम


चंदौली। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर झांसी स्थित यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के सभागार में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बीमारी से बचाव तथा सावधानियों के बारे में भाषण, व्याख्यान एवं नाटक के माध्यम से जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर जेनेट जे ने छात्रों को बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 के मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन इस बात पर जोर दे रहा है कि हर महिला को गर्भावस्था, प्रसव और प्रसवोत्तर अवधि के दौरान पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो। इसमें व्यापक प्रसवपूर्ण देखभाल और सुरक्षित प्रसव विधियों का उपयोग शामिल है, ताकि मां और नवजात शिशु मृत्यु दर कम हो सके।


महाविद्यालय के निदेशक डॉ धनंजय सिंह ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि  विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1950 में हुई थी और यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन को समर्पित है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य की अहमियत का अहसास करवाता है। इस दिवस को पहली बार साल 1950 में 7 अप्रैल को मनाया गया था। परन्तु इसकी शुरुआत साल 1948 में हुई थी क्योंकि इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर कॉलेज मैनेजर प्रवीण मिश्रा, सोनी चौहान, रिंकू मौर्या, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, प्रदीप, धर्मेंद्र, अर्चना राज, रीता पाल, प्रियंका दुबे, आकृति यादव, प्रगति, अन्नू, विजयलक्ष्मी, खुशबू, प्रतीक्षा, शिवानी, शुभांगी, फूलगेन, आरती आदि छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।

Chandauli:भीषण गर्मी में 35 हजार लोगों के घर नही पहुच रहा सप्लाई का पानी गलातर करने को तरस गए लोग,मचा हाहाकार


चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 में चार दिन से पानी टंकी का मोटर जल जाने से वार्डवासियों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा है। नगर पालिका द्वारा भेजे गए पेयजल टैंकरों के पास पानी लेने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ हो रही है। हाथापाई की नौबत हो जा रही है। इस दौरान भीषण गर्मी में वार्डवासी किसी तरफ लोग अपना प्यास बुझा रहे हैं।
दरसअल अलीनगर वार्ड नंबर 16 लंका रोड पर वार्डवासियों के लिए पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। साथ ही दूसरी पानी टंकी का निर्माण ब्लॉक परिसर में हुआ है। जिसका स्टार्टर एक साल से खराब पड़ा हुआ है। विगत दिनों पूर्व लंका रोड पर स्थित पानी टंकी का मोटर जल जाने के कारण वार्डो वार्ड नंबर 16, वार्ड वार्ड नंबर 9 मुगलचक, वार्ड नंबर 3 नई बस्ती, आलमपुर, तारनपुर, मवई सहित 35 हजार घरों में पानी नहीं पहुंचा रहा है। जिसके लिए ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। इसकी शिकायत वार्डवासियों द्वारा विभागीय अधिकारियों से करने के बाद भी अभी तक मोटर बदलने की पहल तक नहीं की गई। विभागीय लापरवाही को लेकर नगर वासियों में भारी रोष व्याप्त है। हालांकि को दो टैंकर से लगभग 6000 लीटर पानी वार्ड में पहुंचने से लोगों को राहत मिली। लेकिन पानी के लिए काफी संख्या में टैंकर के पास उमड़ पड़ी। यह पानी भी लोगों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है। इसको लेकर सभासद प्रतिनिधि शेख कयामुद्दीन ने बताया कि विभाग की लापरवाही बार-बार होती है। जबकि यहां दो पानी टंकी है। अगर एक खराब हो तो दूसरे से काम लिया जा सकता है। लेकिन एक का एक वर्ष से स्टार्टर नहीं बदले जाने से नगर वासियों को पानी के लिए फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। वही जल निगम एई सीताराम यादव ने बताया पानी टंकी का मोटर जल जाने की शिकायत मिली है। लेकिन ब्लाक में लगे पानी टंकी की स्टार्टर खराब होने की जानकारी नहीं नहीं थी। जल्द ही मोटर व स्टार्टर दुरुस्त कराकर ग्रामीणों के लिए पानी बहाल किया जाएगा।

Big Breaking : Chandauli CMO Office में लगी भीषण आग, धुंए के गुब्बार से घिरी पूरी बिल्डिंग

Young Writer, Breaking News चंदौली। सीएमओ दफ्तर सोमवार को अचानक आग व धुंए के गुब्बार से घिर गया। जिस वक्त यह घटना हुई सभी स्टाफ व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कमरों में कार्यरत थे, तभी धुंए देख वहां भगदड़ की स्थिति मच गयी। कर्मचारियों व अधिकारियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

घटना की जानकारी होते ही सीएमओ दफ्तर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। सूचना के चंद मिनटों के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी। फिलहाल आग कैसे बिल्डिंग के प्रथम तल पर लगी यह पता नहीं चला पाया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के पूरे भवन से आग की लपटे व धुंए निकल रहा है, वहीं फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। आगलगी की इस घटना में सरकारी फाइलों के जलकर नष्ट होने की आशंकाएं प्रबल है, वहीं अन्य कीमती सामान व उपकरणों के नुकसान की आशंका है। फिलहाल दमकल कर्मी पूरी शिद्दत के साथ आग बुझाने में जुटे हैं। वहीं पास में सटे हेरिटेल अस्पताल की बिल्डिंग में भर्ती मरीजों व वहां तैनात कर्मियों में भी हडकंप की स्थिति देखने को मिली। हालांकि दमकल कर्मियों ने काफी हद तक आसपास के इलाके में आग को फेलने से रोके रखा है।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर,मौत


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर कर्मनाशा पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर चंदौली से बिहार की तरफ जा रहे थे। जैसे ही दोनों नौबतपुर कर्मनाशा पुल के समीप पहुचे की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार कर फरार हो गए। घटना में बाइक के परखचे उड़ गए वही दोनों युवकों की मौक़े पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर एक युवक की शिनाख्त की जिसका नाम सुजीत कुमार 22 वर्ष निवासी बिहार है। वही दूसरे शव की शिनाख्त करने में जुट गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष विन्देश्वर पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है। दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:बलिया बाजार में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या



चकिया। क्षेत्र के बलिया कला बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली लगने से घायल युवक नागेंद्र राजभर (32 वर्ष), निवासी अलीपुर भंगड़ा, चकिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को संयुक्त जिला चिकित्सालय, चकिया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला आरोपी युवक सुजीत चौहान, निवासी बलिया कला, मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। उसने अपने पिता राम अनुज चौहान की लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई जो नागेंद्र की पीठ में जा लगी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और बाजार में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी चकिया राजीव सिसोदिया ने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुजीत चौहान और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से असंतुलित है और उसने अचानक ही इस वारदात को अंजाम दिया। इस बाबत सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि पान की दुकान पर बैठे युवक की अन्य युवक द्वारा लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात की पृष्ठभूमि क्या है।

Chandauli:बेख़ौफ़ चोरों ने घर में घुसकर नगदी सहित मोबाइलों पर फेरा हाथ,कार्यवाई में जुटी पुलिस


बबुरी। थाना क्षेत्र के वंशीपुर मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात बेखौफ चोरों ने घर में घुसकर उनसे रखे नगदी सहित मोबाइल पर हाथ फेर फरार हो गए। चोरों ने उक्त घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब परिवार के लोग परीक्षा देने लखनऊ गए हुए थे। चोरी की सूचना पर पहुची बबुरी थाने की पुलिस मौक़े पर जांच पड़ताल कर कार्यवाई में जुट गई है।
बताते हैं कि बबुरी कस्बे के वंशीपुर मुहल्ले में मंजू देवी पत्नी स्व अशोक अपने बेटी श्वेता व जाह्नवी के साथ रहती हैं। वही उसका बेटा बाहर रह कर पढ़ाई करता है। शुक्रवार को श्वेता को प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए लखनऊ जाना था। गुरुवार की रात में ही मंजू देवी परीक्षा के लिए अपने दोनों बेटियों को लेकर लखनऊ चली गई थी। खाली घर देखकर चोर दिवाल फांद कर घर में घुस गए। और कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर आलमारी खोल कर उसमें रखे तीस हजार रुपए नकद व चार मोबाइल फोन को चुरा ले गए। शनिवार की सुबह गेट पर ताला लगा व अंदर दरवाजे को खुला देख कर आसपास के लोगों ने मंजू को इसकी सूचना दी। घर के अंदर पहुंचने पर घर के सामान बिखरे और आलमारी को खुला देख कर मंजू के होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी तत्काल बबुरी थाने को दी जिस पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए।

Crime News: वादे के अनुरूप मुनाफे में नहीं मिला हिस्सा तो मासूम का कर लिया अपहरण‚ RPF ने पकड़ा

बरामद मासूम के साथ आरपीएफ की टीम।
बरामद मासूम के साथ आरपीएफ की टीम।

Young Writer, डीडीयू नगर। अयोध्या के राम जन्म भूमि तीर्थ स्थली मंदिर के पास मूर्ति बेचने वाले ने गुरुवार को अपने दोस्त के मासूम बेटे का अपहरण कर लिया। वह डेढ़ वर्षीय मासूम को लेकर ट्रेन से बिहार भाग रहा था। इस बीच आधी रात के वक्त आरपीएफ ने मासूम को बरामद कर अपहरणकर्ता को पकड़ लिया। युवक ने मासूम का अपहरण सिर्फ इसलिए किया था कि उसके दोस्त ने व्यापार में फायदा के आधे पैसे नहीं दिए। आरपीएफ ने बरामद मासूम और अपहरणकर्ता को अयोध्या से आई पुलिस के हवाले कर दिया।

इस बाबत डीडीयू स्टेशन पोस्ट के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि गुरुवार की रात रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना मिला कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ता डीडीयू के रास्ते गया की ओर जा रहा है। इस सूचना के बाद आरपीएफ टीम सक्रिय हो गई। शिकायत कर्ता से बात कर उसके मासूम बेटे का हुलिया लिया गया।डा की ट्रेनों का जांच पड़ताल किया जाने लगा। शुक्रवार की भोर में 04.42 बजे जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। यहां जनरल कोच में खोजबीन करने पर डेढ़ वर्षीय मासूम मिल गया। उसे बरामद कर उसका अपहरण करने वाला प्रभात कुमार निवासी खिझर सराय गया बिहार को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में प्रभात ने बताया कि उसने गोपाल कुमार निवासी नवादा, नांगली बिहार एक्सटेंशन बपरौला वेस्ट दिल्ली के साथ अयोध्या राम जन्म भूमि तीर्थ स्थल के गेट संख्या एक के पास मूर्ति की दुकान खोली। इसके लिए मैने गोपाल को साढ़े चार लाख रुपये दिए थे। समझौता हुआ था कि दुकान से होने वाले मुनाफा को आधा आधा बांटा जाएगा। बाद में गोपाल अपने वादे से मुकर गया और मुझे पैसा नहीं दिया, जिससे मैं उसके मासूम बेटे को लेकर भाग निकला। आरपीएफ ने अपहरणकर्ता के पकड़े जाने की सूचना मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर, सीओ आशुतोष के साथ ही रामजन्म भूमि थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष से वार्ता की। इस सूचना के बाद अयोध्या रामजन्म भूमि थाने की पुलिस के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। बच्चे और अपहरण के आरोपी को उनके हवाले कर दिया गया। मासूम को वापस पाकर पिता गोपाल ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया।

Chandauli:तेज रफ़्तार बाइक से गिरकर एक की मौत,एक घायल


धानापुर। सकलडीहा धानापुर मुख्य मार्ग पर आवाजपुर गांव के पास शुक्रवार को देर शाम लगभग 7 बजे एक अनियंत्रित बाइक तेज गति होने के कारण पलट गई। जिसमें सकलडीहा थानांतर्गत देवरापुर निवासी वीरेंद्र यादव 52 वर्ष पुत्र राजा की मौत हो गई वहीं चंदन यादव 24 वर्ष निवासी कवई पहाड़पुर घायल हो गया। बताया जाता है कि वीरेंद्र हलवाई का कार्य करता है जो सकलडीहा से घर के लिए निकला तभी अज्ञात कारणों से आवाजापुर स्थित पेट्रोल टंकी के पास बाइक के साथ गिर गए। कुछ समय बाद राहगीर पहुंचे तो एम्बुलेंस को फोन किया और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डाक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना परिजनों को दी गई, मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है शव को पोसर्टम के लिए भेजा जा रहा है, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Chandauli:चिकित्सक के प्रमोशन को लेकर मचा हाय-तौबा सुर्खियों में आया स्वास्थ्य महकमा,सीएमओ ने कही ये बात


चंदौली। जिले का स्वास्थ्य महकमा एक बार फिर सुर्खियों में है। अबकी बार चिकित्सक के प्रमोशन को लेकर हाय तौबा मचा हुआ है। आरोप है कि जनपद में तैनात चिकित्सक डा. जेपी गुप्ता ने गलत तरीके से आठ साल पहले ही प्रमोशन हासिल कर लिया था। जबकि सूत्र बताते हैं कि उक्त प्रमोशन पाने वाले असली हकदार दूसरे चिकित्सक डा. जेपी गुप्ता के द्वारा न्यायालय में मामले को ले जाया गया तो प्रकरण पटल पर आया। हालांकि इस प्रकरण से चंदौली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सीएमओ डा. वाईके राय इस प्रकरण में कुछ भी कहने से बचते हुए नजर आए और उन्होंने अपनी तबियत ठीक नहीं होने की बात कही।
विभागीय सूत्रों की माने तो डॉ. जेपी गुप्ता लेवल वन के डॉक्टर होकर धानापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक थे, तभी जेपी गुप्ता नामक चिकित्सक के नाम से 2016 में प्रमोशन के लिए आवेदन मांगा गया था। आरोप है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाबू एवं डॉक्टर जेपी गुप्ता द्वारा तथ्यों में हेरफेर कर प्रमोशन ले लिया गया। जबकि प्रमोशन का असली हकदार जेपी गुप्ता नामक दूसरे चिकित्सक थे। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डा. जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रमोशन एक प्रक्रिया है और शासन से पत्र सीधे सीएमओ दफ्तर आता है। इसके बाद संबंधित चिकित्सक को सूचना देकर आवेदन मांगा जाता है, जिसके बाद प्रमोशन की प्रक्रिया शासन स्तर से पूर्ण की जाती है। इसमें किसी भी तरह के फर्जीवाड़े का कोई सवाल ही नहीं उठता। यह प्रमोशन मेरा था, जिसे हमने स्वीकार करते हुए उक्त पद पर कार्य कर रहा हूं। पिता के नाम को लेकर जो सुर्खियां है वह निराधार है। हालांकि जिले के स्वास्थ्य महकमे के मुखिया मुख्य चिकित्साधिकारी का मौन साधे रहना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Chandauli
broken clouds
38.2 ° C
38.2 °
38.2 °
28 %
3.1kmh
63 %
Mon
38 °
Tue
45 °
Wed
44 °
Thu
45 °
Fri
45 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights