38.2 C
Chandauli
Monday, June 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 88

वक्फ संशोधन विधेयक व रामनवमी के मद्देनजर चंदौली पुलिस अलर्ट,खलल डालने वाले पर होंगी सख्त कार्यवाही


चंदौली। वक्फ संशोधन विधेयक व आगामी त्यौहार रामनवमी के मद्देनजर शुक्रवार को जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी के निर्देश पर समस्त थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रुटमार्च पैदल गस्त किया गया
इस दौरान पुलिस ने आबादी वाले क्षेत्रों प्रमुख मार्गों चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की साथ ही सीसीटीवी वीडियो रिकॉर्डिंग व ड्रोन कैमरों के मदद से संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में कड़ी निगरानी की। वही आमजन व धर्मगुरुओें से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए अपील की के साथ पर्वों पर शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों पर सख्त कार्यवाही अमल में लाने की बात कही।

Chandauli:ट्रेन में यात्रा कर रही महिला के लिए देवदूत बना आरपीएफ का जवान,मौत के मुंह से बाहर निकाला

डीडीयू नगर। डीडीयू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर चलती ट्रेन में चढते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गिर पड़ी। नीचे गिरते समय आरपीएफ के जवान की नजर पड़ गई। और उसने दौड़ कर महिला की जान बचा लिया। जवान के सक्रियता की सराहना की जा ही है।
रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बुधवार की सुबह सवा नौ बजे जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या छह पर आकर रुकी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इस बीच अकबरपुर निवासी 40 वर्षीय महिला निर्मला देवी ट्रेन पर चढ़ने लगी। वह स्लीपर कोच संख्या एस -6 में सवार हो रही थी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गैप में गिरकर घिसटने लगी। इस बीच आरपीएफ के जवान शिव कुमार शर्मा की नजर पड़ गई। उसने दौड़ कर महिला को खींच कर मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। महिला यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। बाद में महिला को गंतव्य के लिए दूसरे ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। महिला यात्री एवं उसके परिवार द्वारा आरपीएफ के इस सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Central Public School: गाउन व क्राउन पहने बच्चों ने गर्व से थामा मेडल व सर्टिफिकेट

पांच अप्रैल से नए शैक्षिक सत्र का होगा आगाज : Dr. Vinay Kumar Verma

Young Writer, चंदौली। सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सभी ब्रांचो में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह-2025 का आयोजन किया गया। इस दौरान शैक्षिक सत्र 2024-25 के वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। विद्यालय की ओर से क्लास में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को गाउन व क्राउन पहनाकर उन्हें मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।

इस मौके पर सीएमडी डा. विनय कुमार वर्मा ने मेधावियों की हौसला आफजाई की। कहा कि आज बच्चों को उनकी कड़ी मेहनत के बल पर सम्मान पाने का मौका मिला है। उम्मीद है ये बच्चे अपनी पढ़़ाई व मेहनत को आगे भी ऐसे ही जारी रखेंगे। वहीं जो बच्चे मेडल पाने से रह गए हैं वे अपने शैक्षिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे। शिक्षकों के मार्गदर्शन व अपनी कड़ी मेहनत से आगे आने वाले सत्र में स्थान प्राप्त कर खुद के साथ ही परिवार को गौरवान्वित करने का काम करेंगे।

शिक्षकों का आह्वान किया कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उन्हें संस्कारों से नवाजे। साथ ही खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। बताया कि पांच अप्रैल से सभी शाखाओं में नए शैक्षिक सत्र का आगाज होगा। विद्यालय के शाखाओं पर अतिथियों व अभिभावकों के द्वारा मेधावी बच्चों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समन्वय स्थापित कर सड़क परियोजनाओं को जल्द करें पूर्णः DM Chandauli

बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

Young Writer, चंदौली। जनपद में सकलडीहा-सैदपुर मार्ग, चकिया मार्ग एवं हिंगुत्तर नादी रामगढ़-गुरेरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की देर शाम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने अब तक की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने संबंधित विभागों को तेजी से कार्य कराने के लिए निर्देशित किया। लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तीव्रता लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़ी इन प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को अवश्यकतानुसार नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने तथा भूमि अधिग्रहण, विद्युत खंभों के स्थानांतरण एवं वन विभागीय अनुमतियों से संबंधित लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अंश निर्धारण संबंधी कार्यवाही 9 अप्रैल तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। स्पष्ट किया कि लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले कारकों को तुरंत दूर किया जाए। बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग,विद्युत विभाग,वन विभाग,राजस्व विभाग एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime News: Dhanapur पुलिस ने हत्या के आरोपी को चौबीस घंटे में दबोचा

Young Writer, Crime News : धानापुर कस्बा में बीते बुधवार को एक युवक का शव मिला था, जिसकी पहचान इरफान पुत्र स्वर्गीय मुमताज निवासी कस्बा धानापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली के रूप में हुई। घटना के सम्बन्ध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कार्यवाही में जुटी थी।

थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुकदमा उपरोक्त में हत्या जैसी संगीन घटना में शामिल अभियुक्तगण की तलाश की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमें में हत्या का आरोपित व्यक्ति कहीं भागने की फिराक में है जो इस समय बस स्टैण्ड के आगे पुलिया के पास साधन का इन्तजार कर रहा है कि मुखबिर की उक्त सूचना पर एक व्यक्ति को धानापुर बस स्टैण्ड के पास पुलिया से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति की पहचान रियाजुद्दीन उर्फ शिवानी पुत्र समीम हासमी निवासी कस्बा धानापुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली तथा उम्र करीब22 वर्ष के रुप में हुई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त रियाजुद्दीन उर्फ शिवानी उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं इद्दन हासमी पुत्र मुन्ना हासमी व प्रमोद पुत्र लहुहजारे तथा इरफान पुत्र स्व० मुमताज के साथ मित्रवत व्यवहार में बौरहवा बाबा मन्दिर वाली सड़क पर मुकुन्द लाल रस्तोगी के मकान के पीछे वाले खाली मैदान में बैठकर गप्प सड़ाका कर रहे थे, कुछ लोग अगल-बगल भी बैठकर आपस में बातचीत भी कर रहे थे। देर होने पर आसपास के सभी लोग अपने-अपने घर को चले गये मैं बार-बार इरफान को चलने हेतु कहा तो मुझसे उलझने लगा इद्दन हासमी व प्रमोद भी वहां से चले गये, इरफान मुझसे गाली गलौज करने लगा तथा मुझे मारने लगा। तब मैंने गुस्से में उसे कई घूसा मुंह व शरीर पर मार दिया जिससे वह जमीन पर गिर गया और इसके बाद तुरन्त वहां से चला गया। मुझे जानकारी मिली कि इरफान की मौत हो गयी है।

School Chalo Abhiyan : शिक्षा के साथ तमाम सुविधाएं उपलब्ध करा रही सरकार

हथियानी गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालते बच्चे।
हथियानी गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालते बच्चे।

हथियानी में स्कूल चलो अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली

Young Writer, चंदौली। क्षेत्र के हथियानी गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत गुरुवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी। उक्त रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के विभिन्न मोहल्लों व गलियों में जाकर बच्चों का दाखिला विद्यालय में कराए जाने को लेकर जागरूक व प्रेरित किया।

इस दौरान रैली में शामिल प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षा से मानव को समाज में सम्मान प्राप्त होता है। सरकार ने सभी के लिए अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान किया है। परिषदीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा के साथ ही मिड-डे-मील समेत तमाम सुविधाएं मुहैया करा रही है। सरकारी स्कूलों को कान्वेंट की तर्ज पर अपग्रेड किया जा रहा है। स्कूलों में डिजिटल कक्षाएं स्थापित की जा रही है ताकि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ग्रहण करते हुए तकनीकी से जुड़ सके। इन तमाम सुविधाओं के बावजूद आज भी कई बच्चे विद्यालय में नामांकन कराकर पढ़ाई करने से वंचित रह जा रहे हैं। ऐसे बच्चों का विद्यालय में दाखिला कराएं, ताकि उन्हें शिक्षा प्रदान कर बेहतर नागरिक बनाया जा सके। इस अवसर पर सउद, अजीत, रामाज्ञा तिवारी, दीपा, निधि, नीलम, सरिता आदि उपस्थित रहीं।

Road Accident को रोकने के लिए उठाए सख्त कदमः DM Chandauli

समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे।
समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा अभियान की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा उपायों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

DM Chandauli ने कहा कि Road Accident को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और जनपद में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि सड़कों के स्पॉट्स की पहचान एवं सुधार, सड़क दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट चिह्नित किए जाएं।इन स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट आदि लगाए जाएं।लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभाग मिलकर मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दें। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। नो-हेलमेट, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।

नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान में तेजी लाई जाए। सार्वजनिक स्थलों और मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस, परिवहन विभाग और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था केवल नियमों के पालन से ही संभव है, इसलिए आमजन को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. वाई के राय, अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी) राजेश कुमार, आरटीओ सर्वेश गौतम, डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव, सीओ सदर, खनन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Road Accident : स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार अवर अभियंता घायल

शहाबगंज पीएचसी पर सड़क हादसे में घायल अवर अभियंता।
शहाबगंज पीएचसी पर सड़क हादसे में घायल अवर अभियंता।

Young Writer, शहाबगंज। चकिया-चन्दौली मार्ग पर होण्डा एजेंसी के पास स्कार्पियो ने बाइक सवार को धक्का मारकर फरार हो गया। वही वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गयी, जहां चोंट गंभीर देख चिकित्सक ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

सदर ब्लाक के मठवाली गली निवासी संतोष सिंह 46 वर्ष मोंटी कार्लाे कंपनी में जेई के पद पर कार्य करते है। बुधवार को चकिया के अकोढ़वा गांव बिजली आपूर्ति के लिए सर्वे करने जा रहे थे। वहीं जैसे ही अतायस्तगंज गांव के पास स्थित होण्डा एजेंसी के पास पहुंच तभी शहाबगंज की ओर से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। वहीं बाईक चालक सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया जहां ग्रामीणों के सहयोग से घायल को एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। जहां चोंट गंभीर देख इलाज के लिए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं सूचना पाकर पहुंचे बिजली विभाग के जेई संजीव कुमार ने परिजनों को सूचित किया।

Road Accident : बकरी से टकराकर घायल हुए दो बाइक सवार

Young Writer, Chandauli जिले के पड़ाव क्षेत्र स्थित साहूपुरी मार्ग पर बखरा गांव स्थित बाइक और बकरी की टक्कर में बाइक सवार घायल हुआ। जानकारी के अनुसार गोवर्धन बिहार निवासी साहूपुरी क्षेत्र के खजूरगांव में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे जो पड़ाव से अपना कार्य कर वापस खजूर गांव की तरफ आ रहे थे जैसे ही वह बखरा पहुंचे सामने एक बकरी आ गई बाइक चला रहे रिश्तेदार रजनीश बकरी से टकरा गया। इस दुर्घअना में दोनों गिरकर घायल हो गए। हादसे में गोवर्धन के दाहिने पैर की हड्डी क्रेक हो गई और दर्द से कराहने लगा। किसी तरह रजनीश अपने आप को संभालते हुए घायल गोवर्धन को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Abhyudaya Yojana: UPSC, NDA, NEET, SSC की Free Coaching के लिए सात मई तक करें आवेदन

Young Writer, चंदौली। जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सत्र 2025-26 के लिए यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई, एनडीए, सीडीएस, एसएससी व अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग का संचालन लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय नियामताबाद में किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि योजना के तहत उपर्युक्त परीक्षाओं के लिए संपूर्ण पाठ्यक्रम को अनुभवी विषय विशेषज्ञों के माध्यम से पूरा कराया जाता है।

समय-समय पर जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से मार्ग दर्शन कराया जाता है। साथ ही स्मार्ट बोर्ड, लाइब्रेरी नियमित टेस्ट, डाउट क्लीयरिंग सेशन आदि के माध्यम से नियमित मूल्यांकन किया जाता है। सत्र 2025-26 के लिए एक जुलाई 2025 से मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का संचालन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके लिए जून माह के प्रथम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

कोचिंग में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ तीन फोटो, आधार कार्ड, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व अंतिम शैक्षणिक अर्हता का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (सभी की स्व प्रमाणित प्रति) को लेकर कार्यालय जिला समाज कल्याण विभाग लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय नियामताबाद में सात अप्रैल से सात मई तक आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी अभ्युदय पोर्टल abhyuday.one पर भी आनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इससे जुड़ी जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 7459066767, 9264940408 पर संपर्क किया जा सकता है।

Chandauli
broken clouds
38.2 ° C
38.2 °
38.2 °
28 %
3.1kmh
63 %
Mon
38 °
Tue
45 °
Wed
44 °
Thu
45 °
Fri
45 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights