30.3 C
Chandauli
Thursday, October 22, 2026

Buy now

अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

- Advertisement -


शहाबगंज ।थाना क्षेत्र के सेमरा कर्मनाशा नदी में शनिवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गयी जब शौच के लिए गए ग्रामीणों ने नदी में उतराया अधेड़ का शव देखा। मृतक की आयु लगभग 38 से 40 वर्ष बताई जा रही है, जो लाल रंग का अंडरवियर पहनें है। जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एएसपी घटनास्थल पर पहुंच गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । तथा मामले की जांच में जुट गई है।एएसपी नक्सल दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पहचान न होने के कारण शव की तस्वीर और पहचान संबंधी जानकारी आस-पास के लोगों से ली जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights