21.2 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

Chandauli:बेटे का सेहरा बांधने से पहले उठ गई पिता की अर्थी,तड़प रहा परिवार

- Advertisement -


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव में रविवार को एक बेटे की बारात निकलने से पहले उसके पिता की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके साथ ही गांव में मातम छा गया। ऐसे में शादी की खुशियां गम में बदल गई। परिजनों व रिश्तेदारों ने नम आखों से शव का दाह संस्कार किया। ऐसी मर्माहत घटना से पूरा परिवार तड़प रहा है।
दरसअल सैयदराजा थानाक्षेत्र के नौबतपुर गांव निवासी भीगव यादव के बेटे संदीप कुमार की शादी के लिए बारात निकलने वाली थी। एक तरफ घर में संदीप को सेहरा बांधने की तैयारी चल रही थी। गांव के लोग और रिस्तेदार बारात जाने की खुशी में तैयारी कर रहें थे। इसी बीच संदीप के पिता भीगव यादव की हालत अचानक काफी खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उनको नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि संदीप की बारात बिहार प्रांत के भभुआ जिले में जाने वाली थी। लेकिन अचानक दूसरी घटना होने से परिवार के लोग काफी दुखी हैं। वहीं शादी वाले दिन दूल्हे के पिता के मौत की खबर मिलते ही पास पड़ोस और रिस्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। अचानक हुई अनहोनी को लेकर हर कोई स्तब्ध हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights