29.7 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

Chandauli:कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

- Advertisement -



नौगढ़। क्षेत्र के गंगापुर परसिया व चिकनी गांव में मंगलवार को कृषि विभाग की तरफ से किसानों के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जनचौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों ने क्षेत्रीय किसानों से संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं के बारे में बताया साथ ही खेती संबंधित  जानकारी दी। जिससे किसानों की आय दुगनी हो सके।
इस दौरान कृषि वैज्ञानिक एसके तिवारी ने किसानों को बताया कि सरकार की तरफ से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान में  सरकार योजनाओं के साथ किसानों को खरीफ फसलों की बुआई, बेहतर उत्पादन, उन्नत बीज आदि की जानकारी दी जा रही है। साथ ही बीज शोधन, मृदा जांच एवं उपचार, सहफसली खेती, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिंचाई आदि के बारे में भी बताया जा रहा है। अनुराग चौरसिया ने बताया कि किसान कृषि को एक उद्योग की तरह समझें और वैज्ञानिक विधि अपनाकर खेती में लाभ कमाएं, जिससे किसान की आय में निश्चित वृद्धि होगी। एसएफए मयंक सिंह द्वारा किसानों को खरीफ फसल उत्पादन की आधुनिक तकनीक, धान की सीधी बुवाई विधि, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के फायदे बताए गए। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक नरेंद्र रघुवंशी मनीष सिंह निशकांत मौर्य मोहन सोनकर चंदन सिंह आदि मौजूद रहे

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights