24.9 C
Chandauli
Friday, October 23, 2026

Buy now

भीषण गर्मी व तपन में अपनी सेहत का रखें ध्यान: डा. शुभम

- Advertisement -


चंदौली। जनपद में पड़ रही प्रचंड गर्मी से आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सूर्याेदय होते ही धूप प्रचंड वेग से निकल रहा है। कड़ी धूप से लोग छांव की तलाश में जाने को विवश हो रहे। साथ ही तेज़ धूप से छत के गर्म हो जाने से घरों और दफ्तरों में लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। वही बाहर सड़के सुनसान हो जा रही है। लोग बहुत जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी राहगीरों और यात्रियों को हो रही है। दिन के समय चलने वाली लू ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। दोपहर में चल रही गर्म हवाओं के कारण लोगों का शरीर झुलस रहा है।
मौसम के हालात के मद्देनजर डॉ आरडी मेमोरियल के चिकित्सक डा. शुभम सिंह ने बताया की तेज धूप में बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय ढीले सूती कपड़े पहने, जिससे शरीर का अधिकांश अंग ढंके होने चाहिए। सिर पर गमछा या टोपी रखें और धूप का चश्मा पहनें। अगर एसी में हो तो एकाएक खुली धूप में न आएं। पानी खूब पीएं। हल्के भोजन के साथ सलाद जरूर खाएं, जिसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। गर्मी के दौरान पसीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए सलाद का सेवन महत्वपूर्ण है। साथ ही शरीर को स्वास्थ्य रखने के लिए ठंडी सब्जियां और फल जैसे खीरा, ककड़ी, तरबूज, नारियल, नींबू पानी, गाजर खाएं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights