चंदौली। जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान जिले की विकास के साथ ही विभिन्न मुद्दों चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक विभिन्न मदों (पंचम राज्य वित्त आयोग, 15वां वित्त आयोग, मनरेगा एवं जिलानिधि मद के सापेक्ष) कार्य योजना अनुमोदित की गयी है। इसके साथ ही बैठक में अन्य विषयों पर भी अध्यक्ष की अनुमति से विचार के बाद भी अनुमोदित किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न बिन्दुओं आईजीआरएस, अन्य याचिका समिति की तरफ से प्रस्तावित कार्य योजना प्रस्तुत करने के बाद भी विचारोपरान्त अनुमोदित नहीं की गयी। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार रविंद्र चतुर्वेदी ने मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2025-26 का लेबर बजट सर्वसम्मति से सदन ने अनुमोदित किया। मनरेगा योजना में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रस्तुत वार्षिक कार्य योजना भी सर्व सम्मति से अनुमोदित की गयी। इसमें कुल 255.9376 करोड़ रुपये अनुमोदित किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत को 126.2159 करोड़ रुपये, क्षेत्र पंचायत को 27 करोड़ और अन्य कार्यदायी विभाग को 17.8217 करोड़ रुपये एवं जिला पंचायत को 50 करोड़ रुपये अनुमोदित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पंचायत का वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आय-व्यय का कुल पुनरीक्षित बजट 380358000 रुपया और वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का मूल अनुमानित बजट 412349000 रुपये का सदन में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक में उपायुक्त, श्रम रोजगार रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, जिला विकास अधिकारी, सपना अवस्थी, कार्य अधिकारी शुमामा हुसैन, अभियन्ता पुष्कर कुमार, प्रशासनिक अधिकारी आनन्द कुमार सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह ने किया।
Chandauli:जिला पंचायत की बैठक में 255.93 करोड़ का बजट अनुमोदित
Chandauli:डीएम ने गैरहाजिर चंदौली व चकिया ईओ का रोका वेतन
चंदौली। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण स्थलों की जियो टैगिंग और गंगा किनारे स्थित मुख्य घाटों पर साफ सफाई ठोस अपशिष्ट को नदी में बहने से रोकने के संबंध में तथा घाटों के विकास के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण स्थलों की जियो टैगिंग की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वृक्षारोपण स्थलों को अनिवार्य रूप से जियो टैग किया जाए, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और वृक्षों के रखरखाव एवं देखभाल की निगरानी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निर्देश दिया कि वृक्षारोपण सिर्फ संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से न किया जाए, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने अनुपस्थित अधिशाषी अधिकारी सदर एवं चकिया की सैलरी रोकने एवं स्पष्टीकरण मांगने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने गंगा नदी के संरक्षण, वनीकरण, जैव विविधता संवर्धन एवं गंगा ग्रामों के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा किनारे स्थित ग्रामों में जन जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए। कहा कि गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और गंगा किनारे स्थित गांवों में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही, गंगा नदी में अवैध रूप से कूड़ा-कचरा फेंकने एवं औद्योगिक कचरे के निस्तारण पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। कहा कि गंगा किनारे वनीकरण को प्राथमिकता दी जाए ताकि जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित हो साथ ही गंगा में अपशिष्ट प्रवाह को रोकने के लिए संबंधित विभाग कठोर कदम उठाएं और नियमित निरीक्षण करें।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी योजनाओं को तय समय सीमा में प्रभावी रूप से क्रियान्वित करें और नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी कहा कि गंगा संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपजिलाधिकारी अविनाश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, गंगा समिति के दर्शन निषाद एवं अन्य संबंधित अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
चंदौली की जनता को मूर्ख बना रहे सपा के सांसद:सुशील सिंह
चंदौली। चंदौली संसदीय क्षेत्र के सांसद को अपनी इलाज करने की आवश्यकता है। जो अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। चंदौली सांसद आए दिन अनाप-सनाप बयान देते रहते है। उक्त बातें मुख्यालय पर शुक्रवार को भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सरकार उनके कार्ययोजना को महत्व नहीं दे रही है। सांसद ने अभी एक बयान दिया है की उनके पहल पर सैयदराजा जमनिया ग्रीन फिल्ड फोर लेन सड़क स्वीकृत हुआ है। लेकिन उन्हें पता नहीं है। की किसी योजना कों स्वीकृत होने में कितना समय लगता है। अभी नौ माह व्यतीत हुए है और 2700 करोड की योजना पास हो गई। ऐसे लोग जनता को मुर्ख समझते है। जनपद के एक नेता ने शहीद स्मारक पर शहीदों के मुर्ति अनावरण पर टिप्पणी की। कहा कि क्षत्रियों की ही मूर्ति क्यों लगी उनको बताना चाहता हूँ कि 16 अगस्त 1947 को धानापुर की शहीद धरती का इतिहास में अपने प्राणों की न्यौछावर करने वाले रघुनाथ सिंह, मंगहू सिंह व हीरा सिंह थे। उसी धानापुर स्थल पर इन तीनों लोगों ने जान की बाजी लगाकर भारत माता का झण्डा फहराकर शहीद हो गए। किशुनपुरा में अगनू बिन्द के मूर्ति का अनावरण भी हुआ। सैयदराजा शहीद स्मारक स्थल पर जो शहीद हुए है। उन लोगो की मूर्ति बन रही है। जिनका नाम क्रमशः गणेश स्वर्णकार, फेकु राय, श्रीधर मौर्या जी। मेरा उद्देश्य शहीदों के शहीद स्मारक स्थल का विकास करना है, जातिगत राजनीत नहीं करता हूं। शहीदों के शहादत व उनके सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहता हूँ। जो पीडीए की कहानी कह रहे है। वो पीडीए का विकास नहीं कर रहे है। वह सिर्फ अपना विकास कर रहे है। शहीदों के मूर्ती अनावरण के सम्बन्ध में जो नेता ने टिप्पणी की है उनकी घोर निन्दा की जानी चाहिए। कहा कि धीना स्टेशन पर हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव के लिए हमने रेल मंत्री से 27 दिसंबर को मिलकर व पत्र देकर बात किया। चकिया नगर को सफारी बेल्ट और जनपद में विश्वविद्यालय को खुलवाना मेरा प्राथमिकता में है।
Chandauli:पानी की समस्या से जूझ रहे वार्डवासियों ने जमकर किया विरोध-प्रदर्शन,इस बात की दी चेतावनी
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बिछड़ी में वार्डवासी तीन दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं जिसको लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने नारेबाज़ी के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चेताया की वार्ड में पानी की समस्या को जल्द ही दुरुस्त नही किया गया तो वार्डवासी बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।
पीडीयू नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बिछड़ी में पहले मिडिल स्कूल के पास स्थित पानी टंकी से पानी की सप्लाई होती थी। लेकिन इन दिनों राम जानकी मंदिर के पास बोरिंग कराकर पानी सप्लाई का काम किया जा रहा है। इससे सप्लाई करने के लिए वार्ड में पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है । लेकिन खुदाई के दौरान मुख्य मार्ग खराब हो जा रहा है। साथ ही पुरानी पाइप क्षतिग्रस्त हो जा रही है। जिससे लोगों के घरों में तीन दिनों से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस दौरान वार्डवासियों के समक्ष पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जबकि इस समय रोजा का समय चलने की वजह से पानी की अति आवश्यकता है। इससे आक्रोशित वार्डवासियों ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया चेताया कि जल्द समस्या को दूर कर पानी सप्लाई नहीं की गई तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सभासद दशरथ चौहान, लाल बहादुर, वसीर, लल्लन, सुभान अली, सुनील, बालकिशुन, नूरजहां बेगम आकाश सहित दर्जनों वार्डवासी शामिल रहे।
Chandauli:दबंगों ने युवक के सर पर ईट व रॉड से प्रहार कर उतारा मौत के घाट,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरौली गांव में बृहस्पतिवार की देर रात दबंगों ने एक युवक को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाई में जुट गई है।
बताते हैं कि गाजीपुर जिले के नंदगंज गांव निवासी पवन यादव 35 वर्ष का अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई में ससुराल है। जो नईकोट गांव के समीप अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। जहां पवन अपनी ट्रैक्टर से ड्रम में जंसो की मड़ई से पानी भरकर ले जाता था। इस दौरान बरौली गांव के समीप स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। और उसके सिर कर ईंट व रॉड मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने पवन यादव को को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने एक युवक को मारकर घायल कर दिया था सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाई की जा रही है।
Chandauli:दिनदहाड़े घर में घुसकर बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने का किया प्रयास,ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव में बृहस्पतिवार को बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। घटना की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आप पास के ग्रामीणों ने घर मे घुसकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तीन चोर मौक़े से फरार हो गए वही एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज़ चल रहा है।
बताते हैं कि झांसी गांव निवासी सतेंद्र विश्वकर्मा कटसिला स्थित रिलायंस पंप पर आपरेटर का काम करता है। जो झांसी गांव नेशनल हाईवे के समीप अपना मकान बना कर अपने पत्नी व बच्चों के साथ गुजर बसर करता है। प्रतिदिन की तरफ सुबह अपने अपने बच्चों को स्कूल छोड़ अपने काम पर चला गया। और उसकी पत्नी घर का काम काज सम्पन्न कर कमरे में आराम करने चली गई। इस दौरान दोपहर में चोर मौके पर फायदा उठाकर घर में घुस गए। और चोरी के घटना को अंजाम देने लगे चोरी भानक गलने पर पत्नी शोर-गुल करने लगी जिसकी आवाज सुनते ही आस पास के ग्रामीण घर के आस पास इकट्ठा हो गए। और चोरों को पकड़ने लिए घर मे घुस गए जहा तीन चोर मौके से फरार हो गए। वही चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना से ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है। इस बाबत थानाप्रभारी दुर्गेश यादव ने बताया कि झांसी गांव में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस एक चोर को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई है। साथ ही उससे पूछताछ कर आगे की कार्यवाई में जुटी गई है।
जाति जनगणना से पिछड़ों‚ दलितों व अल्पसंख्यकों को मिलेगी भागीदारी : जितेंद्र यादव जीतू
पुरवा गांव में सपा नेता दिलीप पासवान की अगुवाई में हुआ पीडीए जन पंचायत
Young Writer, चंदौली। समाजवादी पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सेक्टर प्रभारी दिलीप पासवान की अगुवाई में सोमवार को क्षेत्र के पुरवा गांव में पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिलीप पासवान समेत कार्यक्रम में शामिल हुए सपा के नेताओं ने बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों के बीच बाबा साहब के विचारों को रखा।

इस दौरान सपा नेता जितेंद्र यादव जीतू ने कहा कि संविधान हम सभी को समानता, शिक्षा व भागीदारी का अधिकार देता है। बाबा साहब के दिए हुए संविधान में आरक्षण का प्रावधान है, ताकि दबे-कुचले लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। आज आरक्षण तक लगातार हमले हो रहे हैं। गरीबों, दलितों व पिछड़ों के आरक्षण पर डांका डाला जा रहा है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी लगातार जाति जनगणना के मुद्दे को संसद में उठाने का काम कर रही है, ताकि जातियों को उनकी संख्या के अनुरूप भागीदारी देकर उनका उत्थान किया जा सके। लेकिन आरक्षण व संविधान विरोधी भाजपा लगातार इसका विरोध कर रही है। ऐसी सरकार से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
दिलीप पासवान ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के जीवन व उनके विचारों को पढ़ने व समझने की जरूरत है। क्योंकि बाबा साहब को पढ़कर ही दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को उन्हें अपने अधिकारों की जानकारी होगी। इसलिए हमें शिक्षित और संगठित होने पर ध्यान देना होगा, तभी देश में नई राजनीति क्रांति लाकर पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों का भला हो सकेगा। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव, अयूब खान गुड्डू, औसाफ अहमद, मुन्ना बियार, चंद्रभान यादव, सिद्धांत जायसवाल, तस्लीम अंसारी, अरुण पासवान, इंद्रेश यादव, सुजीत कनौजिया, लल्लू वियार, अमित सिंह, आशुतोष यादव, राकेश यादव, सुभाष बिंद, अजय यादव, गणेश यादव आदि उपस्थित रहे।
Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव,जांच में जुटी पुलिस
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में शनिवार को एक महिला का संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से लटकता शव मिला। से घर में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताते हैं कि प्रेमलता यादव की शादी 2017 में होरीलाल यादव से हुई थी। होरीलाल कबीरचौरा स्थित अमूल कंपनी में काम करता है। होरीलाल की मां शीला यादव घर के नीचे वाले कमरे में काम कर रही थीं। इस दौरान जब वह ऊपर के कमरे में गईं, तो उन्होंने प्रेमलता को पंखे से चुन्नी के सहारे लटका हुआ देखा। और चीखने चिल्लाने लगी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंचकर किसी तरह शव को नीचे उतारा। और घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने मौक़े पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाप्रभारी विजय बहादुर ने संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का पंखे से लटकता शव मिला है।जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है।
Chandauli:चांद दिखने के साथ ही आज शुरू होगा मुकद्दस रमजान,तैयारियों में जुटे मुस्लिम
चंदौली। मुकद्दस रमजान माह का चांद शनिवार को दिखने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही रविवार से माह-ए-रमजान का पहला असरा भी शुरू हो जाएगा। इसको लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल-पहल बढ़ गई। बाजारों में भी संहरी और इफ्तार के सामानों की खरीद-फरोख्त करने से रौनक बढ़ने लगी है।
रमजान माह को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। पाक रमजान माह रहमतों और बरकतों का महीना कहा जाता है। यह महीना मुसलमानों के लिए बहुत खास है। इसलिए इसकी तैयारी को लेकर लोग पूरी सिद्दत से जुट गए हैं। शनिवार एक मार्च को चांद की तस्दीक होते ही मस्जिदों में कुरान तरावीह की नमाज अदा की जाएगी। तरावीह की नमाज पूरे रमजान माह तक चलेगी। वहीं रविवार दो मार्च से रोजे का पहला असरा आरम्भ हो जाएगा। रमजान माह में इबादत करने के साथ ही कुरान की तिलावत करने के लिए मस्जिदों के साथ ही घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई। वहीं सहरी और इफ्तार के सामानों की भी खरीद-फरोख्त में लोग जुट गए हैं। मुफ्ती रिजवान साहब ने बताया कि रमजान महीना बुराई से दूर रखता है और अच्छाई पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
Chandauli:सड़क व नाली निर्माण को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष से मिले वार्डवासी,समस्याओं के बाबत दी जानकारी
चंदौली। नगर के वार्ड नंबर 10 सुभाष नगर में सड़क व नाली निर्माण को लेकर शुक्रवार को वार्डवासी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव से मिले और समस्याओं के बाबत पत्रक सौंपा नगर पंचायत अध्यक्ष ने सड़क व नाली का जांच कर जल्द से जल्द निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड नंबर 10 सुभाष नगर में क्षतिग्रस्त गली एवं नाली के निर्माण करना अति आवश्यक है। वर्तमान समय में वार्ड नंबर10 सुभाष नगर में लवकुश सिंह के मकान से नन्दकिशोर पाण्डेय के मकान होते हुए गोपाल पाण्डेय की गली तक नगर पंचायत द्वारा सडक निर्माण एवं नाली निर्माण कराया जा रहा हैं। परन्तु मात्र 70 मीटर सडक जो शुभवन्ती देवी के मकान से जगनरायन राय उर्फ गुड्डू राय के मकान से मेन गेट तक निर्माण कार्य नगर पंचायत द्वारा नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण निर्मित कराए जा रहे निर्माण कार्य उंचा होने के कारण वार्डवासियों को पानी निकासी की विकट समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इस दौरान मयंक सिंह, सोनू सिंह, मयंक तिवारी, अभिषेक सिंह, शिवांश मिश्रा, मनीष तिवारी,आदि लोग मौजूद रहें।











