24.9 C
Chandauli
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 89

बाइक सवार को बचाने में पलटी बोलेरो, आधा दर्जन घायल एक की हालत गंभीर


नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जन्सों की मडई गांव के समीप गुरुवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में बोलेरो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।


बताते हैं कि बिहार के खुर्माबाद, चेनारी, रोहतास निवासी बोलेरो में सवार होकर बीएचयू मरीज को इलाज कराने जा रहे थे। बोलेरो जैसे ही जन्सो की मडई गांव के समीप पहुंची कि ट्रक से पास लेने का प्रयास किया। इसी दौरान आगे मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गयी, जिससे लगभग 10 फीट ऊपर उछल कर सड़क पर पलट गई। स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा सभी दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बोलेरो में सभी सात लोग सवार थे इसमें बब्बन सिंह 53, अली हुसैन 40, प्रमोद कुमार 20, बलराम सिंह 32, गौरी शंकर सिंह 55, सविता देवी 36 वर्ष आंशिक रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार कठौरी गांव निवासी विकास यादव 18 वर्ष को गंभीर रूप से घायल होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दूसरे बाइक सवार अजीत यादव 19 वर्ष का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि बोलेरो में 7 लोग सवार थे, जिनको मामूली चोटे आई है। बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

UP Excise E-Lottery : 14 फरवरी से शराब की दुकान के लिए शुरू होंगे आनलाइन आवेदन

Young Writer, Chandauli: शराब की दुकानों का संचालन करने के इच्छुक लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है। 14 फरवरी की शाम से वर्ष 2025-26 हेतु मदिरा की फुटकर दुकानों देशी शराब, कम्पोजिट शाप एवं मॉडल शाप और भांग की फुटकर दुकानों का ई-लाटरी के माध्यम से आनलाइन फार्म भरा जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि वर्ष 2025-26 हेतु मदिरा की फुटकर दुकानों (देशी शराब, कम्पोजिट शाप एवं मॉडल शाप) और भांग की फुटकर दुकानों का ई-लाटरी के माध्यम से व्यवस्थापन किया जायेगा। जिसके लिए आवेदकों से ई-लाटरी पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन फार्म भरा जायेगा।

इस हेतु इच्छुक समस्त आवेदकों को ई-लाटरी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या के समाधान हेतु कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी चन्दौली में कन्ट्रोल रूम का गठन किया गया है, जिसमें सम्पर्क कर समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। बताया कि कंट्रोल रूम में शरद कुमार, आबकारी निरीक्षक 9454466173 एवं सहयोगी कार्मिक अनिरूद्ध प्रताप सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही मोबाइल नं० 9794272290‚ दीपक ओझा, आबकारी निरीक्षक 9582768084, 9454466175 एवं सहयोगी अरूणेश कुमार चौधरी, आबकारी सिपाही 7376878498, रामकृष्ण, आबकारी निरीक्षक 9454466174 एवं सहयोगी अजय कुमार, आबकारी सिपाही 8115079450 की तैनाती की गई है।

पुत्र ने कर दी पिता की निर्मम हत्या,पूर्व में पिता भी कर चुका है बेटे की हत्या


डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के महाबलपुर गांव में बेटे ने हथौड़ी, ईंट पत्थर से कूच कूच कर अपने 80 वर्षीय पिता की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।  
बताते हैं कि महाबलपुर गांव निवासी 80 वर्षीय बाढु अपने पुत्र राजेश संग मकान के कमरे में बैठ कर जमकर शराब पिया। उसके बाद कमरे में राजेश को छोड़कर बाढु ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। राजेश अंदर से दरवाजा खोलवाने के लिए दरवाजा पिटता रहा। बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर बाद जब बाढु ने आकर दरवाजा खोला तो गुस्साए राजेश ने पहले अपने पिता को पटक पटक लात घूंसों से पीटा। उसके बाद हथौड़ी और ईंट पत्थर से कुंचलकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बाढु की हत्या उसके बेटे ने की है। बाढु ने 5-6 साल पहले अपने पुत्र की हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

कुम्भ से लौट रहे दम्पत्ति के साथ हादसा,पति की मौत पत्नी घायल

मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत कटेसर गांव ​के निवासी वृद्ध की बुधवार की सुबह पड़ाव रामनगर मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पति पत्नी प्रयागराज कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे थे। वाराणसी से दोनाें ऑटो रिक्शा पर सवार होकर रामनगर आ रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहीं वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से मृतक के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी झिंगुरी यादव (64) अपनी पत्नी रुक्मिणी यादव (59) के साथ मंगलवार की सुबह घर से प्रयागराज महाकुंभ संगम स्नान करने गए थे। स्नान कर बुधवार की सुबह वाराणसी पहुंचे। यहां से ऑटो रिक्शा पर सवार होकर घर के लिए चले थे। ऑटो रिक्शा पड़ाव -रामनगर मार्ग पर कटेसर गांव में एक लॉन के समीप पहुंचा था तभी ऑटो रिक्शा से गिर पड़ी। पत्नी को बचाने के लिए झिंगुरी भी कूद पड़ा। इसी बीच दूसरे तरफ से आने वाले वाहन ने कुचल दिया। इससे झिंगुरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लोग जुटते वाहन वहां से भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को रामनगर ​स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पिता की मृत्यु की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चो का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। झिंगुरी यादव के परिवार में तीन बेटियां विमला (28),मीरा (26), अनीता (22) और दो बेटे अशोक यादव (22), आकाश यादव (18) है। इसमें से बड़ी दो लड़कियां की शादी हो चुकी है। इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष ने बताया कि सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हुई है। मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह की नेतृत्व में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संत रविदास जयंती पर शामिल हुआ दुबई से आया दल, विदेशी मेहमानों से मिलने के लिए उमड़े ग्रामीण

Young Writer, चंदौली। जनपद के नकटी में आयोजित संत रविदास जयंती अवसर दुबई का दल समारोह में शामिल हुआ। इस दौरान गांव निवासी डा. दीपक सिंह ने संत रविदास के जीवन, उनके विचारों व उद्देश्यों से विदेशी दल को अवगत कराया। साथ ही कार्यक्रम की महत्ता की भी जानकारी दी। विदेशी मेहमानों के रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ कार्यक्रम में जमा हो गयी।

इस दौरान डा. दीपक सिंह ने बताया कि रविदास जयंती के प्रति उनका खासा लगाव है और यह उनके मन में हमेशा बना रहेगा। कहा कि जिन महापुरुषों से हम सभी प्रेम, समानता, उमंग व जीवन जीने की कला सीखते हैं। हम सभी को ऐसे महान व्यक्तित्व का सदैव सम्मान करना चाहिए। बताया कि रविदास जी का पूरा जीवन अनुकरणीय व प्रेरणा से भरा हुआ है जो हम सभी को सही राह दिखाता है।

आज के युवा शिक्षित हों और रविदास जी के बारे में खूब पढ़े, ताकि जीवन को सही दिशा देने में उन्हें मदद मिले। इसके साथ ही उन्होंने दुबई से आए हिस्सा अल हाशमी, फातिमा, अली अजिया, सेहर का काशी व पूर्वांचल की ओर से स्वागत किया। बताया कि दुबई का दल रविदास जयंती के उपरांत नौगढ़ क्षेत्र का भ्रमण करेगा और इसके बाद महाकुंभ के लिए प्रस्थान कर जाएगा। विदेशी मेहमानों के आवक की सूचना के साथ ही रविदास जयंती कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ विदेशी मेहमानों से मुलाकात की और अपनी भावनाएं साझा किया। डा. दीपक कुमार ने विदेशी मेहमानों के गांव नाड़ी विज्ञान केंद्र के अलावा खेत-खलिहान व गंवई परिवेश से रूबरू कराया।

नृत्य व खेलकूद से बच्चों की प्रतिभा निखरकर आती है सामने:ब्लाक प्रमुख


चंदौली। सदर विकास खंड बबुरी में मंगलवार को नेशनल पब्लिक स्कूल एवं नेशनल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने नाटक मंचन व नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ गीत संगीत व खेलकूद भी जरूरी है। जिससे बच्चे मानसिक तनाव से दूर होकर अपने विकास के बारे में मन लगाए। नृत्य व खेलकूद से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आई है। जिससे आगे चलकर वो आने माता पिता से साथ अपने जिले व देश का नाम रौशन करते हैं। स्कूलों में ऐसे आयोजन होना चाहिए जिससे बच्चों की प्रतिभा को पहचाना जा सकें। इस दौरान अरुण पाठक, आनंद प्रकाश सिंह, बलिराम तिवारी, राजन सिंह, आलोक सिंह, विकास तिवारी, शंभु गोंड, विकास तिवारी मौजूद रहें।

Blood Donate: कैंसर पीड़ित बालक की जान बचाने के लिए आगे आए रक्तवीर

वाराणसी कैंसर अस्पताल में रक्तदान करते लारेंस सिंह व जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी।
वाराणसी कैंसर अस्पताल में रक्तदान करते लारेंस सिंह व जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी।

रक्तवीर शुभम, लारेंस, रंजीत, मनोज व अमित ने किया रक्तदान
Young Writer, Varanasi: कैंसर पीड़ित छह वर्षीय बालक के जीवन को बचाने के लिए जन सहयोग संस्था एक बार फिर आगे आया है। संस्था की पहल व प्रेरणा से पांच रक्तवीरों ने सोमवार को रक्तदान कर समाज को बड़ा संदेश दिया है। कैंसर अस्पताल पहुंचे रक्तवीर शुभम सिंह, लारेंस सिंह, रंजीत कुमार, मनोज प्रजापति व अमित शर्मा ने बीमारी से जूझ रहे 8 वर्षीय अनूज की मदद के लिए रक्तदान दिया।

विदित हो कि स्वर्गीय रामू के छह वर्षीय पुत्र अनूज, ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है, जिनका उपचार वाराणसी कैंसर अस्पताल में चल रहा है। उपचार की कड़ी में अनुज को 10 यूनिट रक्त की जरूरत पड़ी तो उनके परिजनों ने जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी से सम्पर्क किया और मदद की गुहार लगाई। परिवार की पीड़ा व वेदना से अजीत कुमार सोनी द्रवित हो उठे। इसके बाद उन्होंने अपने संस्था के सदस्यों के साथ ही जान-पहचान के लोगों ने रक्तदान कर बच्चे के जीवन को बचाने का आह्वान किया।

उनकी सूचना व बच्चे की बीमारी को देखते हुए सोमवार को पांच रक्तवीर वाराणसी कैंसर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। इन रक्तवीरों की मदद से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे अनूप के परिजनों को संबल मिला है। साथ ही इन रक्तवीरों ने समाज को संदेश दिया कि विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सेवा व मदद ही ईश्वरीय अराधना के समान है। अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने बताया कि कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद के लिए संस्था निरंतर लोगों से मिलकर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करती है, ताकि लोगों को समय पर ब्लड मुहैया कराकर उनके जीवन को बचाने की दिशा में सार्थक पहल की जा सके। उन्होंने सभी रक्तवीरों की मदद को सराहनीय बताया।

Chandauli:पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के नन्हे बच्चों ने ऑनलाइन डांसिंग कंपटीशन में लहराया परचम,अध्यापिका प्रीति शर्मा को मिला श्रेय

चंदौली। निपुण भारत सोशल अवेयरनेस ग्रुप द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन डांसिंग कंपटीशन में देश-विदेश के 875 स्कूलों ने प्रतिभा किया। इसमें 400 स्कूलों के उत्कृष्ट डांसिंग वीडियो को निपुण भारत सोशल अवेयरनेस ग्रुप के द्वारा संचालित पैनल के 20 जजों के पास भेजा गया। इसमें पीएम श्री कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय सदर के जिला चंदौली उत्तर प्रदेश ने कंपटीशन के सभी नियमों का अनुपालन करते हुए उत्कृष्ट तरीके से अपने यहां कार्यक्रम का आयोजन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसका श्रेय वहां कार्यरत सहायक अध्यापिका प्रीति शर्मा है। जिन्होंने अपने सही मार्गदर्शन में बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा करने के लिए हर स्तर से तैयार किया ।इसके फल स्वरुप शिक्षिका के मार्गदर्शन व बच्चों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने वैश्विक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक आनंद सिंह ने शिक्षिका तथा बच्चों को बधाई दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक विजय शंकर सिंह, माया कुशवाहा, सभासद रोशन यादव, रितेश चौरसिया ,मनोरमा ,प्रभाकर केसरी, दीपमाला उपस्थित रही।

Chandauli:सड़क पर बह रहे नाबदान के पानी को लेकर आक्रोशित महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन


चंदौली। सदर विकास खंड के सुदाव गांव में सोमवार को सड़क पर बह रहे नाबदान के पानी को लेकर दलित बस्ती की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की चेताया कि जल्द से जल्द सफाई-सफाई नही कराई गई तो गांव की महिलाएं बड़े आंदोलन की बाध्य होगी।
इस दौरान गांव की महिलाओं ने कहा कि साफ सफाई के आभाव में आय-दिन सड़को पर नाबदान का पानी लगा रहता है। जिससे गांव के महिलाएं को आने जाने में संकट का सामना करना पड़ता है। साथ ही उसमें गिरकर महिलाएं व बच्चे चोटिल भी हो जा रहे है। उक्त मार्ग से आगामी 12 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवसर पर गांव में बड़ी संख्या में जुलूस निकाला जाएगा। लेकिन अभी तक सड़क की साफ सफाई व नाबदान के पानी को साफ नही किया गया है। यदि जल्द ही रास्ते को दुरुस्त नही कराया गया तो गांव की महिलाएं बड़े आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान तेतरा देवी,चिंता देवी,गीता देवी,कुसुम,सुषमा,अनिता देवी,आदि मौजूद रही।

जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिजाज रखते हैं नर्म अपना,तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नयी-नयी है

module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (0.5034722, 0.5034722); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Night; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (13, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (0.5034722, 0.5034722); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (13, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

देशभक्ति के रंग में डूबा बड़गावां का मुशायरा व कवि सम्मेलन
कौमी यकजहती फाउंडेशन के तत्वावधान में आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन संम्पन्न
शहाबगंज। जो ख़ानदानी रईस हैं वो मिजाज रखते हैं नर्म अपना,तुम्हारा लहजा बता रहा है तुम्हारी दौलत नयी-नयी है। देश की विख्यात कवियित्री शबीना अदीब के इस गीत के साथ ही देश भक्ति गीत हिन्दू, मुस्लिम,सिख-ईसाई के आँखों का तारा है। यहीं है मेरा हिंदुस्तान यही है मेरा हिंदुस्तान वसीम मज़हर गोरखपुरी के गीत पर लोग झूम उठे तो ऐसे ही देशभक्ति शेरो-शायरी,श्रृंगार रस एवं हास्य-व्यंग की कविताओं का लुत्फ क्षेत्र के बड़गावां गाँव में शनिवार को देरशाम कौमी यकजहती फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन में श्रोतागण रविवार की भोर तक उठाते रहे।
मुख्य अतिथि समाजसेवी औसाफ़ अहमद गुड्डू व हाजी सैय्यद नईम ने फीता काटकर किया। इसके बाद कवि-कवियित्रियों के शानदार प्रस्तुति ने लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। निज़ाम बनारसी ने अपने इस मुल्क की हर वक्त हिफाज़त के लिए,सर लिए फ़िरते हैं। हम लोग शहादत के लिए सुनाया तो महफ़िल हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गुंज उठी। फरमूद इलाहाबादी ने इश्क करके मैं बंटा आधा इधर आधा उधर,पर्स से कटा आधा इधर आधा उधर। अरक़म बहरियाबादी अदब से पेश आएं तो सलीक़े याद रखते,हम अपने चाहने वालों के लहजे याद रखते। नसीम साज ने मैं न आता मक़ामे गुरबत तक,मेरी तकदीर मुझको लायी है। जमजम रामनगरी ने जमीं से शामए परवर दिगार जाता है,अदालतों में जब इंसाफ़ हार जाता है। चन्दौली की रीना तिवारी ने हौसला बन गयी हूँ सभी के लिए,गम छुपाती हूँ अक्सर खुशी के लिए। शाइस्ता सना बरेली, सलमान जफ़र हरदोई, जौहर कानपुरी, कवि बंधु पाल, अतीक अंजर, समर गाजीपुरी ने अपनी प्रस्तुतियों से भोर तक लोगों को मुशायरा में बैठने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत कय्यूम खां व मुस्ताक अहमद ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा.शहाबुद्दीन मटू, अनीस खां, बब्बल खान, टोनी खरवार, जमील अहमद, महेंद्र राव, मुश्ताक खां, अनिल केशरी सभासद, प्रदीप जायसवाल एड, सिरताज प्रधान, गुलफाम अहमद प्रधान, सत्येंद्र मौर्य, केशरीनंदन जायसवाल, गुफरान, फुजैल खान, अशरफ़ जमाल, उस्मान गनी, अंजुम, तुफ़ैल खान, शहनवाज, नौसाद, आकाश, आरिफ, तनवीर आदि उपस्थित थे।

Chandauli
broken clouds
24.9 ° C
24.9 °
24.9 °
19 %
2.4kmh
78 %
Tue
24 °
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
33 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights