22.1 C
Chandauli
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 91

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत,मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप जांच में जुटी पुलिस

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दुधारी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि नंदन चौहान की शादी सात साल पहले सकलडीहा थाना के दिनदासपुर निवासी खुशबू से हुई थी। किसी न किसी बात पर आय दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था। शनिवार को अचानक खुश्बू की मौत हो गई। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को मिली उनमें कोहराम मच गया। मौके पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनेश्वर पांडेय ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता के मौत की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की जाएगी।

Chandauli:सूर्या हॉस्पिटल में मरीजों के लिए लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,बोले चिकित्सक जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्राथमिकता

चंदौली। मुख्यालय स्थित सूर्या हॉस्पिटल की तरफ से रविवार को मरीजों के लिए विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मरीजों को ऑर्थो रोग व प्रसूति से जुड़े स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में प्रदान की जाएंगी।

स्वास्थ्य शिविर में हड्डियों की मजबूती की जांच बीएमडी पूरी तरह से नि:शुल्क होगी। साथ ही एनीमिया और शुगर की जांच भी बिना किसी शुल्क के की जाएगी। मरीजों को एक्स-रे पर 40% की छूट दी जाएगी। वहीं प्लास्टर की सुविधा मात्र ₹200 में उपलब्ध होगी। साथ ही मरीजों को दवाइयों पर भी 40% तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा स्त्री रोग व इन्फर्टिलिटी की समस्या से जूझ रहे महिलाओं के सवाल और समुचित ईलाज की मिलेगी। यह स्वास्थ्य शिविर खासतौर पर उन मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगा। जो अपनी जांच व उपचार महंगे खर्च की वजह से नहीं करवा पाते सूर्या हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम त्रिपाठी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. यशी त्रिपाठी और जनरल सर्जन डॉ. जन्मेजय अपनी सेवाएं देंगे।

Chandauli:अधिकारियों ने थाना परिसर में लगाया सम्पूर्ण समाधान दिवस,प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का दिया निर्देश

चंदौली। सदर कोतवाली परिसर में शनिवार को ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान फरियादियों द्वारा उनके समक्ष कुल तीन प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से एक भी प्राथर्ना पत्रों का निस्तारण नही किया गया। उन्होंने सभी प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों को सौप कर जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अधिकारी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द कराना सुनिश्चित करें। मामले को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नही करने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह, दुर्गेश यादव, एसआई संतोष कुमार सिंह, रावेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहें।

Chandauli:हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चकिया। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव ने शनिवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि लालपुर गांव निवासी नागेश्वर मौर्य का 20 वर्षीय पुत्र शिवम मौर्य अपने छत से लोहे का छड़ उतार रहा था। इसी दौरान छड़ ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में सट गया। और शिवम बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गया। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chandauli:जंगल मे लकड़ी लेने गए युवक पर भालू ने किया हमला,हालत गंभीर


नौगढ़। थाना क्षेत्र के लौवारी कलाँ गांव के समीप शुक्रवार की शाम जंगल में एक भालू ने युवक के ऊपर हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके मौजूद चरवाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाया और एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

बताते है कि संजय कोल अपने रोजमर्रा के लिए लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल गया था। इसी दौरान अचानक भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे बचाव के लिए लिए एक काफी देर तक जद्दोजहद किया। लेकिन भालू के हमले से बुरी घायल हो गया। इस दौरान चरवाहों ने चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुँचे और किसी तरह युवक को भालू से बचाया। जिसके बाद भालू जंगल में फरार हो गया जिसके बाद 108 एंबुलेंस की ओर मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत डॉ चंद्र प्रकाश ने बताया कि भालू के हमले से घायल युवक को लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज़ के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Chandauli:प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़,कार्यवाई में जुटी पुलिस

बबुरी। थाना क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित मेघा बाबा हास्पिटल में शुक्रवार की रात प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। और अस्पताल परिसर में तोड़ फोड़ करने लगे लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाबुझाकर कर शांत कराया और आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि बिन्दपुरवा गांव निवासी रामाश्रय की पुत्री निशा को प्रसव होना था। प्रसव पीड़ा होने पर निशा के परिजन उसे लेकर पांडेयपुर गांव स्थित मेघा बाबा हास्पिटल पर पहुंचे। जहा प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी दौरान पिता रामाश्रय ने चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस हास्पिटल में गर्भवती निशा का मासिक जांच चल रहा था। दो दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर हम लोग निशा को लेकर हास्पिटल आए। चिकित्सक ने निशा को दर्द का इंजेक्शन देकर छोड़ दिया। बताया कि बहत्तर घंटे में डिलेवरी हो जाएगी। दर्द बढ़ने पर हास्पिटल लाना है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की देर रात दर्द बढ़ने पर स्वजन ने उसे भर्ती कराया । शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे प्रसव के दौरान निशा की हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत देख कर स्वजन ने चिकित्सकों से चिंता जताई जिसपर चिकित्सकों ने उसे दुसरे हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। हालांकि नवजात बच्ची स्वस्थ है। महिला की मौत के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व स्वजन पहुंच गए और अस्पताल में तड़फोड़ करने लगे । सूचना पर बबुरी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उग्र ग्रामीणों तथा स्वजन को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने लगाई फांसी परिजनों में मचा कोहराम,कार्यवाई में जुटी पुलिस

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने फंदे से लटकर अपने ई लीला समाप्त कर लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को दाह संस्कार के लिए ले जा रहें थे। इसी दौरान लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताते हैं कि बिसौरी गाँव निवासी जगजीवन की पत्नी संगीता देवी 32 वर्ष घर का काम काज सम्पन्न कर अपने कमरे में सोने चली गई। और संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकर अपने ई- लीला समाप्त कर ली। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए। संगीता के शव को दाह-संस्कार के लिए ले जाने गए। इसी दौरान लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुच कर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत नवीन चौकी मंडी प्रभारी रावेंद्र सिंह ने बताता की संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला के मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Jawahar Navodaya Vidyalaya के कक्षा-9 व 11 की प्रवेश परीक्षा आज

Young Writer, चंदौली: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-9 एवं 11 में प्रवेश हेतु प्रवेश 08 फरवरी को जनपद स्थित बी एड बी इंटरनेशनल स्कूल खरखोलिया मोहरगंज में होगी, जिसमे कक्षा 9वीं में कुल 976 एवं कक्षा-11 वीं 129 विद्यार्थी शामिल होंगे। कक्षा 9वीं की परीक्षा प्रातः 11.15 बजे से दोपहर 1.45 बजे तथा कक्षा-11 वीं की परीक्षा प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित की गयी है।

परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय प्राचार्य पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ चंदौली से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा नियुक्त केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में सकुशल संपन्न करायी जाएगी।  शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी केंद्र पर अपने साथ प्रवेश पत्र एवं एक पहचान पत्र लेकर जायेंगे।

No Helmet, No Fuel : एसडीएम ने पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ की बैठक‚ शासन के निर्देश से कराया अवगत

पेट्रोल पंप संचालकों संग बैठक करते एसडीएम व सीओ।
पेट्रोल पंप संचालकों संग बैठक करते एसडीएम व सीओ।

Young Writer, Chandauli: चंदौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर आलोक कुमार की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ नो हेलमेट नो फ्यूल के परिप्रेक्ष्य में तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेट्रोल पम्प संचालाकों को शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया तथा उक्त नियम का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बैठक में उक्त शासनादेश के क्रियान्वयन में पेट्रोल पम्प संचालकों द्वारा आ रही व्यवहारिक समस्याओं को साझा किया गया।

पेट्रोल पम्प संचालकों को उक्त शासनादेश के अनुपालन में किसी प्रकार की समस्या या दिक्कत आ रही है तो पुलिस-प्रशासन को तत्काल सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया। पेट्रोल पम्प संचालकों को अवगत कराया गया कि ग्राहकों को यह अवश्य अवगत कराते जाए कि आप यदि बिना हेलमेट के वाहनों में तेल लेते है तो सीसीटीवी कैमरा फुटेज व अन्य माध्यमों से परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा नियमानुसार चालान किया जा रहा है जिसे आपको क्षति उठानी पड़ सकती है। हेलमेट लगाकर गाडी चलाना आपके लिए व आपके परिवार के लिए बहुत ही आवश्यक व सुरक्षित माध्यम है इसका प्रयोग अवश्य करें। ग्राहकों को बताया जाए कि यह आपके फायदे के लिए किया जा रहा है जिससे आप सुरक्षित अपनी यात्रा पूर्ण कर घर पहुंच सके। ग्राहकों को लगातार जागरूक करने की आवश्यकता है। बैठक में क्षेत्राधिकारी, आशुतोष सिंह, पूर्ति निरीक्षक, शिवाश्रय सिंह तथा पेट्रोल पम्प संचालक, शब्बीर अली, सुरेन्द चौहान, संजीव कुमार, अभिनव, मनोज कुमार, रंजीत प्रसाद, सुधीर जायसवाल, चोलेश्वर कुमार राहुल व रवि यादव उपस्थित रहे।

Love Marriage : परिवार की रजामंदी से परिणय सूत्र में बंधे प्रेमी-प्रेमिका

परिणय-सूत्र में बंधने के बाद प्रेमी-प्रेमिका।

Young Writer, Chandauli News (इलिया): पहले प्यार हुआ फिर घर से प्रेमी युगल फरार हुए। मामला जब पटल पर आया तो अंततः परिवार वालों की राजामंदी से प्रेमी युगल चकिया काली मंदिर जाकर एक दूजे को माला पहनाकर परिणय सूत्र में बंध गए।
थाना क्षेत्र के मालदह गांव निवासी वंदना कुछ दिन पूर्व बिहार प्रांत के चांद थाना क्षेत्र के किलनी गांव के मनीष कुमार को दिल दे बैठी थी। एक माह पूर्व दोनों प्रेमी युगल घर से फरार हो गए थे, जिसके लिए बंदना के पिता कुमार राम ने पुत्री वंदना को मनीष कुमार नामक युवक द्वारा भाग लिए जाने का आरोप लगाकर थाने में लिखित तहरीर दिया था। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने लाई तो प्रेमी युगल वयस्क निकले। और दोनों एक दूसरे से विवाह करने और साथ रहने की जिद पर अंडे रहे। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह दोनों पक्ष के घर वालों को थाना पर बुलाकर समझाया बुझाया। जिस पर दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए। परिवार वालों की मौजूदगी में प्रेमी युगल चकिया स्थित काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ माला पहनकर विवाह रचाई। वैसे भी थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह दो बिछड़े परिवारों को मिलाये जाने के लिए जानी जाती है। अबकी बार उन्होंने दोनों प्रेमी युगल को मिलाकर राजी खुशी शादी संपन्न करा दिया जिसकी क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।

Chandauli
scattered clouds
22.1 ° C
22.1 °
22.1 °
22 %
2.5kmh
36 %
Wed
39 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
32 °
Sun
32 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights