32.7 C
Chandauli
Tuesday, June 23, 2026

Buy now

Home Blog Page 92

Chandauli:ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से रेल कर्मी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम महाल निवासी रेलकर्मी चालीस वर्षीय अनवर अली उर्फ पिंटू की मंगलवार की सुबह वाराणसी में ड्यूटी के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दस वर्ष पहले अनवर के पिता मोहम्मद शमी की भी वाराणसी में ही ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। रेलकर्मी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम महाल निवासी अनवर अली उर्फ पिंटू वाराणसी में रेलवे में की-मैन के रूप में तैनात था। वह माह ए रमजान में सुबह सहरी करने के बाद ड्यूटी करने निकल गया था। सुबह छह बजे रेलवे लाइन पर काम करते समय बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही अनवर की मौत हो गई। अनवर के मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। परिवार के पुरुष सदस्य और मुहल्ले के लोग वाराणसी के लिए रवाना हो गए। अनवर के पिता भी वाराणसी में रेलवे में की-मैन के पद पर तैनात थे। दस वर्ष पहले कार्य के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। पिता के स्थान पर अनवर उर्फ पिंटू की नौकरी लगी। आज पिता की तरह उसकी भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां घर में कोहराम मच गया है। जानकारी होने पर मुहल्ले में मातम पसर गया। अनवर की मां कैमरून निशा बेटे की मौत की सूचना के बाद गुमशुम हो गई हैं। वहीं पत्नी नगमा खातून का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। अनवर की पहली पत्नी का दो वर्ष पहले निधन हो गया था। पांच वर्षीय पुत्र रेहान और दस वर्षीय बेटी फलक भी लोगों को रोते देख कर रोते बिलखते रहे।

Chandauli:आवारा कुत्तों ने 26 ग्रामीणों को बनाया निशाना,आतंक से क्षेत्र में दहशत

चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को विभिन्न गांवों में 26 ग्रामीणों को कुत्तों ने अपना निशाना बना लिया जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है। जख्मी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एंटीरेबीज लगवाने वाले की संख्या से चिकित्सक भी हैरान रह गए। ओपीडी के दो घंटे में ही 26 ग्रामीणों को एंटी रेबीज व टीटी का इंजेक्शन लगाया गया।
सभी ग्रामीणों को पहले साबुन से हाथ धुलवाकर चिकित्सक डा. नीरज कुमार ने एंटी रेबीज का डोज लगाया। जिनमें जनकपुर निवासी त्रिलोकी बाघी गांव निवासी योगेंद्र, सूरज, अमदहां चरनपुर गांव निवासी विमल, राजनाथ, मंगरही गांव निवासी चंद्रप्रकाश, जयमोहनी गांव निवासी सुगंधा, आयुष, अमृत, मजगावा गांव निवासी रंभा बजरडीहा गांव निवासी अरविंद, चमेली, सुरेंद्र, बसौली गांव निवासी सुशीला, प्रियवंती, मलेवर गांव निवासी अनीता, फुलवंती, मजगाई गांव निवासी आदर्श, सोनवार गांव निवासी शिवशरण, मरवटिया गांव निवासी अशोक, डुमरिया गांव निवासी पंकज, आकाश, नर्वदापुर गांव निवासी आर्यन,खटखरी गांव निवासी सावित्री को कुत्तों ने निशाना बनाया। जहा गांव में दहशत का माहौल है।

Congress News: शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने संभाला दायित्व‚ बोले मिलकर करेंगे पार्टी को मजबूत

DDU Nagar में पदभार संभालने के बाद कांग्रेसियों के साथ शहर कमेटी अध्यक्ष बृजेश गुप्ता।
DDU Nagar में पदभार संभालने के बाद कांग्रेसियों के साथ शहर कमेटी अध्यक्ष बृजेश गुप्ता।

Young Writer, डीडीयू नगर। नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को पूर्व अध्यक्ष ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत काली महाल स्थित पार्टी कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि नवनियुक्त मुगलसराय शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश गुप्ता को संगठन सृजन से लेकर पार्टी कार्यक्रम व आंदोलन में सभी कांग्रेस जनों के साथ मिलकर उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान किया जाएगा। बृजेश गुप्ता एक जुझारू व जमीनी कार्यकर्ता है, जो निश्चित रूप से कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे, जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान होगा। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि सभी के साथ मिलकर संगठन का कार्य करना है। साथ ही आमजन की लड़ाई को पूरे सिद्दत से लड़ा जाएगा। संघर्ष के साथ शहर में पार्टी को और नई ऊंचाईओ तक पहुंचाने की जो मुहिम निरंतर चलती आ रही है। उसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। पूरी ईमानदारी और लगन से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में आंनद शुक्ल, दिनेश चन्द्रा, शाहिद तौसिफ, दयाराम पटेल, सतीश बिंद, नवीन पाण्डेय, परमहंस सिंह, दशरथ चौहान, नेहाल अख्तर, विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, कमरुल बारी, संगीती सिंह, ऊषा यादव, ट्रिजा एलियट, तारिक अब्बास, हेलन पैट्रिक, हम्मीर शाह जायसवाल, अनवर सादात, रामसेवक पटेल, धर्मवीर, मृत्युंजय शर्मा, शाबिर राईन, मोहन गुप्ता,ऋषि दयाल,दिपक गुप्ता, रमेश सिंह, सोनू श्रीवास्तव, इसरार कुरैशी, संजय जायसवाल, रुपेश चौहान, दिलीप पाल, दिपक जायसवाल, विक्की गुप्ता, रंजीत जायसवाल, सोनू सोनकर, आकाश कुमार, प्रदीप जायसवाल, मंटू शर्मा, प्रवीण कुमार, अंकज कुमार, मनोज यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Celebrating 8 Years Of Yogi Government In UP: DPRC Chandauli में रोजगार मेला 26 मार्च को

रोजगार मेला : Chandauli News

Celebrating 8 Years Of Yogi Government In Uttar Pardesh

Young Writer, चंदौली। Yogi Governement के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला सेवायोजन कार्यालय, यूपी कौशल विकास मिशन व राजकीय आईटीआई रेवसा के संयुक्त तत्वावधान में 26 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन डीपीआरसी पर किया गया है।
उक्त रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम सेवायोजन विभाग के पोर्टल के जॉब सीकर कालम में अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। इस रोजगार मेला में विजन इण्डिया सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड (विस्ट्रान, टाटा मोटर्स एवं एमआरएफ) क्वेसकार्प प्राइवेट लिमिटेड (हिन्डाल्को, अशोक लीलैण्ड) भारतीय जीवन बीमा निगम, डिक्सन नोएडा एवं अन्य कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। शैक्षिक हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, डिप्लोमा, आईटीआई एवं अन्य प्रतिभाग कर सकते है। साथ ही अनुरोध है कि मेले में भाग लेने वाले हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं आईटीआई उपरोक्त ट्रेड पास अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, 06 पासपोर्ट साइज फोटो व बायोडाटा एवं उसकी छायाप्रति सहित प्रातः 10 बजे आयोजन स्थल जिला पंचायत संसाधन केन्द्र (डीपीआरसी) नियामताबाद, चंदौली पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

DDU Nagar News: बैलेंस खो बैठा चालक‚ टोटो पलटने से मां व पुत्री घायल

डीडीयू नगर में टोटो पलटने से मां व पुत्री घायल

Youing Writer, डीडीयू नगर। नगर स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय के पास सोमवार की शाम 4:30 बजे के करीब टोटो पलटने से 50 वर्षीय अधेड़ महिला व 15 वर्षीय बालिका घायल हो गई। लोगों ने घायलों को पीपी सेंटर में ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छोड़ दिया।
क्षेत्र के पटपरा निवासिनी महिला व उसकी बेटी टोटो पड़कर मुगलसराय सामान खरीदने के लिए आ रही थी। जैसे ही टोटो राज की महिला चिकित्सालय के करीब पहुंचा, तभी टोटो डिस बैलेंस होकर  पलट गया। उसमें सवार महिला व उसकी लड़की को हाथ में मामूली चोट आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने टोटो चालक को पकड़ कर थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। गौरतलब हो कि नगर में नाबालिक बच्चों द्वारा बे हिसाब टोटो चलाया जा रहा है। इसके खिलाफ पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इनके पास वाहन चलाने का कोई लाइसेंस भी नहीं रहता है।

Chandauli:सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगो की मौत,मातम में बदली शादी की खुशियां


चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के सवैया पट्टीदारी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा इलाज़ के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते हैं कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव निवासी नौशाद अंसारी 35 वर्ष व उनका भतीजा शहरे आलम 24 वर्ष बाइक से अपने रिस्तेदारों के घर शादी का कार्ड देने गए थे। वापस आने के दौरान जैसे ही दोनों सवैया गांव के समीप पहुचे की किसी अज्ञात वाहन ने उसने बाइक में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना में दोनों गंभीर रूप घायल हो गए। घटनास्थल जुटे आस पास के लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा दोनों की मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष विंदेश्वर पांडेय ने बताया कि दोनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गए। घटना में दोनों सर में गंभीर चोटे आई। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज़ के दौरान दोनों की मौत हो गई।

इनसेट——
मातम में बदली शादी की खुशियां
चंदौली। मुस्तफापुर गांव में चाचा और भतीजे की मौत से घर मे शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। जिसको लेकर पूरे गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि 4 अप्रैल को घर में लड़की की शादी पड़ी थी जिसको लेकर दोनों रिस्तेदारी में कार्ड देने निकले थे लेकिन सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। जिसकी खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Chandauli:सदर कोतवाली में कोतवाल ने सभ्रांत नागरिकों संग की पीस कमेटी की बैठक,बोले परंपरागत तरीके से ही मनाए त्योहार

चंदौली आगामी त्योहार जमात-उल-विदा व ईद को देखते हुए सदर कोतवाली परिसर में सोमवार को कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने नगर के सभ्रांत नागरिकों संग बैठक की और लोगों से आपसी सौहार्द व भाई चारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की साथ ही चेताया कि त्योहार में कोई भी व्यक्ति खलल डालने का प्रयास करेगा तो पुलिस उसके साथ सख्ती से निपटेगी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि परंपरागत तरीके से ही त्योहार मनाया जाए। किसी तरह की कोई नई परंपरा की शुरूआत न की जाए। अगर ऐसा किसी ने करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ईदगाहों में लाउडस्पीकर की आवाज सीमित रखे। जिससे किसी को कोई परेशानी ना हो सभी लोग आगामी त्योहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाएं। त्योहार हमारे घरों में खुशियां लेकर आते हैं। त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस के साथ-साथ आमजन की भी है। किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। बाजारों व क्षेत्रों में किसी की भी गतिविधियां संदिग्ध हैं। तो उसकी सूचना पुलिस को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी इस दौरान वसीम कादरी, इशहाक, गुलाम हुसैन, जुम्मन, आजाद, अनीस, रमेश कुमार, राहुल सेठ, भरत वर्मा, सर्वजीत प्रधान, आदि मौजूद रहें।

Chandauli News: धान के कटोरे में मशरूम की खेती करेंगे किसान

केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की तैयारी

Young Writer, Agricuture News: चंदौली धान के कटोरे में अब जिले के किसान मशरूम की खेती भी करेंगे। मशरूम की खेती पर किसानों को आने वाले खर्च पर 50 फीसदी तक अनुदान भी मिलेगा। इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा जिले के किसानों को मशरूम की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। जिससे किसान सकुशल तरीके से मशरूम की खेती कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकें।

केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर हर स्तर से प्रयासरत है। इसके तहत प्रदेश सरकार मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं। और सब्सिडी प्रदान कर रही है। इससे किसान 20 लाख रुपये तक की मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित कर सकते हैं। और 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इसके तहत उद्यान विभाग मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 50 फीसद तक अनुदान दे रहा है। इससे किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इसके लिए जिले के किसानों को पराम्परागत खेती के अलावा मशरूम की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। उद्यान अधिकारी शैलेंद्र दुबे ने बताया कि प्रदेश सरकार मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर से प्रयासरत है। सरकार की ओर से मशरूम की खेती पर 50 फीसदी तक किसानों को अनुदान दिया जा रहा है। जिले में मशरूम की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। किसान आवेदन कर अनुदान का लाभ ले सकते हैं।

Chandauli Town Security : निजी कैमरों के भरोसे चंदौली नगर की सुरक्षा व्यवस्था

जल्द ही सीसी-टीवी कैमरे से लैस होंगे नगर के त्रिमुहानी व प्रमुख जगहें
Young Writer, चंदौली। नगर में वारदातों अपराधियों एवं अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस विभाग जिला प्रशासन की तरफ से सीसीटीवी कैमरे किसी भी तिराहे पर मौजूद नहीं है। नगर पंचायत द्वारा कैमरे लगाए जाने के प्रस्ताव भी पटल पर लाए गए थे। लेकिन आगे प्रक्रिया परवान नही चढ़ सकी। नगर के प्रमुख बाजार अतिव्यस्ततम इलाके व मुख्य-मार्ग पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी की जरूरत अति आवश्यक है। लेकिन अभी तक नगर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं।

नगर निवासी मयंक सिंह ने का कहना है कि त्योहार पर नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिकोण से उनके सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नही है। भीड़भाड़ वाले बाज़ार में सीसी टीवी कैमरा लगना अति आवश्यक है जिससे लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। सकलडीहा रोड चाँदनी मार्केट गंगा रोड, बस स्टैंड मठ गली सब्जीमंडी के पास सुरक्षा की दृष्टि से कैमरा होना आवश्यक है। जिससे घटनाओं की जानकारी और साक्ष्य के आधार पर पुलिस आसानी से अपराधी तक पहुंच सके। नगर व्यापारी राम प्रवेश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में सीसीटीवी कैमरों के अभाव में नगर की सुरक्षा निजी कैमरों के भरोसे चल रही है। जिससे कुछ अराजक तत्व अपने कारनामों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। व्यापारी राजकुमार ने बताया कि नगर के कुछ चुनिंदा बाजार ऐसे हैं। जहा सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ होता है। और हमेशा लोगों की उपस्थिति बनी रहती है। इन स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी कम रहती है। जहा सीसी टीवी कैमरे की ज्यादा आवश्यकता है। सतीश अगवाल ने बताया कि नगर पंचायत व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से योजना बनाकर नगर के सभी तिराहे व अति भीड़ भाड़ वही जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाना चाहिए। जिससे नगर की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को आसानी से मिल सकें।

क्या कहते हैं नगर पंचायत अध्यक्ष
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू ने बताया कि नगर विकास योजना के तहत नगर के प्रमुख जगहों व त्रिमुहानियो पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना हैं। जल्द ही नगर के त्रिमुहानियो व प्रमुख जगहों पर कैमरा लगाया जाएगा।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार राय ने बताया कि नगर पंचायत व पुलिस विभाग की ओर से नगर के प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात चल रही है। जल्द ही नगर में सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। जिससे अपराधियों संदिग्धों व अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सकें।

Chandauli:नहर में पलटी गोवंश से लदी तेज़ रफ़्तार डीसीएम ज्यादातर पशुओं की नहर में डूबने से मौत,तस्कर फरार

चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप सोमवार को गोवंश से लदा तेज़ रफ़्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। वही चालक व तस्कर मौक़े पर वाहन छोड़ फरार हो गए। घटना में ज्यादातर पशुओं की नहर में डूबने से मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मृत पशुओं को बाहर निकाला और आगे की कार्यवाई में जुट गई।


बताते हैं कि गोवंश से लदा तेज़ रफ़्तार डीसीएम सैयदराजा की तरफ से बिहार जा रहा था। लेकिन बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग देख वापस मुड़ कर भागने लगा। और भगवानपुर पुल होते हुए नवही के रास्ते धरौली की तरफ जाने के फिराक में था। लेकिन जैसे ही तस्करों की डीसीएम नवही गांव के समीप पहुची की अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जहा मौक़े से तस्कर फरार हो गए। घटना ने आधा से ज्यादा पशुओं की नहर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने लोगो की सहायता से पशुओं को डीसीएम व नहर से बाहर निकाला और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोवंश से लदा तेज़ रफ़्तार डीसीएम सैयदराजा पुलिस को देखर भाग रहा था। नवही गांव के रास्ते चकिया की तरफ जाने के फिराक में था। लेकिन बीच रास्ते मे ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पशुओं की डीसीएम से बाहर निकलवाया जा रहा था।

Chandauli
clear sky
32.7 ° C
32.7 °
32.7 °
45 %
3.3kmh
2 %
Tue
44 °
Wed
46 °
Thu
45 °
Fri
45 °
Sat
41 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights