सकलडीहा। कस्बा स्थित एक लान में रविवार को अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज की ओर से विराट पटवा सनातन महाकुम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने दीप प्रज्वलित कर शुरूआत कराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द ही मुलाकात कर पटवा समाज की राजनीतिक मंच देने की बात कहीं जाएगी। प्रदेश की सरकार में आने वाले समय में पटवा समाज का विधायक व मंत्री भी बनेगा। कई प्रदेशों से आए पटवा समाज के पदाधिकारियों ने अपने विचार भी रखें। इस मौके पर पटवा समाज को मुख्य अतिथि को चांदी की मुकुट अंगवस्त्र सहित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर समाज को संगठित करने का काम जो पटवा समाज ने किया है । वह स्वागत योग्य है। पटवा समाज की राजनीतिक भागीदारी को पूरा करने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार के बीच अपनी बात को रखूंगा। देश के विकास और मुख्य धारा से पटवा समाज को जोड़ा जाएगा। उन्होनें आश्वासन दिया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश व बिहार सरकार से भी पटवा समाज को जोड़ने की अपील की जाएगी। वहीं पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने बताया कि पटवा समाज अपने हक व अधिकार के लिए कटिबद्व है। उसे प्रदेश की सरकार पूरा करने का प्रयास जरूर करेगी। हर क्षेत्र में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाला पटवा समाज राजनीति में कदम रखने की जो सोच रखी है। वह बहुत सही काम किया है। वहीं सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी भी पटवा समाज को राजनीतिक भागीदारी के लिए हर संभव प्रयास करेगी। समय अपने पर पटवा समाज से विधायक सांसद मंत्री बनाने का भी काम करेगी। देश के कोने से आए पटवा समाज के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जहां भी उनको समाजवादी पार्टी की जरूरत होगी वहां पार्टी खड़ा होने का काम करेगी। वही मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला और ब्लाक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि पटवा समाज लोगों को जोड़ने का कार्य वर्षाे से करता आ रहा है। बहुत खुशी की बात है कि एक कार्यक्रम के माध्यम से अपनी ताकत भी दिखा दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद पटवा, राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा, विनोद पटवा, प्रमोद देववंशी, विजय कुमार गुप्ता, महेन्द्र पाटकर मृदुल, राजीव देवल, माता प्रसाद पटवा,डा सागर पटवा, संजीव पटवा बिहार सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।
Chandauli:पटवा विराट सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब,बोले अनिल राजभर प्रदेश में पटवा समाज को मिलेगा सम्मान और अधिकार
देश हित में सोचने, काम करने और व्यवहार करने की बारी अब हमारी: डॉ विनय कुमार वर्मा
Central Public School के सीएमडी Dr Vinay Kumar Verma ने शहिद -ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरु को दी श्रद्धांजलि
चंदौली। शहिद -ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरु का शहादत दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये तीनों महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी कड़ी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सीएमडी डॉ विनय कुमार वर्मा ने तीन क्रांतिकारियों के बलिदान को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही इनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर देश हित मे कार्य करने के लिए सभी को संकल्पित होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरु जाते थे, एसेंबली में बम फेंक कर आसानी से भागा जा सकता था, लेकिन वे नहीं भागे। वो जानते थे कि गिरफ्तारी के बाद जेल व अदालत में अंग्रेजों की मनमानी चलेगी फिर भी वे पीछे नहीं हटे। अंग्रेज उन्हें बहुत अधिक प्रताड़ना देंगे फिर भी वे भी राह चुना।अंग्रेजों के कोर्ट में खड़े होकर इंकलाब के नारे लगाने के बाद जज उनके खिलाफ जल्द फैसला सुनाएंगे फिर वे नारे लगाए। जेल के भीतर उनके उपवास करने से अंग्रेजों को बहुत फर्क नहीं पड़ता फिर भी वे उपवास किए। वे जानते थे उनकी शहादत ही भारत माता की संतति को झकझोर कर स्वाधीनता के लिए आगे आने को प्रेरित करेगा तो उन्होंने फांसी के फंदे को हंसते हुए चूम लिया। उनके इसी यक़ीन ने उस समय हकीकत में भी बदला। देश का युवा भगत, सुखदेव व राजगुरु बनने निकल पड़े। जगह – जगह क्रांतिबीज अंकुरित होता गया। तब देश के सभी महान सपूतों के सम्मिलित प्रयत्नों से देश मुखर हुआ और दुश्मन कमजोर। आखिर संग्राम बड़ा हुआ, परिणाम में देश आजाद हुआ। कहा कि आज हम सभी को इन महान क्रांतिकारी शहीदों की शहादत पर उनके बलिदानों से प्रेरणा लें। देश के लिए कुछ करने की अब हमारी बारी है। आइए देश हित में सोचें, काम करें और देशहित में व्यवहार करें, ताकि देशहित में संदेश दें, तभी हमारे अमर शहीदों की आत्मा प्रफुल्लित हो सकेगी।
Chandauli:इयरफोन ने ले ली दो युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की जान,जाने कैसे हुआ हादसा
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारापुर में के समीप रविव5 को रेलवे के बंद फाटक को पार करते समय दो फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुची पुलिस दोनों युवकों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दअरसल शहाबगंज थाना क्षेत्र के अरारी गांव निवासी 22 वर्षीय प्रमोद पासवान दयालपुर गांव में अपने ननिहाल में रहता था। वो फुटबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। इसके साथ ही जीवनपुर गांव निवासी आकाश यादव 22 वर्ष भी फुटबॉल अच्छा खेलता था। दोनों ही युवक सेना भर्ती की तैयारी भी कर रहे थे। सुबह दोनों बाइक से खेल मैदान में जाने के लिए निकले। इस दौरान जब दोनों तारापुर रेल फाटक के पास पहुंचे तो ट्रेन के आने के कारण फाटक बंद था। खेल मैदान जाने की जल्दबाजी में दोनों कान में इयर फोन लगाए। फाटक के बगल से बाइक निकालकर रेलवे ट्रैक पर करने लगे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आ गई। कान में इयर फोन लगा होने के कारण दोनों को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। जिससे दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए । दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वही दोनों की बाइक ट्रेन में फंसकर 500 मीटर तक घसीटती चली गई।
BSP News: चंदौली में बसपा की कमान संभालने वाले घनश्याम प्रधान का जगह-जगह हुआ स्वागत-सम्मान
दबे-कुचले लोगों के हित में बसपा ने किया कार्यः रामचंद्र गौतम
Young Writer, चंदौली। जनपद चंदौली में बसपा की कमान संभालने के बाद जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान का शनिवार को सकलडीहा व चकिया में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। सकलडीहा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी मंडल रामचंद्र गौतम ने कहा कि आज बसपा कार्यकर्ताओं का जो उत्साह दिखाई दे रहा है है निश्चित ही विगत आने वाले दिनों में बहुजन समाज पार्टी के हाथों को मजबूत करके पंचायत चुनाव और विधान सभा 2027 में बड़ी जीत दिलाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि बसपा ने हमेशा दबे कुचले लोगों के हित में कार्य किया है और सत्ता में वापसी के बाद इस परंपरा को फिर से आगे बढ़ाया जाएगा। आमजन व कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने वाले घनश्याम प्रधान को पार्टी ने एक बार फिर चंदौली की कमान सौंपी है। उम्मीद है वह पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।

बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि आज हम सभी को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर व कांशीराम के व्यक्तित्व व जीवनी को पढ़ने व जानने की जरूरत है, ताकि उनकी विचाराधारा को आमजन तक पहुंचाया जा सके। आज अंबेडकर के द्वारा दिए गए संविधान पर हमला हो रहा है। आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र किया जा रहा है, जिसे बसपा कभी सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतेन्द्र कुमार मौर्य, हरिलाल पाल, मनोज उपाध्याय, राजेश मास्टर, फूलचंद्र प्रसाद, संतोष कुमार भारती, प्रेम शंकर सिंह, जयप्रकाश मौर्य, राजेंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश राजभर, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, केशव कुमार, अनिल कुमार, राजबहादुर, राजनाथ पहलवान, अखिलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
पकड़े जाने के भय से पशु तस्कर ने नदी में लगाई छलांग,मौत घायल दूसरे तस्करों को अपने साथ ले गए कार सवार अज्ञात
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के यूपी-बिहार सीमा पर स्थित नौबतपुर के समीप शनिवार की सुबह कर्मनाशा पुल से मवेशी लदा वाहन किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। घटना के बाद पशु तस्कर पकड़े जाने के भय से पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दिया। परिणामस्वरूप जहां एक की मौत हो गयी, जब कि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे मवेशी लदे वाहन के पीछे से आ रही एक चार पहिया वाहन सवारों ने उसे घायलावस्था में अपने साथ वाहन में बैठाकर ले जाने में सफल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजकर अगली कार्रवाई में जुट गयी। वहीं यूपी की सीमा में हुई मौत की वजह से उत्तर पुलिस उसे बिहार सीमा का दिखाकर मामला घंटों उलझा रहा, जिससेे मवेशियों से लदा वाहन करीब तीन घंटें तक पुल पर खड़ी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा मवेशियों से लदी वाहन पुलिस से पकङे जाने के भय से तस्कर वाहन छोड़ नदी में कूद गये। वहीं सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने उक्त घटना से इंकार करते हुए दुर्घटना की वजह से नदी में गिरने की वजह से तस्कर की मौत की वजह बताई है।
PM Shri Composite School Hathiyani के बच्चों ने काशी विश्वनाथ व सारनाथ का किया भ्रमण
शैक्षणिक भ्रमण पर गए पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी के बच्चे
Young Writer, चंदौली। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय हथियानी के बच्चों का दल शैक्षणिक भ्रमण पर काशी विश्वनाथ व सारनाथ के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बच्चों प्रधानाध्यापक कुंवर बीरेंद्र प्रताप सिंह की निगरानी में सर्वप्रथम बीएचयू स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां बच्चों को बीएचयू की स्थापना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बच्चों को बीएचयू की स्थापना और उसमें महामना मदन मोहन मालवीय के अतुलीय योगदान के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान बच्चों ने साइस लाइब्रेरी, कला भवन आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद बच्चे सारनाथ का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने बौद्ध मंदिर के अलावा स्तूप को देखा। साथ ही चिड़िया घर में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों व जंतुओं को देखा। शिक्षकों बच्चों को बौद्ध धर्म एवं गौतम बुद्ध के जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया कि भगवान बौद्ध गया में ज्ञान प्राप्त करने के बाद सारनाथ आए और उन्होंने अपना पहला उपदेश यहीं सारनाथ में दिया था। भगवान बुद्ध ने शांति और करुणा का संदेश पूरे विश्व को देने का काम किया। इसके बाद बच्चों ने चिड़िया घर का भ्रमण करते हुए विभिन्न प्रकार के चिड़ियों को देखा और उनके बारे में शिक्षकों से जानकारी ली। इसके अलावा घड़ियाल, मगरमच्छ, हिरन, सारस पक्षी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वहीं पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधों का भी बच्चों ने अवलोकन किया। इस मौके पर शिक्षक रवि मिश्रा, सउद अहमद, निधि नामदेव उपस्थित रहे।
Chandauli:खेत में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला-सराय गांव के बीच खेत में 20 वर्षीय युवक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों को सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौक़े पर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया।
बताते हैं कि सराय बन्धवापर के रहने वाले छोटेलाल राम का पुत्र पवन कुमार 20 वर्ष सोमहुला स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। हाल ही टाण्डा में कक्षा दसवीं का बोर्ड का परीक्षा दिया था। वह तमिलनाडु में एक कपड़े के फैक्ट्री पर काम करता था। बोर्ड परीक्षा के पूर्व अपने घर आया था। 22 मार्च शनिवार को उसका टिकट था।

शुक्रवार की सुबह उसका शव सोनहुला-सराय बन्धवापर के बीच मे सोनहुला सरहद पर किसान के खेत मे मिला। उसे बुरी तरह से पीटा गया था। उसका गला दबाकर हत्या की गई थी। उधर से गुजरने वालो में परिजनों को सूचना दिया जो घटना की जानकारी होने पर बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है । शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
Chandauli:कोटे की दुकान में सेंध लगाकर 82 बोरे गेंहू व चावल चोरी,पुलिस गश्त पर उठे सवाल
बबुरी। क्षेत्र के नरहरपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को निशाना बनाते हुए 82 बोरी गेहूं और चावल पर हाथ साफ कर दिया। देर रात दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर घुस गये तथा ताले तोड़कर बड़ी मात्रा में अनाज की चोरी को अंजाम दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कोटेदार गिरधारीलाल की सरकारी राशन की दुकान गौड़ीहार के पास, मुगलसराय-चकिया सड़क मार्ग पर स्थित है। बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर दुकान में प्रवेश कर लिया और ताले तोड़कर वहां रखे 82 बोरी गेहूं और चावल चुरा ले गए। सुबह दुकान की दीवार में सेंध लगा देख कर घटना की जानकारी गिरधारी लाल को दी। इस बीच लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। दुकानदार ने चोरी की सूचना बबुरी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस बाबत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने बताया कि चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा घटना की जांच की जा रही है।
इनसेट–
बढ़ रही चोरी की घटनाएं, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
बबुरी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ वर्षों पहले भी इसी दुकान में चोरी हो चुकी है, लेकिन पुलिस घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं, जिससे वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कितनी जल्दी चोरों तक पहुंचती है और क्या इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी या नहीं।
Chandauli:नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बाइक से गिरा युवक सर में आई गंभीर चोट,वाराणसी रेफर
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार को बरहनी गांव निवासी अभिमान बाइक से गिरकर घायल हो गया।घायलावस्था में लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
बताते हैं कि बरहनी गांव निवासी अभिमान 31 चंदौली से घर जा रहा था। जैसे ही माधोपुर गांव के समय पहुंच की नेशनल हाईवे पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे घायलावस्था में आसपास के लोगों ने 108 की मदद से पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ संजय कुमार ने बताया कि घायलावस्था में आए युवक के अभिमान की प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।
नैनो यूरिया व डीएपी का प्रयोग अधिक करें किसान:अभिषेक
चंदौली। अंतरष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को बरहनी में इफको एव सहकारिता विभाग की ओर से दिवशीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें सहकारिता विभाग की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।इस दौरान क्षेत्र अधिकारी इफको अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि नैनो यूरिया और डीएपी का प्रयोग किसानों को अधिक से अधिक करना चाहिए। इससे उर्वरा शक्ति मजबूत होती है।इस दौरान मुसाफिर सिंह, रविन्द्र त्रिपाठी,राजेश सिंह समितियों के सचिव एव कृषक बंधु उपस्थित रहे।











