चंदौली। सैयदराजा पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जेठमलपुर तिराहे के समीप ट्रेलर से भरी मात्रा में शराब बरामद कर एक तस्कर को धर दबोचा उक्त मामले का खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन सभागार में किया। शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रूपये बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय व उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली। कि वाराणसी की तरफ से एक ट्रेलर भारी मात्रा में शराब लेकर बिहार की तरफ जा रही है। थानाध्यक्ष ने तत्काल स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ जेठमलपुर नेशनल हाईवे के तिराहे पर घेरे बंदी कर ट्रेलर के साथ तस्कर व वाहन स्वामी को धर दबोचा। जिसके पास से कुल 6012 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रूपये है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम जुंगराज सिंह पंजाब के मूसे थाना चवाल जिला तरणताल गांव का निवासी बताया है। उसके साथ वाहन स्वामी हरकीत सिंह विर्क पर आवश्यक कार्यवाई कर जेल भेज का रहा है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार राय निरीक्षक अपराध दिलीप श्रीवास्तव, अरविन्द भारद्वाज, विजेन्द्र सिह, रामानन्द सिह, आनन्द सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, मंटू सिंह, नीरज मिश्रा, अजीत सिंह, गनेश कुमार, संदीप कुमार, नसीरुद्दीन हुमायु, मौजूद रहें।
Chandauli:सैयदराजा पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक ट्रेलर से भारी मात्रा में शराब किया बरामद,जाने कितनी है कीमत
Chandauli:उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की ओर से जिला मुख्यालय पर की गई बैठक,विभिन्न विषयों हुई चर्चा
चंदौली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई की ओर से बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह के नेतृव में ब्लाक स्तरीय बैठक आहुति की गई। जिसमें ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा अपने अपने समस्याओं को रखा गया।
इस दौरान शिक्षकों ने ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के समस्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना में शामिल कराने के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाने के लिए जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों सांसदों विधायकों को पत्रक के माध्यम से सूचना दिया जाए। जिले के समस्त ब्लॉकों में सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों की पत्रावली को एक साथ सामूहिक रूप से जिला स्तर पर प्रेषित करते हुए निशुल्क एवं अभिलंब निश्तारित किया किया जाए। रमजान के अंतिम शुक्रवार को जमात-उद-विदा का अवकाश घोषित किया जाए। संगठन के साथ अनन्त निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो रहे मंडल अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी का विदाई कार्यक्रम जिला स्तर से किया जाए। समस्त ब्लॉक के द्वारा संगठन के प्रति निर्धारित कोटा मनी को स-समय जमा किया जाए। साथ ही शिक्षकों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार को माल्यार्पण एवं बुके देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान जिला महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष अमरनाथ दुबे, शशि कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
Chandauli:जमीनी विवाद को लेकर दबंगो ने दूसरे पक्ष को मारकर किया लहूलुहान,मची चीख पुकार
सकलडीहा। कोतवाली के कस्बा में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। घटना से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस घायल का उपचार कराकर मुकदमा दर्ज कर ली है।
कस्बा निवासी उमेश कुमार गुप्ता हलवाई का कार्य करते है।बुधवार को उनको किसी प्रोग्राम में जाना था।उमेश के मुताबिक इसी बीच भाइयों ने जमीन बटवारे को लेकर हंगामा करने लगे। दोनों ओर से तू-तू मैं-मैं होने लगा।जबतक उमेश कुछ समझ पाते दूसरे तरफ के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।जिसमे उनका सिर फूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।इससे चीख पुकार मच गई।किसी से इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुची पुलिस घायल को सीएचसी पहुचाई।जहा उपचार कराया गया।कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जल्द ही आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
पासवान समाज की मांग‚ राजकुमार बाघ के नाम पर हो बलिया मेडिकल कालेज का नाम
Young Writer, चंदौली। पासवान समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बलिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाघ के नाम से रखे जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
इस दौरान दिलीप पासवान ने कहा कि बलिया जिला में मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा प्रस्तावित है। उक्त मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए जिस स्थान का चयन किया गया है वह स्थान जिला कारीगर जेल है पिछले साल बलिया बलिदान दिवस के दिन माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस मूर्ति पर मालपान किया वह क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाग की मूर्ति थी देश की लड़ाई में अंग्रेजों को छक्के छुड़ा दिए थे अंग्रेजों द्वारा ही नाम उनका बाघ दिया गया था अंग्रेज पुलिस ने इनको बहुत सारी यातनाएं दी। जिला कारगर स्थित पेड़ पर इनको उल्टा लटका कर भला से खोपा उनके घाव पर नमक छिड़का इस प्रकार से इनको यातनाएं दी। इसके बाद भी उनके प्राण नहीं निकले तो इनको गोली मार दी गई। अंग्रेजों ने उनके ऊपर 50000 का इनाम भी रखा था इस प्रकार से अपने देश के लिए अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले वीर शहीद राजकुमार बाग बलिया जेल में ही शहीद हो गए। कोई भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अपने जाति विशेष के लिए लड़ाई नहीं लड़े हैं। बलिया मेडिकल कॉलेज का नाम महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाग के नाम पर रखा जाए जिससे कि राजकुमार बाघ को भी अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जैसे सम्मान मिले। मांग किया कि दलित समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकुमार बाघ के नाम पर रखा जाए। इस अवसर पर वंसराज पासवान, राम मूरत पासवान, जयप्रकाश पासवान, रमेश पासवान, नर्सिंग पासवान, प्रमोद पासवान, पंकज पासवान, घंटी पासवान, अरुण पासवान, शिव पासवान, रवि पासवान, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
चंदौली जिले में एक बार फिर बसपा की कमान संभालेंगे घनश्याम प्रधान
बसपा ने सर्वसमाज के हितों को दी प्राथमिकताः घनश्याम
चंदौली। आगामी चुनावों को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी अभी से अपनी तैयारियों को मूर्त रूप देने में जुट गयी है। बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा-निर्देश से अवगत कराया। साथ ही पार्टी के नीति-नियम व सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने की नसीहत दी। कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने सर्व समाज के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। ऐसे में बसपा की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाना होगा। साथ ही भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर करने का काम हम सभी को मिलकर करने की जरूरत है।

इस क्रम में बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने होरीलाल पाल को जिला महासचिव का दायित्व सौंपा है, वहीं जिला उपाध्यक्ष का दायित्व राजन खान के पास होगा। इसके अतिरिक्त राजेश मास्टर को जिला सचिव, मनोज उपाध्याय को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में फूलचंद प्रसाद व मुरलीधर को नामित किया गया है। वहीं जिला बीभीएफ संयोजक रमेश धक्काड़ी व जिला बामसेफ संयोजक पंकज कुमार को बनाया है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए खुशी जाहिर की और उम्मीद जताई कि सभी नए पदाधिकारी संगठन के भरोसे पर खरा उतरने का काम करेंगे, ताकि बहुजन समाज पार्टी को आगे आने वाले दिनों में राजनीतिक शिखर पर पहुंचाने का सपना पूरा हो सके। कहा कि बसपा में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर व कांशीराम की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया है और हम सभी मिलकर आगे भी इसे बढ़ाने का काम पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ करेंगे।
चंदौली कैली-मार्ग जाम कर महिलाओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन,बोली विद्यालय कि छात्राए प्रतिदिन होती है छिटाकशी का शिकार
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बसिला नसीरपुर चट्टी सड़क पर बुधवार को अंग्रेजी शराब की दुकान आवंटित होने की जानकारी होने से पहले ही दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने देशी शराब की दुकान पर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ किया साथ ही चंदौली कैली-मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही जल्द दुकान हटवाने का आश्वासन दिया।
दरसअल क्षेत्र के बसिला नसीरपुर चट्टी पर देशी शराब की दुकान पिछले 5 वर्षों से चलाई जा रही है। यहां पर शाम ढलते ही आधा दर्जन गांवों के लोग एकत्रित होकर शराब के नशे में धूत होकर जमकर उत्पाद मचाने का काम करते हैं। यहां तक की घर पर भी पहुंच कर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट व उत्पीड़न करने का काम करते चले आ रहे हैं।

जबकि इसी मार्ग से होकर तीन विद्यालय के छात्र छात्राएं भी प्रतिदिन गुजर करते हैं। इनको भी छिटाकशी का शिकार होना पड़ता है। पिछले दिनों सरकार द्वारा यहां पर अंग्रेजी व बियर की दुकान की नयी दुकान आवंटन कर दिया गया। इसकी जानकारी जैसे ही क्षेत्र के गांव की महिलाओं को हुई। तो इससे आक्रोशित होकर बुधवार को देसी शराब के दुकान के पास पहुंचकर दुकान में तोड़फोड़ के साथ ही शराब को भी नष्ट कर दिया। साथ ही चंदौली-कैली मार्ग जाम कर दुकान हटवाने को लेकर धरने पर बैठ गई। लगभग एक घंटे चले धरने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बूझकर दुकान हटवाने का शासन पर एसडीएम के नाम पत्रक लेकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
Railway News : नवरात्र में ट्रेनों में सीट नहीं कैसे हो मैहर-विन्ध्वासिनी के दर्शन
Young Writer, डीडीयू नगर वासंतिक नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है। यह छह अप्रैल तक चलेगा। देवी आराधना के महापर्व में बड़े पैमाने पर शक्ति उपासक माता वैष्णव देवी, मैहर देवी, माता विंध्यवासिनी, मां कामाख्या धाम, मुंबई में मां मुंबा देवी के दर्शन को जाते है। देवी धाम जाने वाली ट्रेनों के सीट भरे हैं। ऐसे में भक्तों को दिक्क़त हो रही है।
होली के बाद अप की ओर जाने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ है। यह स्थिति होली के 15 दिन बीतने के बाद भी समाप्त होती नहीं दिख रहा है। नवरात्र में जिले से सबसे अधिक लोग मैहर देवी और मां विंध्यवासिनी के दरबार में माथा टेकने जाते हैं। यदि मैहर जाने की स्थिति देखे डीडीयू से दानापुर -पुणे एक्सप्रेस में 30 मार्च को स्लीपर में 55, 31 मार्च को 19, एक अप्रैल को 18, दो को 13, तीन को 12 वेटिंग है। थर्ड एसी में तीन अप्रेैल को दो सीट उपलब्ध है। इसी तरह पटना लोकमान्य तिलक जनता एक्सप्रेस के स्लीपर में चार अप्रैल तक दस से अधिक वेटिंग है। वहीं शिप्रा एक्सप्रेस 11 अप्रैल तक स्लीपर में रिग्रेट (अब बुकिंग नहीं हो सकती) दिख रहा है। यही हाल मुंबई मेल में भी है। दानापुर -सिकंदराबाद, संघमित्रा एक्सप्रेस के स्लीपर, थर्ड एसी में भी नवरात्र में कोई सीट उपलब्ध नहीं है। वहीं मां मुंबा देवी के दर्शन के लिए मुंबई जाने वाले यात्रियों को भी ट्रेन में सीट खोजने में परेशानी हो रही है। पटना लोकमान्य तिलक जनता एक्सप्रेस, मुंबई मेल, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पटना छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, गोड्डा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी में 30 से अधिक वेटिंग दिख रही है। मां कामाख्या के दर्शन के लिए गुवाहाटी जाना पड़ेगा। यहां के लिए नवरात्र में डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में तीस मार्च केा थर्ड एसी में सीट रिग्रेट है जबकि सेकेंड एसी में पांच और फर्स्ट एसी में दो वेटिंग है। वहीं गुवाहाटी एक्सप्रेस में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी में सीट रिग्रेट है। ब्रह्मपुत्र मेल के स्लीपर में चार अप्रैल तक 20 से अधिक वेटिंग है जो थर्ड एसी में 30 मार्च को 22, 31 को 16, एक अप्रैल को 12 वेटिंग है। नार्थईस्ट एक्सप्रेस में तीस मार्च को थर्ड एसी में सीट रिग्रेट है जबकि 31 मार्च से चार अप्रैल तक 22 से अधिक वेटिंग है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की संख्या की लगातार समीक्षा की जाती है।
Phoolan Devi के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ हो कार्यवाहीः निषाद पार्टी
Young Writer, चंदौली। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर विरोध प्रदेशन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि डा. आशीष द्विवेदी के द्वारा सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद फूलन देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किया गया। लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में निषाद समाज के लोग ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। साथ ही लोगों ने निषाद समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को दोहराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविंद बिन्द ने कहा कि जालौन जिले के डा. आशीष द्विवेदी के द्वारा निषाद समाज की पूर्व सांसद फूलन देवी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। लेकिन पुलिस प्रशासन के लोगों ने मामले का संज्ञान नहीं लिया। कहा कि निषाद समाज की तमाम उप जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग काफी समय से चल रहा हैं। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक अधिसूचना जारी नहीं किया हैं। जबकि निषाद समाज के लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी झलक रही हैं। चे
ताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान निषाद समाज के लोगों भाजपा को करारा झटका दिया था। अगर आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी नहीं किया तो परिणाम भी नाकारात्मक होगा। क्योंकि मान सम्मान से बढ़कर निषाद समाज के लोगों के लिए कुछ भी नहीं हैं। कहा कि निषाद समाज के लोग फिरहाल ज्ञापन देकर अपनी मांगों को रख रहे हैं। आगे रणनीति बनाकर कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव कुमारी निषाद, सुरेश निषाद, चंद्रकला निषाद, चंद्रमणि पांडेय, विजय निषाद, मेघनाथ निषाद, रेखा देवी, काशी साहनी आदि मौजूद रहे।
Chandauli:सर्कुलेटिंग एरिया से चोरों ने उड़ाई आरपीएफ कर्मी की बाइक,घटना सीसी कैमरे में कैद
डीडीयू नगर। एनई रेलवे आरपीएफ आउटपोस्ट पर तैनात एक कांस्टेबल की बाइक उचक्कों ने सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्सल कार्यालय के सामने बने बाइक स्टैंड से उड़ा दिया। बाइक चोरी के दौरान चोर सीसी कैमरे में कैद हो गया। इसकी जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने लिखित सूचना जीआरपी को दी।
आरपीएफ स्टेशन पोस्ट पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल कोमल सिंह अपनी बाइक आरजे 34 एसएम 7750 को सर्कुलेटिंग एरिया स्थित पार्सल कार्यालय के सामने बने पार्किंग में खड़ा करके गत 12 मार्च की सायं 4 से 12 बजे रात्रि तक ट्रेन सील ड्यूटी करने चला गया। इसी बीच जब वह चाय पीने के लिए वापस बाहर आया। तब उसने देखा कि उसकी बाइक गायब है। उसने काफी तलाश किया लेकिन बाइक का कहीं अता पता नहीं चला। आरपीएफ कर्मी ने इसकी सूचना अपने अधिकारी अजय कुमार राय के साथ 112 नम्बर डायल पुलिस और जीआरपी को दी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। दो युवक का बाइक लेकर जाते हुये स्पष्ट दिखाई दे रहे है। भुक्तभोगी ने तत्काल इसकी लिखित तहरीर जीआरपी में दी लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा दिया। इस बाबत जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
Chandauli:आखों में इस्प्रे मारकर ग्राहक जनसेवा केंद्र संचालक से 50 हजार कि लूट,क्षेत्र में फैली सनसनी
चहनियाँ। बलुआ थाना क्षेत्र के डेवड़ा निवासी प्रमोद प्रजापति अपने मजीदहा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (ubi)से सोमवार को शाम 6 बजे अपने घर जा रहें थे की रास्ते मे बल्लीपुर डेवड़ा के बीच आरो प्लांट के पास पहले से घात लगाए अपाचे गाड़ी से दो व्यक्ति केमिकल युक्त स्प्रे से उनके आँखों पर स्प्रे मार दिए। जिससे प्रमोद को कुछ सामने दिखाई नहीं दिया। उनके बाद बैग मे रखा 50 हजार रूपया और एटीएम मशीन, फिंगर मशीन व एक मोबाइल जिससे बैंक का काम करते थे। बदमाश छीन कर भाग गए। घटना के बाद प्रमोद ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दिए। मौके पर बलुआ पुलिस पहुँच कर जाँच पड़ताल मे जुट गयी। लेकिन सूचना भेजनें तक अभी बदमाश पकड़ से बाहर है। बलुआ थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि भुक्त भोगी से सूचना मिली थी। घटना स्थल व आस पास के दुकानों मे सीसी टीवी फुटेज से जाँच किया जा रहा है। जल्द से जल्द घटना का पता लगाया जायेगा।











