25.2 C
Chandauli
Wednesday, September 23, 2026

Buy now

धानापुर हत्याकांड: बदमाशों को संरक्षरण देने वाले एक अभियुक्त को क्राइम ब्रांच व पुलिस ने किया गिरफ्तार,जाने किन लोगों ने दिया था घटना को अंजाम

- Advertisement -


चंदौली। धानापुर राजकुमार यादव हत्या कांड में बदमाशों की संरक्षण देने वाले एक आरोपी को क्राइम ब्रांच व धानापुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाई की गई। उक्त मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को पुलिस लाइन में किया।
उन्होंने बताया कि बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तों की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान ज्ञात हुआ कि बदमाशों द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई। दो बाइक टीवीएस अपाचे सफेद रंग व हीरो सुपर स्प्लेण्डर काला रंग जिनकी विभिन्न सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से तस्दीक की गई थी ग्राम माधोपुर सिलौटा तााल में सड़क के किनारे लावारिस हालत में पड़ी हुई पायी गई। जिन्हें पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर जाँच प्रारम्भ की गई तो जानकारी हुआ कि अभियुक्त का पूर्व से ही मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू के घर आना जाना था। तथा उक्त वाहनों को अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त करने के उपरांत मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू निवासी ग्राम अहिकौरा (ओड़वला) थाना धानापुर जनपद चन्दील्ली के घर पर ले जाया गया जहाँ पर मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू द्वारा वाहनों को अपने घर की बाउंड्री के अन्दर खड़ी करवाए तथा बदमाश उसके मकान के पिछले दरवाजे से निकलकर चले गए मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू द्वारा उक्त मोटर साईकिलों को रात के अन्धेरे में ले जाकर ताल में खड़ी कर दिया गया। जिसके आधार पर मनोज तिवारी उर्फ पप्पू की घटना में संलिप्तता पाते हुए उसका नाम प्रकाश में लाकर अभियोग में धारा 61 (2) बीएनएस की वृद्धि करके अभियुक्त मनोज तिवारी उर्फ पप्पू उपरोक्त की तलाश प्रारम्भ की गयी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू थाना धामापुर क्षेत्र स्थित रमरजाय चट्टी के पास से मौजूद हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
इनसेट—–
बदमाशों की हुई पहचान
चंदौली। एसपी ने बताया कि जांच पड़ताल में जानकारी मिली है कि अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ उर्फ पहलवान सिंह पुत्र स्व० गुलाब सिह नि० महुवरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली, 2- गोपाल सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह नि० ग्राम बूढेपुर थाना धानापुर जनपद चन्दौली, 3-विशाल पासी पुत्र लालचन्द्र पासी निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की पहचान के लिए गठित टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त काली कलर की सुपर स्पेलंडर बाइक के विषय में तस्दीक की गई। सुपर स्पलेंडर बाइक हिस्ट्रीशीटर अरविंद यादव के भाई शैलेन्द्र यादव के नाम से पंजीकृत है। बरामद दूसरी अपाची बाइक के विषय में तस्दीक की जा रही है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights