चंदौली। जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 वीं व 11 वीं में प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 08 फरवरी को बी0 एंड बी0 इंटरनेशनल स्कूल खरखोलिया मोहरगंज में होगी। जिसमे कक्षा 9 वीं में कुल 976 एवं कक्षा-11 वीं 129 विद्यार्थी शामिल होंगे l
कक्षा 9 वीं की परीक्षा प्रातः 11.15 बजे से दोपहर 1.45 बजे तक तथा कक्षा-11 वीं की परीक्षा प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक निर्धारित की गयी है l परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते है । प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कार्यालय प्राचार्य पी0 एम्0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ (ऊ0प्र0) से संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक तथा जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा नियुक्त केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे l परीक्षा सी0 सी0 टी0 वी0 कैमरे की नजर में सकुशल संपन्न करायी जाएगी l शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी केंद्र पर अपने साथ प्रवेश पत्र एवं एक पहचान पत्र लेकर जाएंगे l
सीसीटीवी कैमरे व पुलिस के निगरानी में होंगी नवोदय पार्श्व प्रवेश परीक्षा,केंद्र पर प्रवेश पत्र व पहचान पत्र अनिवार्य
Chandauli:मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में एक दूसरे के हुए 57 जोड़े
चंदौली। सदर विकास खंड व नगर पंचायत में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल व ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सदर विकास खंड में 50 व नगर पंचायत में 7 जोड़ो की शादी मंत्रोच्चार के साथ कराई गई। वही शादी संपन्न होने के बाद वर वधु को आशीर्वचन के साथ उनको प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस दौरान सदर ब्लाक प्रमुख संजय सिंह बबलू ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गरीबों व ज़रूरतमंद परिवारों के बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दिया जा रहा है। जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव हो सकें। इस समारोहों में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होते हैं। जो सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करता है। सामुहिक विवाह में गरीब परिवारों के बच्चों की शादी सम्मानजनक पूर्वक कराई जाती है।
Chandauli:कोहरा और ठंड कम होने के बावजूद भी कई ट्रेनें निरस्त,यात्री परेशान
डीडीयू नगर। कोहरे और ठंड का असर खत्म होने लगा है। बावजूद ट्रेनों के निरस्त होने और लेट लतीफी का सिलसिला समाप्त नहीं हुआ। बुधवार को अप सीमांचल, जोधपुर, गोड्डा दिल्ली विकली और ब्रह्मपुत्र मेल जबकि डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, केएसआर दानापुर बंगलूरू क्लोन स्पेशल सहित छह ट्रेनें निरस्त रही। वहीं टुंडला कुंभ मेला स्पेशल साढ़े पांच घंटे लेट रही। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की शाम पांच बजे तक डाउन की ओर जाने वाली टुंडला-पुरी स्पेशल फेयर कुभ मेला स्पेशल तीन घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर-हावडृा एक्सप्रेस एक घंटे, आनंद विहार- पुरी नंदन-कानन एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। इसी तरह आनंद विहार कामाख्या नार्थईस्ट डेढ़ घंटे, आनंद विहार -मधुपुर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। वहीं अप की ओर जाने वाली हावड़ा-टुंडला स्पेशल फेयर कुंभ मेला स्पेशल दो घंटे, हावड़ा-भिंड स्पेशल फेयर कुंभ मेला स्पेशल तीन घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, भुवनेश्वर नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही।
Chandauli:मनबढ़ युवक ने पुत्र को जान से मारने की दी धमकी,पुलिस ने किया गिरफ्तार
इलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में उसी गांव के युवक द्वारा में पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित युवती के पिता ने आरोप लगाया है। कि बीते एक फरवरी को भोर में उनकी पुत्री सिवान की ओर शौच करने गई थी। इस बीच गांव का ही युवक उसे शादी का झांसा देकर बहका फुसला कर भगा ले गया। लड़की के घर ना आने पर परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन किया। लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीडिता के पिता का आरोप है। कि आरोपित मनबढ किस्म का है। और उसके इस क्रियाकलाप के बारे में मना करने पर उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Chandauli:संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,मचा हड़कंप
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के महुअरकला गांव में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में 30 बर्षीय युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौक़े पर जुटे आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव के रहने वाले जितेंद्र तिवारी 30 मुगलसराय में टेम्पू चलाकर जीविकोपार्जन कर रहा था । मौनी अमावस्या के एक दिन पूर्व क्षेत्र के महुअरकला में अपने ननिहाल में मामा राजेन्द्र तिवारी के घर रुककर इधर ही क्षेत्र में टेम्पू चला रहा था। प्रतिदिन की भांति शाम को टेम्पू खड़ाकर भोजन करने के बाद घर से दूर सिवान में मड़ई पर सोने चला गया। ननिहाल के परिजन जब रात में गाय को रोटी डालने गए उसका शव रस्सी के सहारे अमरूद के पर लटकता मिला। जिसको देख परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाई की जा रही है।
Chandauli:नेशनल हाइवें पर दिखा तेज रफ्तार का कहर दो की मौत,10 घायल
चंदौली।अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई स्थित नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने श्रद्धालुओं की भारी बस में जोरदार टक्कर मार दी घटना में बस के परखचे उड़ गए। वही बस में बैठे दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने लोगों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
बताते हैं कि बिहार प्रान्त के पटना से श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे जैसे ही वो जंसो की मड़ई के समीप पहुचे की पीछे से आ रही तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। घटना के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गया। वही दो की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे पांच पुरूष, पांच महिलाएं शामिल हैं। इसमें कनक केसरी 42 गोपी कुमार 45 आलोक मोदी 38 कृष्णा 65 रूबी गोयल दास रचना गोयल 31 मेनका गोयल 45 रमेश मित्तल 53 प्रेम मित्तल 50 अनिल कुमार अग्रवाल 52 और प्रिया मोदी 35 व कविता मोदी 34 घायल हो गए। वही प्रिया मोदी और कविता मोदी की मौके पर ही मौत हो गई। वही 10 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किराया लेकिन उसमें कनक केसरी और आलोक मोदी की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर अजय कुमार सिंह ने बताया कि 10 लोगों का उपचार किया गया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है और सूचना है कि दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
Chandauli:डंफर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा एक की मौत,एक की हालत गंभीर
सकलडीहा। कोतवाली के क्षेत्र के खड़ेहरा गांव के समीप मंगलवार की शाम डंफर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। दूसरा गंभीर रूप से घायल गया। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वही घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क मार्ग अवरूद्ध कर कार्रवाई की मांग को कर रहे हैं। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज ने पुलिस फोर्स के साथ ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में कर रहे है। इस
बताते हैं कि बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा गांव के समीप महगांव शिवपुर निवासी लालजी राम का एकलौता पुत्र वर्षीय विनोद राम 26 वर्ष और उसी गांव का नंदन राजभर पुत्र मुंशीराय बोरिंग मिस्त्री का काम करते है। दोनो एक साथ बाइक से शाम 6 बजे करीब सकलडीहा से घर जा रहे थे। खडे़हरा गांव के समीप फोर लेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की डंफर तेज रफ्तार से पीछे से बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक चक्का के नीचे आने से विनोद राम की मौके पर मौत हो गयी। वही नंदन राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल को सकलडीहा सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए। जहां से ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने डंफर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर जमकर हो हल्ला मचाने लगे। डंफर का शीशा भी तोड़ दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ रघुराज कई थाना की पुलिस फोर्स के साथ देर रात साढ़े आठ बजे तक ग्रामीणों केा समझाने में जुटे रहे। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। परिजनों केा शासन की ओर से हर संभव सहयेाग दिया जायेगा। इस मौके नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल,कोतवाल हरिनारायण पटेल,डा.आशिष मिश्रा, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी,कांग्रेस नेता देवेन्द्र प्रताप सिंह मुन्ना,वकील सुभाष सिंह सहित अन्य ग्रामीणों केा समझाने में जुटे रहे।
Chandauli:नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं की कार,तीन की हालत गम्भीर
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगवान तालाब पुलिया के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार की देर रात महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहें श्रद्धालुओं की कार हाइवे किनारे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस में लोगों की मदद से सभी घायलों जिला अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान हालत गंभीर होने सभी वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
बताते है कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के दुर्गापुर निवासी लूना( 54) अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। स्नान के बाद कार सवार पूरा परिवार घर वापस लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही सदर कोतवाली के भगवान तालाब पुलिया के पास पहुंचे तभी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। जिससे ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें लूना 45 वर्ष तनिया 29 वर्ष व तुसार 60 वर्ष समेत दो अन्य को हल्की चोट आई है। सड़क दुर्घटना के बाद लोगों की भारी जुट गई। सूचना पर पहुँची सदर कोतवाली पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में पहुचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस बाबत ईएमओ संजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल तीनों की हालत गंभीर थी। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल निवासी परिवार कार से घर लौट रहा था। सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाने के साथ परिजन को सूचना दे दी गई है।
Chandauli:सड़क हादसे में आपस में टकराए वाहन नहर में जा गिरा ट्रैक्टर,मचा हड़कंप
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली-धरौली मार्ग पर मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पिकअप साइकिल सवार व गुमटी में टक्कर मारते हुए नहर में पलट गया। जहा मौके पर हड़कंप की मच गया। आस पास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने तत्काल ट्रेलर को कब्जे में कर मंडी चौकी ले गई। और आगे की कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि ट्रेलर चंदौली की तरफ से बिहार की तरफ जा रहा था। जैसे ही वो नवही गांव के समीप पहुचा की अचानक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर से टकरा गया। वही ट्रैक्टर की टक्कर आगे चल रही पिकअप व गुमटी के टकराते हुए नहर में पलट गई। जहा घटना को लेकर मौक़े पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने घटनास्थल की जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल ट्रेलर को कब्जे में कर मंडी चौकी ले गई। इस बाबत सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया है। घटना में ट्रैक्टर नहर में पलट गई है। मौके पर कोई हताहत नही हुआ है।
Corruption: Naugarh में वरासत करने के मामले में पैसे मांगने का लेखपाल पर लगा आरोप
Young Writer, Naugarh: नौगढ़ तहसील में नियुक्त लेखपाल पर भूमि का वरासत होने में रिपोर्ट लगाने के लिए पांच हजार रुपए की मांग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसपर उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश तहसीलदार सतीश कुमार को दिया है। अधिवक्ता बाबूलाल शर्मा ने लेखपाल पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।
तहसील क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी शंकर विश्वकर्मा के नाम से मौजा भरदूआं में आराजी नंबर 40 व 38 क संक्रमणीय भूमि है। बीते वर्ष शंकर विश्वकर्मा की मौत हो जाने के बाद भूमि का वरासत होने में कुल 07 लोग वारिस हैं। अधिवक्ता बाबूलाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि भूमि का वरासत होने के नाम पर लेखपाल अरविंद कुमार ने प्रति वारिस से एक हजार रूपए की दर से रूपयों की मांग किया जा रहा है, जिसकी शिकायत बीते दिनों तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में किया गया था। आक्रोशित लेखपाल अरविंद कुमार ने उपजिलाधिकारी के सामने ही अधिवक्ता के साथ काफी अभद्रता करने लगा। मोबाइल पर हुई बातचीत में लेखपाल ने भूमि का वरासत होने में रिपोर्ट लगाने के नाम पर पांच हजार रूपयों की मांग किया जा रहा है। जिसका आंडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि लेखपाल अरविंद कुमार पर वरासत में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रूपया मांगने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच कर के रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश तहसीलदार सतीश कुमार को दिया गया है। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर दोषी लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।











