29.3 C
Chandauli
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 97

जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व को धारण करने की जरूरतः Manoj Singh W

लक्ष्मणगढ़ में कर्पूरी ठाकुर के जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू।
लक्ष्मणगढ़ में कर्पूरी ठाकुर के जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू।

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी
Young Writer, Chandauli : चहनियां
क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लक्षुब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रगतिशील नाई बिकास समिति द्वारा अध्यक्ष बुलबुल सलनानी के देखरेख में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद व पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह और विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित किया। कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। मूर्ति स्थापित करने के लिए वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रताप सिंह ने 25 हजार देने की घोषणा किया।

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर मुख्यमंत्री ही नहीं गरीबों के भी मसीहा थे। जो रिक्शा से चलते थे और झोपड़ी में रहकर जीवन गुजारते थे। बिहार में गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले कर्पूरी ठाकुर ने नाई समाज को इस समाज मे जगह दी।

विशिष्ठ अतिथि विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री ,दो बार मुख्यमंत्री, दशकों तक विधायक रहे और विरोधी दल के नेता रहे। 1952 की पहली विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे।

सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन अनुकरणीय व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सभी को उनके जीवन से त्याग, समर्पण व समाज के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। आज के राजनीतिक परिवेश में उनके व्यक्तित्व को धारण करके ही देश की दिशा व दशा को बदला जा सकता है। कहा कि वह अपने कार्यों के कारण आज भी लोगों की स्मृतियों में जीवंत है। इस अवसर पर एमएलसी अरविंद सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रगतिशील नाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल हलीम, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, मनोज सिंह काका, हीरा शर्मा, सुभाष यादव,जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, बुलबुल सलमानी, इंद्रजीत शर्मा, बसंत शर्मा, महबूब सलमानी, भइया लाल शर्मा, माधव शर्मा आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता मोहन शर्मा व संचालन महबूब सलमानी ने किया।

भारतीय रेड क्रास सोसाइटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ

चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ लेते भारतीय रेड क्रास सोसाइटी के पदाधिकारी।
चंदौली कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ लेते भारतीय रेड क्रास सोसाइटी के पदाधिकारी।

Young Writer, चंदौली। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को भारतीय रेडक्रास सोसायटी चंदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी व अध्यक्ष निखिल टीकाराम फुडें उपाध्यक्ष व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. युगल किशोर राय, सभापति अजय कुमार सिंह, उपसभापति महेंद्र प्रताप सिंह, सचिव डा. एसके यादव, कोषाध्यक्ष डा. आरके शर्मा एवं रेडक्रास सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई।

सभापति अजय कुमार सिंह ने कहा कि नए सत्र में नए तरीके सामाजिक कार्य किया जाना है। 25 जनवरी को रेड क्रास सोसाइटी की ओर से चंदौली ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है, जिसमें सोसाइटी के पदाधिकारी व सदस्य रक्तदान कर लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे, ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, डा.स्वामी नाथ यादव, डा.मृत्युंजय प्रसाद, हैदर अली खान, विनोद गुप्ता, डा.संजय त्रिपाठी, डा.सतीश चौहान, डा.डीएल चौहान, डा.दीपू सोनी, डा.सुधीर यादव व सहयोगी अजीत कुमार सोनी आदि रेडक्रास सोसायटी चंदौली के सदस्यगण उपस्थित रहे।

चंदौली में 28 जनवरी से होगा दून एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव,हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी राज्यसभा सांसद


चंदौली। चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन पर 28 जनवरी से 13009 व 13010 दून एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इस दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह मंगलवार को चंदौली रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी। दून एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से मुख्यालय एवं आसपास के इलाके के लोगों को बेहतर रेल परिवहन में सुविधा होंगा।
विदित हो कि 2020 में कोरोना संक्रमण को लेकर सभी ट्रेनों का परिचालन बंद हो गया था। कोरोना काल के बाद रेल विभाग द्वारा कुछ ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया गया था, लेकिन चंदौली में ठहराव नहीं दिये जाने पर लोगों में परेशानियां होती रही। अब दून एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। राज्यसभा सांसद व रेलवे के संसदीय समिति की सदस्य साधना सिंह ने बताया कि उक्त ट्रेन का ठहराव स्थानीय जनमानस की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे मेरे प्रयास से रेलवे मंत्रालय से स्वीकार करते हुए मांग को पूरी करने का काम किया है। अब यह ट्रेन 28 जनवरी से नियमित तौर पर चंदौली में रुकेगी। इस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित होने से योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा तक सफर आसान होगा। रेलवे के संसदीय स्थायी समिति के सदस्य के तौर पर साधना सिंह के सुझाव पर रेलवे ने दीन दयाल नगर स्टेशन पर लोको कॉलोनी की ओर एस्कलेटर व पार्किंग के लिए हैंडहेल्ड टिकट की सुविधा का प्रावधान किया है। भविष्य में इस स्टेशन का निर्माण अत्याधुनिक तकनीक व वृहत यात्री सुविधाओं के साथ होना है।

यथार्थ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में मना राष्ट्रीय बालिका दिवस,बोले डा.धनंजय सिंह बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर



चंदौली। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में हमारी बेटियां हमारी पहचान का नारा देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक दिन के लिए जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा रिशु यादव को कॉलेज डायरेक्टर नामित किया गया। इस मौके पर नवनिर्मित कॉलेज डायरेक्टर ने कॉलेज में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ शुभकामनाएं प्रदान की।
प्रबंधक डा.धनंजय सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार बेटियों की बेहतर शिक्षा तथा भविष्य हेतु अनेकों प्रकार की योजनाओं सहित छात्रवृति की सुविधा तथा बेटियों के विवाह पर आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग की जांच कानूनन अपराध है। ऐसे गैर कानूनी जांच करवाने वाले व्यक्ति और जांच करने वाले डॉक्टर दोनों को 3 से 5 वर्ष तक की कैद तथा 50 हजार से एक लाख तक जुर्माना हो सकता है। उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत सभी छात्राओं को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की। प्रिंसिपल डॉ जेनेट जे ने उज्ज्वल भविष्य के लिए बेटियों को सशक्त बनाए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रवीण मिश्रा, सोनी चौहान, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप, रिंकू मौर्य, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, कंचन यादव, अर्चना राज, रीता पाल, इंदू पाल, प्रियंका दुबे, अभिषेक पांडेय, विकास यादव, आरती चौहान, आंचल वर्मा, अंजनी, सताक्षी, शिवम मौर्या, जुली, गज़ाला नाजमीन अन्नू कुमारी, मधु सेठ, प्रगति, विजयलक्ष्मी, ख़ुशबू, प्रतीक्षा, शिवानी, शुभांगी, फुलगेन, आरती आदि उपस्थित रहे।

Chandauli:डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने रविन्द्र सिंह ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई सपथ

चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुवार को समारोहपूर्वक शपथ ली। इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने रविन्द्र सिंह नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद एक-एक कर सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार की ओर से समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भदोही प्रकाश नाथ श्रीवास्तव व जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसपी आदित्य लांग्हे को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस दौरान मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने वादकारियों को त्वरित न्याय सुलभ कराने के दृष्टिगत बार एवं बेंच में समन्वय स्थापित करने की बात कही। कहा कि न्यायालय न्याय का मंदिर है, अधिवक्ता उस मंदिर के पुजारी है। यहां न्याय की आश में पीड़ित आता है। उसके दुःख व समस्या को अपना मानकर अधिवक्ता वादकारियों के टूटी फूटी बात को क्रमबद्ध करके न्यायालय के समक्ष रखता है। जिससे न्याय देने में न्यायाधीश को सहूलियत होगी। यायालय व अधिवक्ता के इस रिश्ते का हमेशा सम्मान होना चाहिए। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने फरवरी माह के अंत तक न्यायालय निर्माण के भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न होने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने अधिवक्ताओं के सकारात्मक संघर्ष को भी मंच के माध्यम से रखा। बताया कि अधिवक्ता न्यायालय के मुद्दे पर बेहद सक्रिय व सतर्क हैं। कहा कि अधिवक्ताओं ने अपने प्रयासों ने जिन मांगों को प्रशासन के पटल पर रखा था, उन्हें शासन के संज्ञान में लाकर पूरा करने का त्वरित कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग सभी मांगों को पूर्ण कर दिया है। रोडवेज निर्माण के लिए जमीन परिवहन विभाग को हैण्डओवर हो गयी है। समेकित मुख्यालय के निर्माण का कार्य भी लगभग पूर्ण है। बहुत से कार्यालयों के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास निर्माण की भी कार्यवाही को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा मुगलसराय तहसील भवन निर्माण का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि फरवरी खत्म होते-होते लगभग अधिकांश परियोजनाओं की स्वीकृति धन समेत प्राप्त हो जाएगी। एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि थाने आने वाले फरियादियों की समस्या को सुनने के साथ ही उसके प्रार्थना पत्र में अंकित सही तथ्यों को जानने व परखने का काम होता है। प्रयास होता है कि फरियादियों को न्याय सुलभ कराया जाए। इसमें अधिवक्ता समाज अपनी सकारात्मक भूमिका अदा करके एक अच्छा माहौल बनाने में सहयोग दें। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री झन्मेजय सिंह, सिविल बार अध्यक्ष राकेश रत्न तिवारी, शशिशंकर सिंह, शमशेर सिंह, विद्याचरण सिंह, मोहम्मद अकरम, धनंजय सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, हिटलर सिंह, शहाबुद्दीन, शमशुद्दीन, अभिनव आनंद सिंह, पंकज सिंह, शैलेंद्र सिंह, बहादुर यादव, रमाशंकर यादव, अरविंद तिवारी, संजय मिश्रा, राजेश मिश्रा, अमित सिंह दद्दू, संजय सिंह, श्याम सुंदर सिंह, चंद्रभूषण यादव, राममूरत सोनकर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता शैलेंद्र प्रताप सिंह व संचालन सुल्तान अहमद ने किया।

Tax Rebate : वाहनों के बकाया टैक्स पर UP Govt दे रही भारी छूट जल्द उठाएं लाभ

Chandauli News : एआरटीओ डा. सर्वेश गौतम।
एआरटीओ डा. सर्वेश गौतम।

Young Writer, चंदौली। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी डा.सर्वेश गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पूर्व पंजीकृत परिवहन यान जिस पर देय कर के साथ शास्ति पेनाल्टी पर 100 प्रतिशत छूट प्रदान की गई है, जो पांच फरवरी तक प्रभावी रहेगी।

बकाया कर की वसूली के मद्देनजर अभियान में शामिल एआरटीओ।
बकाया कर की वसूली के मद्देनजर अभियान में शामिल एआरटीओ।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 05 फरवरी तक अपने बकाया टैक्स में छूट के लिए प्रस्तावित योजना में 7500 केजी तक सकल भारयान हेतु आवेदन शुल्क 200 तथा 7500 केजी से अधिक सकल भारयान हेतु आवेदन शुल्क रू0 500 के रूप में जमा कर आवेदन कर सकते हैं। यह योजना 05 फरवरी को समाप्त हो रही है। एकमुश्त शास्ति समाधान योजना के समाप्ति में मात्र 15 दिन ही शेष रह गए हैं। आह्वान किया कि ऐसे समस्त वाहन स्वामी अपने वाहन का बकाया कर जमा कराकर शास्ति (पेनाल्टी) में शत-प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं। जनपद में कर बकाया वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही जारी है। गत दो दिवसों में 05 वाहनें जो बकाये कर में संचालित होते हुए पकड़ी गयी उनके विरूद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए निरूद्ध किया गया। भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही की जाती रहेगी।

District Democratic Bar Association Chandauli : 23 जनवरी को शपथ लेंगे नए पदाधिकारी

Young Writer

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण गुरुवार को
Young Writer, चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह एवं महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह 23 जनवरी को अपराह्न 2 बजे जनपद एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय के सामने चन्दौली कचहरी परिसर में आयोजित किया गया है।

यह जानकारी देते हुए महामंत्री झन्मेजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष अमरेंद प्रताप सिंह के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामप्रकाश मौर्य, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अभिनव आनंद सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश मौर्य, संयुक्त सचिव दुष्यंत यादव, पुस्तकालय मंत्री अवकाश कुमार शपथ लेंगे। उक्त शपथ-ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली रविन्द्र सिंह शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भदोही प्रकाश नाथ श्रीवास्तव, जिलाधिकारी चन्दौली निखिल टीकाराम फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे रहेंगे। अतिथियों में जिले के सभी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद के अधिवक्ता व आमजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी होंगे।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में जिला उद्यान अधिकारी व डीपीओ को कारण बताओ नोटिस


चंदौली। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक की लागत की परियोजनाओं एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक सोमवार की देर शाम विकास भवन सभागार में हुई। इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी को हाइटेक नर्सरी बनाने हेतु जमीन का चिन्हांकन अभी तक नहीं कराने तथा इंडो इजराइल एक्सिलेंस सेंटर की धीमी प्रगति मिलने एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को अक्सर बैठकों में अनुपस्थित रहने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन न करने पर कारण जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाबा कीनाराम आश्रम रामगढ़ में चल रहे कार्यों, पशुपालन विभाग के अंतर्गत नौगढ़ के चकरघट्टा में निर्माणाधीन पशुचिकित्सालय के अद्यतन प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने शेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिया। उन्होंने आईटीआई भवन चकिया, अग्निशमन केंद्र की बाउंड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान निर्माणाधीन मत्स्य मंडी के कार्य को जल्द पूरा कराते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू किए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस द्वारा कराए जा रहे कार्य स्वास्थ्य विभाग के ट्रामा सेंटर, विद्यालय तथा सीएचसी सेंटर सहित जनपद में अन्य चल रहे कार्य तेजी से कराए जाने का निर्देश दिया। सेंटर उन्होंने सिंचाई विभाग (लघुडाल), नौगढ़ बांध का पुनरोद्धार, चंद्रप्रभा का पुनरोद्धार एवं सैयदराजा में निर्माणाधीन शहीद स्मारक आदि के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं को समन्वय बनाकर तेजी से कार्य कराने के कड़े दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने विकास भवन में सीएम डैशबोर्ड की प्रदर्शित पैरामीटर्स पर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कुछ विभागों द्वारा विभिन्न पैरामीटर पर अच्छा कार्य न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जतायी। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को हाइटेक नर्सरी बनाने हेतु जमीन का चिन्हांकन ना कराने तथा इंडो इजराइल एक्सीलेंस सेंटर की धीमी प्रगति मिलने पर,जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को अक्सर बैठकों में अनुपस्थित रहने तथा अपने दायित्वों का निर्वहन ना करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को अपने कार्यशैली में सुधार लाते हुए प्रगति में तेजी लाने की नसीहत दी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाना है जिसके क्रम में आप सभी को जो जिम्मेदारियों मिली है आप सभी लोग अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाईके राय, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी आदि उपस्थित रहे।

DDU Nagar सड़क चौड़ीकरण विवादः सिक्स लेन के समर्थन में जुलूस निकाल रहे लोगों की पुलिस से हुई झड़प

डीडीयू नगर में सिक्स लेन के समर्थन में जुलूस निकालते लोगों को रोकने का प्रयास करती पुलिस।
डीडीयू नगर में सिक्स लेन के समर्थन में जुलूस निकालते लोगों को रोकने का प्रयास करती पुलिस।

गुरुद्वारा से सत्याग्रहियों ने हाथ में तिरंगा लेकर निकाला जुलूस

Young Writer, DDU Nagar को जीटी रोड को जाम से मुक्त कराने, पीडब्ल्यूडी की जमीन को अतिक्रमणकारियों से खाली कराने और नगर में जीटी रोड चौड़ीकरण को सिक्स लेन करने की मांग को लेकर चल सत्याग्रह धरने के साथ ही मंगलवार को सत्याग्रहियों ने तिरंगा हाथ में लेकर गुरुद्वारा से जुलूस निकाला। जो जीटी परमार कटरा से वापस आर्य समाज मंदिर के पास समाप्त हुआ। इस मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्रक दिया। जुलूस को रोकने के लिए पुलिस ने दो बार प्रयास किया, जिस कारण पुलिस व प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई। बावजूद सत्याग्रहियों ने तिरंगा हाथ में लेकर आगे बढ़ते रहे।

डीडीयू नगर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते लोग।
डीडीयू नगर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते लोग।

विदित हो कि पड़ाव से गोधना तक हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान मुगलसराय  नगर में सड़क की चौड़ाई को लेकर घमासान मच गया है। एक गुट नगर स्थित जीटी रोड के व्यापारियों का है, जो शहर में फोर लेन सड़क ही बनवाने का समर्थन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दूसरा गुट नगर में भी सिक्स लेन बनाने की मांग पर अड़ा है। इसे लेकर आर्य समाज मंदिर परिसर के बाहर लोग धरना भी दे रहे है। मंगलवार को सिक्स लेन समर्थकों ने नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान सिक्स लेन समर्थकों ने नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे से परमार कटरा तक जुलूस निकाला। जुलूस परमार कटरा से होते हुए पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद पुनः आर्य समाज मंदिर पर आकर लोग धरने पर बैठ गये।

अधिवक्ता संतोष पाठक ने बताया कि नगर में जिस तरह से सड़क का निर्माण हो रहा है।उससे स्थिति और अधिक खराब हो जाएगी। कहा कि मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम आलोक कुमार, सीओ आशुतोष, कोतवाल विजय बहादुर सिंह को सौंपा गया है। जिसमें नगर में भी सड़क को सिक्स लेन बनाने की मांग की गई है। इसके साथ ही पत्र पर मुख्यमंत्री का निर्णय आने तक कार्य को रोके जाने की भी बात कही गई है। वहीं शहर के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ऑटो चालकों पर नंबरिंग करने, जीटी रोड पर जगह-जगह बने कट को बंद करने के अलावा ठेला खोमचा वालों के लिए भी व्यवस्था किये जाने की मांग की गई है। इस दौरान चन्द्र भूषण मिश्र कौशिक, आरती यादव, भारती सभासद, रामधनी यादव,सतनाम सिंह, इरशाद अहमद बबलू, सोनू सिंह, श्रवण यादव, अंशु चतुर्वेदी, अभिषेक गौतम,विजय गुप्ता,प्रवीण आदि हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Chandauli:नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी सवारियों से भारी ऑटो मची चीख-पुकार,कई घायल

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के समीप मंगलवार को नेशनल हाईवे पर सवारियों से भरी ऑटो अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिसमें सवारियों के बीच ऑफर तफरी मच गई। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है।

बाबते है कि ऑटो चालक अपने वाहन में छमता से ज्यादा सवारी लेकर सैयदराजा से चंदौली की तरफ आ रहा था। जैसे ही वो जसौली गांव के समीप पहुचा की उसकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में चैनपुर थाना क्षेत्र के मजुई गांव निवासी जाकिर अली 27 वर्ष सलमा खातून 25 वर्ष छोटू राम 20 वर्ष धनावती 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए वही कुछ लोगों को मामूली चोटें आई। मौके पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा उनका इलाज़ चल रहा है। इस बाबत ईएमओ डॉ संजय ने बताया कि दुर्घटना में घायलों का इलाज़ किया गया है। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।

Chandauli
few clouds
29.3 ° C
29.3 °
29.3 °
15 %
0.7kmh
17 %
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
39 °
Sat
32 °
Sun
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights