33.8 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 96

Chandauli:बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने अधेड़ को मारी गोली,मौत


चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप बाईक सवार अज्ञात बदमाशों एक अधेड़ को गोली मारकर मौक़े से फरार हो गए। घटना से आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही अधेड़ की मौक़े पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे आस पास के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गईं।
बताते हैं कि क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी मुट्ठुन 45 वर्ष यादव धानापुर बाजार में किसी काम से गए थे। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना में उनकी मौक़े पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुचे परिजनों ने तत्काल शव को उठाकर घर ले गए। वही सूचना पर पहुची पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर जांच पड़ताल जुट गई है। इस घटना को लोग पुराने रंजिश को जोड़कर देख रहे हैं। जो चर्चा का विषय बना हुआ

राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला व उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी देने के मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना


चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरन्तर जान से मारने की धमकी व उनके आवास पर हमला करने में मामले में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बिछिया धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना दिया। साथ ही पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुचकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला करना और उन्हें जान से मारने की धमकी देना प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल रहा है। भाजपा सरकार में हमेशा से ही दलितों पर अत्याचार होता आ रहा है। करनी सेना द्वारा राज्यसभा सांसद राम जी सुमन के काफिले को निशाना बना कर उनके काफिले पर टायर और पत्थर फेंके कर हमला प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

सैयदराजा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि बुलन्दशहर जाते समय अलीगढ़ में राज्यसभा सांसद राम जी सुमन के काफिले पर हमला किया गया। जो चिंता का विषय है। जब प्रदेश में सांसद ही सुरक्षित नही है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेंगी। लेकिन भजपा सरकार व प्रशासन ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं। जिससे स्पष्ट होता हैं कि करणी सेना को सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। साथ ही सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर हो रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, योगेंद्र यादव चकरू, बलिराम यादव, चंद्र शेखर यादव, बाबूलाल यादव, चाखन यादव, निरंजन कन्नौजिया, त्रिलोकी पासवान,दिलीप पासवान, राम सिंह चौहान, अमित सोनकर, गार्गी सिंह पटेल,आरती यादव, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें। संचालन महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने किया।

Chandauli:आर.एस.एस.प्रमुख मोहन भागवत के जनपद में आगमन को लेकर एसपी ने मातहतों संग की बैठक,दिए सख्त निर्देश


चंदौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आर.एस.एस के प्रमुख मोहन भागवत के जनपद आगमन को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग की गई।
इस दौरान पुलिस लाइन में आयोजित ब्रीफिंग सत्र में ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों सुरक्षा में चूक या ड्यूटी के दौरान लापरवाही को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं वीवीआईपी सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेंगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर राजीव सिसौदिया व ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

चंदौली में स्वास्थ्य व्यवस्था हुई बेपटरी,शव के साथ बर्फ की सिल्ली लेकर पहुँचे परिजन,वीडियो वायरल…


चंदौली। मुख्यालय स्थित पोस्टमार्टम हाउस का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन शव को सुरक्षित रखने के लिए खुद बर्फ की सिल्ली लेकर पहुंचे जिससे पोस्टमार्टम और उसके बाद होने वाले अंतिम संस्कार तक बॉडी को खराब होने से बचाया जा सके। जो ये साबित करता है कि जिले में किस कदर स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी है।
बताते हैं कि सोनभद्र निवासी जय सिंह 45 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे अलीनगर थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान जय सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. शव के साथ पहुंचे लोगों को पोस्टमार्टम कर्मियों ने बताया की डीफ्रीजर खराब है। जिसके बाद परिजन शव को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ का सिल्ली खरीदकर ले आए। ताकि शव को सुरक्षित रखा गया। बुधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस बाबत मृतक जय सिंह के दोस्त बबलू मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस का डिफ्रीजर खराब हो गया है। जिसके चलते शव के काफी दुर्गंध आ रही है। बिना मुंह बांधे यहां खड़ा होना भी मुश्किल है। वहीं पोस्टमार्टम कराने पहुंचें मृतक के परिजन धर्मवीर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जिसे पोस्टमार्टम लाया गया. डीफ्रिजर खराब होने के कारण शव से दुर्गंध न आए इसलिए बर्फ की सिल्ली खरीदकर लाए है। इस बाबत सीएमओ युगल किशोर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस का डिफ्रीजर खराब होने का मामला संज्ञान में है। पहले भी खराब हो चुका था।जिसकी मरम्मत कराकर चालू करवाया गया था। दोबारा बिगड़ने पर भी मैकेनिक भेजा गया। तमाम प्रयासों के बाद भी सही नहीं हो सका शासन को पत्र लिखकर डिमांड भेजी गई है। तत्काल वहां दो एसी लगाए जाने के निर्देश दिए गए है।

Chandauli:नशे की हालत में वाहन चलाने व सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले हो जाए सावधान,पुलिस ने 47 शराबियों के खिलाफ की कार्यवाई


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने रंगबाजी जुआ खेलने स्टंट दिखाने छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले 47 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाई की गई।
साथ ही पुलिस द्वारा एक बार से अधिक पकड़े जाने पर डिफॉल्टर्स का लाइसेंस भी निरस्त करवाने की कार्रवाई की जा रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ने उपरोक्त प्रकार के व्यक्ति पर कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारी द्वारा ब्रेथ एनालाइज़र के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक भी कर रही है। यह अभियान निरन्तर पूरे जनपद में चलाया जा रहा है।

Chandauli:तेज़ रफ़्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत,दो गंभीर


बबुरी। थाना क्षेत्र के भट्पुरवा गांव के समीप तेज़ रफ़्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
बताते हैं कि भदौलिया गांव निवासी गुप्तेश्वर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उसी समय भट्पुरवा गांव के पास सामने से आ रहे। दूसरे बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गए। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। तथा उन्होंने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल चंदौली के लिए भेज दिया। इलाज के दौरान गुप्तेश्वर की मौत हो गई। वहीं दो बाइक सवार युवको की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Chandauli:रिस्तेदारी में गए युवक की छत से गिरकर मौत,परिजनों में मचा कोहराम


सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी सरोज सोनकर 28 वर्ष अपने ही गांव के साथी के साथ अपने नजदीकी रिश्तेदारी में अमडा गांव में गया था। जहां देर रात होने के कारण वहीं रुक गया। खाना खाने के बाद पूरे परिवार के साथ सभी लोग छत पर गर्मी के कारण सोए हुए थे की देर रात लगभग दो तीन बजे के आसपास सनोज बाथरूम करने के लिए उठा वह अंधेरे में दिखाई ना देने के कारण पैर छत पर न रख नीचे की तरफ चला गया और गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद तत्काल रिस्तेदारों ने आनन-फानन में सनोज को चन्दौली कमलापति त्रिपाठी हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान कुछ हि छड़ो में सनोज की मौत हो गई। वहीं इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक सनोज के दो पुत्र अमित सोनकर, हिमांशु सोनकर व दो पुत्री काजल और शिवानी है वहीं पत्नी मीरा का रोरो कर बुरा हाल रहा मृतक अपने पिता के पांच भाई थे सबसे बड़ा भाई अतवारू सोनकर, मनोज सोनकर,सनोज सोनकर, लालू सोनकर, राजेश सोनकर व मृतक सनोज तीसरे नंबर पर था।वहीं परिजनों ने सोमवार की सुबह मृतक सनोज का बलुवा घाट पर अंतिम दाह संस्कार कर दिया। मृतक सनोज सोनकर एक बहुत ही गरीब परिवार से था जो अपने परिवार व बच्चों का भरण-पालन पोषण भोजापुर गेट पर एक छोटी सी मड़ई लगाकर फल का दुकान लगाकर किसी तरह किया करता था ।वही पत्नी व बच्चे रो रो कर बार-बार यही कहते रहे कि अब हम लोग किसके सहारे जियेंगे कौन खिलाएगा बच्चे बार-बार यही कहते थे अब हम लोग पापा किसको कहेंगे वही इस घटना को देख पूरे गांव में कोहराम मचा था पूरे परिवार व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

Chandauli:ऑनलाइन लग्ज़री कार बुक कर हरियाणा से चंदौली लाई गई शराब की खेप को पुलिस ने पकड़ा,दो तस्कर गिरफ्तार


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश जनपद में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे। अभियान में सोमवार को सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोडरिया गांव स्थिति एक मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस दौरान पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कोडरिया के एक मकान में अवैध शराब स्टोर करके रखी गय़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कोडरिया गांव में पहुँचकर मकान का घेराबंदी कर तलाशी ली गई। इस दौरान उक्त मकान से 9 बोरियाँ की बरामद की गई। जिसको खोलकर देखा गया। तो उसमें रायल स्टेज प्रीमियर विस्की सेल इन हरियाणा की 750 एमएल की 168 बोतल व 375 एमएल की 216 बोतलें बरामद की गई। बरामद जिसकी कुल मात्रा लगभग 207 लीटर है।पूछताछ में तस्करों ने बताया कि शराब को हरियाणा राज्य के जूमकार से आनलाइन गाड़ी बुक करके लाया था। जिसे रात्रि में बिहार में ले जाकर बेच देनें की तैयारी थी।

मेहनत और लगन के साथ पढाई करने पर हर लक्ष्य होता है हासिल:रमेश यादव


चंदौली। सदर ब्लाक क्षेत्र के विजयपुर गांव में सोमवार को स्माइल ग्रुप की तरफ से परीक्षा में उत्तीर्ण आए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को सील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने फीता काटकर व माँ सरस्वती चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पढ़ाई का सबसे अधिक महत्व है। मेहनत और लगन के साथ पढाई करने पर हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। छात्र-छात्राओं में परीक्षा को लेकर भय बना रहता है। कि मेहनत के अनुरूप परिणाम आएंगे कि नही। लेकिन कभी भी परीक्षा को लेकर मन में भय न होना चाहिए। विद्यार्थियों को पूरे मनोयोग से अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए सही दिशा में मेहनत करना चाहिए। निश्चित ही लक्ष्य प्राप्त होगा। इस दौरान नीरज कुमार प्रजापति, मुहम्मद अकरम, अशोक कुमार मौर्य, अंकित चौहान बालेश्वर, अमरजीत सिंह, रामअनंत चौहान,आकाश चौहान,बाबूलाल गुप्ता, अतुल मौर्य, सहवाग मौर्य बंशु पासवान, सत्यनारायण प्रजापति, जयहिंद चौहान,शशिकांत चौहान,भोलानाथ चौहान, लेखेंद्र अजय चौहान,आजाद चौहान, ग्राम प्रधान मनीष मौर्या, पूर्व प्रधान घनश्याम चौहान, दयाराम चौहान, सोमार प्रजापति, हरबंश यादव, गंगादयाल आदि लोग मौजूद रहे। संचालन अशोक कुमार मौर्य ने किया।

Chandauli:शार्ट-सर्किट से सेवानिवृत्त दरोगा के घर में लगी आग,नगदी सहित लाखों के आभूषण व गृहस्थी का सामान जलकर राख


नियामताबाद। कांशीराम आवास गोधना में रविवार की रात आंधी के दौरान शार्ट सर्किट से सेवानिवृत दरोगा के घर में आग लग गई। जिसमें दो लाख नगदी सहित लाखों के आभूषण गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गए। शोर गुल अफरा-तफरी की आवाज सुनकर पड़ोस में बसे काशीराम आवास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड डेढ़ घंटे बाद पहुंची तब तक पड़ोसियों ने आग बुझा दिया फायर ब्रिगेड की लापरवाही से लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले सेवानिवृत्ति दरोगा शत्रुघ्न राय ने गोधना नेशनल हाईवे स्थित कांशीराम आवास के पीछे पक्का मकान बनवाया है। यहां शत्रुघ्न अपनी पत्नी ललिता बेटा मुकेश और बहू के साथ रहते हैं। उनके मकान के बगल से हाई टेंशन तार गुजरा है। बीती रात आंधी के दौरान तार हिलते ही उनके मकान में लगे एसी के उपकरण से सट गया। जिसे पूरे घर में आग लग गई। शत्रुघ्न राय ने जब शोर मचाया तो बगल में बसे काशीराम आवास के लोगों ने दौड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए आग बुझाई उस दौरान शत्रुघ्न राय के बेटे बहु अलीनगर रिश्तेदारी में गए हुए थे। आग बुझाते बुझाते नकदी गहने एसी कूलर पंखा बेड अलमारी कपड़े किचन व गृहस्थी के काफी सामान जल गए। मुकेश ने बताया कि आग लगने से 2 लाख रुपए एसी कूलर पंखा दीवान पलंग किचन के समान व गृहस्थी के समान जल गए हैं। डेढ़ साल पूर्व में भी इस तरह की दुर्घटना पहले भी हो चुकी थी जिसमें कई कीमती सामान जल गए थे। मैंने हाई टेंशन तार हटवाने या अन्य सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल विद्युत निगम के अधिकारियों को इसकी लिखित व ऑनलाइन सूचना दी इसके बावजूद भी विद्युत निगम के लापरवाही व अनदेखी के कारण आज पुनः दुर्घटना हुई इससे हाई टेंशन के अगल-बगल बसे लोगों में भय का माहौल है। मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार घटनास्थल पर आए थे। घटना की खबर मिलते ही ग्राम प्रधान दीनदयाल गोंड व कांग्रेस नेता शाहिद तौसीफ मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारियां ली।

Chandauli
few clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
53 %
0.9kmh
15 %
Tue
33 °
Wed
34 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
27 °
Verified by MonsterInsights