नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रविवार की देर रात बेखौफ चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों के आभूषण पर हाथ फेर फरार हो गए। सुबह चोरी की खबर जब परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौक़े पर पहुची पुलिस ने घटनास्थल का जांच पड़ताल कर कार्यवाई में जुट गई।
बताते हैं कि क्षेत्र के रेवसा गांव निवासी कमलेश गुप्ता अपनी पत्नी उषा गुप्ता के साथ बाहर बरामदे में सो रहे थे। दोनों पुत्र व एक बहू नौकरी में होने के कारण बाहर थे। इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने मकान के पीछे के रास्ते दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश कर गए। और मकान के एक कमरे में बेड के अंदर रखें बड़ी बहू अंजलि के अलमारी की चाबी लेकर चोरों ने इसमें रखें हार, 6 अंगूठी, नथिया,मांग टीका, दो चैन, मीना, पायल, कंगन, झुमका सहित लगभग 10 लाख रुपए मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जबकि वहीं आर्टिफिशियल रखे हुए जेवरात नहीं ले गए। इसकी जानकारी सुबह जब बुजुर्ग दंपति सो कर उठा तो अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसमें से जेवरात गायब थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जूटी है। इस बाबत अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आर्टिफिशियल छोड़कर सिर्फ जेवरात ले जाना गले से नीचे नहीं उतर रहा है। इसके साथ ही बगल के कमरे में ही एक बहू का बक्सा अलमारी सुरक्षित पड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
Chandauli:बेखौफ चोरों ने घर में घुसकर लाखों के आभूषण पर फेरा हाथ सदमे में परिजन,पुलिस ने चोरी की घटना को बताया संदिग्ध
Chandauli:झकझोर कर रख देगा मासूम के मौत का कारण चिकित्सकों ने भी दे दिया जवाब,परिजनों में मच गया कोहराम
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव निवासी पूर्व प्रधान मनोज कुमार का 4 वर्षीय पुत्र अर्पित उर्फ गिल्ली के गले में काजू फंस गया। आनन फानन में इसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव निवासी पूर्व प्रधान मनोज कुमार के दो पुत्री व एक पुत्र अर्पित उर्फ गिल्ली 4 वर्ष सबसे छोटा था। 6 महीने पूर्व सोते समय गिर जाने से हंसली टूट गई थी। जो इलाज के बाद लगभग ठीक हो चुका था। लेकिन पौष्टिक आहार के रूप में काजू बादाम आदि पिसकर दूध में दिया जाता था। वैसे भी एक दो काजू खा लेता था। रविवार को भी गिल्ली काजू खाने लगा। अचानक जाकर गले में फंस गया। इसकी घबराहट देख परिजनों ने काजू को बाहर निकलने का काफी प्रयास किया । लेकिन नहीं निकलने पर आसपास के प्राइवेट अस्पतालों में ले गए। लेकिन जिला चिकित्सालय के लिए सभी ने रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय ले जाने के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते पुत्र के मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। परिजनों में कोहराम मच गया।
Chandauli:मनबढ़ युवक ने मंडप में घुसाया टूरिस्ट बस,आधा दर्जन लोग घायल,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
डीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में शनिवार की देर रात एक शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गांव के एक मनबढ़ युवक ने टूरिस्ट बस मंडप में घुसा दिया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। और शादी समारोह को बीच में ही रोकना पड़ा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। लेकिन सुबह स्थिति को नियंत्रित कर शादी संपन्न कराई जा रही है। वही घराती पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित चार धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
हमीदपुर गांव निवासी राजनाथ यादव की पुत्री की शादी में वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से बारात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब 10 बजे गांव का ही धर्मेंद्र यादव उर्फ बम्मू खाना खाने के लिए स्टाल पर गया। जहां उसने खाना परोस रहे लोगों से पनीर की मांग की। जब उसे पनीर नहीं मिली तो वह दाल परोस रहे व्यक्ति से करछुल लेकर दाल को बर्तन से निकाल कर फेंकने लगा। जब लोगों ने उसे रोका तो वह पूरे बर्तन को ही उठाकर दाल गिरा दिया। इससे आक्रोशित घराती पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। ततपश्चात धर्मेंद्र वहां से भाग गया। करीब बीस मिनट के बाद वह एक टूरिस्ट बस लेकर राजनाथ के दरवाजे पर पहुंचा। जहां पहले वह खाने के लिए लगे पंडाल में बस घुसा दिया। जहां कई लाइटें और अन्य सजावटी समान टूट गए। उसके बाद उसने बस को बहुत ही तेज गति से पीछे की ओर लेकर आया। बस राजनाथ के मकान के पिछले हिस्से में बने करकटनुमा घर से टकरा गई। इससे दीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही करकट, एंगल आदि गिर गए। इससे लोग एक दूसरे के ऊपर गिरते पड़ते इधर उधर भागने लगे। वही करकट की चपेट में दूल्हे के पिता विनोद यादव कन्या पक्ष के जोगी यादव, बल्लू यादव, दूधनाथ यादव, बाबूलाल पटेल और रवि यादव घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर सभी को वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी मय वाहन मौके से फरार हो गया। वही बाराती पक्ष शादी करने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराया। तब जाकर रविवार की सुबह शादी संपन्न हुई। इस बाबत सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही।
Chandauli:भीषण गर्मी में लापरवाही बच्चे को कर सकती है बीमार,अनामिका चाईड केयर के चिकित्सक ने बताया गर्मी में कैसे रखें बच्चों के सेहत का ख्याल
चंदौली। भीषण गर्मी के कारण जनपद में तापमान 40 डिग्री से अधिक है। ऐसी स्थिति में बच्चों के पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है। जिससे बच्चों तेज़ी से बीमारी के चपेट में आ जाते हैं। खासकर तपती गर्मी में बच्चों में डिहाइड्रेशन की शिकायत होने की अधिक संभावना होती है। उक्त बातें फुटिया स्थित अनामिका चाइल्ड केयर एंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ ऋषि कुमार ने बताई।
उन्होंने बताया कि दोपहर की धूप व इस बदले मौसम में बच्चों को बाहर न लेकर जाए। जब भी बच्चों को घर से बाहर ले जाना है तो सुबह और शाम के समय जाएं। गर्मी में बच्चों को अधिक से अधिक घर में रखें। इस समय गर्मी से सबसे अधिक बच्चे डिहाइड्रेशन से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उनके खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। साथ ही कपड़े मौसम के हिसाब से पहनाएं तभी बच्चे सुरक्षित रह सकते हैं। जरा सी लापरवाही इस गर्मी में बच्चे को बीमार कर सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को ठीक रखना के लिए मौसमी ताजा फल और ताजा भोजन खिलाएं। जिससे बच्चों में भोजन की पाचन क्रिया जल्द पूरी हो और डिहाइड्रेशन जैसी बीमारी से उनको बचाया जा सके। कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी पिलाएं। साथ ही बच्चों के अंदर ताकत के लिए पे पदार्थ को दें। गर्मी के दिनों में बच्चों को पानी कम से कम 8 से 10 बार जरूर पिलाएं। इस मौसम में बच्चों के शरीर पर अक्सर दाने निकल जाते हैं। जो उनकी त्वचा के लिए काफी हानिकारक होते हैं। और यह दाने गर्मी के चलते निकलते हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को धूप से बचाए और उन्हें सूती कपड़े पहनकर कर ही बाहर ले जाएं। बच्चों में अधिक परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकों को दिखाए।
Chandauli:अज्ञात कारणों से जंगल में लगी एक हेक्टेयर जंगल जलकर नष्ट,फायर उपकरण व पेड़ की टहानियो के सहारे आग पर पाया काबू
चकिया। चकिया रेंज के सपही उत्तरी बीट में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे लगभग एक हेक्टर जंगल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। वन कर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल में तेजी से फैल रही आग पर फायर उपकरणों और पेड़ की टहानियो के सहारे आग पर काबू पा लिया। चकिया रेंजर अश्वनी कुमार चौबे ने बताया कि रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग तेजी से घने जंगल की तरह बढ़ रही है। जिसकी सूचना मिलते ही अलग-अलग टीम बनाकर आनंद दुबे डिप्टी रेंजर जर के नेतृत्व में जंगल के दोनों तरफ बैंक कर्मियों की टीम भेज दी गई और फायर ब्रिगेड की टीम भी सूचना पर पहुंच गई। जहां घंटों मशक्कत के बाद बढ़ रही आग पर काबू पालिया गया। अगलगी की घटना में एक हेक्टेयर के दायरे में जंगल में मौजूद छोटी झाड़ियां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। बड़े इमारती पेड़ों को कम नुकसान पहुंचा है।
Chandauli:सपही जंगल में युवक की संदिग्ध परिस्थिति मिली लाश,पुलिस ने मोबाइल व सिम कार्ड की पहचान
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव स्थित नवीन सब्जी मंडी के सामने सपही जंगल में रविवार की सायं अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल गंगाधर मौर्य ने युवक की तलाशी के दौरान जेब में पड़ी मोबाइल और सिम कार्ड के आधार पर उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया। शव की पहचान इलिया थाना क्षेत्र के बेन गांव निवासी 25 वर्षीय राजा द्विवेदी उर्फ राज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रविवार की सायं सपही जंगल में अज्ञात कारणों से लगी आग को बुझा रहे वनकर्मियों ने झाड़ियां के बीच एक अज्ञात युवक का शव देख देखा जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी गंगाधर मौर्य ने युवक के शव को कब्जे में ले लिया और उसकी तलाशी करायी। तलाशी के दौरान मृत युवक की जेब से एक मोबाइल और कुछ सिम कार्ड और सल्फास कीटनाशक दवा मिली। पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित किया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल सपही जंगल पहुंच गए और उसकी पहचान की। बेन गांव निवासी राजेश द्विवेदी उर्फ मुन्नू का इकलौता पुत्र राजा जो की इंटरमीडिएट का छात्र था। और पढ़ाई छोड़ चुका था पिछले कुछ दिनों से वह गठिया रोग से परेशान था। परिजनों के अनुसार बीते शुक्रवार को ही राजा दवा के लिए चकिया बाजार की तरफ गया था। और घर वापस नहीं लौटा था। जिसकी तलाश घर वाले रिश्तेदारों और सगे संबंधियों के यहां कर रहे थे। थाना प्रभारी गंगाधर मौर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया कीटनाशक दवा के का खाली पैकेट मिलने से कीटनाशक दवा खाने का मामला लग रहा है लेकिन। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद एक घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।
डीडीयू मंडल के डेहरी में सीबीआई का धावा,चोरी के सामान के साथ एसएसई सहित तीन को दबोचा
डीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल में विभागीय पदोन्नति में पैसे के लेन देन का खुलासा और अधिकारियों और लोको पायलटों की गिरफ्तारी का मामला समाप्त नहीं हुआ है। इस बीच अब पटना सीबीआई ने मंडल के सोन नगर में छापा मारा। इस दौरान एक एसएसई सहित तीन तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर पटना ले गई। इस दौरान आरपीएफ और विजलेंस ने भी छापा मारकर एक ट्रक चोरी का सामान बरामद की है। रेल मंडल में सीबीआई की छापमारी से हड़कंप मच गया।
डीडीयू रेल मंडल के सोननगर में सीबीआई पटना, रेलवे विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को एक ट्रक में लदा साढे आठ टन रेलवे का सामाग्री जब्त कर एक सेक्शन इंजीनियर राजकुमार सिंह सहित तीन लोगों को पकड़ कर पटना ले गई। पटना सीबीआई को काफी दिनों से शिकायत मिल रहा था। रेल अधिकारियों की मिली भगत से करोड़ों रुपए के रेल सामग्री को चोरी कर बेचीं जा रही है। इसी सूचना पर डेहरी स्थित पथ निर्माण कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर को सीबीआई, रेलवे विजिलेंस व आरपीएफ ने रेलवे की संपत्ति को चोरी कर बेचने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सोन नगर स्टोर के पास एक ट्रक पर लदा रेल सामग्री को जप्त कर लिया। इस इस दौरान संविदा कर्मी विनोद कुमार जो इस धंधे में लिप्त था उसे भी पकड़ लिया गया। सीबीआई को जांच में पता चला कि विनोद कुमार के खाते में करोड़ों रुपए है। रेल सामग्री बेची जाने के बाद पैसा विनोद के ही खाते में रखा जाता था।
गिरफ्तार रेल अधिकारी राजकुमार सिंह वर्तमान में पूर्व मध्य रेल के डेहरी स्थित पथ निर्माण कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में तैनात है। इसी वर्ष जनवरी माह में पटना के दानापुर से तबादला होकर डेहरी सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में पदभार संभाला था। आरोप है कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर के रूप में राजकुमार सिंह द्वारा दानापुर से लेकर डेहरी तक करोड़ों रुपए के रेल संपत्ति की बिक्री कर दी। इसकी शिकायत सीबीआई की पटना टीम को दो माह पूर्व ही मिल गई थी।सीबीआई के हत्थे चढ़े सेक्शन इंजीनियर राजकुमार सिंह समेत अन्य तीन रेल कर्मियों ने सीबीआई की टीम को कई अहम जानकारी दी थी। इस सबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने बताया कि सीबीआई की टीम ने स्थानीय आरपीएफ टीम से मदद मांगा था। डेहरी के आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास राम ने कहा कि सीबीआई टीम और रेलवे विजलेंस की टीम आई थी। उनके मांगे गए सहयोग के आधार पर आरपीएफ की टीम द्वारा कार्रवाई में सहयोग किया गया है।
Chandauli:इंटर की छात्रा का गंगा में उतराया मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव के समीप मवई कला गांव में गंगा घाट पर इंटर की छात्रा का उतराया शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण कैली गंगा घाट पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी मुगलसराय कोतवाली पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
बताते हैं कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी सोतन यादव की पुत्री कविता 17 वर्ष का शुक्रवार को इंटरमीडिएट बोर्ड में 500 में 245 अंक प्राप्त होने के बाद सदमे में आ गई। उम्मीद से कम अंक प्राप्त होने के बाद घर से साइकिल द्वारा सुल्तानीपुर के पास पहुंचकर सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। काफी देर तक घर नहीं वापस आने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो सड़क किनारे साइकिल मिलने पर आशंका के तहत गोताखोरों के माध्यम से गंगा नदी में तलाश शुरू हुई। लेकिन देर रात तक शव नहीं मिला। शनिवार की सुबह कैली गांव के समीप गंगा किनारे उतराया हुआ कविता का शव पाया गया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों सहित पुलिस को दी । मौके पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस बाबत कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Fire Accident : अहिकौरा में गैस सिलेंडर फटा, युवती सहित पांच झुलसे
गृहस्थी का सारा सामान जलकर हुआ राख
धीना। धानापुर विकास खंड क्षेत्र के अहिकौरा गांव में शुक्रवार की दोपहर सुरेश शर्मा के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई है। इससे घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया। इस कारण रिहायशी मड़ई में आग लगने से सब कुछ बर्बाद हो गया। सूचना पर धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार सिंह व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
बताते हैं कि अहिकौरा निवासी सुरेश शर्मा का गांव के बीच में रिहायशी मड़ई व मकान है। शुक्रवार की दोपहर कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के चपेट में आने से रसोई गैस सिलेंडर फट गया। आवाज सुनकर पड़ोसी किसी घटना को लेकर दहल गए।आग की लपटों से रिहायशी मड़ई भी चपेट में आ गया। इससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर बर्बाद हो गया। परिवार इस भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। वहीं आग को बुझाने व इसके चपेट में आने से गृहस्वामी 42 वर्षीय सुरेश शर्मा, 35 वर्षीय कमलेश राम, 32 वर्षीय गोविंद शर्मा, 36 वर्षीय कौशर खान व 15 वर्षीय दुर्गा कुमारी झुलस गई। पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए धानापुर सामुदायिक अस्पताल पर भर्ती कराया, जहां सभी खतरे से बाहर है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल से क्षति का आकलन कर मुआवजा दिलाने की बात किया।
गेहूं खरीद में सहयोग ना करने वाले पर होगी कार्यवाहीः DM Chandauli
अभियान चलाकर अवैध गेहूं खरीद का गठित टीमो द्वारा किया जाएगा रोक थाम
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा के दौरान पीसीएफ पीसीयू तथा यूपीएसएस, नैफेड, एनसीसीएफ की स्थिति अत्यन्त खराब पायी गयी, जिसके लिये समस्त जिला प्रभारी को तीन दिन में गेहूं क्रय का प्रतिशत बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि गेहूं के अवैध संचरण को रोके जाने हेतु तहसील स्तर पर गठित कमेटी पुलिस बल के साथ सघन जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इसी तरह ककरैत, नौबतपुर, धरौली व इलिया बार्डर सीमा पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, उपजिलाधिकारी, एडीओ, एडीसीओ व मण्डी सचिव के साथ पुलिस बल लगाकर गेहूं के अवैध संचरण की सघन जांच करते हुवे आवश्यक कार्यवाही करे। जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी अवैध भण्डारण हेतु फ्लोर मिल व गोदाम तथा राइस मिल है उनकी सघन जांच करते हुए आगे की कार्यवाही करे। उन्होंने आईटीसी चौपाल सागर द्वारा जिन एफपीओ व संस्था के माध्यम से गेहूं क्रय किया जा रहा है उन एफपीओ व संस्था के समस्त अभिलेख जांच कर आख्या प्रेषित करने हेतु मण्डी सचिव को निर्देश दिए, ताकि मण्डी शुल्क की हानि से बचा जा सके।
साथ ही समस्त केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से बेहतर तालमेल बनाते हुवे सम्पर्क बनाये रखे। साथ ही गेहूं क्रय हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु जो भी किसान गेहूं विक्रय किये हैं उन्हें आगामी धान खरीद में उन केन्द्र हेतु प्रारम्भिक टोकन हेतु क्रमानुसार आरक्षित किया जाये। उन्होंने सभी गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों से सम्पर्क कर अत्यधिक गेहूं खरीद करना सुनिश्चित करें। बैठक के अंत में जिलाधिकारी कहा कि गेहूं खरीद में एजेंसी या क्रय केंद्र द्वारा सहयोग न किया जा रहा हो तो बिना संकोच के हमे अवगत कराए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।











