37.1 C
Chandauli
Wednesday, March 18, 2026

Buy now

Home Blog Page 99

पवित्र‚ ऐतिहासिक एवं याद रखने योग्य है Chetna Manch का कार्य : डा. उमेश प्रसाद

Young Writer: चेतना मंच के स्थापना दिवस पर रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले सौरभ कुमार और अजीत सोनी को सम्मानित करते चेतना मंच के पदाधिकारी।
चेतना मंच के स्थापना दिवस पर रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाले सौरभ कुमार और अजीत सोनी को सम्मानित करते चेतना मंच के पदाधिकारी।

डीडीयू नगर में धूमधाम से मनाया गया चेतना मंच का 16वां स्थापना दिवस, तहरी सहभोग का भी आयोजन

Young Writer, Chetna Manch News: चेतना मंच का 16वां स्थापना दिवस मंगलवार को मकर संक्रांति पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान चेतना मंच की ओर से संचालित ज्ञान ज्योति केन्द्र के बच्चों व शिक्षिकाओं के साथ ही समाजसेवा व साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाले कई दिग्गज हस्तियों ने कार्यक्रम में शिरकत किया। इस दौरान संस्था के संस्थापक एवं संयोजक डा. विनय कुमार वर्मा समेत तभी इकाई प्रमुखों ने रक्तदान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले सौरभ कुमार व विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित अजीत कुमार सोनी को प्रशस्ति एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही ज्ञान ज्योति केन्द्र के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही तहरी सहभोज कार्यक्रम में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

चेतना मंच के 16वें स्थापना दिवस समारोह में मंचासीन अतिथिगण।
चेतना मंच के 16वें स्थापना दिवस समारोह में मंचासीन अतिथिगण।

इस दौरान चेतना मंच के संस्थापक डा. विनय कुमार वर्मा ने कहा कि जन चेतना मंच समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर स्वावलंबी बनाने की पुनीत सोच के साथ स्थापित की गई है। इसके लिए संस्था इन परिवार के बच्चों को शिक्षित बनाने जैसे अहम काम को अंजाम देने में जुटी है। तमाम प्रबुद्धजनों के प्रयास, सहयोग व सानिध्य में इस काम को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। ज्ञान ज्योति केन्द्र पर पढ़ने वाले बच्चों ने अपनी प्रतिभा व हौसले को प्रदर्शित कर हम सभी की सार्थकता को सही साबित करने का काम किया है। संस्था अपने मूल उद्देश्यों को पूरी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इसमें पूरी टीम का सहयोग सराहनीय है।

चेतना मंच समारोह में  सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते ज्ञान ज्योति केंद्र के बच्चे।
चेतना मंच समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते ज्ञान ज्योति केंद्र के बच्चे।

ललित निबंधकार डा. उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए, उसे अंधेरे से बाहर निकालने के लिए जो कुछ भी किया जाता है वह अत्यंत पवित्र है। ऐसे स्थल तीर्थ की महिमा के समान होते हैं। चेतना मंच का कार्य ऐतिहासिक है जो याद रखने योग्य है। संरक्षक डा. अनिल यादव ने चेतना मंच के कार्यक्रम एवं कार्यों की सराहना की और उसे प्रेरणास्रोत बताया। कहा कि अभावग्रस्त बच्चों को शिक्षित बनाना एक पावन कार्य है जो चेतना मंच करती चली आ रही है। इसके अलावा अन्य सामाजिक सरोकारों का भी बखूबी निर्वहन किया जा रहा है।

चेतना मंच के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित ज्ञान ज्योति केंद्र पर अध्ययनरत बच्चे व उनके अभिभावक।

211 बार रक्तदान करने वाले सौरभ कुमार ने कहा कि अंग दान, रक्तदान व देह दान करना असाधारण काम है, लेकिन अपने परिवार की प्रेरणा से यह सबकुछ करने का अवसर मुझे मिला है। रक्तदान के बाबत उन्होंने समाज को संदेश दिया कि रक्तदान के लिए अपने रक्त को दूसरों के रगों में बहने का मौका दें। इस अवसर पर चेतना मंच परिवार के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रकाश चौरसिया, उपाध्यक्ष दयाराम जायसवाल, संरक्षक डॉ अनिल यादव, महामंत्री रामजी प्रसाद भैरव, चेतना सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष ताहिर वारसी, जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा और महामंत्री प्रमोद अग्रहरी चेतना पर्यावरण मंच के अध्यक्ष सुजीत मिश्रा, महामंत्री मनोज सिंह, चेतना स्पोर्ट्समंच के जिला प्रभारी कुमार नंद, चेतना सेवा मंच के प्रभारी त्रिभुवन वर्मा, चेतना वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष गिरीश प्रसाद, चेतना नेत्र, रक्त व अंगदान मंच के अध्यक्ष विकास गर्ग, महामंत्री सिद्धार्थ यादव, चेतना महिला मंच की अध्यक्ष आराधना गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनीता राय के अलावा डा. भारत भूषण यादव, डा.डीपी सिंह, डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ राजेंद्र श्रीवास्तव, बासुदेव यादव, विनीता अग्रहरि, डॉ सुनीता तिवारी आदि उपस्थित थे।

चेतना मंच समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते ज्ञान ज्योति केंद्र के बच्चे। Young Writer
चेतना मंच समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करते ज्ञान ज्योति केंद्र के बच्चे।
डा़ उमेश प्रसाद सिंह

Chandauli में 15 जनवरी को धूमधाम से मनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन

जन्मोत्सव को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कार्यक्रम स्थल का लिया जाएगा

Young Writer, चंदौली। सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 69वें जन्मदिन समारोह के मद्देनजर बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने सोमवार की देर शाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि अबकी बार का कार्यक्रम न केवल सफल होगा, बल्कि उसे ऐतिहासिक बनाने का भरपूर प्रयास हो रहा है। इस दौरान उन्होंने पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के समक्ष कार्यक्रम स्थल पर जन्मोत्सव कार्यक्रम में आने वाले जनमानस की सुविधाओं के मद्देनजर व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का निर्देश जिम्मेदार पदाधिकारियों को दिया।

विदित हो कि 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाना है, जिसे लेकर चंदौली बसपा जिला इकाई विगत एक माह से तैयारियों में जुटी है। बीते कुछ दिनों ने बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी जनपद के अलग-अलग हिस्सों में भ्रमण कर जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति व कार्यक्रम की सफलता के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहे थे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां भी शुरू हो गयी है।

सोमवार की देर शाम बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान व बसपा के अन्य नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान मंच निर्माण व पार्किंग की सुविधाओं के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई दलों के नेता बसपा से जुड़ने जा रहे हैं, जो बसपा सुप्रीमो मायावती के विचारों व मिशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बताया कि बसपा चंदौली को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि संगठन सशक्त होने के साथ ही सक्रिय रहे। उक्त कार्यक्रम में आगामी चुनावों में बसपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में जीताकर सूबे की सत्ता में लौटने का मार्ग प्रशस्त करने का संकल्प हम सभी लेंगे। इस अवसर पर उमापति, राजन खान, रामअवतार, संतोष भारती, सुजीत कुमार, केशव कुमार, पप्पू लहरी, हरेंद्र कुमार, मसीहा यादव आदि उपस्थित रहे।

Lucknow News : विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित हुए Chandauli के अजीत कुमार सोनी

लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते समाजसेवी अजीत सोनी।
लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते समाजसेवी अजीत सोनी।

राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने दिया अवार्ड

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय युवा दिवस पर लोक भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के 10 जिलों से आए समाजसेवियों को विवेकानंद युवा अवार्ड से सम्मानित किया। इसी कड़ी में चंदौली जिले से अवार्ड के लिए चुने गए समाजसेवी अजीत कुमार सोनी ने मुख्यमंत्री के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रुपये का चेक प्राप्त किया। साथ ही आईएएस सुहास एलवाई ने उन्हें स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और अंकवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवार्ड के लिए चुने गए लोगों का हौसला बढ़ाया। साथ ही उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में ऐसे ही लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सकारात्मक कार्य में जुटे ऐसे ऊर्जावान लोगों के साथ सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके हौसले को बढ़ाने का काम कर रही है। इसके बाद उन्होंने एक युवक मंगल दल एवं एक महिला मंगल दल को सम्मानित किया।

साथ ही CM Yogi Adityanath पीआरडी जवानों के मानदेय को बढ़ाने की भी घोषणा की। समाजसेवी अजीत कुमार सोनी के अवार्ड से सम्मानित होने से उनकी संस्था जन सहयोग संस्था के लोगों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे का मुंह मीठाकर खुशी का इजहार किया। अजीत कुमार सोनी ने कहा कि सम्मान से न केवल बल्कि जन सहयोग संस्था की पूरी टीम का हौसला बढ़ा है और हम सभी मिलकर समाजसेवा के इस मिशन को निरंतर आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर खुशी जाहिर करने वालों में हिमांशु वर्मा, प्रियंका गुप्ता, अंकित सिंह, प्रेम मौर्या आदि शामिल रहे।

चोरों ने ज्वेलर्स के दुकान से लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया

Chandauli young writer, चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज बाजार में पुलिस चौकी के बगल में चोरों ने ज्वेलरी की दुकान से लाखों रुपये के गहनों पर हांथ साफ कर दिया । वही 1 लाख नकद रुपये भी चुरा ले गए । सूचना पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल किया । भुक्तभोगी ने बलुआ थाने में तहरीर दे दिया है ।
मोहरगंज बाजार में पुलिस चौकी के पास मंगल वर्मा उर्फ दीपू की ज्वेलर्स की दुकान है । प्रतिदिन की भांति शनिवार की शाम को दुकान बंद करके घर चले गये । देर रात को चोरों ने दुकान का दरवाजा का ताला तोड़कर दुकान में रखे तिजोरी को तोड़कर उसमें रखा सौ ग्राम के ऊपर सोने का सिकड़ी,अंगूठी,झुमका,लाकेट व चांदी में पायल,मीना, अंगूठी,पैजनी आदि व एक लाख नकद चुरा ले गये । सुबह ग्रामीणों ने दरवाजा का ताला टूटा देखा तो दुकान मालिक को फोन कर सूचना दिया । दुकानदार दुकान पहुँच कर पुलिस को सूचना दिया । मौके पर बलुआ इंस्पेक्टर ने जांच पड़ताल किया । दुकानदार दीपू ने बताया कि करीब ग्यारह लाख रुपये के गहने व नकद चोरी हुआ है । इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि भुक्तभोगी के अनुसार चोरी की जांच पड़ताल हो रही है। डॉग स्क्वायर टीम सदिग्ध जगह पर खोज बीन कर रही । जल्द ही मामले का खुलासा होगा । वही मौका मुआयना करने सीओ भी पहुँच गए थे।

Chandauli:पुलिस व मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी संख्या में पकड़ा प्रतिबंधित मछली,तीन तस्कर गिरफ्तार


चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में शराब/गौ व अन्य प्रतिबन्धित जीव की तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध में शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौबतपुर पुलिस बुथ पिकेट के समीप एक ट्रक वाहन से 09 टन प्रतिबन्धित थाई मांगुर मछली के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे से एक ट्रक में प्रतिबंधित मांगुर मछली बिहार की तरह जा रही है। जिसके आधार पर मत्स्य विभाग टीम व पुलिस की संयुक्त टीम ने नौबतपुर पुलिस बुथ पिकेट NH2 के पास घेरे बंदी कर ट्रक व उसमें बैठे टीम तस्करों को गिरफ्तार कर लिया तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर कुल 09 टन प्रतिबन्धित थाई मांगुर फंगर लिंग सीडर/मछली बरामद किया गया। जिसे नौबतपुर यार्ड के पास एक गढ्ढा बनाकर थाई मांगुर मछली का विनिष्टीकरण किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव, मत्स्य निरीक्षक रामलाल निषाद मौजूद रहे।

Loknath Singh की पुण्यतिथि पर बोली सांसद साधना सिंह‚ भारतीय समाज में सभी का समावेश जरूरी

रामगढ़ स्थित लोकनाथ महाविद्यालय में पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित अतिथिगण।
रामगढ़ स्थित लोकनाथ महाविद्यालय में पुण्यतिथि समारोह में उपस्थित अतिथिगण।

रामगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनी स्वर्गीय लोकनाथ सिंह की पुण्यतिथि

Young Writer, चहनियां। लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक लोकनाथ सिंह की 48वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने मां सरस्वती, बाबा कीनाराम, लाल बहादुर शास्त्री व स्व0 लोकनाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसके बाद कालेज के छात्र छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम कीनाराम भजन, स्वागत गीत, सरस्वती गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम,नाटक मंचन,हास्य,गीत संगीत आदि की प्रस्तुति किया। प्रबंधक धनंजय सिंह व डॉ. हरिश्चंद्र सिंह द्वारा मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद साधना सिंह (Rajya Sabha MP Sadhna Singh) ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए संकल्प का दिन है क्योंकि इन्होंने देश की आजादी ही नहीं समाज में स्थान बनाया है वह संकल्प लेकर किया है। ये महापुरुष अमर हैं जो हमेशा याद रहेंगे। हमे उनके बनाये मार्ग, कर्म व सपना को पूरा करना है। आज कितने संसाधन हो गये है। किंतु उस जमाने मे संघर्ष किया। आज जमाना डिजिटल हो गया है। सब ऑनलाइन हो गया है। हर बच्चियों बच्चों को आगे बढ़ना है। बेटा बेटी में कोई अंतर नहीं है। समाज में सबका समावेश जरूरी है।

विशिष्ठ अतिथि काशी विद्यापीठ कुल सचिव सुनीता पाण्डेय ने कहा कि बाबा कीनाराम की धरती से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व विधायक, समाजसेवी, दूसरे मालवीय कहे जाने वाले स्वर्गीय लोकनाथ सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं समाज में भी अपना छाप छोड़ गये है। इन्होंने सत्याग्रह, नमक आंदोलन, देश आजाद कराने जैसे कई देश हित के लिए कार्य किया है। ये सर्व गुण सम्पन्न थे। यहां के लोग शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर जाते थे किंतु इन्होंने अपने जिले में शिक्षा का अलख जगाया। 1945 में टाण्डाकला, 1946 में धरांव, 1947 में रामगढ़ में आदि कई इंटर कॉलेजों का निर्माण किया। इन्होंने यहां के लोगो को ही नही देश को बहुत कुछ दिया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान सबको करना चाहिए। इस दौरान डा.राजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभु नारायण सिंह, डॉ.अखिलेश अग्रहरी, भाजपा नेता अनिल सिंह, सन्तोष सिंह, डा.संजय त्रिपाठी, अतुल सिंह प्रिंस, अजय सिंह, राजीव सिंह, वीरेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य हंसराज यादव, अभय यादव पीके, आनन्द तिवारी सोनू, आशुतोष कुमार सिंह, डॉ.सरिता मौर्य आदि लोग उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह, संचालन विनय कुमार सिंह व आभार प्रबंधक धनंजय सिंह ने किया।

Mission Shakti 5.0 : मिशन शक्ति के तहत जागरूक हो रही महिलाएं-बालिकाएं

मिशन शक्ति 5.0

Young Writer, चंदौली। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं व बालिकाओं के सुरक्षा व स्वालंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद चन्दौली के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कर प्राथमिकता के आधार पर महिला व बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है।

साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930’ आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों आदि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।

Vivekananda Youth Award : विवेकानंद यूथ एवार्ड से नवाजे जाएंगे समाजसेवी अजीत कुमार सोनी

जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी

रक्तदान व स्लम एजुकेशन के क्षेत्र में निभा रहे अग्रणी भूमिका

Young Writer, चंदौली। रक्तदान व स्लम एजुकेशन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले समाजसेवी अजीत कुमार सोनी विवेकानंद यूथ एवार्ड से सम्मानित होंगे। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने उन्हें व्यक्तिगत श्रेणी में रक्तदान के क्षेत्र में सहरानीय एवं अतुलनीय काम करने के लिए सम्मान के लिए उनका चयन किया है, जिन्हें रविवार को लखनऊ में यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान से जन सहयोग संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी के साथ ही उनकी पूरी टीम को निश्चित तौर पर नई ऊर्जा मिलेगी। वहीं दूसरे लोग भी समाजसेवा से जुड़कर निर्धन व जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे।

विदित हो कि अजीत कुमार सोनी विद्यार्थी जीवन से ही समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़कर लोगों की मदद करने की इच्छा व लालसा अपने अंदर पाले हुए थे और इसी सपने के साथ उन्होंने अपने कुछ करीबी व दोस्तों के साथ मिलकर वर्ष-2019 में जन सहयोग संस्थान ट्रस्ट की स्थापना की। ट्रस्ट स्थापना के ठीक बाद दुनिया के साथ ही भारत ने भयावह कोरोना महामारी के दंश को झेला। जिस वक्त लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों के अंदर कैद रहे। उस दरम्यान अजीत कुमार सोनी व उनकी पूरी टीम ने पैदल व विभिन्न माध्यमों से जैसे-तैसे अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूरों की भरपूर मदद की। उन तक भोजन व पानी पहुंचाया।

साथ ही स्थानीय जरूरतमंदों में भी खाने के पैकेट व दैनिक उपयोग के जरूरी सामान बांटे। खुद की जान की परवाह किए बगैर जन सहयोग संस्था की पूरी टीम ने कोविड-19 संक्रमण काल के दौरा पूरी शिद्दत के साथ मानवता की खिदमत की। सबकुछ सामान्य होते ही रक्तदान के क्षेत्र में अपने अभूतपूर्व काम के सिलसिले को शुरू किया। साथ ही उनकी नजर गरीब मलिन बस्ती के बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बस्ती में ही उनकी शिक्षा का प्रबंध करने का निर्णय लिया और उनके इस सार्थक पहल के बाद उनके साथियों का भरपूर साथ मिला।

अजीत कुमार सोनी के हौसले और जज्बे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने अपने-अपने स्तर से मदद को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में रूचि दिखाई और अजीत कुमार सोनी के माध्यम से समाजसेवा का कार्य आज भी अनवरत जारी है। यह न केवल लोगों के शिक्षा व रक्तदान बल्कि उनके रोजगार व स्वास्थ्य को लेकर भी फिक्रमंद रहते है। अजीत कुमार सोनी व उनकी टीम अब तक दर्जनों बेसहारा मानसिक रोगियों व परिवार से बिछड़े हुए लोगों को आश्रय दिलाने का भी काम किया है। ऐसे में उन्हें विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चुने जाने से जनसहयोग संस्था की पूरी टीम में खुशी का माहौल है। अजीत कुमार सोनी ने कहा कि आज भी समाज में सकारात्मक सोच के साथ काम करने वाले लोग हैं। जिनकी मदद से गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा व उनकी खिदमत का कार्य हम सभी कर रहे हैं। यह एक सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है, जिसके लिए जन सहयोग संस्था की पूरी टीम का सहयोग व समर्पण सराहनीय एवं काबिले तारीफ है। हाल-फिलहाल वे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों व किशोरों के अंदर खेल प्रतिभा को निखारने के काम में जुटे हैं।

Chandauli:चिकित्सकों के लापरवाही से जच्चा बच्चा की मौत,परिजनों ने किया हंगामा

शहाबगंज। थाना क्षेत्र के ब्लाक के समीप शुक्रवार की देर रात आस्था हास्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिससे हास्पिटल की संचालिका मौके से फरार हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ,व इलियां चकिया थाने की फोर्स ने किसी तरह समझा कर परिजनों को शांत कराया और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा

बताते हैं कि चकिया कोतवाली के मुड़हुआं दक्षिणी की गांव निवासी प्रिंस यादव की पत्नी अपने मायके एकौना गई हुई थी। जहा शुक्रवार को उसको प्रसव पीड़ा होने लगी परिजनों ने आनन फानन में उसको शहाबगंज आस्था हॉस्पिटल में भर्ती कराया कराया जहा प्रसव के दौरान दोनों की मौत हो गई। वही अस्पताल संचालक मौक़े से फरार हो गई। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे सीओ व तीन थानों की पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और जच्चा बच्चा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति द्वारा तहरीर मिला है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट…….
धलल्ले से संचालित है अवैध हॉस्पिटल

शहाबगंज। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारियों की साठ गांठ से क्षेत्र में प्रतिदिन अवैध हॉस्पिटल की संख्या बढ़ती जा रही है। और वो धड़ल्ले से अपने अस्पताल को संचालित हो रहें हैं। जहा हॉस्पिटल में कोई बात होती है। तो अधिकारी जाँच की बात करते हैं उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

नगर विकास समिति के सदस्य बने विधायक रमेश जायसवाल,जनपद आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


Chanauli, young writer, प्रदेश सरकार द्वारा मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल को नगर विकास विभाग का स्थाई समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद प्रथम आगमन पर गुरुवार को जोरदार स्वागत हुआ। इस कड़ी में चौकाघाट पर संजय चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।


वहीं पड़ाव पर संजय पासवान के नेतृत्व में ढोल नगाड़े के साथ भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की। वहीं करवत में मंडल अध्यक्ष संदीप पटेल के नेतृत्व में, दुल्हीपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उरूज़ हैदर, सब्जी मंडी न्यू महल में जिला मंत्री अशोक सोनकर के नेतृत्व में परमार कटरा पर गीता रानी गुप्ता के नेतृत्व तथा काली मंदिर पर मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह के नेतृत्व में माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।


इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में जो निकायों की स्थिति है उसे पर आमूल चूल परिवर्तन के लिए जो सुझाव देना होगा, उसे नगरविकास मंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा जाएगा। बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीसरी बार तीसरी समिति का सदस्य बनाया है। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह व उनके समर्पण की भी सराहना की। कहा कि आज भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर ही राजनीतिक ऊंचाई पर पहुंची है। कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र के विकास का पूरी शिद्दत के साथ कार्य करूंगा। कहा कि शैक्षिक व्यवस्था हो या फिर सड़क मार्ग की व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर फोकस होगा। कहा कि जल्द ही बबुरी पीपी सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा, ताकि क्षेत्रीय जनता को बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर ओमप्रकाश जायसवाल, मंगल जायसवाल, सूरज सिंह, प्रधान सुभाष मौर्य, प्रधान बब्बू सिंह, कल्लू सिंह, भीम मोदी, विभूति जायसवाल, लक्ष्मण जायसवाल, आशु सिंह, सिंटू सिंह, अभिषेक जायसवाल के साथ-साथ विधायक प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया उपस्थित रहे।

Chandauli
broken clouds
37.1 ° C
37.1 °
37.1 °
9 %
1.1kmh
68 %
Wed
38 °
Thu
39 °
Fri
39 °
Sat
32 °
Sun
34 °

You cannot copy content of this page

Verified by MonsterInsights