30.9 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 100

Crime News: Chandauli Police ने 216 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा

Young Writer, चंदौली। प्रभारी निरीक्षक चन्दौली राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चन्दौली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लग्जरी वाहन से 216 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस दौरान एक शराब तस्कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।

बताते हैं कि 16 अप्रैल को चन्दौली पुलिस टीम द्वारा सन्दिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन की चेकिंग लीलापुर फाटक के पास की जा रही थी कि मुखबिर द्वारा बताया गया कि टाटा पंच कार में अवैध अंग्रेजी शराब लदी है, जिसको बिहार ले जाने की फिराक में है। उपरोक्त वाहन इस समय पचफेडवा पुल के पास है यदि जल्दी किया जाय तो मौके  पर पकड़ा जा सकता है। सूचना के बाद चन्दौली पुलिस  नेशनल हाइवे पर आने जाने वाली वाहनों की जांच में जुट गई। इसी दौरान सफेद रंग की टाटा पंच आकर जाम में फंस गयी। जाम को छोड़वाते हुए वाहन को साइड मे कराकर चालक को वाहन से नीचे उतारकर चालक का नाम पता पूछा गया तो चालक की पहचान आशीष कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी प्लाट नं. 140 मिसिरपुरा लहरतारा थाना मण्डुवाडीह वाराणसी बताया।

तलाशी के दौरान पुलिस को पिछली सीट व बीच की जगह में चद्दर से ढ़ककर कुल 25 पेटी अंग्रेजी शराब रखी गयी थी। उक्त कार से पुलिस को कुल शराब की मात्रा 216 लीटर पायी गयी। जिसको रखने व परिवहन करने का कागजात तलब किया गया तो चालक दिखाने में नाकाम रहा। इसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आयी और बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, नवीन मंडी चौकी प्रभारी रावेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, सागर यादव, रुपेश दूबे शामिल रहे।

Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division के DRM बने उदय सिंह मीना‚ ग्रहण किया कार्यभार

Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division के DRM उदय सिंह मीना
Pt. Deen Dayal Upadhyaya Division के DRM उदय सिंह मीना

Young Writer, DDU Nagar: डीडीयू रेल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक के रूप में उदय सिंह मीना ने कार्यभार ग्रहण किया है। वे राजेश गुप्ता का स्थान लेंगे जिन्हें विदाई दी गई। उदय सिंह मीना 1990 बैच के स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस (एससीआरए) और 1993 बैच के भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसएमई) के अधिकारी हैं।

उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई डिग्री प्राप्त की है। साथ ही एमबीए (ऑपरेशन एंड फाइनेंस) की पढाई की है। उदय सिंह मीना केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव के पैनल में भी चयनित हैं। उदय सिंह मीना का रेलवे करियर सेंट्रल रेलवे से शुरू हुआ था जहां उन्होंने मुंबई, पुणे और सोलापुर जैसे प्रमुख मंडलों में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए आधारभूत परिवर्तन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्ष 2002 में मुंबई-ठाणे रेल परिचालन के साथ भारतीय रेल के 150 वर्ष पूरे होने के उत्सव आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय के निदेशक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार म्यूजियम का नवीनीकरण किया। उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व ने उन्हें उत्तर रेलवे में नवनिर्मित पद, सीपीएम (रोलिंग स्टॉक इंफ्रास्ट्रक्चर) पर पहली नियुक्ति के लिए चुना गया। जहां उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों के लिए रखरखाव हेतु बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत डीपीआईआईटी (डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) में निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के मामलों के साथ पूर्वाेत्तर एवं हिमालयन राज्यों में औद्योगिक विकास पर महत्वपूर्ण कार्य किया। वह मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं।

Naugarh : आरक्षित वन भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने से बढ़ा विवाद

आरक्षित वन भूमि पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा।
आरक्षित वन भूमि पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा।

वन दरोगा ने प्रधान व उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए दी तहरीर

Young Writer, Chandauli: चकिया क्षेत्र के डूही सूही गांव मे चकिया रेंज की सपही उत्तरी बीट पौधशाला के पास आरक्षित वन विभाग की जमीन पर सोमवार की रात अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील सिंह और उनके सहयोगियों ने चबूतरा बनाकर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। सूचना मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने जब प्रतिमा हटाने का प्रयास किया तो ग्राम प्रधान और उनके सहयोगी विवाद करने लगे और मारपीट पर उतारू हो गए। इसकी सूचना वनकर्मियों ने चकिया कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वन दरोगा रामअशीष ने पुलिस को ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रतिमा को हटवाने के लिए लिखित तहरीर दी है।

चकिया रेंज के सपही जंगल में पौधशाला के पास उत्तरी बीट में बीती रात 10ः30 बजे के आसपास अंबेडकर जयंती के अवसर पर संयोजित तरीके से ग्राम प्रधान सुनील सिंह और उनके सहयोगी बलवंत अंतू, संतू, संतोष, विकास और सुरेंद्र ने सोमवार की रात अंधेरे का फायदा उठाकर चबूतरे का निर्माण कर उस पर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करा दी। मामले की जानकारी होते ही चकिया रेंजर अश्वनी कुमार चौबे ने तत्काल वन दरोगा राम अशीष को वन विभाग की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा।

वनकर्मियों की टीम जैसे ही प्रतिमा को हटाने लगे ग्रामप्रधान और उनके सहयोगी प्रतिमा हटाने का विरोध किया। वन कर्मियों ने तत्काल मामले की जानकारी पीआरबी112 को देने के साथ ही थाने को दी। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि ग्राम प्रधान सुनील सिंह को प्रतिमा को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। बताया की अगर प्रतिमा नहीं हटाई गई तो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Crime News : पांच वर्ष पूर्व के अपहरण कांड का बलुआ पुलिस ने किया खुलासा

बलुआ पुलिस की गिरफ्त में अपहरण कांड का आरोपी।
बलुआ पुलिस की गिरफ्त में अपहरण कांड का आरोपी।


युवती महाराष्ट्र से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Young Writer, चहनियां। Balua Police ने पांच वर्ष पूर्व दर्ज एक अपहरण के मामले में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अपहृता को महाराष्ट्र के पुणे जिले से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बताते हैं कि बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2020 में में दर्ज मुकदमा के अंतर्गत एक युवक के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज था। काफी समय तक सुराग न मिलने पर मामले की विवेचना को प्राथमिकता देते हुए सीओ सकलडीहा को सौंपा गया। इसके बाद पुलिस टीम गठित की गई और सुराग के आधार पर महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिम्पली-चिंचवड़ क्षेत्र में दबिश दी गई। टीम को सफलता मिली और अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपी आकाश राय उर्फ आकाश राजभर पुत्र नगीना राय निवासी ग्राम भलेहटा, थाना बलुआ, जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने न्यायालय से रिमांड प्राप्त कर आरोपी को जेल भेज दिया।

इस संदर्भ मे बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बलुआ में दो अलग-अलग मामलों में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पहला मामला वर्ष 2020 है, जिसमें आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वही दूसरा मामला जिसमें आरोपी न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के बावजूद उपस्थित नहीं हो रहा था। जिस समय लड़की का अपहरण किया था लड़की नाबालिग थी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष कुमार मिश्र,उप निरीक्षक अमित कुमार मिश्र, उप निरीक्षक जमीलुद्दीन खान, महिला कांस्टेबल सुधा यादव शामिल रहे।

Chandauli परिवहन विभाग ने अवैध तरीके से संचालित 184 ई-रिक्शा के विरूद्ध की कार्यवाही

अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही करते एआरटीओ।
अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही करते एआरटीओ।

बिना ड्राईविंग लाईसेंस के नये ई-रिक्शा वाहनों के पंजीयन पर लगायी गई रोक

Young Writer, चंदौली। बिना लाइसेंस धारकों एवं अवयस्क द्वारा ई-रिक्शा के अवैध रूप से संचालन करने एवं वाहन विक्रेताओं द्वारा अवैध एवं बिना फैक्ट्री में निर्मित ई-रिक्शा वाहन के विक्रय किये जा रहे हैं जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा के विरूद्ध 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जा रहा है।

शासन के आदेश पर जनपद में मुगलसराय, रामनगर एवं चन्दौली क्षेत्रों में अवैध संचालित ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग की कार्यवाही की गयी। इस अभियान के अन्तर्गत परिवहन विभाग द्वारा 16 अप्रैल तक कुल 184 ई-रिक्शा वाहनों का चालान किया गया एवं 50 ई-रिक्शा वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में निरूद्ध किया गया। इन वाहनों के चालानों से लगभग 12 लाख रूपये प्रशमन शुल्क की प्राप्ति होगी। प्रवर्तन की कार्यवाही में मुख्य रूप से नाबालिकों द्वारा वाहन का संचालन करने एवं बिना फिटनेस, बिना इन्श्योरेन्स व अन्य वैध प्रपत्रों के अभियोग में चालान किया गया।

यह कार्यवाही सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्ेश्य से की गयी। बिना फिटनेस एवं लाईसेंस के चलने वाले ई-रिक्शा न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरे की वजह बनते हैं, बल्कि ये यात्री और चालक दोनों के लिए जोखिम भी पैदा करते हैं। एआरटीओ ने बताया कि परिवहन कार्यालय चन्दौली द्वारा नये ई-रिक्शा वाहनों के पंजीयन में आवेदकों व वाहन क्रेताओं के ड्राइविंग लाईंसेंस की अनिवार्यता को लागू कर दिया गया है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के धारक व आवेदक ई-रिक्शा वाहनों का पंजीयन नहीं करा सकेंगे।

Chandauli:चंद्रप्रभा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के भरेहटा खुर्द गांव के समीप बृहस्पतिवार को चंद्रप्रभा नदी में डूब गए लोगों की सूचना पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों को पानी से निकलकर तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोसित कर दिया।
बताते हैं कि गांव के ही दो बच्चे गोलू यादव पुत्र धनंजय यादव उम्र 12 वर्ष व हासिल सलमानी पुत्र नौसाद भरेहटा खुर्द गांव के रहने निवासी है। दोनों बच्चे परिजनों को बिना बताए गांव के ही समीप चंद्रप्रभा नदी में नहाने के लिए चले गए। जहां पैर फिसलने से दोनों पानी मे डूब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों को तैरना नहीं आता था दोनों घर से बिना बताए चोरी छिपे नहाने के लिए नदी में गए थे। दोनों बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

चन्दौली हॉस्पिटल व एमडी नर्सिंग कालेज में हुआ महिला आयोग की सदस्य का स्वागत


चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव बुधवार को चंदौली हास्पिटल व एमडी नर्सिंग एवं पैरा मेडिकल कालेज पहुंची। इस दौरान अस्पताल में उनके प्रथम आगमन पर प्रबंधक डा.बीके वर्मा ने माल्यार्पण करने के साथ ही स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।


इसके साथ ही डा. बीके वर्मा ने कालेज व हास्पीटल में उपलब्ध सुविधाओं व सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के दबे-कुचली महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करना प्राथमिकता में होगा। ऐसी महिलाएं अपनी परेशानी व समस्याओं को मुझ तक पहुंचाने का काम करें। उसके निराकरण का हरसंभव प्रयास होगा। कहा कि सरकार महिला उत्पीड़न व अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कार्य कर रही है। साथ ही महिलाओं को शिक्षित व स्वावलंबी बनाने के लिए भी सरकार की ओर से पहल किया जा रहा है। इस अवसर पर आरपी कुशवाहा, सैयद सरफराज, लक्ष्मी नारायण सिंह मुन्ना, सुमन सिंह, ओमप्रकाश मौर्या, आकांक्षा, कुंजू, खुशबू, नईम खान, धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

चंदौली के नए डीएम बने चंद्रमोहन गर्ग,निखिल टीकाराम फुंडे भेजे गए अयोध्या

डीएम चन्द्रमोहन गर्ग।


चंदौली। शासन ने 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसमें चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या डीएम बनाया गया है। वही अयोध्या के डीएम रहें चंद्रमोहन गर्ग को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। साथ ही सभी इसके अलावा सीलम साई तेजा नगर आयुक्त प्रयागराज मृणाली अविनाश जोशी सीडीओ जौनपुर, निशा मिशन निदेशक राष्ट्रीय आयुष मिशन, संजय चौहान डीएम अमेठी, सीपू गिरी नगर आयुक्त सहारनपुर, महेंद्र वर्मा सचिव यूपी भू संपदा विनियामक प्राधिकरण, अवनीश कुमार राय डीएम बदायूं, शुभ्रांत कुमार शुक्ला डीएम इटावा, आशुतोष मोहन अग्निहोत्री डीएम कन्नौज, निधि श्रीवास्तव विशेष सचिव उच्च शिक्षा, संदीप भगिया अपर आयुक्त राज्य कर नोएडा, कंडारकर कमल किशोर देवभूषण सीडीओ मुजफ्फरनगर, राजकुमार प्रथम विशेष सचिव ऊर्जा बनाया गया सभी अधिकारियों को जल्द ही उनके नए कार्यस्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Chandauli:यथार्थ नर्सिंग कालेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना अंबेडकर जयंती


चंदौली। क्षेत्र के झांसी गांव के समीप स्थित यथार्थ नर्सिंग कालेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती धूमधाम से मनाया गया इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अप्रित कर नाटक मंच से उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला साथ ही उनके पद चिन्हों पर चलने संकल्प लिया।
इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर जेनेट जे. ने कहा कि अंबेडकर जयंती महज एक उत्सव नहीं है। बल्कि ये डॉ भीमराव अंबेडकर के मिशन को जारी रखने का एक अनुस्मारक है। एक ऐसा भारत बनाने का मिशन जहां सभी के साथ निष्पक्षता और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए। महाविद्यालय के निदेशक डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि देशभर में 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ अंबेडकर जयंती दुनिया की सबसे बड़ी जयंती है। उन्होंने बाबा साहेब एक बहुत प्रसिद्ध राजनीतिक नेता प्रख्यात न्यायविद, बौद्ध कार्यकर्ता, दार्शनिक, मनोविज्ञानी इतिहासकार वक्ता लेखक अर्थशास्त्री विद्वान और संपादक भी थे। भारतीय भाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके जैसा दूरदर्शी, विचारक और संविधान निर्माता मिला। इस अवसर पर मैनेजर प्रवीण मिश्रा, सोनी चौहान, कंचन यादव, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अर्चना राज, रिंकू मौर्य, वंदना पाठक, अनुराधा प्रजापति, नीलम यादव, रीता पाल, प्रियंका दुबे, आकृति यादव, इंदू पाल, अभिषेक पांडे, आरती चौहान, मधु, जुली, आंचल, गजाला, शिवम मौर्या, प्रगति, अन्नू , विजयलक्ष्मी, खुशबू, प्रतीक्षा, शिवानी, शुभांगी, फूलगेन, आरती, आदि उपस्थित रहें।

Chandauli Collectorate को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Tamil Nadu से आया धमकी भरा Email

चंदौली का पुलिस-प्रशासन सतर्क‚ बम निरोधक दस्ते ने की कलेक्ट्रेट के चप्पे-चप्पे की जांच

Young Writer, चंदौली। चौबीसों घंटे पुलिस निगरानी में रहने वाले जिलाधिकारी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे जिले के पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ई-मेल द्वारा बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट परिसर को बम स्क्वायड टीम के द्वारा चेकिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय कोतवाली पुलिस भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल लिया। बम स्क्वायड टीम मेटल डिटेक्टर, मिरर के साथ डीएम कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर के ऑफिस को घंटों खंगाला गया, हालांकि जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विदित हो कि चंदौली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मेल के द्वारा मंगलवार की सुबह मिली। जिलाधिकारी कार्यालय के आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें साफ तौर पर कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इस मेल के सामने आते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया। धमकी की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस फोर्स, बम स्क्वॉड और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंची और जिलाधिकारी कार्यालय को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस लाइन से बम निरोधक दस्ता व स्थानीय थाने की पुलिस तत्काल कलेक्ट्रेट पहुंच गई और जिलाधिकारी के चेंबर सहित मीटिंग हाल तथा पूरे कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालय से सभी को बाहर निकाल कर गहनता से चेक किया।

इस संबंध में चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे ने बताया कि तमिलनाडु के रहने वाले गोपाल स्वामी नामक एक व्यक्ति ने मेल द्वारा सूचित किया कि आज चंदौली कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाया जा सकता है, जिस पर सतर्कता बरतते हुए एसपी चंदौली की मदद से बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को गहनता से चेकिंग किया। बहरहाल बम से उड़ाने की धमकी के जांच पड़ताल के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत को सांस ली।

Chandauli
light rain
30.9 ° C
30.9 °
30.9 °
74 %
1.1kmh
23 %
Tue
30 °
Wed
33 °
Thu
28 °
Fri
24 °
Sat
27 °
Verified by MonsterInsights