33.8 C
Chandauli
Tuesday, September 22, 2026

Buy now

Home Blog Page 99

Chandauli:अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम


शहाबगंज। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के पास रविवार की देर रात अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से चालक दरोगा राम उम्र लगभग 42 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को राहगीरों ने एम्बुलेंस से स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया। जहां उपचार के दौरान चालक की मृत्यु हो गयी।थाना क्षेत्र के करनौल गांव निवासी चालक दरोगा राम गाँव के ही गोपाल सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। जो गेहूँ कटाई के बाद भूसा बनाने का काम करता था। रविवार को रात्रि में काम खत्म होने के बाद चालक सेमरा की ओर से ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था। कस्बा के हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक पलट गयी। राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपचार उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। चालक की पत्नी चन्द्रावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो नाबालिग पुत्र जयहिंद 17 वर्ष व जयविजय 15 हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जा में ले लिया तथा शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मिर्ज़ा रिजवान बेग ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Chandauli:तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से आटो सवार किशोर की मौत,दो गंभीर


बबुरी। क्षेत्र के दूदे गांव के पास चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्याज लदी तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौक़े पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी मौक़े पर पहुची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही किशोर के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताते हैं कि शहाबगंज थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी साजन गुप्ता 22 वर्ष अपने छोटे भाई राजन गुप्ता 15 वर्ष के साथ मुगलसराय जंक्शन पर कानपुर से आ रही अपनी बड़ी बहन राधा देवी को लेने गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही उनका ऑटो दूदे गांव के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही प्याज लदी अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो में बैठे किशोर राजन गुप्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ऑटो चला रहे बड़े भाई साजन गुप्ता और बहन राधा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहीं मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जैसे ही घटना की खबर घर पहुंची स्वजन में कोहराम मच गया।

Chandauli:एमडी कालेज आफ फ़ार्मेंसी में डिप्लोमा इन फार्मेसी कोर्स में प्रवेश लेने वाले गरीब बच्चों को मिलेगी फीस में छूट,जाने प्रवेश फार्म भरने की तिथि


चंदौली। एमडी कालेज आफ फ़ार्मेंसी में डिप्लोमा इन फार्मेसी कोर्स में प्रवेश लेने वाले गरीब बच्चों को फीस में छूट और वरीयता देने की घोषणा जाएगी।उक्त बातें कॉलेज के प्रबंधक डॉ बी के वर्मा ने बताया कहा कि डी फार्मा में प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। अंतिम तिथि के बाद कोई भी प्रवेश फर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश फार्म भरने वाले बच्चे ही प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे। जो बच्चे प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं होंगे। उनका प्रवेश संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में डी फार्मा की अंतिम तिथि 30 अप्रैल के पहले यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो कालेज अथवा मोबाइल नंबर 9936173478 व 847081३291 पर संपर्क कर सकते हैं। डा. बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि डी फर्मा का कोर्स दो वर्ष का है। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से पास बच्चे डी फार्मा में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। हमारे यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है। साथ ही छात्रावास की भी उत्तम व्यवस्था है। इसके अलावा प्रैक्टिकल प्रशिक्षण हेतु अत्याधुनिक उपकरण युक्त 120 बेड का चंदौली मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल है।

बाबा साहब ने बहुजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का किया काम:राम दिलास


चंदौली। एससी एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन (बटवा) के तत्वावधान में मुगलसराय दामोदर दास पोखरा से मानसरोवर तालाब तक एक विशाल एवं ऐतिहासिक डॉ भीम राव अम्बेडकर झांकी निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि दिनेश चन्द्रा द्वारा रैली को झण्डा दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान रैली मुगलसराय बाजार से होते हुए मानसरोवर तालाब पर पहुची कर सभा आयोजित की गई। जहा लोगों ने बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पिता कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राम दिलास ने कहा कि बाबा साहब तमाम विसंगतियों से लड़ते हुए उच्च शिक्षा हासिल की और उसी शिक्षा की बदौलत उन्होंने संविधान में दलितों, पिछड़ों व कमजोर वर्ग की शिक्षा, समानता के साथ ही उनके अधिकारों को सुनिश्चित किया है। उन्होंने अपने इस ऐतिहासिक प्रयास से बहुजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। कहा कि बाबा साहब ने दलितों को राजनैतिक, आर्थिक व सामाजिक भागीदारी सुनिश्चत करने जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान जिला महामंत्री ज्ञान चंद्र कांत, फाफ साहब भारती, लल्लन कुमार, प्रेम प्रकाश त्यागी, सत्य प्रकाश भारती, अरुण रत्नाकर, सत्यार्थी, बब्बन चौहान, इरशाद अहमद बब्लू, तिलकधारी बिंद, चन्द्र शेखर यादव, गोविन्द लाल पंकज, राजेश राव, अभिषेक कुमार, इंजीनियर अभिषेक, गुड लक भारती, स्नेहिल भारती, अविनाश लखन, दिलीप दिलदार, बसंत लाल, सलमा, सोनू किन्नर, शैलेश चौधरी, धनंजय कुमार, विजेन्द्र कुमार, अरविन्द कौशल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, मोनू जायसवाल, चकरू यादव, सुनील यादव, नन्द कुमार शर्मा आदि शामिल थे.

Chandauli:पति-पत्नी के बीच ऐसा हुआ विवाद की पत्नी की चली गई जान,जांच में जुटी पुलिस

नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद होते होते मारपीट में तब्दील हो गई.घटना में पत्नी गंभीर चोटें आई घायलावस्था में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहा बुधवार को इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताते है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी जयनाथ शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ लखनऊ में मकान बनाकर रह रहे हैं। इनके भाई के लड़के की शादी 16 अप्रैल को थी। शादी का आयोजन बसिला गांव में किया गया था। शादी में शरीक होने के लिए दो दिन पूर्व जयनाथ शर्मा अपने परिवार के साथ तारापुर आए हुए थे। शादी के दिन परिवार के सभी सदस्य बसिला चले गए थे। इनका छोटा पुत्र सतीश शर्मा अपनी पत्नी भूरा मारिया रम्या 28 वर्ष व पुत्री चीकू एक वर्ष के साथ घर पर ही रुक गया। इसी दौरान रात में पति-पत्नी के विवाद में दोनों में मारपीट हो गई। जिससे पत्नी सीढ़ी पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गई। आनन फानन मे सतीश शर्मा ने स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया । जहां हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। इस बाबत में अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के तहत शादी की थी। पत्नी आंध्रा की रहने वाली है। दोनों से एक बच्ची भी है । पति पत्नी के विवाद के बाद मारपीट में पत्नी चोटिल हो गई । जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विशेष सचिव गृह ने निर्माणाधीन Chandauli Police Line का किया निरीक्षण, कार्यदायी संस्था को दिए निर्देश

चंदौली निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण करते विशेष सचिव गृह व डीएम-एसपी।
चंदौली निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण करते विशेष सचिव गृह व डीएम-एसपी।

Young Writer, Chandauli: विशेष सचिव गृह राकेश कुमार मालपाणी शुक्रवार को जनपद दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भोजापुर में बन रहे निर्माणधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने भवन निर्माण में प्रयोग होने वाले मटेरियल का गुणवत्ता देखी। इसके साथ ही पुलिस लाईन निर्माण कार्य पूर्ण होने की टाइम लाइन की जानकारी लेते हुए समय से काम पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

बरसात में मिट्टी न पड़ने से कार्य प्रभावित होने कि संभावना को देखते हुए विशेष सचिव ने निर्देशित किया कि पहले नक्शे के आधार पर सड़क का निर्माण सूखे में करा लें, जिससे बरसात में सड़क का अभाव में निर्माण कार्य बंद न हो। इसके साथ ही पुलिस लाइन के दोनों किनारे पानी निकासी के लिए जो नाला है उसका पक्का बनवाने का दिशा निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण को तय मानक के अनुरूप समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिले के जिम्मेदार अधिकारी समय-समय पर मौका मुआयना कर निर्माण कार्य की प्रगति व उसकी गुणवत्ता की जांच करते रहें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, सीओ राजेश राय आदि उपस्थित रहे।

सामाजिक समता के लिए Dr. Bhimrao Ambedkar का योगदान अतुलनीयः डॉ. कमल

मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देते आयोजक।
मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देते आयोजक।

मोहनपुरवा गांव में बाबा साहब की 134 वीं जयंती का हुआ आयोजन
Young Writer, News Chandauli: बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन सामाजिक समरसता बनाने के लिए समर्पित कर दिया। दलितों, पिछड़ों, शोषितों, दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने के लिए वे जीवन भर संघर्ष करते थे। उक्त बातें पूर्व निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश डॉ. कमल कुमार ने मोहनपुरवा गांव में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्मारक निर्माण समिति के तत्वावधान में आयोजित जयंती पर वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में व्याप्त जातिगत भावनाओं, छुआछूत, अस्पृश्यता आदि को खत्म करने के लिए पूरे जीवन संघर्ष करते रहे। मुख्य वक्ता सकलडीहा पीजी कॉलेज के राजनीति विभाग के अध्यक्ष डॉ. शमीम राईन ने कहा कि व्यक्ति वहीं महान होता है, जो अपने साथ ही अपनी जाति समुदाय का भी उद्धार करता है। बाबा साहब जिस सामाजिक व्यवस्था से जले थे, उसे बदलने के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के भव्य स्मारक एवं पुस्तकालय के निर्माण की रूपरेखा बनाई गई।

इस दौरान जोखू सिद्दीकी, केशव राजभर, प्रवक्ता अर्जुन यादव, प्रवक्ता अरुण कुमार, प्रवक्ता अरुण कुमार मौर्य, प्रवक्ता अजीत यादव बीएचयू आदि लोगों ने भी बाबा साहब के जीवन कृत्य पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनिल पासवान, गायत्री देवी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. फूलचंद राम, जिला पंचायत सदस्य गणेश प्रसाद, प्रवक्ता रामहरख चौधरी, श्यामदेई सकलडीहा, समाजसेवी आरबी यादव, सुनील यादव सोनी, उमाशंकर मास्टर, सुरेन्द्र राम शिक्षक, कृष्णा नंद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पपौरा प्रधान शमशेर राम, संचालन श्रवण कुशवाहा और धन्यबाद ज्ञापन इंकलाबी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने किया।

The Gurukulam School : पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान सीपीआर ट्रेनिंग आयोजित

The Gurukulam School में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावक।
The Gurukulam School में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावक।

Young Writer: डीडीयू नगर। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होना चाहिए। जीवन कौशलों से समृद्ध होनी चाहिए। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए गुरुकुलम स्कूल में चल रहे दो दिवसीय पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दूसरे दिन एक अत्यंत उपयोगी और व्यावहारिक सीपीआर ट्रेनिंग सत्र का आयोजन किया गया।

The Gurukulam School में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावक। physics wallah की ओर से संचालित गुरुकुलम स्कूल में चल रहे दो दिवसीय पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में न केवल स्कूल की शैक्षणिक नीतियों और शिक्षण प्रक्रिया पर चर्चा हुई। बल्कि सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की लाइव ट्रेनिंग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। सीपीआर जैसी ट्रेनिंग आज हर व्यक्ति की ज़रूरत है। सीपीआर ट्रेनिंग सेशन का संचालन जनार्दन शर्मा और उनकी टीम द्वारा किया गया। उन्होंने सीपीआर की महत्ता को बताते हुए इसके प्रैक्टिकल स्टेप्स का लाइव प्रदर्शन किया। जिसे अभिभावकों ने न केवल सीखा, बल्कि अभ्यास भी किया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में इस तरह के और भी जीवन उपयोगी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पहल स्कूल की समग्र शिक्षा की सोच को दर्शाती है। संचालन शिक्षिका शिवांगी सोनी व धन्यवाद ज्ञापन  समन्वयक मृदुला राय व सविता दास ने संयुक्त रूप किया।

Chahaniya News : पुल निर्माण में अनियमितता को देकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पुल निर्माण में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते ग्रामीण।
पुल निर्माण में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते ग्रामीण।


ग्रामीणों का आरोप सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हैं पी डब्लू डी के अधिकारी

Young Writer, चहनियां। क्षेत्र के गुरेरा से नादी और नादी से बूढ़ेपुर धानापुर तक टू लेन सड़क निर्माण का काम चला रहा है। इसके पुलिया निर्माण कार्य भी कराया जाना है लेकिन पुराने पुलिया का मरम्मत कराने की अनियमितता को लेकर रामगढ़ में सड़क पर ग्राम वासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीण सक्षम अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। चेताया कि जब तक ऐसा नहीं होगा काम नहीं होने दिया जाएगा।

समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सडक निर्माण कार्य तो दूर है बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जितने भी पुल बने हैं उसको भी ठीक से नहीं बनाया जा रहा, जिससे ग्रामीणों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि रामगढ़ बाण गंगा के तट पर अंग्रेजों के जमाने का पुल बना हुआ था जो जर्जर हो चुका है सडक चौडीकरण के कारण इसे तोडकर चौड़ा पुल बनाया जाना है लेकिन पीडब्बूडी के अधिकारियों ने उस पुराने पुल के बेस पर ही सकरा पुल बनवा रहें जिसको लेकर रामगढ़ गांव के लोगों तथा क्षेत्रीय जनता को इसका पता चला तो लोगों ने इसका विरोध किया और पुल निर्माण काम रूकवा दिया।

निर्माण काम रुक जाने पर मजदूरों की सूचना पर पीडब्लूडी के जेई ने मौका मुआयाना किया तथा धरना दे रहें किसानो से काम को चलने के लिए कहा। जिसपर ग्रामीण उग्र हो गये तथा जिले के सक्षम अधिकारियो के मौके पर आने पर अड़े रहें। धरना प्रदर्शन में शैलेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, श्यामलाल सिंह, रामअवतार पाण्डेय, सुबाष सिंह फौजी संतोष सिंह, गोपाल पाण्डेय, नागेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, सुभाष यादव, मैनू सिंह, रामकृपाल सिंह, शिवदत्त पांडे, पहलू यादव, अर्जुन सिंह अंकल, मुलायम, मिठाई यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहें।

DM Chandauli का फरमान‚ शासकीय कामकाज में लापरवाही व जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं

कोषागार कार्यालय पर पदभार ग्रहण करते नवागत डीएम चन्द्रमोहन गर्ग।
कोषागार कार्यालय पर पदभार ग्रहण करते नवागत डीएम चन्द्रमोहन गर्ग।

नवागत जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कार्यभार किया ग्रहण
Young Writer, चंदौली। नवागत जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन, पारदर्शिता और तत्परता सर्वाेपरि होनी चाहिए।

डीएम चन्द्रमोहन गर्ग।

उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनहित को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, संवेदनशीलता और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण से करें। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक शिकायत, एक नागरिक की उम्मीद और विश्वास से जुड़ी होती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

DM Chandauli ने सभी कार्यालय में समय से आने-जाने का निर्देश दिया। स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, ढिलाई या जवाबदेही से बचने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा करें और समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। इसके बाद डीएम मीडिया बंधुओं से रूबरू हुए और कहा कि उनका उद्देश्य एक सक्षम, जवाबदेह और जनोन्मुखी प्रशासन स्थापित करना है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को शासन की योजनाओं और सेवाओं का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने मीडिया बंधुओ से कहा कि वे एक टीम भावना के साथ मिलकर काम करेंगे और ग्राउंड पर जो भी कमियां व मामले उनके संज्ञान में आएंगे उनका समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई, अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.वाईके राय, डीएफओ दिलीप कुमार श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, दिव्या ओझा आदि उपस्थित रहे।

Chandauli
few clouds
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
53 %
0.9kmh
15 %
Tue
33 °
Wed
34 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
27 °
Verified by MonsterInsights