29.6 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

सोलर पैनल इंस्टालेशन व फील्ड टेक्निशियन का प्रशिक्षण पूर्ण

- Advertisement -

डीडीएम नाबार्ड ने 30-30 सफल अभ्यर्थियों को सौंपा प्रमाण-पत्र

Young Writer, चंदौली। नाबार्ड की ओर से आयोजित कौशल विकास पहल कार्यक्रम योजना अंतर्गत सोगाई स्थित मां भवानी महाविद्यालय में फील्ड टेक्निशियन तथा घरेलू उपकरण व पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन का दो माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 30-30 अभ्यर्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यदायी संस्था पूर्वांचल कंप्यूटर शिक्षण सेवा संस्थान चंदौली द्वारा विकासखंड बरहनी के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
इस मौके पर सफल कैंडिडेट प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड तनुज कुमार सेन तथा मां भवानी महाविद्यालय के प्रबंधक परशुराम सिंह तथा राम मनोहर वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित करके प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कर रहे पूर्वांचल कंप्यूटर शिक्षण सेवा संस्था के प्रबंधक रामचंद्र द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्रम् तथा मलयार्पण कर स्वागत किया गया। प्रबंधक द्वारा सफल अभ्यर्थियों का धन्यवाद व मंचासीन प्रशिक्षक व प्रशिक्षण में अपना योगदान प्रदान किए हुए सभी स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में उद्यमिता विकास कार्यक्रम की जानकारियां जैसे वित्तीय लेखन उद्यम आधार तथा स्वरोजगार के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही स्थानीय स्तर की आवश्यक कोर्स की सैद्धांतिक तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण कुशल प्रशिक्षक द्वारा पूर्ण कराया गया, जिसमें स्वरोजगार के लिए अधिकतम अभ्यर्थी को विभाग की योजनाओं से संबंधित ऋण प्रदान करके स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया, जिससे नाबार्ड द्वारा संचालित योजना का लाभ प्रदान किया जा सके प्रमाण पत्र प्राप्त करके सभी अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights