23.9 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

परिवर्तन सेवा समिति संस्था नहीं एक परिवारः चंद्रेश्वर

- Advertisement -

मासिक बैठक व होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

Young Writer, मुगलसराय। परिवर्तन सेवा समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह मंगलवार को आयोजित हुआ। इस दौरान समिति द्वारा पूर्व में कराए गए कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही भविष्य में होने वाले सामाजिक कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। इसके उपरांत समिति के लोगों ने आपस में रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी और भविष्य में सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान देने का शपथ भी लिया।
इस मौके अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि परिवर्तन सेवा समिति एक संस्था ही नहीं एक परिवार है और तीज-त्योहार कोई भी हो वह समाज और परिवार के मिलन के बीच की कड़ी होती है। मिलन समारोह से पारिवारिक और सामाजिक सामंजस्य बढ़ता है तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगा, हमारा लक्ष्य रहा है गरीबों और असहायों की सेवा करना जिसको परिवर्तन परिवार पूरे तन्मयता से करने का प्रयास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। ट्रस्टी संजय जायसवाल ने कहा कि परिवर्तन सेवा समिति द्वारा की गई यह पहल समाज को एक मंच से जोड़कर सामाजिक, पारिवारिक रिश्तों को और अधिक मजबूत करती है तथा समिति के द्वारा कराए जा रहे सामाजिक कार्य काबिले तारीफ हैं। अध्यक्षता डा. राजीव सिंह ने किया तथा संचालन अंकित त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर विजय जायसवाल, इंद्रपाल सिंह डिम्पल, दिलीप जायसवाल, शादाब आलम, एस फ़ाजिल, शशिकांत जायसवाल, गुरदीप सिंह, विश्वजीत मुखर्जी, अमित मिश्रा, सुशील जायसवाल, विनय सिंह, खालिद वकार आविद, श्रेयांश जायसवाल, अक्षय प्रताप सिंह,आलोक झा, दिलीप गुप्ता, गगनदीप सिंह, दुर्गेश सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights