25.9 C
Chandauli
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

ब्राह्मण समाज ने की संजीव बाल्यान के बर्खास्तगी की मांग

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। राष्ट्रीय परशुराम परिषद जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल ललित नारायण तिवारी के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी संजीव सिंह को मांगो संबंधित ज्ञापन सौंपा। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। वहीं केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।
इस दौरान ललित नारायाण तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जिस प्रकार से ब्राह्मण समाज के ऊपर टिप्पणी की है वह अशोभनीय हैं। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए कम है। बंसराज मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म का ध्वज ब्राह्मण समाज रहा है ब्राह्मण राष्ट्र के विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा का समर्थन करता रहा किंतु मोदी सरकार के बड़बोले मंत्री मंच से ब्राह्मण समाज का अपमान कर रहे से किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनिल मिश्रा ने कहा कि मेरठ में सार्वजनिक सभा में केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान को ब्राह्मण समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण व निराशाजनक है। ऐसे व्यक्ति को तत्काल केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए, जो ब्राह्मण समाज का सम्मान करना नहीं जानते। इस दौरान राजीव पांडेय राजू, कैलाश तिवारी, सुधांशु, मोहन ओझा, राजीव पांडेय, राम मनोहर तिवारी, सरोज पाठक आदि उपस्थित है।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights