30.1 C
Chandauli
Saturday, October 10, 2026

Buy now

DDU NAGAR में अतिक्रमण हटाने का चला अभियान

- Advertisement -

Young Writer, DDU Nagar: नगर में मंगलवार को दूसरी बार अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नगर में कोतवाली से लेकर पूरे नगर में जीटी रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया। प्रशासन द्वारा एक बार फिर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को हटाया गया। कई दुकानदारों पर जुर्माना लगाकर अवैध निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का मोहलत दिया गया।
साथ ही DDU Nagar स्थित दो प्रतिष्ठानों परमार कम्प्यूटर व रतनदीप ज्वेलर्स पर पांच हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया अतिक्रमण की जद में आए अवैध निर्माण को तोड़ा गया। अभियान के खिलाफ दुकानदारों में जहां एक तरफ नाराजगी देखी गई, वहीं कुछ लोगों द्वारा यह जाम से निजात के लिए प्रशासन द्वारा एक पहल भी कही जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सड़क पर अतिक्रमण किए जाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उसी अभियान के तहत आज पुनः कार्रवाई की गई, आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी जब तक अवैध अतिक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। अभियान में लोक निर्माण विभाग, राजस्व, नगर पालिका विभाग के कर्मचारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights