29.8 C
Chandauli
Tuesday, October 13, 2026

Buy now

लाभार्थियों को नहीं दिया पायल व बिछिया तो निलंबित हुए एडीओ समाज कल्याण, हटाए गए बीडीओ चंदौली

- Advertisement -

Young Writer, चंदौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत बीते 10 जून को सदर विकास खण्ड में सम्पन्न कराये गये सामूहिक विवाह के लाभार्थियों को पायल व बिछिया नहीं दिये जाने सम्बन्धी शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने कार्यवाही की है। उन्होंने मीडिया  व समाचार पत्रों में प्रकाशित होने पर प्रकरण की जांच उपजिलाधिकारी सदर एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा करायी गयी। उपजिलाधिकारी सदर एवं समाज कल्याण विभाग की जांच आख्या में अरूण कुमार छात्रावास अधीक्षक, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) चंदौली के विरुद्ध आरोप सही पाये गए। इस पर डीएम ने सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार को निलंबित करने की संस्तुति की है। साथ ही कार्य में घोर लापरवाही एवं शिथिलता पर्यवेक्षण के कारण तारकेश्वर तिवारी खण्ड विकास अधिकारी चंदौली को पद से हटाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया है। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में इनके विरूद्ध भी कार्यवाही हेतु संस्तुति की जायेगी। इनके स्थान पर सतीश चन्द्र त्रिपाठी खण्ड विकास अधिकारी, चन्दौली के पद पर तैनात किया गया।

Related Articles

Election - 2024

Latest Articles

Verified by MonsterInsights